*ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत नाबालिक बालिका दस्तयाब* *अपहृता की दस्तयाबी हेतु पूर्व में जारी किया गया था पांच हजार रुपए राशि इनाम की उद्घोषणा* पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा पन्ना जिले के समस्त थाना प्रभारियों को ऑपरेशन मुस्कान के अपहृत नाबालिक बालक- बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया था उसी तारतम्य में दिनांक 02/08/2024 को फरियादी के द्वारा थाना पवई में ऐसी रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है जिसकी सूचना पर थाना पवई में अपराध क्रमांक 306/24 धारा 137(2) BNS के तहत अपराध पंजीकृत किया गया था । प्रकरण नाबालिक बालिका से संबंधित होने से पन्ना पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रकरण में गंभीरता से विवेचना करने हेतु निर्देशित किया गया था । अपहर्ता की कोई जानकारी न मिलने पर कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला पन्ना के द्वारा जुलाई 2025 में पांच हजार रुपए इनाम राशि की इनाम उद्घोषणा की गई थी । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना सिंह , एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पवई श्री सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में अपहर्ता की तलाश पतारसी के लगातार प्रयास किए गए । पुलिस द्वारा किए गए लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप अपहर्ता को दिनांक 16/02/2026 को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया है एवं पीड़िता के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है । बालिका के वापस मिलने पर परिजनों के द्वारा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। पन्ना पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम के उत्साह वर्धन हेतु पूर्व में उद्घोषित इनाम राशि को देने की घोषणा की गई है। *महत्वपूर्ण भूमिका* - उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार , प्रधान आरक्षक 433 अंजनी तिवारी , प्रधान आरक्षक 495 विनोद कुमार , वाहन चालक आरक्षक मणिराज बागरी, महिला आरक्षक विनीति सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

- नमस्कार दोस्तों आप लोगों को वीडियो के माध्यम से मैं यहां कचरा की वीडियो डाल रहा हूं और सभी अधिकारी और कर्मचारियों से निवेदन कर रहा हूं एचडी का किसी दूसरी जगह विस्तार किया जाए और सुरक्षित जगह पर किया जाए जिस जगह पर किसी गरीब आदमी कुछ समस्या ना हो कचरे से गरीबों को कचरे की समस्या से कौन जो सुलझ सकता है सेवा नगर परिषद पवई के अलावा मेरी सभी अधिकारी कर्मचारियों से निवेदन है कि इसका निराकरण जल्द से जल्द किया जाए खुले में कचरा डालेंगे तो उड़कर गरीबों के घर में जाएगा1
- भिलसाय मंडलम में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवेंद्र नगर के तत्वाधान में मंडलम भिलसाय के फुलदरी मैं बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी संगठन प्रभारी राजभान सिंह जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष अनीश खान सर प्रभारी अशोक कुमार पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनंद शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष मिलन कुशवाहा के मुख्य अतिथि में एवं हिम्मत बागरी के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमें मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के संबंध में चर्चाएं की गई1
- सनसनीखेज घटना: ठाकुर बाबा मंदिर में कन्या भोज के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, 8 बच्चे-2 बालिकाएं और एक महिला घायल अजयगढ़ (पन्ना), मध्य प्रदेश – ग्राम पंचायत लोलश के प्रसिद्ध ठाकुर बाबा स्थान पर आयोजित कन्या भोज कार्यक्रम के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने भयंकर हमला बोल दिया। इस हमले में कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें अधिकांश छोटे बच्चे और बालिकाएं शामिल हैं। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना का विवरण ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि ठाकुर बाबा मंदिर परिसर में कन्या भोज का आयोजन चल रहा था। ग्रामीणों की बच्चियां, छोटे बच्चे और महिलाएं भोजन-प्रसाद ग्रहण करने पहुंची थीं। तभी अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड आक्रमण कर बैठा। माहौल में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने हिम्मत से बच्चों और महिलाओं को बचाया और उन्हें निकटवर्ती अजयगढ़ अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की सूची (उम्र सहित): मुन्नी अहिरवार (45 वर्ष, महिला) आरुषि (5 वर्ष, पिता: राकेश) आयुष (5 वर्ष, पिता: जयकरण) आराध्या (3 वर्ष, पिता: बिमल) क्रांति (9 वर्ष, पिता: जयकरण) इशांक (7 वर्ष, पिता: जयकरण) उमा (18 वर्ष, पिता: शिवप्रसाद) रिया (5 वर्ष, पिता: राकेश) रिया (3 वर्ष, पिता: हरिशचंद्र) सुशांक (6 वर्ष, पिता: हरिशचंद्र) धर्मबति (18 वर्ष, पिता: शिवनंदन) कुल घायल: 11 (8 बच्चे, 2 बालिकाएं, 1 महिला) स्थानीय प्रतिक्रिया ग्रामीणों ने बताया कि मधुमक्खियों का झुंड अचानक पेड़ या आसपास के छत्ते से उड़कर आया। छोटे बच्चों पर हमला सबसे ज्यादा हुआ, जिससे कई बच्चे डर और दर्द से रोने लगे। ग्रामीणों की त्वरित मदद से बड़ी दुर्घटना टल गई, लेकिन कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सावधानी का संदेश ऐसे धार्मिक आयोजनों में जहां मधुमक्खियों के छत्ते होने की आशंका हो, वहां पहले से सतर्कता बरतनी चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि मधुमक्खियों को उकसाने से बचें, धुआं या तेज आवाज से उन्हें भगाया जा सकता है।4
- पन्ना पुलिस द्वारा 20 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल1
- कटनी जिले के बहोरीबंद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बाकल थाना क्षेत्र के ग्राम नैगवा में सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक तेंदुआ ने खेत पर मौजूद किसान पर अचानक हमला कर दिया किसान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया1
- दमोह। नरसिंहगढ़ में सुनार नदी के पुल से एक फोर-व्हीलर वाहन नदी में गिर गया। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति वाहन से बाहर निकल आया है, जबकि अन्य सवारों की संख्या और स्थिति की पुष्टि की जा रही है।मौके पर थाना प्रभारी, सीएसपी एचआर पांडे और एडिशनल एसपी सुजीत सिंह मौजूद हैं। SDRF टीम, क्रेन और स्थानीय गोताखोरों को भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैनात किया गया है।1
- माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं हेतु शासकीय हाई स्कूल कुंडलपुर को जिले का आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है।1
- *35 फीट गहरे कुएं से 15 जंगली सुअरों का वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू* दक्षिण पन्ना वनमण्डल अंतर्गत रेंज रैपुरा के ताखोरी गांव स्थित एक खेत में बने लगभग 35 फीट गहरे कुएं में गिरे 15 जंगली सुअरों को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह रेस्क्यू अभियान लगभग दो घंटे तक चला, जिसमें वन अमले की सतर्कता और सूझबूझ से सभी वन्य प्राणियों की जान बचाई जा सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत मालिक रतन सिंह यादव, निवासी ताखोरी (निकट बीट घुटेही) के खेत में स्थित कुएं में सुबह जंगली सुअरों का झुंड गिर गया था। सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब कुएं से आवाजें सुनीं तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक कुमार जैन के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम में परिक्षेत्र सहायक रंजना नागर, रामप्रताप गौतम, वनरक्षक प्रेम शंकर सिंह, धीरेंद्र सिंह, रजनीश चौरसिया, अरविंद सिंह एवं सतीश द्विवेदी शामिल रहे। टीम ने रस्सियों, जाल और अन्य उपकरणों की सहायता से एक-एक कर सभी 15 जंगली सुअरों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान विशेष सावधानी बरती गई ताकि किसी भी वन्य प्राणी को चोट न पहुंचे और स्टाफ भी सुरक्षित रहे। सभी सुअरों को प्राथमिक जांच के बाद नजदीकी सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि खुले कुओं और गहरे गड्ढों को ढंककर रखें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से वन्य जीवों और मवेशियों को बचाया जा सके। यह रेस्क्यू अभियान वन विभाग की तत्परता और वन्य जीव संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है।4