Shuru
Apke Nagar Ki App…
एम एस ग्लोबल पब्लिक स्कूल बसंतपुर नौनेर में बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम
Emotional videos
एम एस ग्लोबल पब्लिक स्कूल बसंतपुर नौनेर में बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम
- #Stylish collectionकलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेशnice 🙂🙂🙂🙂🙂19 hrs ago
More news from Pilibhit and nearby areas
- गांधी सभागार में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सहभागिता पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की गई। इस दौरान देश की आजादी के वीर सेनानियों और उनके बलिदानों को याद करते हुए राष्ट्रप्रेम व एकता का संदेश दिया गया।1
- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह: गन्ने की खुशबू और देशभक्ति के रंग में रंगा पुरनपुर PG कॉलेज नमस्कार, मैं सरफराज़ अहमद खान, UPNewsTV24 से। आज 15 अगस्त 2026 को देश अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पुरनपुर स्थित गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का महापर्व बेहद हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक श्री नितिन दीक्षित, प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा और विशिष्ट अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद नेता जी सुभाष चंद्र बोस सभागार में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, जिसकी शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पुरनपुर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय बाबू राम पासवान, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री विधि भूषण मौर्य, प्रबंधक नितिन दीक्षित और प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा सहित तमाम गणमान्य अतिथियों का महाविद्यालय परिवार द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।1
- मदरसा शेर-ए-मुस्तफा में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम गोरा स्थित मदरसा शेर-ए-मुस्तफा में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शमशुल खान एवं मुफ्ती समीउल्लाह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके बाद मदरसे से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण और ग्रामीणों समेत करीब 300 से 400 लोग शामिल हुए। तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर वापस मदरसे पहुंची। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, कव्वाली और नृत्य प्रस्तुत किए गए। मुफ्ती समीउल्लाह ने कहा कि भारत की पहचान विविधता में एकता है। उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की। उस्मान, सर्वेन्द्र ठाकुर और मेहराज ने भी विचार रखे। अंत में विजेता छात्रों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर मिठाई वितरित की गई।2
- एम एस ग्लोबल पब्लिक स्कूल बसंतपुर नौनेर में बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम1
- रामरतन लाल विद्या मंदिर सबलपुर खास में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम अतिथियों का मोहा मन शाह टाइम्स पूरनपुर पूरनपुर, पीलीभीत :- पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सबलपुर खास स्थित रामरतन लाल विद्या मंदिर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय प्रबंधन की ओर से भारत सरकार के "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। देशभक्ति से गूंजा विद्यालय परिसर कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी अतिथियों का मन मोह लिया। "वंदे मातरम", "सारे जहां से अच्छा" जैसे गीतों पर बच्चों के प्रदर्शन को देखकर पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राम शंकर पाण्डेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा के अथक प्रयासों से कार्यक्रम भव्य और सफल रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन रूपकिशोर मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य अरविंद शुक्ला, विमल दीक्षित, राहुल अग्निहोत्री, धीरेंद्र कुमार, अंकुल यादव, पवनेश सिंह, छाया सिंह, नैनिका सिंह, सविता देवी, कोमल शुक्ला, अनामिका शुक्ला, मनोज वाजपेई सहित समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के बलिदान को याद रखने और देश सेवा के लिए प्रेरित रहने का संदेश दिया।3
- 15 अगस्त पर बच्चों को रेंजर रोबिन सिंह ने दिया प्रेरणादायक संदेश 🇮🇳 15 अगस्त के शुभ अवसर पर माला टाइगर रिजर्व, रिछोला क्षेत्र के रेंजर श्री रोबिन सिंह जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए बेहद प्रेरणादायक और विचारणीय वक्तव्य दिया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि एक समय हमारा भारत “सोने की चिड़िया” कहलाता था। समय के साथ देश की बहुत-सी संपदा विदेशों में चली गई, लेकिन आज भारत का सबसे बड़ा धन हमारे बच्चे और युवा हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि आने वाली पीढ़ी ही अपनी मेहनत, शिक्षा, ईमानदारी और प्रतिभा के बल पर देश को फिर से मजबूत और समृद्ध बना सकती है। बच्चों को देश के प्रति जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। रेंजर रोबिन सिंह जी का यह संदेश बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना जगाने वाला रहा। 🇮🇳 “आज के बच्चे ही कल के भारत की पहचान हैं।” जय हिंद! 🇮🇳🙏 #स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #मालाटाइगररिजर्व #रिछोला #रोबिनसिंह #देशभक्ति #बच्चे #राष्ट्रनिर्माण #सोनेकीचिड़िया #जयहिंद #Pilibhit #ViralPost1
- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी पीलीभीत जनपद वासियों को दी बधाई1
- स्वतंत्रता दिवस पर बांसुरी नगरी में गूंजी बांसुरी की धुन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बांसुरी नगरी पीलीभीत में बांसुरी का आगाज हुआ। इस मौके पर बांसुरी की कला, संस्कृति और पहचान को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर बांसुरी नगरी की विरासत पर गर्व जताया।1