logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपी के आगरा में भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा मंच पर बोलने का मौका न मिलने पर भड़क गए। रविदास जयंती का कार्यक्रम था। नाराज होकर उन्होंने मंडल अध्यक्ष पर गुस्सा निकालते हुए कहा—गांव में विधायक को नहीं बोलने दोगे क्या। कार्यक्रम में दो पूर्व विधायक भी मौजूद थे।

10 hrs ago
user_Star ToDay Samachar
Star ToDay Samachar
Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

यूपी के आगरा में भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा मंच पर बोलने का मौका न मिलने पर भड़क गए। रविदास जयंती का कार्यक्रम था। नाराज होकर उन्होंने मंडल अध्यक्ष पर गुस्सा निकालते हुए कहा—गांव में विधायक को नहीं बोलने दोगे क्या। कार्यक्रम में दो पूर्व विधायक भी मौजूद थे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यूपी के आगरा में भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा मंच पर बोलने का मौका न मिलने पर भड़क गए। रविदास जयंती का कार्यक्रम था। नाराज होकर उन्होंने मंडल अध्यक्ष पर गुस्सा निकालते हुए कहा—गांव में विधायक को नहीं बोलने दोगे क्या। कार्यक्रम में दो पूर्व विधायक भी मौजूद थे।
    1
    यूपी के आगरा में भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा मंच पर बोलने का मौका न मिलने पर भड़क गए। रविदास जयंती का कार्यक्रम था। नाराज होकर उन्होंने मंडल अध्यक्ष पर गुस्सा निकालते हुए कहा—गांव में विधायक को नहीं बोलने दोगे क्या। कार्यक्रम में दो पूर्व विधायक भी मौजूद थे।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पति की हत्या के बाद आठ नामजद आरोपियों में पाँच गिरफ्तार और तीन आरोपी फरार, पीड़िता ने आरोपियों पर लगाए गम्भीर आरोप (संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर) जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में कोतवाली जलेसर क्षेत्र के ग्राम पुन्हैरा में 22 जून 2026 को हुई अमर सिंह की हत्या के मामले में अब मृतक की पत्नी राजवती ने अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन के समक्ष प्रार्थना-पत्र देकर निष्पक्ष विवेचना, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़िता राजवती अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की माँग की है। पीड़िता ने स्थानीय स्तर पर विवेचना प्रभावित होने की आशंका जताते हुए हत्या के मुकदमे की जाँच किसी अन्य जनपद की स्वतंत्र पुलिस इकाई अथवा अन्य सक्षम विवेचक से कराए जाने की माँग की, पीड़िता राजवती पत्नी स्वर्गीय अमर सिंह निवासी ग्राम पुन्हैरा, थाना जलेसर, जनपद एटा द्वारा दिए गए प्रार्थना-पत्र के अनुसार, उनके पति अमर सिंह की 22 जून 2026 को जबरन हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की घटना के सम्बन्ध में थाना जलेसर में एफआईआर संख्या 0260/2026 दर्ज कराई गई थी। प्रार्थना-पत्र में बताया गया है, कि मुकद्दमे में कुल आठ नामजद अभियुक्त हैं, जिनमें से पाँच अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन नामजद अभियुक्त फरार बताए जा रहे हैं। पीड़िता ने फरार आरोपियों पर धमकी देने के लगाए गम्भीर आरोप पीड़िता राजवती का आरोप है, कि फरार अभियुक्तों की धमकी से पीड़िता राजवती और उसके परिवार को लगातार मुकद्दमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, तथा जान से मारने की धमकियाँ आए दिन दी जा रही हैं। पीड़िता राजवती ने अपने प्रार्थना-पत्र में पीड़िता राजवती और उसका परिवार भय के साए में जिन्दगी काट रहा है। पीड़िता राजवती का कहना है, कि विपक्षी पक्ष प्रभावशाली और दबंग है, तथा स्थानीय स्तर पर उनके मजबूत राजनीतिक सम्बन्ध होने के कारण उसे निष्पक्ष विवेचना और न्याय मिलने को लेकर आशंका बनी हुई है। इसी आधार पर उसने ADG आगरा जोन से इस मामले की विवेचना स्थानीय स्तर से हटाकर किसी अन्य जनपद की पुलिस इकाई अथवा सक्षम अधिकारी के द्वारा कराने की माँग की है। हत्या से एक दिन पहले घर पर हमला और तोड़फोड़ के लगाए गम्भीर आरोप पीड़िता राजवती ने अपने प्रार्थना-पत्र में एक गम्भीर आरोप यह भी लगाया है, कि पीड़िता राजवती ने पति की हत्या से एक दिन पहले अभियुक्तों द्वारा उनके घर पर हमला, तोड़फोड़ और चोरी की घटना को अन्जाम दिया गया था। पीड़िता राजवती के अनुसार, इस सम्बन्ध में थाना जलेसर में लिखित शिकायत भी दी गई थी। पीड़िता राजवती का कहना है, कि यदि उस शिकायत पर समय रहते प्रभावी और विधिसम्मत कार्यवाही की जाती तो सम्भव है, कि बाद में हुई हत्या जैसी गम्भीर घटना को रोका जा सकता था। पीड़िता राजवती ने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जाँच कराने और पूर्व में दी गई शिकायत पर कार्यवाही न करने वाले सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जाँच की माँग की गई है। स्थानीय पुलिस की भूमिका की जाँच की माँग पीड़िता राजवती ने ADG से माँग की है, कि घटना से पूर्व दी गई शिकायत पर कार्यवाही में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में लापरवाही या कर्तव्य में शिथिलता सामने आती है, तो सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही की जाए। पीड़िता राजवती का कहना है, कि पति की हत्या के बाद परिवार भय के माहौल अपनी जिन्दगी काट रहा है। ऐसे में फरार आरोपियों द्वारा कथित रूप से धमकी दिए जाने के कारण परिवार की सुरक्षा को लेकर चिन्ता बढ़ गई है। पाँच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी तीन आरोपी फरार हत्या के मुकदमे में आठ नामजद आरोपियों में पाँच की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन तीन आरोपियों के फरार होने की बात प्रार्थना-पत्र में कही गई है। पीड़िता ने शेष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने की माँग की है। साथ ही मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव और धमकी देने वालों के विरुद्ध अलग से सुसंगत कानूनी कार्यवाही की माँग की गई है। ADG से प्रमुख न्याय की माँग पीड़िता राजवती ने अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन से मुख्य रूप से पाँच माँगें रखी गई हैं। इनमें हत्या के मुकदमे की विवेचना निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए किसी अन्य जनपद से कराना, शेष फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़िता राजवती और उसके परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, धमकी एवं मुकदमा वापस लेने के दबाव के मामले में कानूनी कार्यवाही तथा हत्या से पूर्व दी गई शिकायत पर कार्यवाही न करने वाले पुलिस अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जाँच कराई जाए, पीड़िता राजवती ने अपने प्रार्थना-पत्र के माध्यम से उच्च पुलिस अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की माँग की है। अब देखना होगा कि ADG आगरा जोन स्तर से इस शिकायत पर क्या कार्यवाही की जाएगी, और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाए, पीड़ित परिवार की सुरक्षा तथा विवेचना की निष्पक्षता को लेकर पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाते हुए क्या कार्यवाही की जाएगी।
    1
    पति की हत्या के बाद आठ नामजद आरोपियों में पाँच गिरफ्तार और तीन आरोपी फरार, पीड़िता ने आरोपियों पर लगाए गम्भीर आरोप
(संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर)
जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में कोतवाली जलेसर क्षेत्र के ग्राम पुन्हैरा में 22 जून 2026 को हुई अमर सिंह की हत्या के मामले में अब मृतक की पत्नी राजवती ने अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन के समक्ष प्रार्थना-पत्र देकर निष्पक्ष विवेचना, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़िता राजवती अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की माँग की है। पीड़िता ने स्थानीय स्तर पर विवेचना प्रभावित होने की आशंका जताते हुए हत्या के मुकदमे की जाँच किसी अन्य जनपद की स्वतंत्र पुलिस इकाई अथवा अन्य सक्षम विवेचक से कराए जाने की माँग की, पीड़िता राजवती पत्नी स्वर्गीय अमर सिंह निवासी ग्राम पुन्हैरा, थाना जलेसर, जनपद एटा द्वारा दिए गए प्रार्थना-पत्र के अनुसार, उनके पति अमर सिंह की 22 जून 2026 को जबरन हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की घटना के सम्बन्ध में थाना जलेसर में एफआईआर संख्या 0260/2026 दर्ज कराई गई थी। प्रार्थना-पत्र में बताया गया है, कि मुकद्दमे में कुल आठ नामजद अभियुक्त हैं, जिनमें से पाँच अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन नामजद अभियुक्त फरार बताए जा रहे हैं।
पीड़िता ने फरार आरोपियों पर धमकी देने के लगाए गम्भीर आरोप
पीड़िता राजवती का आरोप है, कि फरार अभियुक्तों की धमकी से पीड़िता राजवती और उसके परिवार को लगातार मुकद्दमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, तथा जान से मारने की धमकियाँ आए दिन दी जा रही हैं। पीड़िता राजवती ने अपने प्रार्थना-पत्र में पीड़िता राजवती और उसका परिवार भय के साए में जिन्दगी काट रहा है। पीड़िता राजवती का कहना है, कि विपक्षी पक्ष प्रभावशाली और दबंग है, तथा स्थानीय स्तर पर उनके मजबूत राजनीतिक सम्बन्ध होने के कारण उसे निष्पक्ष विवेचना और न्याय मिलने को लेकर आशंका बनी हुई है। इसी आधार पर उसने ADG आगरा जोन से इस मामले की विवेचना स्थानीय स्तर से हटाकर किसी अन्य जनपद की पुलिस इकाई अथवा सक्षम अधिकारी के द्वारा कराने की माँग की है।
हत्या से एक दिन पहले घर पर हमला और तोड़फोड़ के लगाए गम्भीर आरोप
पीड़िता राजवती ने अपने प्रार्थना-पत्र में एक गम्भीर आरोप यह भी लगाया है, कि पीड़िता राजवती ने पति की हत्या से एक दिन पहले अभियुक्तों द्वारा उनके घर पर हमला, तोड़फोड़ और चोरी की घटना को अन्जाम दिया गया था। पीड़िता राजवती के अनुसार, इस सम्बन्ध में थाना जलेसर में लिखित शिकायत भी दी गई थी। पीड़िता राजवती का कहना है, कि यदि उस शिकायत पर समय रहते प्रभावी और विधिसम्मत कार्यवाही की जाती तो सम्भव है, कि बाद में हुई हत्या जैसी गम्भीर घटना को रोका जा सकता था। पीड़िता राजवती ने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जाँच कराने और पूर्व में दी गई शिकायत पर कार्यवाही न करने वाले सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जाँच की माँग की गई है।
स्थानीय पुलिस की भूमिका की जाँच की माँग
पीड़िता राजवती ने ADG से माँग की है, कि घटना से पूर्व दी गई शिकायत पर कार्यवाही में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में लापरवाही या कर्तव्य में शिथिलता सामने आती है, तो सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही की जाए। पीड़िता राजवती का कहना है, कि पति की हत्या के बाद परिवार भय के माहौल अपनी जिन्दगी काट रहा है। ऐसे में फरार आरोपियों द्वारा कथित रूप से धमकी दिए जाने के कारण परिवार की सुरक्षा को लेकर चिन्ता बढ़ गई है।
पाँच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी तीन आरोपी फरार
हत्या के मुकदमे में आठ नामजद आरोपियों में पाँच की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन तीन आरोपियों के फरार होने की बात प्रार्थना-पत्र में कही गई है। पीड़िता ने शेष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने की माँग की है। साथ ही मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव और धमकी देने वालों के विरुद्ध अलग से सुसंगत कानूनी कार्यवाही की माँग की गई है।
ADG से प्रमुख न्याय की माँग
पीड़िता राजवती ने अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन से मुख्य रूप से पाँच माँगें रखी गई हैं। इनमें हत्या के मुकदमे की विवेचना निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए किसी अन्य जनपद से कराना, शेष फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़िता राजवती और उसके परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, धमकी एवं मुकदमा वापस लेने के दबाव के मामले में कानूनी कार्यवाही तथा हत्या से पूर्व दी गई शिकायत पर कार्यवाही न करने वाले पुलिस अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जाँच कराई जाए, पीड़िता राजवती ने अपने प्रार्थना-पत्र के माध्यम से उच्च पुलिस अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की माँग की है। अब देखना होगा कि ADG आगरा जोन स्तर से इस शिकायत पर क्या कार्यवाही की जाएगी, और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाए, पीड़ित परिवार की सुरक्षा तथा विवेचना की निष्पक्षता को लेकर पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाते हुए क्या कार्यवाही की जाएगी।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आकाश आनंद की जनसभा के साथ हाथरस से विधानसभा चुनाव 2027 का शंखनाद करेगी बसपा..... विधानसभा चुनाव 2027 का कल यूपी के हाथरस से संखनाथ करेगी बसपा हाथरस में 10 अगस्त को बसपा के चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर और राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद करेंगे चुनावी जनसभा हाथरस जिले की सादाबाद विधानसभा में 10 अगस्त को चुनावी जनसभा करेंगे आकाश आनंद सादाबाद विधानसभा से भावी प्रत्याशी डॉक्टर अविन शर्मा के समर्थन चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे आकाश आनंद आकाश आनंद की चुनावी जनसभा को लेकर पूरी हुई सभी तैयारियां
    1
    आकाश आनंद की जनसभा के साथ हाथरस से विधानसभा चुनाव 2027 का शंखनाद करेगी बसपा.....
विधानसभा चुनाव 2027 का कल यूपी के हाथरस से संखनाथ करेगी बसपा
हाथरस में 10 अगस्त को बसपा के चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर और राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद करेंगे चुनावी जनसभा
हाथरस जिले की सादाबाद विधानसभा में 10 अगस्त को चुनावी जनसभा करेंगे आकाश आनंद
सादाबाद विधानसभा से भावी प्रत्याशी डॉक्टर अविन शर्मा के समर्थन चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे आकाश आनंद
आकाश आनंद की चुनावी जनसभा को लेकर पूरी हुई सभी तैयारियां
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • हाथरस| सादाबाद। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सादाबाद में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार को कस्बे के कृपा रोड स्थित उत्सव गार्डन में होने वाले सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। रिपोर्टर विजय देव हाथरस| सादाबाद। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सादाबाद में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार को कस्बे के कृपा रोड स्थित उत्सव गार्डन में होने वाले सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
    1
    हाथरस| सादाबाद। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सादाबाद में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार को कस्बे के कृपा रोड स्थित उत्सव गार्डन में होने वाले सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।                                                 रिपोर्टर विजय देव 
हाथरस| सादाबाद। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सादाबाद में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार को कस्बे के कृपा रोड स्थित उत्सव गार्डन में होने वाले सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    Electrician Hathras, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा, उमड़ा आस्था का सैलाब अवागढ़। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत के लिए श्रवण गंगा सेवा समिति ने नई पहल करते हुए हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई। समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह ‘सूरज भैया’ की पहल पर एटा जिले के विभिन्न कांवड़ मार्गों पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए। सिकंदराराऊ, हाथरस क्षेत्र से होते हुए एटा जिले के लालपुर, सिकरारी समेत विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों के जत्थों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। आसमान से फूलों की बारिश होते ही कांवड़ियों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बन गया। कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ पुष्पवर्षा का स्वागत किया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग कांवड़ियों के स्वागत और हेलीकॉप्टर से होने वाली पुष्पवर्षा को देखने के लिए मार्गों के आसपास एकत्रित हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर को देखने के लिए छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक घरों और खेतों से निकलकर सड़क किनारे पहुंच गए। आसमान में हेलीकॉप्टर दिखाई देते ही लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। पुष्पवर्षा का दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह ‘सूरज भैया’ ने कहा कि कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का सम्मान और स्वागत करना समिति का उद्देश्य है। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा उसी भावना की एक पहल देखने को मिली ! इस दौरान श्रवण गंगा सेवा समिति के कार्यालय प्रभारी गपेन्द्र जादौन गप्पू ठाकुर,मोनू ठाकुर,अनुज शर्मा,मोनू शर्मा,शिवम शुक्ला,लोकेंद्र परमार,निखिल ठाकुर,अनुराग प्रताप,अविनाश प्रताप,गोपाल,अमित प्रताप भूडगड्डा ,गौरव भारद्वाज सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे.
    2
    हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा, उमड़ा आस्था का सैलाब


अवागढ़। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत के लिए श्रवण गंगा सेवा समिति ने नई पहल करते हुए हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई। समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह ‘सूरज भैया’ की पहल पर एटा जिले के विभिन्न कांवड़ मार्गों पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए।
सिकंदराराऊ, हाथरस क्षेत्र से होते हुए एटा जिले के लालपुर, सिकरारी समेत विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों के जत्थों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। आसमान से फूलों की बारिश होते ही कांवड़ियों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बन गया। कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ पुष्पवर्षा का स्वागत किया।
इस दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग कांवड़ियों के स्वागत और हेलीकॉप्टर से होने वाली पुष्पवर्षा को देखने के लिए मार्गों के आसपास एकत्रित हुए।
ग्रामीण क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर को देखने के लिए छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक घरों और खेतों से निकलकर सड़क किनारे पहुंच गए। आसमान में हेलीकॉप्टर दिखाई देते ही लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। पुष्पवर्षा का दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह ‘सूरज भैया’ ने कहा कि कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का सम्मान और स्वागत करना समिति का उद्देश्य है। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा उसी भावना की एक पहल देखने को मिली !
इस दौरान श्रवण गंगा सेवा समिति के कार्यालय प्रभारी गपेन्द्र जादौन गप्पू ठाकुर,मोनू ठाकुर,अनुज शर्मा,मोनू शर्मा,शिवम शुक्ला,लोकेंद्र परमार,निखिल ठाकुर,अनुराग प्रताप,अविनाश प्रताप,गोपाल,अमित प्रताप भूडगड्डा ,गौरव भारद्वाज सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे.
    user_आदित्य कुमार  पत्रकार
    आदित्य कुमार पत्रकार
    Court reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.