नैनीताल के होटलों में गैस का संकट, होटल कारोबारियों ने डीएम से गैस आपूर्ति की मांग। नैनीताल में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति कम होने से होटल और रेस्तरां संचालकों में चिंता बढ़ गई है। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने बताया कि कल से होटलों और रेस्तरां को मिलने वाले व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अचानक कम कर दी गई है। वर्तमान में किसी भी होटल या रेस्तरां को नियमित रूप से व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि नैनीताल की अर्थव्यवस्था पूरी तरह पर्यटन पर आधारित है और इसमें होटल व रेस्तरां व्यवसाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। गर्मी का पर्यटन सीजन भी नजदीक आ रहा है। ऐसे में यदि जल्द ही व्यावसायिक गैस की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो होटल और रेस्तरां संचालकों के सामने अपने प्रतिष्ठान बंद करने की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे पर्यटकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। होटल कारोबारियों ने जिलाधिकारी से जल्द हस्तक्षेप कर व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इस पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कारोबारियों को मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के महासचिव वेदशाह भी मौजूद थे

- जब दो ब्लाॅगर आपस में एक दुसरे की विडियो बनाने पर भिड़ गयी। वहां पर मौजूद हर कोई यह नजारा देखने में व्यस्त। पुलिस प्रशासन को उचित दडंतात्मक कार्यवाही करनी चाहिए ताकि भविष्य में और ब्लाॅगर को सबक मिल सके1
- इधर जिलाधिकारी ने संबंधित परगना अधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि घरेलू गैस के कमर्शियल इस्तेमाल और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके लिए तहसीलदार, थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षकों की क्विक रिस्पांस टीम भी गठित की जाय, जो शिकायत मिलते ही मौके पर कार्रवाई करें।2
- Post by Rajendra Kumar1
- अप्रैल माह से दुग्ध उत्पादकों के 2 रुपए दुग्ध मूल्य बढ़ोतरी की घोषणा"लालकुआं नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के वर्तमान बोर्ड के दो वर्ष पूर्ण होने पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के मौके पर आयोजित भब्य संगोष्ठी आयोजित कर जनपद की 1000 से अधिक महिला दुग्ध उत्पादकों के समक्ष आगामी अप्रैल माह से दुग्ध उत्पादकों के 2 रुपए दुग्ध मूल्य बढ़ोतरी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ का मुख्य उद्देश्य जनपद के दुग्ध उत्पादकों का सर्वांगीण विकास करना है। इसीलिए उन्होंने आगामी 15 अप्रैल से नैनीताल जनपद के दुग्ध उत्पादकों को 2 रुपये दुग्ध मूल्य में बढाते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यह सौगात देने का अपनी बोर्ड बैठक के बाद निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ जनपद के सभी दुग्ध उत्पादकों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है, तथा उनके दुख-सुख का साथी भी है, इसीलिए दुग्ध उत्पादक की प्रत्येक समस्या पर सदैव उनके साथ खड़ा रहता है।उन्होंने कहा कि जल्द दुग्ध संघ 1 लाख 50 हजार लीटर दुग्ध के उत्पादन के टरगेट को पुरा करने जा रहा है जो बहुत बड़ा लक्ष्य है। , मुकेश बोरा दुग्ध संघ लालकुआं।1
- Hello, namaskar Mein AAP sabka Bhai Sultan a video ek road ke maksath ke saath banai hui hai1
- ईरान-इजरायल युद्ध का सीधा असर अब आपकी जेब पर पड़ने वाला है. कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर पार कर चुके हैं और इनके 150 डॉलर तक पहुंचने की आशंका है. भारत अपना आधा तेल खाड़ी देशों से खरीदता है. ऐसे में क्रूड ऑयल की यह आग देश में भारी महंगाई ला सकती है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर ब्रेक लग सकता है. भारत के लिए यह स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर्ण इसलिए है क्योंकि हम अपनी जरूरत का लगभग 30 से 50 प्रतिशत कच्चा तेल सीधे मिडिल ईस्ट से खरीदते हैं. देश की रिफाइनरियां भी मुख्य रूप से इसी क्षेत्र के क्रूड ऑयल को प्रोसेस करने के लिए ही डिजाइन की गई हैं. हालांकि, संकट की स्थिति से निपटने के लिए भारत के पास 25 से 30 दिनों का रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व मौजूद है. लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह सिर्फ आपातकाल के लिए है, लंबे समय तक चलने वाले युद्ध के लिए नहीं.1
- बिलासपुर में सपा नेता मोहम्मद अनस खां ने कहा कि उनकी पार्टी गरीब,मजदूर और शोषित वर्ग की आवाज रही है,और भविष्य में भी उनके हक के लिए हमेशा संघर्षशील रहेगी। वह बुधवार की दोपहर नगर के मुख्य भट्टी टोला स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थें। उन्होंने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लें,और आगामी 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनाने में सहयोग करें।इस दौरान बैठक में आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया,और जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की विचारधारा का प्रचार करने और बढ़ती मंहगाई और बेरोज़गारी साथ ही किसानों की समस्यायों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जल्द ही मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।इस मौकें पर मंसूर खां,रईस खां,फरीद खां, साहिब खां,राहत,आलम, सुशील सक्सेना,शुऐब सलमानी,आशु खां, अय्यूब,संजीव वाल्मीकि,अयान खां आदि मौजूद रहे।जबकि बैठक की अध्यक्षता इनायत हुसैन उर्फ रूफ खां ने की।3
- एक क्षुद्रग्रह गिरने से यूरोपीय देशों में दहशत फैल गई। इस घटना में एक मकान की छत में फुटबॉल के बराबर बड़ा होल हो गयो। कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। यह घटना तीन दिन पहले की है। शाम को एक जलता हुआ क्षुद्रग्रह असमान से पृथ्वी की ओर आता हुआ दिखाई दिया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, वह असमान में ही फट गया और कई टुकड़ों में बंट गया। जिसमे से एक टुकड़ा जलता हुआ जर्मनी में एक घर की छत फाड़कर अंदर जा घुसा। इसके अलावा कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है। पश्चिमी यूरोपमें जर्मनी के अलावा फ्रांस, लक्जमबर्ग और नीदरलैंड में भी असमान से आते क्षुद्रग्रह को देखा गया। यूरोपियन स्पेस एजेंसी (इएसए) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना की दर्जनों वीडियो यूरोपीय सोसल मीडिया में छाई हुई है। साथ ही हजारों लोगों ने इस घटना को देखा।2