logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोतवाली के मोहल्ला गांधीनगर में सोनी मकान में चोरों ने किया चोरी का प्रयास, मलिक के लौट आने पर चोर भागे अजीतमल कस्बे के मुहल्ला गाँधी नगर निवासी रामजी पुत्र कंचन लाल अपनी पत्नी बबीता, पुत्र प्रिंस के साथ गुरुवार को इटावा स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे। घर पर कुछ हिस्से में निर्माण कार्य भी चल रहा है। घर पर ताला पड़ा था। गुरुवार देर रात वह शादी से घर लौटा। घर के गेट का ताला खोला। किंतु अंदर से कुंडी बंद होने से खुल नही सका। पड़ोस मे रह रहे अन्य स्वजनों की मदद से पीछे के रास्ते से घर की छत पर चढ़े तो अचानक भगदड़ सी जान पडी। घर के अंदर एक जंगला कटा मिला।

3 hrs ago
user_P Chaturvedi
P Chaturvedi
रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

कोतवाली के मोहल्ला गांधीनगर में सोनी मकान में चोरों ने किया चोरी का प्रयास, मलिक के लौट आने पर चोर भागे अजीतमल कस्बे के मुहल्ला गाँधी नगर निवासी रामजी पुत्र कंचन लाल अपनी पत्नी बबीता, पुत्र प्रिंस के साथ गुरुवार को इटावा स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे। घर पर कुछ हिस्से में निर्माण कार्य भी चल रहा है। घर पर ताला पड़ा था। गुरुवार देर रात वह शादी से घर लौटा। घर के गेट का ताला खोला। किंतु अंदर से कुंडी बंद होने से खुल नही सका। पड़ोस मे रह रहे अन्य स्वजनों की मदद से पीछे के रास्ते से घर की छत पर चढ़े तो अचानक भगदड़ सी जान पडी। घर के अंदर एक जंगला कटा मिला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अजीतमल औरैया। दो दिन से अजीतमल तहसील परिसर में भूख हड़ताल एवं आमरण अनशन पर बैठे राममोहन दुबे एवं उनकी नाबालिक दो नातिनो प्रांशी एवं सिद्धि को समाजसेवियों द्वारा जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त कराया गया। समाजसेवियों द्वारा उनको समझाया गया। दोनों बच्चों को टीसी प्राप्त हो गई जबकि ईलाज की मांग कर रहे दादा ने आज भूख हड़ताल रखी समाज सेवियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा समझाने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया जिसके चलते राममोहन दुबे ने भूख हड़ताल समाप्त की। इस मौके पर ऋतुराज दुबे जिला विमर्श प्रमुख RSS, देवालय चौधरी अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद, हिमांशु नगर प्रचारक RSS, रुचिर शुक्ला अधिवक्ता, ब्रह्मानंद दोहरे जिला प्रभारी प्रधान संघ औरैया, पूर्व प्रधान आदित्य राजपूत, अंकित दुबे तहसील सहायक आदि लोग मौजूद रहे।
    2
    अजीतमल औरैया। दो दिन से अजीतमल तहसील परिसर में भूख हड़ताल एवं आमरण अनशन पर बैठे राममोहन दुबे एवं उनकी नाबालिक दो नातिनो प्रांशी एवं सिद्धि को समाजसेवियों द्वारा जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त कराया गया। समाजसेवियों द्वारा उनको समझाया गया। दोनों बच्चों को टीसी प्राप्त हो गई जबकि ईलाज की मांग कर रहे दादा ने आज भूख हड़ताल रखी समाज सेवियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा समझाने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया जिसके चलते राममोहन दुबे ने भूख हड़ताल समाप्त की।
इस मौके पर ऋतुराज दुबे जिला विमर्श प्रमुख RSS, देवालय चौधरी अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद, हिमांशु नगर प्रचारक RSS, रुचिर शुक्ला अधिवक्ता, ब्रह्मानंद दोहरे जिला प्रभारी प्रधान संघ औरैया, पूर्व प्रधान आदित्य राजपूत, अंकित दुबे तहसील सहायक आदि लोग मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के नौरी गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया, जब एचटी लाइन के तार एलटी लाइन से छू गए। अचानक हुई इस घटना से तेज करंट फैल गया और कई घरों में आग लग गई। देखते ही देखते गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय अचानक चिंगारी उठी और बिजली के तार आपस में टकरा गए। कुछ ही देर में घरों में आग भड़क उठी। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पानी के पाइप की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी योगेश यादव नौरी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सपा नेताओं ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और झुलसे लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, जिसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर बिजली लाइनों को बदलने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
    8
    औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के नौरी गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया, जब एचटी लाइन के तार एलटी लाइन से छू गए। अचानक हुई इस घटना से तेज करंट फैल गया और कई घरों में आग लग गई। देखते ही देखते गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय अचानक चिंगारी उठी और बिजली के तार आपस में टकरा गए। कुछ ही देर में घरों में आग भड़क उठी। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पानी के पाइप की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो चुका था।
घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी योगेश यादव नौरी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
सपा नेताओं ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और झुलसे लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, जिसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर बिजली लाइनों को बदलने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • झींझक में बड़े वाहनों के आवागवन से दिन भर लगता जाम आम जन मानस परेशान स्कूली बच्चों व आम जन मानस परेशान
    1
    झींझक में बड़े वाहनों के आवागवन से दिन भर लगता जाम 
आम जन मानस परेशान स्कूली बच्चों व आम  जन मानस परेशान
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • दिल्ली में बंदरों भी मस्ती करते हुए 🙊🙊
    1
    दिल्ली में बंदरों भी मस्ती करते हुए 🙊🙊
    user_Ram Susheel
    Ram Susheel
    Samaj Sevak बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • bhadekh diwara gadi mohalla jalaun uttar pradesh India
    3
    bhadekh diwara gadi mohalla jalaun uttar pradesh India
    user_Dhruv Nishad
    Dhruv Nishad
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • खास और सावधान करती खबर है जालौन जिले के समीपवर्ती झांसी जिले से जहां आज जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला चोर पकड़ी गई है इस महिला का नाम रुखसार तथा पति का नाम इरफान बताया गया है ये महिला जालौन जिले से झांसी जाकर चोरी को अंजाम देती थी
    1
    खास और सावधान करती खबर है जालौन जिले के समीपवर्ती झांसी जिले से जहां आज जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला चोर पकड़ी गई है 
इस महिला का नाम रुखसार तथा पति का नाम इरफान बताया गया है 
ये महिला जालौन जिले से झांसी जाकर चोरी को अंजाम देती थी
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया। जनपद कानपुर देहात के खोजा रामपुर गांव निवासी गुड्डी देवी पत्नी जगदीश ने अपनी भतीजी पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। गुड्डी देवी का कहना है कि उनकी भतीजी ने बिना किसी पूर्व विवाद या बात के अचानक डंडे से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मारपीट में घायल गुड्डी देवी को उनकी बहन रामश्री तत्काल उपचार के लिए 50 सैया जिला अस्पताल औरैया ले गईं, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला को सिर और हाथ में चोटें आई हैं। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है।घटना को लेकर परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है।
    1
    औरैया। जनपद कानपुर देहात के खोजा रामपुर गांव निवासी गुड्डी देवी पत्नी जगदीश ने अपनी भतीजी पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। गुड्डी देवी का कहना है कि उनकी भतीजी ने बिना किसी पूर्व विवाद या बात के अचानक डंडे से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
मारपीट में घायल गुड्डी देवी को उनकी बहन रामश्री तत्काल उपचार के लिए 50 सैया जिला अस्पताल औरैया ले गईं, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला को सिर और हाथ में चोटें आई हैं। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है।घटना को लेकर परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के नौरी गांव में नलकूप की हाईटेंशन लाइन अचानक एलटी लाइन से टच हो गई, जिससे 11,000 वोल्ट का करंट गांव की सप्लाई में दौड़ गया। उपकरण जलने लगे, छप्परों में आग लग गई, गहने जले और दो लोग करंट की चपेट में आ गए—दोनों को अस्पताल भेजा गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आंकलन बनाकर रिपोर्ट बनाई है।
    4
    औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के नौरी गांव में नलकूप की हाईटेंशन लाइन अचानक एलटी लाइन से टच हो गई, जिससे 11,000 वोल्ट का करंट गांव की सप्लाई में दौड़ गया। उपकरण जलने लगे, छप्परों में आग लग गई, गहने जले और दो लोग करंट की चपेट में आ गए—दोनों को अस्पताल भेजा गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आंकलन बनाकर रिपोर्ट बनाई है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जनपद औरैया के नगर पंचायत अटसू स्थित सब्जी मंडी ग्राउंड में किसान यूनियन टिकेट संगठन ने सब्जी मंडी को स्थायी एवं व्यवस्थित किए जाने की मांग को लेकर 18 फरवरी से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने बताया कि नगर पंचायत अटसू में पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से इसी ग्राउंड में सब्जी मंडी लगती आ रही है। वर्तमान में उसी स्थान पर कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसके कारण किसानों और सब्जी विक्रेताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक वैकल्पिक एवं सुव्यवस्थित स्थान पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ सब्जी मंडी संचालित कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी। धरना स्थल पर उपस्थित किसानों और दुकानदारों ने “जय जवान, जय किसान” के नारे लगाकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।
    1
    जनपद औरैया के नगर पंचायत अटसू स्थित सब्जी मंडी ग्राउंड में किसान यूनियन टिकेट संगठन ने सब्जी मंडी को स्थायी एवं व्यवस्थित किए जाने की मांग को लेकर 18 फरवरी से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने बताया कि नगर पंचायत अटसू में पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से इसी ग्राउंड में सब्जी मंडी लगती आ रही है। वर्तमान में उसी स्थान पर कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसके कारण किसानों और सब्जी विक्रेताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक वैकल्पिक एवं सुव्यवस्थित स्थान पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ सब्जी मंडी संचालित कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी।
धरना स्थल पर उपस्थित किसानों और दुकानदारों ने “जय जवान, जय किसान” के नारे लगाकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.