स्मार्ट मीटर को लेकर जागरूकता कैंप, भ्रांतियां दूर करने पर जोर फतेहाबाद : स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्थानीय बिजलीघर कार्यालय परिसर में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पहुंचे उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। कैंप के दौरान कई उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर के तेज चलने और अधिक रीडिंग दिखाने की शिकायत की। इस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी मीटर मानकों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। यदि किसी उपभोक्ता को संदेह हो तो विभाग के पास उपलब्ध पुराने मीटर के आधार पर जांच कराई जा सकती है। कुछ उपभोक्ताओं ने बिजली बिल में नेगेटिव बैलेंस दिखने की समस्या भी उठाई। कर्मचारियों ने इसे तकनीकी प्रक्रिया का हिस्सा बताते हुए विस्तार से समझाया और कहा कि इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है। इस दौरान एसडीओ गौरव राजपूत ने कहा कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सही जानकारी देना और उनकी हर समस्या का समाधान करना है। उन्होंने अपील की कि स्मार्ट मीटर को लेकर किसी भी प्रकार की शंका होने पर उपभोक्ता नजदीकी बिजली कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

- Post by Gyadeen Verma1
- फतेहाबाद : स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्थानीय बिजलीघर कार्यालय परिसर में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पहुंचे उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। कैंप के दौरान कई उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर के तेज चलने और अधिक रीडिंग दिखाने की शिकायत की। इस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी मीटर मानकों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। यदि किसी उपभोक्ता को संदेह हो तो विभाग के पास उपलब्ध पुराने मीटर के आधार पर जांच कराई जा सकती है। कुछ उपभोक्ताओं ने बिजली बिल में नेगेटिव बैलेंस दिखने की समस्या भी उठाई। कर्मचारियों ने इसे तकनीकी प्रक्रिया का हिस्सा बताते हुए विस्तार से समझाया और कहा कि इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है। इस दौरान एसडीओ गौरव राजपूत ने कहा कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सही जानकारी देना और उनकी हर समस्या का समाधान करना है। उन्होंने अपील की कि स्मार्ट मीटर को लेकर किसी भी प्रकार की शंका होने पर उपभोक्ता नजदीकी बिजली कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।1
- फतेहाबाद : शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। बताया गया है कि कार सवार बिहार के आरा से दिल्ली के सेक्टर-8 आरके पुरम जा रहे थे। वे अपने बेटे भास्कर का मुंडन संस्कार कराकर वापस लौट रहे थे। किलोमीटर 22 के पास अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक भरत ओझा पुत्र कामता प्रसाद, उनकी पत्नी रीता ओझा, भाभी पूनम ओझा, पुत्र भास्कर और पुत्री कार्तिका घायल हो गए। सभी को हल्की चोटें आई हैं। भरत ओझा नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट (ओटी) के पद पर कार्यरत हैं। सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सोवरन सिंह और लुहारी चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस और यूपीडा की तत्परता से यातायात जल्द सामान्य हो गया।1
- लावारिस नहीं अब सम्मान! 53 अस्थियों का हुआ विधि-विधान से विसर्जन।1
- Post by Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस1
- फिरोजाबाद बैकुंठ धाम वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में 53 लावारिस लोगों की अस्थियों का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सोरों में किया गया विसर्जन एवं पिंडदान। कासगंज सोरों के पंडा जग्गू पण्डित जी द्वारा हिन्दू धर्म के अनुसार कराया गया अस्थियों का विसर्जन। संस्था अब तक 250 से अधिक लोगों की कर चुकी है अस्थि विसर्जन।1
- दोनों बहनों का आरोप है अपने पिता पर दूसरी शादी करने और अपनी मां के साथ दूसरी महिला के साथ मिलकर मारपीट उत्पीड़न कर घर से निकाल देने के संबंध में पीड़ित महिला के पति सरकारी नौकरी में तैनात कानपुर विकास प्राधिकरण ऑफिस में।1
- Post by Gyadeen Verma1