ग्वालियर के पुरानी छावनी की संकुल सह समन्वयक श्रीमती मथुरा रावत ने शासकीय माध्यमिक शाला टेहलरी का निरीक्षण किया, जहां शाला खुली पाई गई। इस दौरान प्राथमिक शाला प्रभारी जीतेन्द्र सिंह सिकरवार, माध्यमिक शाला प्रभारी सुरेश चंद्र रावत सहित स्टाफ के सदस्य राजीव शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, मुकेश शर्मा और श्रीमती किरन माहौर मौके पर उपस्थित मिले। वहीं, श्रीमती राखी भदौरिया चिकित्सा अवकाश पर थीं। निरीक्षण के दौरान श्रीमती मथुरा रावत ने सभी शिक्षकों को 'उल्लास नव भारत' सर्वे का कार्य पूरा कर उसकी ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित करने और 'अक्षर साथियों' की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी दी कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक का कोई भी छात्र यदि 'अक्षर साथी' के रूप में कार्य करता है, तो उसे 10 अंक प्रदान किए जाएंगे। शिक्षकों से कहा गया कि वे अक्षर साथियों को निरंतर कक्षाएं संचालित करने के लिए प्रेरित करें। इस वर्ष साक्षरता सर्वे में जोड़े गए नए बिंदुओं के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने शाला में भोजन बनाने वाली रसोईया श्रीमती लक्ष्मी गौड़ और रामश्री गौड़ को भी 'अक्षर साथी' बनाने की बात कही। इस दौरान अक्षर साथियों को पढ़ाने के लिए 'बाल पोथी' की कॉपियां प्रदान की गईं और उल्लास नव भारत के तहत संचालित होने वाली कक्षाओं के कक्षों का भी अवलोकन किया गया।
ग्वालियर के पुरानी छावनी की संकुल सह समन्वयक श्रीमती मथुरा रावत ने शासकीय माध्यमिक शाला टेहलरी का निरीक्षण किया, जहां शाला खुली पाई गई। इस दौरान प्राथमिक शाला प्रभारी जीतेन्द्र सिंह सिकरवार, माध्यमिक शाला प्रभारी सुरेश चंद्र रावत सहित स्टाफ के सदस्य राजीव शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, मुकेश शर्मा और श्रीमती किरन माहौर मौके
पर उपस्थित मिले। वहीं, श्रीमती राखी भदौरिया चिकित्सा अवकाश पर थीं। निरीक्षण के दौरान श्रीमती मथुरा रावत ने सभी शिक्षकों को 'उल्लास नव भारत' सर्वे का कार्य पूरा कर उसकी ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित करने और 'अक्षर साथियों' की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी दी कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक का कोई
भी छात्र यदि 'अक्षर साथी' के रूप में कार्य करता है, तो उसे 10 अंक प्रदान किए जाएंगे। शिक्षकों से कहा गया कि वे अक्षर साथियों को निरंतर कक्षाएं संचालित करने के लिए प्रेरित करें। इस वर्ष साक्षरता सर्वे में जोड़े गए नए बिंदुओं के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने शाला में
भोजन बनाने वाली रसोईया श्रीमती लक्ष्मी गौड़ और रामश्री गौड़ को भी 'अक्षर साथी' बनाने की बात कही। इस दौरान अक्षर साथियों को पढ़ाने के लिए 'बाल पोथी' की कॉपियां प्रदान की गईं और उल्लास नव भारत के तहत संचालित होने वाली कक्षाओं के कक्षों का भी अवलोकन किया गया।
- ग्वालियर के मुरार स्थित सिद्धेश्वर नगर के आसमानी माता मंदिर बाथम में 12 जुलाई को भव्य आसमानी माता मेले का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष मोनू भारत सिंह बाथम ने सभी समाजबंधुओं और मित्रगणों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने सभी से माता रानी का आशीर्वाद लेने और इस मेले के माध्यम से समाज में भाईचारे, एकता और श्रद्धा का प्रतीक बनने का आह्वान किया है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया उप चुनाव में नरोत्तम मिश्रा के नाम पर विराम लग गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आशुतोष तिवारी को अपना टिकट दिया है।1
- ग्वालियर के गिर्द में व्हाइट हाउस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पारस जैन का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया जा रहा है। समर्थकों द्वारा ढोल-ताशों की थाप और मालाएं पहनाकर उनका सत्कार किया जा रहा है।1
- ग्वालियर जिले के डबरा में सिमरिया टेकरी स्थित सेंट पीटर्स स्कूल में एक बार फिर बड़ा हंगामा देखने को मिला है। यहां पेरेंट्स मीटिंग में महज 10 मिनट की देरी से पहुंचे लगभग दो दर्जन अभिभावकों और उनके बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने गेट बंद कर अंदर आने से रोक दिया। सुबह करीब 10:30 बजे हुई इस घटना के दौरान आक्रोशित छात्र और उनके परिजन चिलचिलाती धूप में बाहर खड़े रहने को मजबूर हुए। गेट पर मौजूद चौकीदार ने उन्हें साफ कह दिया कि अब कोई मीटिंग नहीं होगी और वे अगली मीटिंग में आएं। इस अड़ियल रवैये के बाद आक्रोशित परिजनों ने गेट के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर जब मीडियाकर्मी वहां पहुंचे, तब जाकर स्कूल प्रबंधन ने गेट खोला। शुरुआत में स्कूल की बागडोर संभालने वाले फादर मीटिंग के लिए तैयार नहीं थे और वहां से चले गए। बाद में जब हंगामा ज्यादा बढ़ा, तो प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल में हमारा नियम चलेगा, हालांकि स्थिति बिगड़ने पर अंततः मीटिंग कराई गई। सेंट पीटर्स स्कूल का विवादों से पुराना नाता रहा है। पूर्व में इस स्कूल पर धर्मांतरण के आरोप लग चुके हैं और महिला शोषण के मामले का सामना कर रहे एक फादर को प्रिंसिपल बनाए जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भारी हंगामा कर उसे हटवाया था। अभिभावकों के अनुसार, स्कूल प्रबंधन के पास मानवीय संवेदनाओं की कोई जगह नहीं है। कुछ दिन पहले जब स्कूल की बस देरी से पहुंची थी, तब भी प्रबंधन ने बच्चों को आधे घंटे तक बाहर खड़ा रखा था, जिस पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पूरे मामले पर बीआरसी विवेक चौकोटिया ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इसे स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही करार देते हुए मामले की जांच करने, प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगने और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।4
- मुरैना जिले की अम्बाह तहसील के अंतर्गत आने वाली रुअर पंचायत से एक बेहद गैर-जिम्मेदाराना मामला सामने आया है। यहाँ रुअर नहर के पास सड़क के किनारे पशु-पक्षियों की लाखों रुपये की एक्सपायर्ड दवाइयाँ खुले में फेंक दी गई हैं। यह अनुचित कृत्य पशु चिकित्सालय के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। सरकारी संपत्ति का सरेआम दुरुपयोग करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों ने इतनी बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाइयों को लावारिस छोड़ दिया है। पशु अस्पताल के जिम्मेदार डॉक्टरों और अधिकारियों की इस कार्यशैली से स्थानीय जनजीवन और बेजुबान पशुओं का जीवन गंभीर खतरे में आ गया है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि इतनी बड़ी डिग्रियां हासिल करने वाले डॉक्टर दवाइयों के दुष्प्रभावों से भली-भाँति परिचित होने के बावजूद ग्रामीणों के जीवन को सीधे मौत के मुंह में धकेल रहे हैं। सड़क किनारे पड़े इन जहरीले रसायनों से वहाँ खेलने वाले बच्चों और राहगीरों की जीवन लीला समाप्त होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है।4
- भोपाल में दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। अपनी उम्मीदवारी की घोषणा होने के बाद आशुतोष तिवारी ने मीडिया से चर्चा की और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।1
- ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना के कारण युवक की मृत्यु के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। हादसे में हुई मौत के बाद परिजन घटनास्थल पर जमा हो गए और अपना गुस्सा जाहिर किया। फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।1