ईद की नमाज बहुत ही उत्साह के साथ ईदगाह में की गई। अदा कौशाम्बी। जिले के चायल एसडीएम व चरवां थाना प्रभारी कौशाम्बी द्वारा ईद-उल- फितर(ईद) के अवसर पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चरवां थाना क्षेत्र सैय्यद सरावां जामिया आरफिया मदरसा ईदगाह में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया। इस दौरान चायल एसडीएम व चरवां थाना प्रभारी व लेखपाल बृजेश गुप्ता ने कहा कि आप को ईद की दिली मुबारकबाद। ईद का दिन ईनाम का दिन है। खुदा सब पर रहमतों की बारिश करें तथा सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और संपन्नता से परिपूर्ण हो। मुल्क में ख़ुशहाली, भाईचारगी, तरक़्क़ी और इंसानियत की बुलंदी हो, परवरदिगार हम सबों को ज़रूरतमंदों का मददगार बनाये, इन्हीं दुआओं के साथ ख़ुदा हमारी तमाम इबादतों को क़ुबूल फ़रमाए। इस मुबारक दिन गुज़ारिश है कि देश-प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारा कायम रहे।*

- कौशाम्बी। जनपद में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में छिनैती व लूट की वारदातों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सराय अकिल व करारी थाना क्षेत्रों में हुई मंगलसूत्र छिनैती की घटनाओं में शामिल था। बीते 9 मार्च 2026 को सराय अकिल थाना क्षेत्र में पूजा अग्रहरि से तथा 13 मार्च को करारी थाना क्षेत्र में गुड़िया देवी से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया गया था। इन मामलों में पुलिस पहले ही एक आरोपी मो. सैफ उर्फ बांटे को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। फरार आरोपी की पहचान अमित पासी पुत्र संतोष पासी निवासी मंदर देह माफी (प्रयागराज) के रूप में हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सराय अकिल थाना क्षेत्र के हजारीपुरवा मोड़ के पास घेराबंदी की। इसी दौरान मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 1840 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर पहले बाइक चोरी करता था और उन्हीं बाइक का इस्तेमाल छिनैती की घटनाओं में करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना सराय अकिल व थाना करारी क्षेत्र में हुई छिनैती की घटनाओं के वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।1
- नकली नोटों के सरगना समाजवादी पार्टी नेता की गिरफ्तारी से बौखलाए अखिलेश यादव सपा नेता ने खुद खोली Akhilesh Yadav की पोल #akhileshyadav #Deoria #ShalabhManiTripathi1
- पूर्व सांसद फूलपुर नागेंद्र पटेल गौसपुर ग्राम सभा में20 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई सड़क दुर्घटना में जिस पर परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व जिला अध्यक्ष देवनारायण पटेल व प्रदेश महासचिव भागीरथी पटेल वह सेक्टर अध्यक्ष शिवशेखर पटेल प्रभावी प्रत्याशी कप्तान सिंह पटेल वसीम नरेश प्रजापति अत्यधिक लोग तमाम मौजूद रहे मौके पर1
- *वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी कौशाम्बी* *कौशाम्बी जनपद* के मंझनपुर तहसील क्षेत्र में स्थित सोधिया गाँव के पास बना ब्रिटिश कालीन ऐतिहासिक बहुस्तरीय पुल आज भी अपनी अनूठी बनावट और उपयोगिता के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस पुल की खासियत यह है कि इसके सबसे निचले हिस्से से किलनहाई नदी का जल प्रवाहित होता है उसके ऊपर किशुनपुर-एकडला नहर गुजरती है और नहर के ऊपर सड़क का निर्माण किया गया है, जिससे आवागमन सुगम बना रहता है यह सड़क नहर की पटरी के माध्यम से नगर पंचायत सराय अकिल को सीधे जोड़ती है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलती है। क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि इस तरह का बहुस्तरीय पुल आसपास के जिलों में भी बहुत कम देखने को मिलता है प्राकृतिक सुंदरता और अनोखी संरचना के कारण यह स्थान अब पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित हो रहा है। दूर-दराज से लोग यहां पिकनिक मनाने और सैर-सपाटे के लिए पहुंचते हैं। पहले जहां यह क्षेत्र असामाजिक गतिविधियों के लिए जाना जाता था वहीं अब स्थिति में सुधार हुआ है। वर्तमान में यह पुल व्यापारिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बन गया है और आसपास के गांवों की आजीविका को मजबूती प्रदान कर रहा है।।।1
- कौशाम्बी जिले के चायल तहसील में आयोजित तहसील दिवस के दौरान उस समय अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक फरियादी कागजों की माला पहनकर जिलाधिकारी के सामने पहुंच गया। फरियादी ने खुद को भूमिहीन बताते हुए जमीन के पट्टे की मांग की और प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई।1
- Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़1
- Friends System Hamara Follow aapko karna hai 100% results 💯 % income, Contact for more details Contact us 75250991261
- Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़1