logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़वानी 10 फरवरी से कुंदन नगर में होगी शिवभक्ति की महागंगा, शिवमहापुराण कथा को लेकर स्थल का निरीक्षण बड़वानी। कुंदन नगर स्थित श्री कुन्दकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाली संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा को लेकर सोमवार को श्री कुन्दकेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने पंडाल, कथा मंच, श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, ध्वनि, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान समिति सदस्यों ने आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समिति सदस्य विशाल निहाले ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता का भी प्रतीक बनेगा। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो कालिका माता मंदिर से प्रारंभ होकर कुंदन नगर स्थित श्री कुन्दकेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन एवं मातृशक्ति पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। निहाले ने बताया कि परम पूज्य पंडित विवेक शर्मा जी के मुखारविंद से श्री शिवमहापुराण कथा का वाचन किया जाएगा, जिसमें भगवान शिव की लीलाओं का सुमधुर, सरल एवं भावपूर्ण वाणी में वर्णन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगी। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण की जा रही हैं। इस अवसर पर समिति सदस्य चंपालाल देवले ने कहा कि शिवमहापुराण कथा, पार्थिव पूजन, महाअभिषेक एवं शिव-पार्वती विवाह जैसे धार्मिक अनुष्ठानों से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित होगा। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना एवं महाअभिषेक किया जाएगा, वहीं कथा के समापन पर पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान समिति के सदस्य एवं नगरवासी उपस्थित रहे, जिनमें विशाल निहाले (आइडियल युवा), अनुज कमल, विशाल निगवाल, अतुल कमल, अनिल, कान्हा राज पटेल, प्रमिला निगवाल, ललिता नागर, रीना गौर, रजन्ना लोलंकी, सुशिला निहाले, कला दैवले, रीना जमरे, ममता, कमला आवास्या, भारती, निसा एवं हेमलता शामिल रहे। समिति ने नगरवासियों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

3 hrs ago
user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • धार्मिक नगरी नागलवाड़ी स्थित शिखरधाम पर आगामी 16 फरवरी को मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का दौरा प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को रविवार खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल ने शिखरधाम नागलवाड़ी में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सांसद पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित टीमों को अलग-अलग दायित्व सौंपे। साथ ही राज्यपाल के आगमन अवसर पर सांसद गजेंद्र पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया। स्वास्थ्य शिविर में सिकल सेल सहित अन्य संबंधित बीमारियों की निशुल्क जांच की जाएगी। साथ ही मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
    1
    धार्मिक नगरी नागलवाड़ी स्थित शिखरधाम पर आगामी 16 फरवरी को मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का दौरा प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को रविवार खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद  गजेंद्र पटेल ने शिखरधाम नागलवाड़ी में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान सांसद पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित टीमों को अलग-अलग दायित्व सौंपे। साथ ही राज्यपाल के आगमन अवसर पर सांसद गजेंद्र पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया।
स्वास्थ्य शिविर में सिकल सेल सहित अन्य संबंधित बीमारियों की निशुल्क जांच की जाएगी। साथ ही मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बारात में चल रही घोड़ी ढोल नगाड़ों की आवाज से घबरा कर अचानक पास के कुएं में जा गिरी, समय रहते कूद गया दूल्हा, बड़ा हादसा टला #khandwa #pblive #pblivenews #madhyapradesh #viral
    1
    बारात में चल रही घोड़ी ढोल नगाड़ों की आवाज से घबरा कर अचानक पास के कुएं में जा गिरी, समय रहते कूद गया दूल्हा, बड़ा हादसा टला
#khandwa #pblive #pblivenews #madhyapradesh #viral
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    4 hrs ago
  • शनिवार देर रात धार जिले के धामनोद में काली गाड़ी ने
    1
    शनिवार देर रात धार जिले के धामनोद में काली गाड़ी ने
    user_Golu Mewade
    Golu Mewade
    Court reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जिले में प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर नीतू माथुर ने किया चंद्र शेखर आजाद नगर में स्थलों का निरीक्षण आलीराजपुर,, चन्द्रशेखर आजाद नगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने हेलिपैड, आजाद कुटिया एवं सभा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती माथुर सर्वप्रथम चंद्र शेखर आजाद नगर पहुंचीं, जहां उन्होंने हेलिपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके पश्चात उन्होंने शहीद क्रांतिकारी चंद्र शेखर आजाद के जन्म स्थल आजाद कुटिया पहुंच कर उनकी प्रतिमा को नमन किया और परिसर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हेलिपैड से आजाद कुटिया तथा सभा स्थल तक के पहुंच मार्ग का भी जायजा लिया और अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती माथुर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का चंद्र शेखर आजाद के शहादत दिवस पर आलीराजपुर जिले के दौरे का प्रस्तावित कार्यक्रम है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए उनके द्वारा सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसडीएम सुश्री निधि मिश्रा, तहसीलदार श्री जितेंद्र तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जिले में प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर नीतू माथुर ने किया चंद्र शेखर आजाद नगर में स्थलों का निरीक्षण
आलीराजपुर,, चन्द्रशेखर आजाद नगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने हेलिपैड, आजाद कुटिया एवं सभा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती माथुर सर्वप्रथम चंद्र शेखर आजाद नगर पहुंचीं, जहां उन्होंने हेलिपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके पश्चात उन्होंने शहीद क्रांतिकारी चंद्र शेखर आजाद के जन्म स्थल आजाद कुटिया पहुंच कर उनकी प्रतिमा को नमन किया और परिसर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित  आगमन कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हेलिपैड से आजाद कुटिया तथा सभा स्थल तक के पहुंच मार्ग का भी जायजा लिया और अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का चंद्र शेखर आजाद के शहादत दिवस पर आलीराजपुर जिले के दौरे का प्रस्तावित कार्यक्रम है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए उनके द्वारा सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान एसडीएम सुश्री निधि मिश्रा, तहसीलदार श्री जितेंद्र तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    1
    गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    user_Tulla tulsi
    Tulla tulsi
    Doctor Alirajpur, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by Prakash Gamad
    1
    Post by Prakash Gamad
    user_Prakash Gamad
    Prakash Gamad
    झाबुआ, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लोकेशन : जोबट जिला(आलीराजपुर) जोबट के ग्राम डाबड़ी में तोल कांटे की सेटिंग पकड़ी गई, कपास व्यापार में धोखाधड़ी का आरोप, व्यापारी पिता–पुत्र की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल अलीराजपुर जिले की जोबट तहसील के आदिवासी बहुल ग्राम डाबड़ी में कपास खरीद के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है,यहां कपास तोलने आए एक व्यापारी पर तोल कांटे में रिमोट के जरिए वजन कम–ज्यादा करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों के अनुसार, सिंघाना (जिला धार) निवासी सिद्दीक और उसका बेटा फैजान कपास खरीदने गांव पहुंचे थे,तोल के दौरान किसानों को वजन कम दिखने पर संदेह हुआ, जब दूसरे तोल कांटे से जांच की गई तो वजन अधिक निकला, जिससे हेरफेरी का खुलासा हुआ। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने व्यापारी पिता–पुत्र की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आदिवासी क्षेत्रों में लंबे समय से व्यापारियों द्वारा वजन में धोखाधड़ी की शिकायतें मिलती रही हैं। मामले ने ग्रामीण बाजारों में तोल कांटों की पारदर्शिता और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित जांच, प्रमाणित तोल कांटों के उपयोग और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    लोकेशन : जोबट जिला(आलीराजपुर)
जोबट के ग्राम डाबड़ी में तोल कांटे की सेटिंग पकड़ी गई, कपास व्यापार में धोखाधड़ी का आरोप, व्यापारी पिता–पुत्र की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अलीराजपुर जिले की जोबट तहसील के आदिवासी बहुल ग्राम डाबड़ी में कपास खरीद के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है,यहां कपास तोलने आए एक व्यापारी पर तोल कांटे में रिमोट के जरिए वजन कम–ज्यादा करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों के अनुसार, सिंघाना (जिला धार) निवासी सिद्दीक और उसका बेटा फैजान कपास खरीदने गांव पहुंचे थे,तोल के दौरान किसानों को वजन कम दिखने पर संदेह हुआ, जब दूसरे तोल कांटे से जांच की गई तो वजन अधिक निकला, जिससे हेरफेरी का खुलासा हुआ।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने व्यापारी पिता–पुत्र की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आदिवासी क्षेत्रों में लंबे समय से व्यापारियों द्वारा वजन में धोखाधड़ी की शिकायतें मिलती रही हैं।
मामले ने ग्रामीण बाजारों में तोल कांटों की पारदर्शिता और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित जांच, प्रमाणित तोल कांटों के उपयोग और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    1
    गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    user_Tulla tulsi
    Tulla tulsi
    Doctor Dhar, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • महू के पास किरवानी मोहले मे दो पक्षओ मे एक छोटी सी बात पर विवाद हो गया विवाद इतना बाद गया की नौबत मार पिट तक आ गई मोके से चाक़ू भी हुए बारमत
    1
    महू के पास किरवानी मोहले मे दो पक्षओ मे एक छोटी सी बात पर विवाद हो गया विवाद इतना बाद गया की नौबत मार पिट तक आ गई मोके से चाक़ू भी हुए बारमत
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    पत्रकार महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.