नागपुर ने गोंदिया को 27 रनो से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। आकाश बने मैन ऑफ द मैच वारासिवनी । देवधर मैदान वारासिवनी में खेली जा रही देवधर ट्रॉफी के सातवें दिन पुल बी के प्री क्वार्टर फाईनल मैच में करीम स्पोट्र्स क्लब नागपुर ने एस एस एकेडमी गोंदिया को 27 रनों से हराकर क्वार्टर फाईनल में प्रवेश कर लिया है। नागपुर के खिलाड़ी आकाश कोम्बे को मैन ऑफ द मैच घोषित कर पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मैच में अतिथि के रुप में नगर की चिकित्सा क्षेत्र की जानी मानी हस्तियॉ डॉक्टर अशोक सुराना, डॉक्टर रविंद्र ताथोड़, डॉक्टर निलेश शिवहरे, डॉक्टर अनिल श्रीवास, डॉक्टर अमित लोधी, डॉक्टर सत्यम शर्मा, डॉक्टर विवेक शेडें एवं डॉक्टर श्रीमती भारती सुराणा, डॉक्टर मोनिका सोनेकर के साथ ही पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल, नपा भूतपूर्व अध्यक्ष स्मिता जायसवाल, आरती सोनेकर, मनीषा पिपरेवार, श्रुति पालीवाल, ममता बंसोड एवं अनुजा श्रीवास्तव उपस्थित रहे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने मैदान पर दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। राष्ट्रगान के बाद हुए टॉस में गोंदिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया और नागपूर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। गोंदिया के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की, जिससे नागपुर के सलामी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं मिला। नागपुर की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 150 रन बनाए। जिसमें कप्तान मोहम्मद करीम ने टीम को संभालते हुए 45 गेंदों में 48 रनों की शानदार पारी खेली। बल्लेबाज आकाश कोम्बे ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरते हुए 24 गेंदों में 33 रन जोड़े, वहीं आर्यन मेश्राम ने 21 गेंदों में 29 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गोंदिया की ओर से सबसे घातक गेंदबात अक्षत एम खरे साबित हुए। जिन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में मात्र 24 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। वहीं हर्ष शंखपाल और श्रेयश पडोले ने भी 2-2 विकेट लेकर नागपुर की रन गति पर लगाम लगाए रखी। 151 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मैदान में उतरे गोंदिया के खिलाडिय़ों की शुरुआत धीमी रही और नागपूर के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने गोंदिया के खिलाडिय़ों को अपने हाथ खोलने का मौका नहीं मिला, जिससे गोंदिया की टीम के विकेट एक नियमित अंतराल में गिरते रहे। उसके बावजूद मध्यक्रम के बल्लेबाज राजीव धाली और हर्ष शंखपाल ने संघर्षपूर्ण पारियां खेली, लेकिन वे टीम को जीत की दहलीज तक नहीं ले जा सके। बल्लेबाज राजीव धाली ने 38 गेंदों में 4 चौके व 2 छक्के की मदद से 42 रन, हर्ष शंखपाल ने 34 गेंदों में 3 चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली, कप्तान सचिन शेंडे मात्र 6 रन बनाकर पैवेलियन वापस लौट गए। गोंदिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 123 रन ही बना पाई। नागपुर के फिरकी गेंदबाज आकाश कोम्बे की फिरकी ने गोंदिया के बल्लेबाजों पर जादू का काम किया और आकाश ने गोंदिया के 3 बल्लेबाजों को आऊट कर बाहर का रास्ता दिखाया। आकाश कोम्बे ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट, देवांश पटेल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट, रॉबिन सिंह ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट और कप्तान मोहम्मद करीम ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 11 रन दिए। अतिथियों द्वारा 24 गेंदों में 33 रन बनाने व 4 ओवर में 3 विकेट लेने वाले आकाश कोम्बे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए अतिथि डॉक्टर सत्यम शर्मा ने कहा कि क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल हैं, जो बच्चों और युवाओं में गजब का उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। डॉक्टर मोनिका सोनेकर ने कहा कि देवधर ट्रॉफी जैसे राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट स्थानीय प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच हैं। खिलाडिय़ों को दबाव में आने के बजाय अपने खेल का पूरा आनंद लेना चाहिए। देवधर ट्राफी के बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए डाक्टर विवेक शेडें ने बताया कि वह स्वयं भी कभी इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का हिस्सा रहे थे। उन्होंने इस प्रतिष्ठित मंच पर खेलने को खिलाड़ी के जीवन की बड़ी उपलब्धि बताया। सभी वक्ताओं ने खिलाडिय़ों और दर्शकों से आगामी मैचों में भी खेल भावना बनाए रखने का आग्रह किया।

- घर में घुसा भालू, मचा हड़कंप सिवनी जिले के वन विकास निगम के पाडिया छपारा परिक्षेत्र के वाकल गांव के एक मकान में भालू घुस गया। जिसे पेंच टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रॅकुलाइज कर बाहर निकाला। वन विकास निगम बरघाट परियोजना के पांडिया छपारा परिक्षेत्र अधिकारी एचएल दाहिया ने बताया कि कुत्तों के झुंड ने एक भालू को दौड़ाया। जिससे बचने भालू एक घर में घुस गया। मकान में भालू के घुसने से गांव में हड़कंप मच गया। तब इसकी सूचना परिक्षेत्र अधिकारी ने रेस्क्यू टीम को दिया। सूचना मिलने पर पेंच टाइगर रिजर्व के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने देखा कि गांव के लोग आसपास काफी संख्या में एकत्रित हैं। एहतियातन टीम ने सबसे पहले मकान के दरवाजे को बंद किया। इसके बाद भालू को ट्रेंकुलाइज (निश्वेत) करने मकान की छत से कबेलू हटाकर खिड़की के सहारे भालू को देखा, तो वह मचान में बैठा नजर आया। तब गन से ट्रेंकुलाइज किया गया। सावधानी पूर्वक टीम ने मकान में जाकर भालू को बाहर लाया और उसकी स्वास्थ्य जांच की गई। स्वस्थ्य पाए जाने पर भालू को सोनेवानी के जंगल में छोड़ दिया गया।1
- सिवनी जिले के धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनोरा–पिपरिया नाई रोड पर रात्रि के समय एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में पलट गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार दोनों व्यक्तियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित कार धनोरा से पिपरिया की ओर जा रही थी। रास्ते में चालक ने धनोरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर वाहन के टायरों में हवा भरवाई। इसके बाद जैसे ही कार पेट्रोल पंप से आगे बढ़ी, चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। संतुलन बिगड़ने के कारण कार सीधे सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी और पलट गई। हादसे के समय कार में कुल दो लोग सवार थे, जो सुरक्षित बताए जा रहे हैं।1
- Post by Habeeb Khan1
- मंडला - मोहगांव पीएचई विभाग के पाइपों में अचानक लगी आग... 16 बिंडल पाईप जलकर हुए खाक1
- 1 February 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा केंद्रीय बजट पेश किया गया जिसके संबंध में देश भर में प्रवेश द्वार तक आयोजन किया गया शनिवार को दोपहर 3:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में मध्य प्रदेश शासन की पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।1
- पप्पू यादव गिरफ्तार: 3 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, नीट छात्रा के लिए न्याय की आवाज उठा रहे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने कल रात 35 साल पुराने एक केस में हिरासत में लिया। गिरफ्तारी से पहले घंटों तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। #PappuYadavArrest #BiharPolitics1
- सड़क पर घायल मिला तेंदुआ, रेस्क्यू कर छोड़ा सिवनी मुख्यालय से एनएच-44 के नागपुर रोड पर मोहगांव सड़क गांव के पास एक तेंदुआ घायल अवस्था में होने की सूचना राहगीरों ने पेंच के रेस्क्यू टीम को सूचना दी। रेस्क्यू टीम में शामिल वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो देखा कि तेंदुआ घायल पड़ा झटपटा रहा है, लेकिन उसके पास जाने में खतरा हो सकता था। तेंदुआ की हालत को देखते हुए वन्यप्राणी चिकित्सक ने तुरंत एनटीसीए को इसकी जानकारी दी और अनुमति मिलने पर तेंदुआ को टेंकुलाइज (निश्चेत) किया। उसे खवासा ले जाकर उचित उपचार किया गया। इसके बाद पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी अंतर्गत कर्माझिरी के कोर एरिया में मुक्त कर दिया गया है।1
- यूपी | कानपुर में रामगंगा नहर में अनियंत्रित कार गिरी, 3 लोगों की मौत हुई !!अभी दिल्ली में गड्ढे में बाइक गिरने से युवक की मौत की खबर ठंडी नहीं हुई कि कानपुर से 3 लोगों की मौत की खबर आ गई। अब सच में लगता है कि हमारे देश में आम लोगों की जान वाकई में सस्ती है क्योंकि प्रशासन को जनता की परवाह ही नहीं है। कब तक यह सिस्टम सोता रहेगा और जनता ऐसे ही मरती रहेगी1
- नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर बम्हनी बंजर पुलिस द्वारा विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। शनिवार को दोपहर 3 बजे यह अभियान बम्हनी थाना के सामने मुख्य मार्ग पर संचालित किया गया, जहां दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे 20 वाहन चालकों के चालान काटे। कार्रवाई के तहत कुल 6000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। बम्हनी पुलिस थाना प्रभारी अरुण भदौरिया ने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। आगे भी इसी तरह नियमित रूप से हेलमेट और यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान जारी रहेगा।1