नगरपालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिकाओं के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 की अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन 30 जुलाई 2026 को कर दिया गया है। जिसके बाद आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय गठित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कलेक्टर कार्यालय छिन्दवाड़ा के सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) छिन्दवाड़ा श्री आर.के.मेहरा, नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर प्रो.पी.एन.सनेसर, अन्य संबंधित अधिकारी और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में जानकारी दी गई कि नगरपालिकाओं के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 की अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन 30 जुलाई 2026 को जिले के सभी विहित सार्वजनिक स्थानों पर कर दिया गया है। यह सूची राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट mplocalelection.mp.gov.in पर भी उपलब्ध है। मोबाइल फोन से भी इस वेबसाइट पर जाकर मतदाता सूची के अंतर्गत अपने नगरीय निकाय का चयन कर अपने वार्ड की मतदाता सूची डाउनलोड कर उसमें अपना नाम देख सकते हैं। बैठक के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी मतदाता सूची की एक - एक प्रति प्रदाय की गई।
नगरपालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिकाओं के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 की अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन 30 जुलाई 2026 को कर दिया गया है। जिसके बाद आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय गठित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कलेक्टर कार्यालय छिन्दवाड़ा के सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) छिन्दवाड़ा श्री आर.के.मेहरा, नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर प्रो.पी.एन.सनेसर, अन्य
संबंधित अधिकारी और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में जानकारी दी गई कि नगरपालिकाओं के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 की अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन 30 जुलाई 2026 को जिले के सभी विहित सार्वजनिक स्थानों पर कर दिया गया है। यह सूची राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट mplocalelection.mp.gov.in पर भी उपलब्ध है। मोबाइल फोन से भी इस वेबसाइट पर जाकर मतदाता सूची के अंतर्गत अपने नगरीय निकाय का चयन कर अपने वार्ड की मतदाता सूची डाउनलोड कर उसमें अपना नाम देख सकते हैं। बैठक के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी मतदाता सूची की एक - एक प्रति प्रदाय की गई।
- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता गेट खोलकर घुसे पशु चिकित्सालय में छिंदवाड़ा में गौवंश की मौत के मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और पशुपालन विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया, पुतला दहन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल का आरोप है कि जिले की गौशालाओं में पिछले दो महीनों में 500 से अधिक गौवंश की मौत हुई है, जबकि सात माह से गौशालाओं को चारा-भूसा मद की राशि नहीं मिली। संगठन ने उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ. हरजान सिंह पवार को हटाने, पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन और छिंदवाड़ा बंद किया जाएगा।4
- सरकारी सिस्टम के कागजों में मरा...हकीकत में जिंदा...पिता बोले नाम ठीक कर दो साहब...एक साल से साबित कर रहा मेरा बेटा जिंदा हैं...रिकॉर्ड में मृत,घर में अनंत सरकारी सिस्टम के कागजों में मरा...हकीकत में जिंदा...पिता बोले नाम ठीक कर दो साहब...एक साल से साबित कर रहा मेरा बेटा जिंदा हैं...रिकॉर्ड में मृत,घर में अनंत1
- Seoni News: 'जुगनी' बाघिन की शाही सैर, तीन शावकों संग सड़क पार करती आई नजर1
- 0 वर्षों से निरंतर जाम सांवली की पदयात्रा, कान्हीवाड़ा से 32 श्रद्धालु रवाना कान्हीवाड़ा। श्री चमत्कारिक हनुमान मंदिर जाम सांवली के दर्शन के लिए महावीर व्यायाम शाला एवं बजरंग व्यायाम शाला के 32 श्रद्धालु 185 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर रवाना हुए। छह दिनों में पूरी होने वाली यह पदयात्रा लगातार 10 वर्षों से आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने नगर के बाहर स्थित हनुमान मंदिर तक साथ पहुंचकर यात्रियों को विदाई दी। जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने सभी यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।1
- *किसानों से पैसा लेकर फर्जी कनेक्शन किया बादलपार के कनिष्ठ यंत्री ने* *बगैर स्वीकृति के बादलपार कनिष्ठ यंत्री ने किसान से पैसों का लेनदेन कर 10 एचपी का कनेक्शन कर दिया* *फर्जी कनेक्शन कर किसानों से लिया पैसे* बादलपार विद्युत वितरण केंद्र के कनिष्ठयंत्री प्रमोद करौले ने ग्राम थांवरजोड़ी में एक किसान नन्हे वर्मा पिता मनभट वर्मा ने 10 एचपी कनेक्शन अपने खेत में चलाने हेतु कनेक्शन कराया है बादलपार के जेई प्रमोद करौले पर आरोप मैं बताया गया कि ग्राम थांवरजोड़ी इमली वाला ट्रांसफार्मर से तीन पोल एलटीडी लाइन के बगैर स्वीकृति के खड़ा कर फर्जी कनेक्शन किया गया है एवं तीन खम्मा के बाद में दो खंबा से विदाउट कनेक्शन दिया गया अनिकेश पटेल ने बताया कि जेई द्वारा₹50000 लेकर के फर्जी कनेक्शन दिया गया है ग्राम का राजाराम वर्मा ने बताया कि यह खंबा लगभग एक में एक से दो महा पूर्व ही ठेकेदारों के द्वारा खम्मा कराया गया है आगे शिकायतकर्ता ने कहां की वरिष्ठ अधिकारी मामला को संज्ञान में लेकर सूक्ष्मत्ता से जांच कर कार्यवाही करने की मांग की। अगले अंक में और भी कई मामला उजागर होने की संभावना है।2
- बाढ का कहर: बाढ़ में बहे व्यक्ति का मिला शव, क्षेत्र में शोक की लहर 12 घंटे की तलाश के बाद बरामद हुआ शव, पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमरवाड़ा। हर्रई विकासखण्ड में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण उफान पर आए नदी-नालों ने एक बार फिर जान ले ली।बुधवार शाम को ग्राम बरुल की नदी पार करते समय हर्रई निवास भगवान दास सोनी मोटरसाइकिल सहित बाढ़ के तेज बहाव में बह गए थे तलाश अभियान के बाद उनका शव बारगी टोला की नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफान पर आए नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। बाढ का कहर: बाढ़ में बहे व्यक्ति का मिला शव, क्षेत्र में शोक की लहर 12 घंटे की तलाश के बाद बरामद हुआ शव, पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमरवाड़ा। हर्रई विकासखण्ड में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण उफान पर आए नदी-नालों ने एक बार फिर जान ले ली।बुधवार शाम को ग्राम बरुल की नदी पार करते समय हर्रई निवास भगवान दास सोनी मोटरसाइकिल सहित बाढ़ के तेज बहाव में बह गए थे तलाश अभियान के बाद उनका शव बारगी टोला की नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफान पर आए नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।1