logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऊंचगांव चौराहे की हाईमास्ट लाइट 6 माह से बंद, अंधेरे में डूबा चौराहा अलीगंज, सुल्तानपुर। विधानसभा इसौली के विकासखंड कुड़वार अंतर्गत ऊंचगांव मुख्य चौराहा (शंकर यादव के घर के सामने) पर विधायक निधि से लगी हाईमास्ट लाइट पिछले 6 महीनों से खराब पड़ी है, जिससे शाम ढलते ही पूरा चौराहा अंधेरे में डूब जाता है। ग्रामीणों के अनुसार इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान की विधायक निधि से यह हाईमास्ट लाइट लगवाई गई थी। खराब होने पर शिकायत के बाद कार्यदायी संस्था लाइट को मरम्मत के नाम पर खोलकर ले गई, लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी आज तक दोबारा नहीं लगाई गई। ऊंचगांव चौराहा क्षेत्र का प्रमुख संपर्क स्थल है, जहां देर रात तक लोगों की आवाजाही रहती है। लाइट जलने से पूरे चौराहे पर रोशनी और सुरक्षा का एहसास रहता था, लेकिन अब अंधेरे के कारण राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। इसको लेकर अखिलेश श्रीवास्तव, चीकू, गुलशन यादव, खुशबू, शंकर यादव, दुर्गा प्रसाद कश्यप, राममिलन कश्यप, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मनोरम यादव, वेद प्रकाश श्रीवास्तव सहित स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन तक नहीं उठाया जाता। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि खराब हाईमास्ट लाइट को तत्काल ठीक कराकर पुनः स्थापित किया जाए ताकि चौराहे पर रोशनी व्यवस्था बहाल हो सके।

13 hrs ago
user_Rajdev yadav (पत्रकार )
Rajdev yadav (पत्रकार )
बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
93870838-30e7-4168-9525-cee25c1a68ca

ऊंचगांव चौराहे की हाईमास्ट लाइट 6 माह से बंद, अंधेरे में डूबा चौराहा अलीगंज, सुल्तानपुर। विधानसभा इसौली के विकासखंड कुड़वार अंतर्गत ऊंचगांव मुख्य चौराहा (शंकर यादव के घर के सामने) पर विधायक निधि से लगी हाईमास्ट लाइट पिछले 6 महीनों से खराब पड़ी है, जिससे शाम ढलते ही पूरा चौराहा अंधेरे में डूब जाता है। ग्रामीणों के अनुसार इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान की विधायक निधि से यह हाईमास्ट लाइट लगवाई गई थी। खराब होने पर शिकायत के बाद कार्यदायी संस्था लाइट को मरम्मत के नाम पर खोलकर ले गई, लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी आज तक दोबारा नहीं लगाई गई। ऊंचगांव चौराहा क्षेत्र का प्रमुख संपर्क स्थल है, जहां देर रात तक लोगों की आवाजाही रहती है। लाइट जलने से पूरे चौराहे पर रोशनी और सुरक्षा का एहसास रहता था, लेकिन अब अंधेरे के कारण राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। इसको लेकर अखिलेश श्रीवास्तव, चीकू, गुलशन यादव, खुशबू, शंकर यादव, दुर्गा प्रसाद कश्यप, राममिलन कश्यप, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मनोरम यादव, वेद प्रकाश श्रीवास्तव सहित स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन तक नहीं उठाया जाता। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि खराब हाईमास्ट लाइट को तत्काल ठीक कराकर पुनः स्थापित किया जाए ताकि चौराहे पर रोशनी व्यवस्था बहाल हो सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ‘नारी वंदन’ और ‘स्वतंत्र पत्रकारिता’ दोनों को चुनौती देता उप्र भाजपा का शासन-प्रशासन एक ईमानदार महिला पत्रकार की जान के पीछे सिर्फ़ इसलिए पड़ गया है क्योंकि उसने मुख्यमंत्री जी से ‘सवाल’ करना चाहा था। भाजपा पत्रकारों को मूक श्रोता बनाना चाहती है। तानाशाही और दानाशाही को चुनौती देने वाली साहसिक पत्रकारिता की आवाज़ अब और नहीं दबाई जा सकती है। पत्रकारों का अगर कोई संगठन सक्रिय हो तो वो संज्ञान ले और महिला आयोग भी। घोर निंदनीय!सपा प्रमुख अखिलेश यादव
    1
    ‘नारी वंदन’ और ‘स्वतंत्र पत्रकारिता’ दोनों को चुनौती देता उप्र भाजपा का शासन-प्रशासन एक ईमानदार महिला पत्रकार की जान के पीछे सिर्फ़ इसलिए पड़ गया है क्योंकि उसने मुख्यमंत्री जी से ‘सवाल’ करना चाहा था। 
भाजपा पत्रकारों को मूक श्रोता बनाना चाहती है। 
तानाशाही और दानाशाही को चुनौती देने वाली साहसिक पत्रकारिता की आवाज़ अब और नहीं दबाई जा सकती है।
पत्रकारों का अगर कोई संगठन सक्रिय हो तो वो संज्ञान ले और महिला आयोग भी।
घोर निंदनीय!सपा प्रमुख अखिलेश यादव
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ जी एक बार फिर एक गरीब परिवार का सबसे बड़ा सहारा बनकर सामने आए हैं। परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए बाबा गोरखनाथ जी ने न केवल तत्काल आर्थिक मदद प्रदान की, बल्कि अपने निजी खर्चे से उनका पक्का मकान बनवाने का बड़ा वादा भी किया है। 🏠❤️ सच्ची जनसेवा और निस्वार्थ प्रेम का यह कार्य हर किसी का दिल जीत रहा है। ऐसे जनप्रतिनिधियों पर पूरे क्षेत्र को गर्व है! मानवता की मिसाल! 🙏✨ मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ जी एक बार फिर एक गरीब परिवार का सबसे बड़ा सहारा बनकर सामने आए हैं। परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए बाबा गोरखनाथ जी ने न केवल तत्काल आर्थिक मदद प्रदान की, बल्कि अपने निजी खर्चे से उनका पक्का मकान बनवाने का बड़ा वादा भी किया है। 🏠❤️ सच्ची जनसेवा और निस्वार्थ प्रेम का यह कार्य हर किसी का दिल जीत रहा है। ऐसे जनप्रतिनिधियों पर पूरे क्षेत्र को गर्व है! अगर आपको भी यह कार्य सराहनीय लगा, तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक लाइक और शेयर करके बाबा गोरखनाथ जी के इस मानवीय पहल को हर घर तक पहुंचाएं! 🚩👇
    1
    मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ जी एक बार फिर एक गरीब परिवार का सबसे बड़ा सहारा बनकर सामने आए हैं। परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए बाबा गोरखनाथ जी ने न केवल तत्काल आर्थिक मदद प्रदान की, बल्कि अपने निजी खर्चे से उनका पक्का मकान बनवाने का बड़ा वादा भी किया है। 🏠❤️

सच्ची जनसेवा और निस्वार्थ प्रेम का यह कार्य हर किसी का दिल जीत रहा है। ऐसे जनप्रतिनिधियों पर पूरे क्षेत्र को गर्व है!


मानवता की मिसाल! 🙏✨
मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ जी एक बार फिर एक गरीब परिवार का सबसे बड़ा सहारा बनकर सामने आए हैं। परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए बाबा गोरखनाथ जी ने न केवल तत्काल आर्थिक मदद प्रदान की, बल्कि अपने निजी खर्चे से उनका पक्का मकान बनवाने का बड़ा वादा भी किया है। 🏠❤️
सच्ची जनसेवा और निस्वार्थ प्रेम का यह कार्य हर किसी का दिल जीत रहा है। ऐसे जनप्रतिनिधियों पर पूरे क्षेत्र को गर्व है!
अगर आपको भी यह कार्य सराहनीय लगा, तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक लाइक और शेयर करके बाबा गोरखनाथ जी के इस मानवीय पहल को हर घर तक पहुंचाएं! 🚩👇
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद* *थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर* *दिनांक: 15.09.2026* *महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री विपेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस* में प्रकाश में आए अभियुक्त *सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से *एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू* बरामद किया गया। *घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण* — दिनांक 13.09.2026 को आगन्तुका द्वारा थाना धम्मौर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि प्रातः करीब 04:30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान घर की महिला द्वारा देख लिए जाने पर आरोपी द्वारा चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धम्मौर पर मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ का नाम प्रकाश में आया तथा प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को ग्राम पलिया, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* — सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 35 वर्ष। *बरामदगी—* एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन तथा एक अदद घटना में प्रयुक्त चाकू। *आपराधिक इतिहास—* मु0अ0सं0 317/2021, धारा 323/325/504 भा0द0वि0, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—* 1. उ0नि0 श्री श्रवण कुमार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। 2. हे0का0 रमाकान्त यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर। 3. का0 राजन यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।
    1
    महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद*
*थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर*
*दिनांक: 15.09.2026*
*महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद*
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में,  श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री विपेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस* में प्रकाश में आए अभियुक्त *सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से *एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू* बरामद किया गया।
*घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण* — दिनांक 13.09.2026 को आगन्तुका द्वारा थाना धम्मौर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि प्रातः करीब 04:30 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान घर की महिला द्वारा देख लिए जाने पर आरोपी द्वारा चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धम्मौर पर मु0अ0सं0 172/2026 धारा 305(a)/109(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ का नाम प्रकाश में आया तथा प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना धम्मौर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को ग्राम पलिया, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* — सुरेश राना पुत्र स्व0 ननकऊ, निवासी ग्राम कटरा समनाभार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 35 वर्ष।
*बरामदगी—* एक अदद चोरी का टेक्नो कम्पनी का मोबाइल फोन  तथा एक अदद घटना में प्रयुक्त चाकू।
*आपराधिक इतिहास—*  मु0अ0सं0 317/2021, धारा 323/325/504 भा0द0वि0, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
1. उ0नि0 श्री श्रवण कुमार, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।
2. हे0का0 रमाकान्त यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।
3. का0 राजन यादव, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घोड़े को मारी टक्कर: घोड़े का पैर टूटा, चालक मौके से फरार सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घोड़े को टक्कर मार दी। यह घटना लंभुआ-गरयें मार्ग पर एचपी पेट्रोल पंप के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घोड़े का दाहिना पैर टूट गया और वह वहीं गिर पड़ा। अर्जुनपुर की ओर से आ रही SPS ईंट उद्योग की बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर घोड़े और उसके घुड़सवार से टकरा गई। सैतापुर सराय निवासी किशन सिंह का चालक उनके घोड़े को लेकर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। अच्छी बात यह रही कि घोड़े पर सवार चालक बाल-बाल बच गया, उसे हल्की चोटें आईं। टक्कर के बाद ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली भी पलट गई। घटना होते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली वहीं छोड़ दी। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल घोड़े के मालिक किशन सिंह से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    4
    बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घोड़े को मारी टक्कर: घोड़े का पैर टूटा, चालक मौके से फरार
सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घोड़े को टक्कर मार दी। यह घटना लंभुआ-गरयें मार्ग पर एचपी पेट्रोल पंप के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घोड़े का दाहिना पैर टूट गया और वह वहीं गिर पड़ा।
अर्जुनपुर की ओर से आ रही SPS ईंट उद्योग की बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर घोड़े और उसके घुड़सवार से टकरा गई। सैतापुर सराय निवासी किशन सिंह का चालक उनके घोड़े को लेकर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
अच्छी बात यह रही कि घोड़े पर सवार चालक बाल-बाल बच गया, उसे हल्की चोटें आईं। टक्कर के बाद ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली भी पलट गई। घटना होते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली वहीं छोड़ दी।
राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल घोड़े के मालिक किशन सिंह से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 271 ग्राम मारफीन के साथ नशे के सौदागरों पर आलापुर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर आमादेपुर चौराहे के पास दबिश, 03 पैकेट में बरामद हुई 271 ग्राम अवैध मारफीन* *आलापुर/अम्बेडकरनगर।* *नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में आलापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 03 पैकेट में कुल 271 ग्राम अवैध मारफीन बरामद की गई है।* *पुलिस प्रेस नोट के अनुसार 13 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6:50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आमादेपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलाब गोस्वामी (21 वर्ष) पुत्र बच्चालाल गोस्वामी तथा सौकेट गोस्वामी (25 वर्ष) पुत्र गिरजा शंकर गोस्वामी, निवासी ग्राम मसेना मिर्जापुर, थाना आलापुर के रूप में हुई।* *मामला मु0अ0सं0 189/2026, धारा 8/21 NDPS Act से संबंधित बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।* *गुलाब गोस्वामी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया* *पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त गुलाब गोस्वामी के खिलाफ थाना आलापुर में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धारा 147, 148, 308, 323, 324, 352, 504, 506 भादवि समेत अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल बताए गए हैं।* *इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका* *कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बालमुकुन्द यादव, कांस्टेबल वैभव यादव और कांस्टेबल मान सिंह शामिल रहे।* *नशे के कारोबार पर पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब बड़ा सवाल यह है कि बरामद मारफीन की सप्लाई कहां से हुई और इसके पीछे नशे के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं?*
    1
    271 ग्राम मारफीन के साथ नशे के सौदागरों पर आलापुर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर आमादेपुर चौराहे के पास दबिश, 03 पैकेट में बरामद हुई 271 ग्राम अवैध मारफीन*
*आलापुर/अम्बेडकरनगर।*
*नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में आलापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 03 पैकेट में कुल 271 ग्राम अवैध मारफीन बरामद की गई है।*
*पुलिस प्रेस नोट के अनुसार 13 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6:50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आमादेपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलाब गोस्वामी (21 वर्ष) पुत्र बच्चालाल गोस्वामी तथा सौकेट गोस्वामी (25 वर्ष) पुत्र गिरजा शंकर गोस्वामी, निवासी ग्राम मसेना मिर्जापुर, थाना आलापुर के रूप में हुई।*
*मामला मु0अ0सं0 189/2026, धारा 8/21 NDPS Act से संबंधित बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।*
*गुलाब गोस्वामी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया*
*पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त गुलाब गोस्वामी के खिलाफ थाना आलापुर में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धारा 147, 148, 308, 323, 324, 352, 504, 506 भादवि समेत अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल बताए गए हैं।*
*इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका*
*कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बालमुकुन्द यादव, कांस्टेबल वैभव यादव और कांस्टेबल मान सिंह शामिल रहे।*
*नशे के कारोबार पर पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब बड़ा सवाल यह है कि बरामद मारफीन की सप्लाई कहां से हुई और इसके पीछे नशे के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं?*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जमीनी विवाद में मारपीट, युवक घायल, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, निर्माण कार्य को लेकर विवाद का आरोप, जमीनी विवाद में मारपीट, युवक घायल, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, निर्माण कार्य को लेकर विवाद का आरोप, जगदीशपुर(अमेठी)। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के सिधयांवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि निर्माण कार्य रोकने के लिए पहुंचने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें युवक घायल हुआ। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की ओर से अब तक की गई कार्रवाई स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।
    4
    जमीनी विवाद में मारपीट, युवक घायल,

ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, निर्माण कार्य को लेकर विवाद का आरोप,
जमीनी विवाद में मारपीट, युवक घायल,
ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, निर्माण कार्य को लेकर विवाद का आरोप,
जगदीशपुर(अमेठी)।
जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के सिधयांवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि निर्माण कार्य रोकने के लिए पहुंचने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें युवक घायल हुआ।
पीड़ित परिवार ने पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की ओर से अब तक की गई कार्रवाई स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार की जयंती पर प्रतिभा एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह अमेठी। डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार जी की जयंती के अवसर पर प्रजापति समाज प्रतिभा एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति रहीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण प्रजापति सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में समाज की प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार के जीवन एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा, एकता और जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी अनुराग प्रजापति ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती पर प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान करने का उद्देश्य समाज के युवाओं को प्रोत्साहित करना और वरिष्ठजनों के अनुभव एवं योगदान को सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने से वे आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन कर सकती हैं। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण प्रजापति ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से युवाओं का उत्साह बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और बेहतर प्रयास करते हैं। वरिष्ठजनों का अनुभव समाज की नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करता है। मुख्य अतिथि विधायक महाराजी प्रजापति ने सम्मानित प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग शामिल हुए। आयोजकों ने सभी अतिथियों और समाज के लोगों का आभार जताया।
    2
    डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार की जयंती पर प्रतिभा एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह
अमेठी। डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार जी की जयंती के अवसर पर प्रजापति समाज प्रतिभा एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति रहीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण प्रजापति सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह में समाज की प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार के जीवन एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा, एकता और जागरूकता जरूरी है।
कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी अनुराग प्रजापति ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती पर प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान करने का उद्देश्य समाज के युवाओं को प्रोत्साहित करना और वरिष्ठजनों के अनुभव एवं योगदान को सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने से वे आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण प्रजापति ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से युवाओं का उत्साह बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और बेहतर प्रयास करते हैं। वरिष्ठजनों का अनुभव समाज की नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करता है।
मुख्य अतिथि विधायक महाराजी प्रजापति ने सम्मानित प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग शामिल हुए। आयोजकों ने सभी अतिथियों और समाज के लोगों का आभार जताया।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिंचाई विभाग का घोटाला आया सामने, विधायक ताहिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट सुल्तानपुर-इसौली विधानसभा क्षेत्र विकास खंड कुड़वार व दुबेपुर क्षेत्र में खंड 49 शारदा सहायक जौनपुर ब्रांच महेश्वर गंज से उचगांव होते हुए मुसाफिरखाना तक सिंचाई विभाग द्वारा लगभग 25 किलोमीटर नहर की पटरी की सड़क का निर्माण पिछले कुछ महीनो पूर्व कराया गया था, पहली बारिश आते ही जगह-जगह नहर की पटरी की सड़क धंस गई, रामापुर पुल से लेकर नरही के पुल तक तो सड़क बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है, जिसमें कीचड़ और पानी भरा हुआ है आए दिन दो पहिया वाहन और पैदल सवार गिरकर चोटिल होते हैं | ऐसे में सवाल उठता है कि इसौली विधायक ताहिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाला, और सिंचाई विभाग के करोड़ों के बजट में बनी सड़क का बुरा हाल है स्थानीय जगदंबा प्रसाद तिवारी, त्रिवेणी प्रसाद शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अर्जुन कुमार शर्मा, संजय मिश्रा, ताज मोहम्मद, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, रिजवान अहमद आदि का कहना है कि सड़क का निर्माण गुणवक्ता पूर्ण से नहीं किया गया, इसी वजह से इतनी जल्दी सड़क खराब हो गई, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का नतीजा है सड़क बनने से क्या फायदा हुआ, इससे भी पूर्व तो लोग गड्ढे और तालाब युक्त सड़क पर चलने को मजबूर थे, अब सड़क बनने के कुछ दिन बाद भी इस तरह से चलने को मजबूर हैं
    1
    सिंचाई विभाग का घोटाला आया सामने, विधायक ताहिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट
सुल्तानपुर-इसौली विधानसभा क्षेत्र विकास खंड कुड़वार व दुबेपुर क्षेत्र में खंड 49 शारदा सहायक जौनपुर ब्रांच महेश्वर गंज से उचगांव होते हुए मुसाफिरखाना तक सिंचाई विभाग द्वारा लगभग 25 किलोमीटर नहर की पटरी की सड़क का निर्माण पिछले कुछ महीनो पूर्व कराया गया था, पहली बारिश आते ही जगह-जगह नहर की पटरी की सड़क धंस गई, रामापुर पुल से लेकर नरही के पुल तक तो सड़क बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है,  जिसमें कीचड़ और पानी भरा हुआ है आए दिन दो पहिया वाहन और पैदल सवार गिरकर चोटिल होते हैं |
ऐसे में सवाल उठता है कि इसौली विधायक ताहिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाला, और सिंचाई विभाग के करोड़ों के बजट में बनी सड़क का बुरा हाल है स्थानीय 
जगदंबा प्रसाद तिवारी, त्रिवेणी प्रसाद शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अर्जुन कुमार शर्मा,  संजय मिश्रा,  ताज मोहम्मद, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, रिजवान अहमद आदि का कहना है कि सड़क का निर्माण गुणवक्ता पूर्ण से नहीं किया गया, इसी वजह से इतनी जल्दी सड़क खराब हो गई, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का नतीजा है सड़क बनने से क्या फायदा हुआ,  इससे भी पूर्व तो लोग गड्ढे और तालाब युक्त सड़क पर चलने को मजबूर थे, अब सड़क बनने के कुछ दिन  बाद भी इस तरह से चलने को मजबूर हैं
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.