logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क किनारे पड़ी गिट्टी से असंतुलित हुई बाइक, दो लोग गंभीर घायल औरैया। जनपद कानपुर देहात के थाना सिकंदरा क्षेत्र के निवासी बांके बिहारी पुत्र बृजेश और संजीव पुत्र रामाधार शुक्रवार को किसी कार्य से बाइक द्वारा औरैया आ रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे सदर कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर के समीप सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी सड़क किनारे पड़ी गिट्टी के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने से दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल औरैया, जिसे स्थानीय रूप से 50 सैया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक उपचार जारी है। हादसे से परिजनों में चिंता का माहौल है।

2 hrs ago
user_P Chaturvedi
P Chaturvedi
रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सड़क किनारे पड़ी गिट्टी से असंतुलित हुई बाइक, दो लोग गंभीर घायल औरैया। जनपद कानपुर देहात के थाना सिकंदरा क्षेत्र के निवासी बांके बिहारी पुत्र बृजेश और संजीव पुत्र रामाधार शुक्रवार को किसी कार्य से बाइक द्वारा औरैया आ रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे सदर कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर के समीप सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी सड़क किनारे पड़ी गिट्टी के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने से दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल औरैया, जिसे स्थानीय रूप से 50 सैया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक उपचार जारी है। हादसे से परिजनों में चिंता का माहौल है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Gaddi gadi motor samasya Hai bacche gir jaate Hain is road ko theek karvayen Babarpur ajitmal janab Nagar chairman ke naam mein aata Chak sabhasad vakil
    1
    Gaddi gadi motor samasya Hai bacche gir jaate Hain is road ko theek karvayen Babarpur ajitmal janab Nagar chairman ke naam mein aata Chak sabhasad vakil
    user_Ajamkhan
    Ajamkhan
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के नौरी गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया, जब एचटी लाइन के तार एलटी लाइन से छू गए। अचानक हुई इस घटना से तेज करंट फैल गया और कई घरों में आग लग गई। देखते ही देखते गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय अचानक चिंगारी उठी और बिजली के तार आपस में टकरा गए। कुछ ही देर में घरों में आग भड़क उठी। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पानी के पाइप की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी योगेश यादव नौरी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सपा नेताओं ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और झुलसे लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, जिसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर बिजली लाइनों को बदलने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
    8
    औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के नौरी गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया, जब एचटी लाइन के तार एलटी लाइन से छू गए। अचानक हुई इस घटना से तेज करंट फैल गया और कई घरों में आग लग गई। देखते ही देखते गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय अचानक चिंगारी उठी और बिजली के तार आपस में टकरा गए। कुछ ही देर में घरों में आग भड़क उठी। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पानी के पाइप की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो चुका था।
घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी योगेश यादव नौरी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
सपा नेताओं ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और झुलसे लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, जिसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर बिजली लाइनों को बदलने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन के भदेख़ दिवरा गांव की बदहाल तस्वीर, विकास कार्यों को तरस रहे ग्रामीण जालौन जनपद के कुठौंद ब्लॉक अंतर्गत आने वाला ग्राम भदेख़ दिवरा इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। गांव में मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव देखने को मिल रहा है। न तो यहां पक्की सड़कों की समुचित व्यवस्था है और न ही पेयजल की पर्याप्त सुविधा। चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य सड़कें कच्ची और जर्जर हालत में हैं। बरसात या हल्की नमी के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। आए दिन कोई न कोई ट्रैक्टर या अन्य वाहन कीचड़ में फंस जाता है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है और कृषि कार्य प्रभावित होता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। पेयजल व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। गांव में स्वच्छ पानी की उपलब्धता सीमित है, जिससे लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। वहीं नालियों की समुचित सफाई न होने के कारण जगह-जगह गंदा पानी जमा रहता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। न ही ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों को लेकर कोई गंभीर पहल की गई और न ही नए ब्लॉक प्रमुख द्वारा गांव में कोई विशेष योजना लागू कराई गई है। परिणामस्वरूप गांव आज भी विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में पक्की सड़क, समुचित जल निकासी व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और नियमित सफाई की व्यवस्था तत्काल कराई जाए, ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर कब भदेख़ दिवरा गांव की यह दुर्दशा सुधरेगी और कब यहां के लोगों को विकास का वास्तविक लाभ मिल पाएगा। फिलहाल ग्रामीण उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्याओं पर ध्यान देंगे और जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जालौन के भदेख़ दिवरा गांव की बदहाल तस्वीर, विकास कार्यों को तरस रहे ग्रामीण
जालौन जनपद के कुठौंद ब्लॉक अंतर्गत आने वाला ग्राम भदेख़ दिवरा इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। गांव में मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव देखने को मिल रहा है। न तो यहां पक्की सड़कों की समुचित व्यवस्था है और न ही पेयजल की पर्याप्त सुविधा। चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य सड़कें कच्ची और जर्जर हालत में हैं। बरसात या हल्की नमी के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। आए दिन कोई न कोई ट्रैक्टर या अन्य वाहन कीचड़ में फंस जाता है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है और कृषि कार्य प्रभावित होता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
पेयजल व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। गांव में स्वच्छ पानी की उपलब्धता सीमित है, जिससे लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। वहीं नालियों की समुचित सफाई न होने के कारण जगह-जगह गंदा पानी जमा रहता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। न ही ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों को लेकर कोई गंभीर पहल की गई और न ही नए ब्लॉक प्रमुख द्वारा गांव में कोई विशेष योजना लागू कराई गई है। परिणामस्वरूप गांव आज भी विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में पक्की सड़क, समुचित जल निकासी व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और नियमित सफाई की व्यवस्था तत्काल कराई जाए, ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।
अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर कब भदेख़ दिवरा गांव की यह दुर्दशा सुधरेगी और कब यहां के लोगों को विकास का वास्तविक लाभ मिल पाएगा। फिलहाल ग्रामीण उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्याओं पर ध्यान देंगे और जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • जालौन जालौन में आसाराम बापू के पोस्टरों पर विवाद, हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन, स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर रखी मांग, प्रदर्शन में तमाम सामाजिक संगठनों के साथ स्थानीय लोग भी रहे शामिल, नारी सम्मान के खिलाफ बताया जा रहा मामला, प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन, जालौन के उरई कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।
    2
    जालौन
जालौन में आसाराम बापू के पोस्टरों पर विवाद, हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन,
स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन,
लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर रखी मांग,
प्रदर्शन में तमाम सामाजिक संगठनों के साथ स्थानीय लोग भी रहे शामिल,
नारी सम्मान के खिलाफ बताया जा रहा मामला, प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन,
जालौन के उरई कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दिल्ली में बंदरों भी मस्ती करते हुए 🙊🙊
    1
    दिल्ली में बंदरों भी मस्ती करते हुए 🙊🙊
    user_Ram Susheel
    Ram Susheel
    Samaj Sevak बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • bhadekh diwara gadi mohalla jalaun uttar pradesh India
    3
    bhadekh diwara gadi mohalla jalaun uttar pradesh India
    user_Dhruv Nishad
    Dhruv Nishad
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अजीतमल कस्बे के मुहल्ला गाँधी नगर निवासी रामजी पुत्र कंचन लाल अपनी पत्नी बबीता, पुत्र प्रिंस के साथ गुरुवार को इटावा स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे। घर पर कुछ हिस्से में निर्माण कार्य भी चल रहा है। घर पर ताला पड़ा था। गुरुवार देर रात वह शादी से घर लौटा। घर के गेट का ताला खोला। किंतु अंदर से कुंडी बंद होने से खुल नही सका। पड़ोस मे रह रहे अन्य स्वजनों की मदद से पीछे के रास्ते से घर की छत पर चढ़े तो अचानक भगदड़ सी जान पडी। घर के अंदर एक जंगला कटा मिला।
    1
    अजीतमल कस्बे के मुहल्ला गाँधी नगर निवासी रामजी पुत्र कंचन लाल अपनी पत्नी बबीता, पुत्र प्रिंस के साथ गुरुवार को इटावा स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे। घर पर कुछ हिस्से में निर्माण कार्य भी चल रहा है। घर पर ताला पड़ा था। गुरुवार देर रात वह शादी से घर लौटा। घर के गेट का ताला खोला। किंतु अंदर से कुंडी बंद होने से खुल नही सका। पड़ोस मे रह रहे अन्य स्वजनों की मदद से पीछे के रास्ते से घर की छत पर चढ़े तो अचानक भगदड़ सी जान पडी। घर के अंदर एक जंगला कटा मिला।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जनपद औरैया के नगर पंचायत अटसू स्थित सब्जी मंडी ग्राउंड में किसान यूनियन टिकेट संगठन ने सब्जी मंडी को स्थायी एवं व्यवस्थित किए जाने की मांग को लेकर 18 फरवरी से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने बताया कि नगर पंचायत अटसू में पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से इसी ग्राउंड में सब्जी मंडी लगती आ रही है। वर्तमान में उसी स्थान पर कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसके कारण किसानों और सब्जी विक्रेताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक वैकल्पिक एवं सुव्यवस्थित स्थान पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ सब्जी मंडी संचालित कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी। धरना स्थल पर उपस्थित किसानों और दुकानदारों ने “जय जवान, जय किसान” के नारे लगाकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।
    1
    जनपद औरैया के नगर पंचायत अटसू स्थित सब्जी मंडी ग्राउंड में किसान यूनियन टिकेट संगठन ने सब्जी मंडी को स्थायी एवं व्यवस्थित किए जाने की मांग को लेकर 18 फरवरी से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने बताया कि नगर पंचायत अटसू में पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से इसी ग्राउंड में सब्जी मंडी लगती आ रही है। वर्तमान में उसी स्थान पर कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसके कारण किसानों और सब्जी विक्रेताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक वैकल्पिक एवं सुव्यवस्थित स्थान पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ सब्जी मंडी संचालित कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी।
धरना स्थल पर उपस्थित किसानों और दुकानदारों ने “जय जवान, जय किसान” के नारे लगाकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन के उरई स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के गेट नंबर-3 के बाहर युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे के बाल खींचते हुए लात-घूंसे चलाते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत कथित तौर पर एक लड़की पर टिप्पणी करने को लेकर हुई थी। इसके बाद दोनों गुटों के बीच बहस बढ़ गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। न्यायालय जैसे संवेदनशील क्षेत्र के बाहर खुलेआम मारपीट होने से लोग हैरान थे।
    1
    जालौन के उरई स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के गेट नंबर-3 के बाहर युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे के बाल खींचते हुए लात-घूंसे चलाते रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत कथित तौर पर एक लड़की पर टिप्पणी करने को लेकर हुई थी। इसके बाद दोनों गुटों के बीच बहस बढ़ गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। न्यायालय जैसे संवेदनशील क्षेत्र के बाहर खुलेआम मारपीट होने से लोग हैरान थे।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.