logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रीदिलपुर में पानी टंकी फटने से मची तबाही, कई घरों और आटा चक्की को भारी नुकसान। बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित श्रीदिलपुर गांव में बुधवार को पानी की टंकी अचानक फट गई। टंकी फटने की तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आवाज इतनी तेज थी, मानो बादल फट गया हो। टंकी से निकले पानी की तेज धार से आसपास के कई घरों, एक आटा चक्की और छतों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से पानी की टंकी में रिसाव हो रहा था। रिसाव की मरम्मत को लेकर कई बार पीएचईडी विभाग से शिकायत भी की गई, लेकिन समय रहते टंकी की मरम्मत नहीं हो सकी। इसी बीच बुधवार को अचानक टावर पर लगी पानी की टंकी फट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पंचायत के मुखिया को कई बार फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया अब तक मौके पर नहीं पहुंचे। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। वहीं, वार्ड संख्या-5 के वार्ड सदस्य श्याम कुमार झा ने बताया कि पीएचईडी विभाग से बातचीत हुई है और समस्या के जल्द निदान का आश्वासन दिया गया है।

42 min ago
user_Raman kumar Darbhanga Tak
Raman kumar Darbhanga Tak
हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
42 min ago

श्रीदिलपुर में पानी टंकी फटने से मची तबाही, कई घरों और आटा चक्की को भारी नुकसान। बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित श्रीदिलपुर गांव में बुधवार को पानी की टंकी अचानक फट गई। टंकी फटने की तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आवाज इतनी तेज थी, मानो बादल फट गया हो। टंकी से निकले पानी की तेज धार से आसपास के कई घरों, एक आटा चक्की और छतों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से पानी की टंकी में रिसाव हो रहा था। रिसाव की मरम्मत को लेकर कई बार पीएचईडी विभाग से शिकायत भी की गई, लेकिन समय रहते टंकी की मरम्मत नहीं हो सकी। इसी बीच बुधवार को अचानक टावर पर लगी पानी की टंकी फट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पंचायत के मुखिया को कई बार फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया अब तक मौके पर नहीं पहुंचे। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। वहीं, वार्ड संख्या-5 के वार्ड सदस्य श्याम कुमार झा ने बताया कि पीएचईडी विभाग से बातचीत हुई है और समस्या के जल्द निदान का आश्वासन दिया गया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • श्रीदिलपुर में पानी टंकी फटने से मची तबाही, कई घरों और आटा चक्की को भारी नुकसान। बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित श्रीदिलपुर गांव में बुधवार को पानी की टंकी अचानक फट गई। टंकी फटने की तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आवाज इतनी तेज थी, मानो बादल फट गया हो। टंकी से निकले पानी की तेज धार से आसपास के कई घरों, एक आटा चक्की और छतों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से पानी की टंकी में रिसाव हो रहा था। रिसाव की मरम्मत को लेकर कई बार पीएचईडी विभाग से शिकायत भी की गई, लेकिन समय रहते टंकी की मरम्मत नहीं हो सकी। इसी बीच बुधवार को अचानक टावर पर लगी पानी की टंकी फट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पंचायत के मुखिया को कई बार फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया अब तक मौके पर नहीं पहुंचे। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। वहीं, वार्ड संख्या-5 के वार्ड सदस्य श्याम कुमार झा ने बताया कि पीएचईडी विभाग से बातचीत हुई है और समस्या के जल्द निदान का आश्वासन दिया गया है।
    1
    श्रीदिलपुर में पानी टंकी फटने से मची तबाही, कई घरों और आटा चक्की को भारी नुकसान।
बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित श्रीदिलपुर गांव में बुधवार को पानी की टंकी अचानक फट गई। टंकी फटने की तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आवाज इतनी तेज थी, मानो बादल फट गया हो।
टंकी से निकले पानी की तेज धार से आसपास के कई घरों, एक आटा चक्की और छतों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका है।
बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से पानी की टंकी में रिसाव हो रहा था। रिसाव की मरम्मत को लेकर कई बार पीएचईडी विभाग से शिकायत भी की गई, लेकिन समय रहते टंकी की मरम्मत नहीं हो सकी। इसी बीच बुधवार को अचानक टावर पर लगी पानी की टंकी फट गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पंचायत के मुखिया को कई बार फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया अब तक मौके पर नहीं पहुंचे। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।
वहीं, वार्ड संख्या-5 के वार्ड सदस्य श्याम कुमार झा ने बताया कि पीएचईडी विभाग से बातचीत हुई है और समस्या के जल्द निदान का आश्वासन दिया गया है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    42 min ago
  • Post by Rajkumar Paswan
    2
    Post by Rajkumar Paswan
    user_Rajkumar Paswan
    Rajkumar Paswan
    Local News Reporter समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    34 min ago
  • समस्तीपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रीमियर ब्रांच का शुभारंभ नई शाखा से आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा नमस्कार, आप सुन रहे हैं जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन (वेब) राजेश कुमार वर्मा के साथ समस्तीपुर से इस वक्त की महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। समस्तीपुर के मोहनपुर रोड स्थित चंदना पेट्रोल पंप के निकट यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रीमियर ब्रांच का शुभारंभ किया गया। गुरुवार, 27 अगस्त को सुबह 11 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में पटना जोन की अंचल प्रमुख गुणा नंद गामी और समस्तीपुर क्षेत्र प्रमुख प्रेम रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से नई शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार सहित बैंक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल प्रमुख गुणा नंद गामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में निवेश, उत्पादन, रोजगार और आय को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बैंक की ओर से मुद्रा योजना, एमएसएमई, गृह ऋण, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, एफपीओ और स्वर्ण ऋण जैसी योजनाओं के माध्यम से लोगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भंडारण गोदाम और कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराना भी बैंक की प्राथमिकताओं में शामिल है। वहीं, समस्तीपुर क्षेत्र प्रमुख प्रेम रंजन कुमार ने कहा कि सूक्ष्म और लघु व्यवसायियों को आगे बढ़ाने के लिए बैंक की ओर से मुद्रा ऋण समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति योजना के तहत महिला उद्यमियों को आकर्षक ब्याज दरों पर ऋण की सुविधा उपलब्ध है। वहीं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों और डॉक्टरों के लिए यूनियन आयुष्मान नाम से विशेष ऋण योजना भी संचालित की जा रही है। शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार ने कहा कि यह प्रीमियर ब्रांच आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से लैस होगा और ग्राहकों को बेहतर एवं सुविधाजनक वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की यह नई शाखा बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। तो समस्तीपुर से जुड़ी ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहिए जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन के साथ। खबर पसंद आए तो वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। मैं हूँ आपका समाचार वाचक राजेश कुमार वर्मा समस्तीपुर बिहार से धन्यवाद
    1
    समस्तीपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रीमियर ब्रांच का शुभारंभ

 नई शाखा से आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
नमस्कार, आप सुन रहे हैं जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन (वेब) राजेश कुमार वर्मा के साथ समस्तीपुर से इस वक्त की महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है।
समस्तीपुर के मोहनपुर रोड स्थित चंदना पेट्रोल पंप के निकट यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रीमियर ब्रांच का शुभारंभ किया गया।
गुरुवार, 27 अगस्त को सुबह 11 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में पटना जोन की अंचल प्रमुख गुणा नंद गामी और समस्तीपुर क्षेत्र प्रमुख प्रेम रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से नई शाखा का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार सहित बैंक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल प्रमुख गुणा नंद गामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में निवेश, उत्पादन, रोजगार और आय को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि बैंक की ओर से मुद्रा योजना, एमएसएमई, गृह ऋण, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, एफपीओ और स्वर्ण ऋण जैसी योजनाओं के माध्यम से लोगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भंडारण गोदाम और कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराना भी बैंक की प्राथमिकताओं में शामिल है।
वहीं, समस्तीपुर क्षेत्र प्रमुख प्रेम रंजन कुमार ने कहा कि सूक्ष्म और लघु व्यवसायियों को आगे बढ़ाने के लिए बैंक की ओर से मुद्रा ऋण समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नारी शक्ति योजना के तहत महिला उद्यमियों को आकर्षक ब्याज दरों पर ऋण की सुविधा उपलब्ध है। वहीं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों और डॉक्टरों के लिए यूनियन आयुष्मान नाम से विशेष ऋण योजना भी संचालित की जा रही है।
शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार ने कहा कि यह प्रीमियर ब्रांच आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से लैस होगा और ग्राहकों को बेहतर एवं सुविधाजनक वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि समस्तीपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की यह नई शाखा बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
तो समस्तीपुर से जुड़ी ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहिए जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन के साथ।
खबर पसंद आए तो वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें। मैं हूँ आपका समाचार वाचक राजेश कुमार वर्मा समस्तीपुर बिहार से धन्यवाद
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • समस्तीपुर औद्योगिक क्षेत्र, हरपुर एलौथ (Harpur Alloth)। समस्तीपुर औद्योगिक क्षेत्र, हरपुर एलौथ (Harpur Alloth)।
    1
    समस्तीपुर औद्योगिक क्षेत्र, हरपुर एलौथ (Harpur Alloth)।
समस्तीपुर औद्योगिक क्षेत्र, हरपुर एलौथ (Harpur Alloth)।
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • नेपाल में जल प्रलय: भीषण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, बड़े पैमाने पर जनहानि से हाहाकार इलाके जलमग्न; राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी बाढ़ और बारिश से मची भीषण तबाही, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त बाढ़ और भूस्खलन से बिगड़े हालात, सैकड़ों लोग प्रभावित
    1
    नेपाल में जल प्रलय: भीषण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, बड़े पैमाने पर जनहानि से हाहाकार
इलाके जलमग्न; राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी
बाढ़ और बारिश से मची भीषण तबाही, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त
बाढ़ और भूस्खलन से बिगड़े हालात, सैकड़ों लोग प्रभावित
    user_Nitesh Sinha
    Nitesh Sinha
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    3 hrs ago
  • महथी बांध पर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोलियां लगने से गंभीर; दो बाइक से... समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम महथी बांध पर अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने करीब छह राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना में महथी निवासी संजय सिंह के पुत्र नवनीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नवनीत बांध किनारे किराना दुकान पर सामान लेने गए थे, तभी अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। विभूतिपुर सीएचसी के चिकित्सक के अनुसार युवक के शरीर में कुल चार गोलियां लगी हैं, जिसमें घुटने, कमर और सीने के आसपास गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की पहचान और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
    1
    महथी बांध पर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोलियां लगने से गंभीर; दो बाइक से...
समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम महथी बांध पर अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने करीब छह राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।
घटना में महथी निवासी संजय सिंह के पुत्र नवनीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नवनीत बांध किनारे किराना दुकान पर सामान लेने गए थे, तभी अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया।
विभूतिपुर सीएचसी के चिकित्सक के अनुसार युवक के शरीर में कुल चार गोलियां लगी हैं, जिसमें घुटने, कमर और सीने के आसपास गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की पहचान और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    5 hrs ago
  • आदित्य के माता-पिता के साथ थाने में मारपीट का आरोप! 6 साल के आदित्य ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि थाने में उसे डराया-धमकाया गया और उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई। अब मामले में FIR और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी? आदित्य के माता-पिता के साथ थाने में मारपीट का आरोप! 6 साल के आदित्य ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि थाने में उसे डराया-धमकाया गया और उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई। अब मामले में FIR और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी?
    1
    आदित्य के माता-पिता के साथ थाने में मारपीट का आरोप!

6 साल के आदित्य ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि थाने में उसे डराया-धमकाया गया और उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई। अब मामले में FIR और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी?
आदित्य के माता-पिता के साथ थाने में मारपीट का आरोप!
6 साल के आदित्य ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि थाने में उसे डराया-धमकाया गया और उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई। अब मामले में FIR और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।
क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी?
    user_Raja kumar
    Raja kumar
    Local News Reporter वारिसनगर, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • शादी के एक साल बाद नवविवाहिता हुस्ने आरा की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप शादी के एक साल बाद नवविवाहिता हुस्ने आरा की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
    1
    शादी के एक साल बाद नवविवाहिता हुस्ने आरा की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
शादी के एक साल बाद नवविवाहिता हुस्ने आरा की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
    user_DARBHANGA LIVE NEWS
    DARBHANGA LIVE NEWS
    Local News Reporter गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.