Shuru
Apke Nagar Ki App…
पप्पू यादव गिरफ्तार: 3 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, नीट छात्रा के लिए न्याय की आवाज उठा रहे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने कल रात 35 साल पुराने एक केस में हिरासत में लिया। गिरफ्तारी से पहले घंटों तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। #PappuYadavArrest #BiharPolitics
Yahova Blessing
पप्पू यादव गिरफ्तार: 3 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, नीट छात्रा के लिए न्याय की आवाज उठा रहे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने कल रात 35 साल पुराने एक केस में हिरासत में लिया। गिरफ्तारी से पहले घंटों तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। #PappuYadavArrest #BiharPolitics
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर बम्हनी बंजर पुलिस द्वारा विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। शनिवार को दोपहर 3 बजे यह अभियान बम्हनी थाना के सामने मुख्य मार्ग पर संचालित किया गया, जहां दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे 20 वाहन चालकों के चालान काटे। कार्रवाई के तहत कुल 6000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। बम्हनी पुलिस थाना प्रभारी अरुण भदौरिया ने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। आगे भी इसी तरह नियमित रूप से हेलमेट और यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान जारी रहेगा।1
- मंडला- कत्ल का पर्दाफाश… महिला की हत्या कर पत्थर बांध खदान में फेंका शव… जमीन विवाद बना मौत की वजह...आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने सुलझाई अंधी हत्या की गुत्थी।1
- खुर्सीपार किट्टी खदान हत्याकांड में संदीप भलावी गिरफ्तार1
- मंडला - तेज रफ्तार ऑटो पलटा,घटना का CCTV फुटेज आया सामने1
- 🚨 घुघरी ब्रेकिंग न्यूज़ – मोहगांव गिटार ग्राउंड में रखी नल–जल योजना की पाइपों में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मोहगांव के गिटार ग्राउंड में आज उस समय हड़कंप मच गया जब नल–जल योजना के लिए रखी गई प्लास्टिक पाइपों में अचानक भयानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में धुएँ का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाखों रुपये की पाइप जलकर खाक होने की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है—यह शॉर्ट सर्किट है या किसी असामाजिक तत्व की करतूत, इसकी जाँच की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है। प्रशासन ने मामले की जाँच के आदेश दे दिए हैं। आगे की अपडेट का इंतजार है।1
- घंसौर। घंसौर नगर के खेर माता मंदिर परिसर में खैर माता सेवा समिति, नर्मदा सेवा समिति एवं महेश प्रसाद यादव परिवार के संयुक्त तत्वावधान में नर्मदा परिक्रमा वासियों की सेवा हेतु विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में नर्मदा परिक्रमा वासियों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस पुनीत सेवा कार्य के लिए यादव परिवार एवं आयोजक समितियों की नगरवासियों तथा परिक्रमा वासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।1
- #उज्जैन - सुसनेर के युवक को कॉलर पकड़कर पुलिस के पास ले गई युवती। बोली 5 साल से रिलेशनशिप में है अब दूसरी लड़की से बात करने लग गया। धोखा दे रहा है संजय शर्मा। #ujjain #lovestory1
- मंडला थाना अंतर्गत फूल सागर बम्होरी में तेज रफ़्तार ऑटो पलटा 6 घायल 4 की हालत गंभीर..1
- मंडला में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सख़्ती दिखाते हुए बड़ा कदम उठाया है। जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के तहत अब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसी आदेश के पालन में मंडला पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों में आदेश चस्पा किया गया है और पेट्रोल पंप संचालकों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि बिना भारतीय मानक ब्यूरो के मानकों के अनुरूप हेलमेट पहने वाहन चालकों को पेट्रोल प्रदाय न किया जाए। शुक्रवार को शाम 5:30 बजे एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा ने शहरी क्षेत्र के बिंझिया, लालीपुर और पड़ाव स्थित पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को नियमों का सख़्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए, वहीं संभावित उल्लंघन पाए जाने पर भविष्य में वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इसके साथ ही सड़क किनारे हेलमेट विक्रय करने वाले दुकानदारों के हेलमेट की गुणवत्ता और ISI मार्क की भी जांच की गई। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से मानक हेलमेट का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली शफीक खान, यातायात थाना प्रभारी ललित धुर्वे, सूबेदार योगेश राजपूत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1