Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली में बंदरों भी मस्ती करते हुए 🙊🙊
Ram Susheel
दिल्ली में बंदरों भी मस्ती करते हुए 🙊🙊
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दिल्ली में बंदरों भी मस्ती करते हुए 🙊🙊1
- मोपेड सवार वृद्ध रेलवे क्रासिंग पार करते समय शताब्दी से टकराया l उछल कर दूर जा गिरा व्रद्ध,मोपेड हुईं क्षतिग्रस्त ,घायल हुआ व्रद्ध अछल्दा कस्बा की रेलवे क्रासिंग 13 बी से अपनी मोपेड से निमंत्रण खाने जा रहे व्रद्ध रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय शताब्दी एक्सप्रेस से टकरा गये मोपेड हवा में दूर जा गिरी वहीं व्रद्ध को चोट या गयी l कस्बा की रेलवे क्रासिंग 13 बी से पन्नालाल पुत्र मंगूलाल उम्र करीब 65 वर्ष निवासी साहूपुर बिधूना रिश्तेदारी में निमंत्रण खाने अपनी मोपेड से अछल्दा थानाक्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद जा रहा था गुरुवार शाम 6 बजकर 7 मिंट पर रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय 12003 नई दिल्ली को जाने वाले शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मोपेड हवा में उछल कर दूर जा गिरी वहीं व्रद्ध भी मोपेड के साथ दूर जा गिरा लेकिन व्रद्ध बाल बाल बच गया उसको चोट आ गयी ट्रैन के लोको पायलट ने ट्रैन को वैसोली गांव के पास रोककर स्टेशन मास्टर को सूचना दी व इंजन को चेककर 3 मिंट बाद रवाना किया।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व आरपीएफ ने एम्बुलेंस से घायल वृद्ग को सीएचसी भेजा।जहाँ डॉ अमरदीप ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रिफर कर दिया2
- Post by Kanhaiya lal1
- औरैया। जनपद कानपुर देहात के थाना सिकंदरा क्षेत्र के निवासी बांके बिहारी पुत्र बृजेश और संजीव पुत्र रामाधार शुक्रवार को किसी कार्य से बाइक द्वारा औरैया आ रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे सदर कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर के समीप सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी सड़क किनारे पड़ी गिट्टी के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने से दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल औरैया, जिसे स्थानीय रूप से 50 सैया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक उपचार जारी है। हादसे से परिजनों में चिंता का माहौल है।1
- औरैया के कस्बा बिधूना के ब्राइट माइंड्स स्कूल में यूनिट टेस्ट अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा करना तथा अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। स्कूल के निदेशक अनिल कुमार सिंह तथा प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना वर्मा ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और परिवार का सामूहिक सहयोग आवश्यक है। यूनिट टेस्ट के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।1
- Gaddi gadi motor samasya Hai bacche gir jaate Hain is road ko theek karvayen Babarpur ajitmal janab Nagar chairman ke naam mein aata Chak sabhasad vakil1
- औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के नौरी गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया, जब एचटी लाइन के तार एलटी लाइन से छू गए। अचानक हुई इस घटना से तेज करंट फैल गया और कई घरों में आग लग गई। देखते ही देखते गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय अचानक चिंगारी उठी और बिजली के तार आपस में टकरा गए। कुछ ही देर में घरों में आग भड़क उठी। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पानी के पाइप की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी योगेश यादव नौरी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सपा नेताओं ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और झुलसे लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, जिसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर बिजली लाइनों को बदलने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।2
- औरैया। जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसोलर गांव निवासी बबलू (पुत्र यशोदा नंदन) नरायणपुर में कार्य कर रहे थे। बताया गया है कि वह निर्माण संबंधी काम के दौरान ग्राइंडर मशीन से कटिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ग्राइंडर का कटर टूटकर तेज रफ्तार से उछला और सीधे उनके पैर में जा लगा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ में काम कर रहे श्रमिकों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए घायल बबलू को निजी वाहन से औरैया के 50 सैया अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार घायल के पैर में गहरा घाव है, हालांकि उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं और उपचार जारी है। इस हादसे के बाद कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों के उपयोग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।1