logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश के सतना जिले में मझगवां वन परिक्षेत्र के अंतर्गत धारकुंडी आश्रम मार्ग पर सोमवार को अचानक एक बाघ दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल से निकलकर सड़क पार कर रहे बाघ को वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सड़क पर बाघ की मौजूदगी से इस मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है, हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही न करें, बाघ दिखने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दें। फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि करने के साथ ही बाघ की गतिविधियों पर वन विभाग की निगरानी जारी है।

6 hrs ago
user_अनुपम दाहिया
अनुपम दाहिया
Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

मध्य प्रदेश के सतना जिले में मझगवां वन परिक्षेत्र के अंतर्गत धारकुंडी आश्रम मार्ग पर सोमवार को अचानक एक बाघ दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल से निकलकर सड़क पार कर रहे बाघ को वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सड़क पर बाघ की मौजूदगी से इस मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है, हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही न करें, बाघ दिखने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दें। फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि करने के साथ ही बाघ की गतिविधियों पर वन विभाग की निगरानी जारी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सतना जिले की उचेहरा थाना पुलिस ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अपराध नियंत्रण और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दबिश देकर कुल 17 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों में 3 से 15 वर्षों से फरार चल रहे 7 स्थायी वारंटी और 10 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। अभियान के दौरान सालों से पुलिस को चकमा दे रहे स्थायी वारंटियों पर शिकंजा कसा गया। इनमें भूरूहुरा निवासी राकेश यादव (15 वर्ष से फरार), मतरी निवासी राजमन सिंह (14 वर्ष से फरार), झुरखुलू निवासी पूरन लाल पटेल (12 वर्ष से फरार), सखौहा खुर्द निवासी महेश कोल (4 वर्ष से फरार), देवार निवासी श्रीराम लोधी (3 वर्ष से फरार) और गढ़ी टोला निवासी मधुसूदन पाण्डेय शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 10 ऐसे आरोपियों को भी दबोचा जिनके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी थे। इनमें दो बार वारंट जारी हो चुके इटहा खोखरा निवासी गोकुल पाल सहित इटहा निवासी रामसजीवन पाल व रामविश्वास पाल, संजय नगर नई बस्ती निवासी अंकित वर्मा, बडखुरा निवासी साजन कछेर, महाराजपुर निवासी लल्लू यादव, खम्हरिया निवासी रामसुजन कोल व सरमन कोल और बसहा मोहल्ला निवासी करन बंशकार शामिल हैं। उचेहरा थाना पुलिस ने रात भर चले इस सघन अभियान के बाद सभी 17 आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की और रविवार को उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
    1
    सतना जिले की उचेहरा थाना पुलिस ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अपराध नियंत्रण और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दबिश देकर कुल 17 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों में 3 से 15 वर्षों से फरार चल रहे 7 स्थायी वारंटी और 10 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

अभियान के दौरान सालों से पुलिस को चकमा दे रहे स्थायी वारंटियों पर शिकंजा कसा गया। इनमें भूरूहुरा निवासी राकेश यादव (15 वर्ष से फरार), मतरी निवासी राजमन सिंह (14 वर्ष से फरार), झुरखुलू निवासी पूरन लाल पटेल (12 वर्ष से फरार), सखौहा खुर्द निवासी महेश कोल (4 वर्ष से फरार), देवार निवासी श्रीराम लोधी (3 वर्ष से फरार) और गढ़ी टोला निवासी मधुसूदन पाण्डेय शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 10 ऐसे आरोपियों को भी दबोचा जिनके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी थे। इनमें दो बार वारंट जारी हो चुके इटहा खोखरा निवासी गोकुल पाल सहित इटहा निवासी रामसजीवन पाल व रामविश्वास पाल, संजय नगर नई बस्ती निवासी अंकित वर्मा, बडखुरा निवासी साजन कछेर, महाराजपुर निवासी लल्लू यादव, खम्हरिया निवासी रामसुजन कोल व सरमन कोल और बसहा मोहल्ला निवासी करन बंशकार शामिल हैं।

उचेहरा थाना पुलिस ने रात भर चले इस सघन अभियान के बाद सभी 17 आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की और रविवार को उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सतना के चित्रकूट वन परिक्षेत्र अंतर्गत बगदरा घाटी के समीप पिछले करीब एक सप्ताह से एक हिरण का शावक सड़क के आसपास चहलकदमी करता दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना मिलने पर चित्रकूट रेंजर ने वन अमले के साथ मौके पर पहुंचकर शावक को जंगल की ओर खदेड़ा। हालांकि, वन विभाग के प्रयासों के बावजूद यह शावक बार-बार जंगल से निकलकर सड़क के आसपास पहुंच जा रहा है। इससे शावक के किसी हादसे का शिकार होने की आशंका बनी हुई है। वन विभाग फिलहाल शावक की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों से सावधानी बरतने और वन्यजीव दिखाई देने पर वाहन की गति धीमी रखने की अपील की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    1
    सतना के चित्रकूट वन परिक्षेत्र अंतर्गत बगदरा घाटी के समीप पिछले करीब एक सप्ताह से एक हिरण का शावक सड़क के आसपास चहलकदमी करता दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना मिलने पर चित्रकूट रेंजर ने वन अमले के साथ मौके पर पहुंचकर शावक को जंगल की ओर खदेड़ा।

हालांकि, वन विभाग के प्रयासों के बावजूद यह शावक बार-बार जंगल से निकलकर सड़क के आसपास पहुंच जा रहा है। इससे शावक के किसी हादसे का शिकार होने की आशंका बनी हुई है। वन विभाग फिलहाल शावक की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

अधिकारियों ने क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों से सावधानी बरतने और वन्यजीव दिखाई देने पर वाहन की गति धीमी रखने की अपील की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    user_अनुपम दाहिया
    अनुपम दाहिया
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चित्रकूट स्थित मझगवां वन परिक्षेत्र के धारकुण्डी आश्रम मार्ग पर अचानक एक टाइगर दिखाई दिया। सड़क पार कर रहे इस टाइगर को वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने वीडियो में कैद कर लिया। सड़क पर टाइगर की चहलकदमी का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    चित्रकूट स्थित मझगवां वन परिक्षेत्र के धारकुण्डी आश्रम मार्ग पर अचानक एक टाइगर दिखाई दिया। सड़क पार कर रहे इस टाइगर को वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने वीडियो में कैद कर लिया। सड़क पर टाइगर की चहलकदमी का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सभी छात्रों को सादर आमंत्रित किया गया है।
    1
    सभी छात्रों को सादर आमंत्रित किया गया है।
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    9 hrs ago
  • मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत मैहर के पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन पर शनिवार को कृषि उपज मंडी घुनवारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एस आई लक्ष्मण प्रसाद बुनकर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। एस आई लक्ष्मण प्रसाद बुनकर, एएसआई मीना धुर्वे, कांस्टेबल सचिन बागरी और कांस्टेबल दिनेश अनसोलिया की मौजूदगी में अमदरा पुलिस ने किसानों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर लोगों को स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया और नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
    1
    मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत मैहर के पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन पर शनिवार को कृषि उपज मंडी घुनवारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एस आई लक्ष्मण प्रसाद बुनकर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। एस आई लक्ष्मण प्रसाद बुनकर, एएसआई मीना धुर्वे, कांस्टेबल सचिन बागरी और कांस्टेबल दिनेश अनसोलिया की मौजूदगी में अमदरा पुलिस ने किसानों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर लोगों को स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया और नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सतना जिले के मैहर स्थित देवी धाम में पुलिस की नाक के नीचे ही खुलेआम शराब की पैकारी का कारोबार चल रहा है। इस तरह पुलिस की मौजूदगी के बावजूद धड़ल्ले से हो रही शराब पैकारी को लेकर पुलिस की कार्यशैली और उसकी कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    2
    सतना जिले के मैहर स्थित देवी धाम में पुलिस की नाक के नीचे ही खुलेआम शराब की पैकारी का कारोबार चल रहा है। इस तरह पुलिस की मौजूदगी के बावजूद धड़ल्ले से हो रही शराब पैकारी को लेकर पुलिस की कार्यशैली और उसकी कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सतना जिले में मझगवां वन परिक्षेत्र के अंतर्गत धारकुंडी आश्रम मार्ग पर सोमवार को अचानक एक बाघ दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल से निकलकर सड़क पार कर रहे बाघ को वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सड़क पर बाघ की मौजूदगी से इस मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है, हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही न करें, बाघ दिखने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दें। फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि करने के साथ ही बाघ की गतिविधियों पर वन विभाग की निगरानी जारी है।
    1
    मध्य प्रदेश के सतना जिले में मझगवां वन परिक्षेत्र के अंतर्गत धारकुंडी आश्रम मार्ग पर सोमवार को अचानक एक बाघ दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल से निकलकर सड़क पार कर रहे बाघ को वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सड़क पर बाघ की मौजूदगी से इस मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है, हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही न करें, बाघ दिखने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दें। फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि करने के साथ ही बाघ की गतिविधियों पर वन विभाग की निगरानी जारी है।
    user_अनुपम दाहिया
    अनुपम दाहिया
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सतना में धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों पर केस दर्ज किया गया है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव किए जाने के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के सरकारी वाहन में तोड़फोड़ कर उसे नुकसान पहुंचाया था। इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी की गई, जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
    2
    मध्य प्रदेश के सतना में धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों पर केस दर्ज किया गया है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव किए जाने के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के सरकारी वाहन में तोड़फोड़ कर उसे नुकसान पहुंचाया था। इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी की गई, जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
    user_Sunil kumar dahiya
    Sunil kumar dahiya
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.