Shuru
Apke Nagar Ki App…
बौंसी के वार्ड नंबर 05 में विकास कार्यों की शुरुआत, बनेगा आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क!
N.k.choudhary
बौंसी के वार्ड नंबर 05 में विकास कार्यों की शुरुआत, बनेगा आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क!
More news from बिहार and nearby areas
- आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बांका में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।1
- 🎬 फिल्म ‘फूल और कांटे’ के लेखक-निर्देशक डॉ. इकबाल दुरानी पहुंचे बांका, भाजपा नेता ओमप्रकाश गुप्ता ने सपरिवार किया भव्य स्वागत! 🌹 📍 बांका, बिहार। प्रसिद्ध फिल्म लेखक-निर्देशक डॉ. इकबाल दुरानी के बांका आगमन पर भाजपा बिहार के वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक एवं समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता ने अपने आवास पर उनका सपरिवार गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। 🤝 ✨ इस खास मुलाकात में मित्रों और शुभचिंतकों की मौजूदगी रही। सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा के बीच आत्मीयता और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। 📲 बांका की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — Banka Today News Digital के साथ! 📰 बांका की आवाज, आपके साथ!1
- करण ऑटो पार्ट्स का सेकंड ब्रांच इलेक्ट्रिक स्कूटी का गोड्डा के वीर कुंवर सिंह चौक पर खुला ग्राहकों के लिए खुशखबरी अगर आपको इलेक्ट्रिक स्कूटी लेने का सपना है तो वह हो जाएगा पूरा1
- बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के चैयरमेन धर्मेन्द्र कुमार ने अगुवानी सुल्तानगंज पुल निर्माण स्थल का किया निरीक्षण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के चैयरमेन धर्मेन्द्र कुमार ने अगुवानी सुल्तानगंज पुल निर्माण स्थल का किया निरीक्षण लोकेशन भागलपुर सुल्तानगंज बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर सुल्तानगंज*बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के चैयरमेन धर्मेन्द्र कुमार सुल्तानगंज के डाक बंगला पहुंचे/इस दौरान बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया/इस मौके पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के चैयरमेन धर्मेन्द्र कुमार ने पुल निगम के अधिकारियों के साथ समिक्षा बैठक करते हुए, अगुवानी सुल्तानगंज पुल का स्थल निरक्षण कर जायजा लिये/इस दौरान चैयरमेन धर्मेन्द्र कुमार ने पुल निर्माण निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अगुवानी सुल्तानगंज पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही/इस मौके पर चैयरमेन ने मिडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अगुवानी सुल्तानगंज पुल निर्माण कार्य होने पर स्थल निरक्षण किया गया है/इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अगुवानी सुल्तानगंज पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही गई है/इस मौके पर दर्जनों पुल निर्माण निगम के अधिकारी मौजूद थे4
- *थाने के सामने ‘मौत की टक्कर’: हाईवा ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत; 6 यात्री घायल, दो मायागंज रेफर* *रसलपुर थाना के सामने भीषण हादसा, चीख-पुकार से गूंजा इलाका; सड़क किनारे खड़ी जब्त गाड़ियों पर भड़के ग्रामीण, बोले—सड़क संकरी है, फिर भी नहीं हट रहीं गाड़ियां* भागलपुर के रसलपुर थाना के ठीक सामने सोमवार की सुबह रफ्तार का ऐसा खूनी खेल देखने को मिला, जिसने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं यात्रियों को लेकर जा रहे ई-रिक्शा और एनटीपीसी की फ्लाई ऐश से लदे हाईवा के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा चालक अमित ठाकुर (21) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 6 यात्री घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और ग्रामीणों व डायल 112 पुलिस की मदद से घायलों को कहलगांव अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया मृतक अमित ठाकुर सनोखर थाना क्षेत्र के सिलहन गांव निवासी लुटेशर ठाकुर का पुत्र था बताया जाता है कि वह बिहार बॉर्डर की ओर से यात्रियों को लेकर एकचारी रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान रसलपुर थाना के सामने तीखे मोड़ पर फ्लाई ऐश से लदा हाईवा (नंबर BR10GB2120) सामने आ गया। आरोप है कि हाईवा चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गलत दिशा में आकर ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद ई-रिक्शा पर सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तत्काल मदद के लिए आगे आए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अमित ठाकुर को बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है सड़क पर खड़ी जब्त गाड़ियां भी सवालों के घेरे में हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क किनारे खड़ी जब्त गाड़ियों पर फूट पड़ा ग्रामीणों का आरोप है कि रसलपुर थाना के सामने सड़क पहले से ही संकरी है ऐसे में जब्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा रखने से आवागमन के लिए जगह और कम हो जाती है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है स्थानीय राहगीर निगम भगत ने सवाल उठाया कि जब सड़क पर पहले से जगह की कमी है, तो जब्त गाड़ियों को किनारे खड़ा कर आम लोगों की परेशानी क्यों बढ़ाई जा रही है उन्होंने पुलिस प्रशासन से इन वाहनों को किसी दूसरी जगह रखने की मांग की वहीं, स्थानीय निवासी रूबी देवी ने बताया कि हादसा उनके घर के सामने ही हुआ। उनका आरोप है कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग कई बार थानाध्यक्ष से गाड़ियां हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ घायलों में बसंत राय के कई लोग, दो की हालत गंभीर हादसे में घायल लोगों को ग्रामीणों और डायल 112 की पुलिस की मदद से कहलगांव अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया वहां चिकित्सकों ने घायलों का इलाज शुरू किया। गंभीर रूप से घायल बृजेश तांती और प्रिंस कुमार की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया घायलों की पहचान बृजेश तांती, राजेश मंडल, भुवनेश्वर पासवान, आयुष कुमार, रोजी देवी और प्रिंस कुमार के रूप में बताई गई है। सभी के बसंत राय का रहने है रसलपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हाईवा चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, भागलपुर भेजा गया है रसलपुर थाना के ठीक सामने हुए इस हादसे ने दो बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं पहला, तीखे मोड़ पर भारी वाहनों की रफ्तार और लापरवाही पर लगाम कैसे लगेगी दूसरा, सड़क किनारे खड़े जब्त वाहनों के कारण रास्ता संकरा होने की शिकायत पर कार्रवाई कब होगी जिस जगह लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मौजूद है, उसी के सामने एक युवक की जान चली गई। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन केवल हादसे की जांच तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने और दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाएगा सवाल सीधा है—क्या किसी और परिवार के घर मातम छाने से पहले व्यवस्था सुधरेगी बाइट -- रूबी देबी स्थानीय बाइट -- निगम कूमार भगत स्थानीय लोग4
- गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर पंचायत की मुखिया पर लगाए गए आरोपों को लेकर मामला गरमा गया है। स्थानीय ग्रामीणों और समर्थकों का कहना है कि मुखिया के खिलाफ लगाए गए तमाम आरोप पूरी तरह से निराधार, मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित हैं। समर्थकों का आरोप है कि पंचायत में हो रहे विकास कार्यों से बौखलाए कुछ विरोधी तत्व मुखिया की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और बिना किसी ठोस सबूत के किसी की प्रतिष्ठा को ठेस न पहुंचे।" गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर पंचायत की मुखिया पर लगाए गए आरोपों को लेकर मामला गरमा गया है। स्थानीय ग्रामीणों और समर्थकों का कहना है कि मुखिया के खिलाफ लगाए गए तमाम आरोप पूरी तरह से निराधार, मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित हैं। समर्थकों का आरोप है कि पंचायत में हो रहे विकास कार्यों से बौखलाए कुछ विरोधी तत्व मुखिया की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और बिना किसी ठोस सबूत के किसी की प्रतिष्ठा को ठेस न पहुंचे।"1
- बौंसी के वार्ड नंबर 05 में विकास कार्यों की शुरुआत, बनेगा आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क!1
- जनरेटर ले जाने के विवाद में महिला से मारपीट, महिला का सिर फोड़ा तारापुर थाना क्षेत्र के पियापुर गांव में जनरेटर ले जाने के विवाद में एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में बेबी देवी ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ तारापुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता बेबी देवी ने आवेदन में बताया कि 24 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे वह किराये पर लिए गए जनरेटर को लेकर जा रही थी। इसी दौरान राजन कुमार ने साइकिल से धक्का मार दिया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद राजन कुमार, सोनू कुमार और गीता देवी उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर राजन कुमार लाठी लेकर घर में घुस गया और हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। पीड़िता ने मारपीट के दौरान कान की बाली और नाक की नथिया खींच लेने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं।1