Shuru
Apke Nagar Ki App…
चिकित्सकीय परीक्षण को आये युवक से मारपीट, वीडियो हुआ वायरल जिला मुख्यालय ललितपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय परीक्षण को लाए गए एक युवक की सिपाही द्वारा किसी बात को लेकर मारपीट कर दी गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा मारपीट का वीडियो बना लिया जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल मामले में ललितपुर पुलिस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इमरान ख़ान, मड़ावरा
चिकित्सकीय परीक्षण को आये युवक से मारपीट, वीडियो हुआ वायरल जिला मुख्यालय ललितपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय परीक्षण को लाए गए एक युवक की सिपाही द्वारा किसी बात को लेकर मारपीट कर दी गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा मारपीट का वीडियो बना लिया जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल मामले में ललितपुर पुलिस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बार। ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिर्चवारा के ग्रामीणों ने रविवार को भगवान भोलेनाथ की भक्ति में कांवड़ लेकर कुंडेश्वर धाम के लिए पैदल प्रस्थान किया। बार। ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिर्चवारा के ग्रामीणों ने रविवार को भगवान भोलेनाथ की भक्ति में कांवड़ लेकर कुंडेश्वर धाम के लिए पैदल प्रस्थान किया। कांवड़ यात्रा में गांव के महिला, पुरुष, युवा एवं अन्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल रहे। श्रद्धालु हाथों में कांवड़ और भगवा ध्वज लेकर उत्साह के साथ कुंडेश्वर धाम की ओर रवाना हुए। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। ग्रामीण श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर पैदल यात्रा करते हुए आगे बढ़े। रास्ते में भी श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए नजर आए। ग्रामीणों के अनुसार, श्रद्धालु कुंडेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक करेंगे। इसके साथ ही भगवान शिव से परिवार, गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की जाएगी। कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आया। यात्रा के दौरान सड़क पर श्रद्धालुओं का जत्था दिखाई दिया। कई श्रद्धालु भगवा वस्त्र धारण किए हुए थे, जबकि महिलाओं और युवाओं में भी कांवड़ यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ कुंडेश्वर धाम की ओर बढ़ते रहे। गांव से निकली इस कांवड़ यात्रा के चलते क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा शुरू की और सभी श्रद्धालुओं ने यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का भी ध्यान रखा गया।2
- टीकमगढ़ में शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके में महिला के साथ ठगी, महिला मालती राय निवासी लुकमान चौराहे ने क्या कहा आप भी सुने टीकमगढ़ में शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके में महिला के साथ ठगी, महिला ने क्या कहा आप भी सुने1
- चिगलौआ से कुंडेश्वर धाम के लिए निकली पैदल कांवड़ यात्रा, बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं हुए शामिल, सोमवार को भोलेनाथ पर चढ़ाएंगे कांवड़ चिगलौआ से कुंडेश्वर धाम के लिए निकली पैदल कांवड़ यात्रा, बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं हुए शामिल बार। ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिगलौआ से रविवार को कांवड़ सेवा समिति चिगलौआ के तत्वावधान में कुंडेश्वर धाम के लिए पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में गांव के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। धार्मिक उत्साह और आस्था के साथ श्रद्धालु अपने गांव से पैदल कुंडेश्वर धाम की ओर रवाना हुए। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं के चेहरे पर भगवान शिव के प्रति आस्था और उत्साह साफ दिखाई दिया। कांवड़ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा यात्रा को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। यात्रा में शामिल श्रद्धालु अपने साथ कांवड़ लेकर पैदल कुंडेश्वर धाम पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं का उद्देश्य सोमवार को भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक करना और कांवड़ चढ़ाना है। सावन के पावन अवसर पर निकाली गई इस यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं की भागीदारी ने इसे विशेष बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का स्मरण करते हुए यात्रा पूरी करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों के अनुसार, सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है और इसी आस्था के चलते हर वर्ष श्रद्धालु धार्मिक यात्रा में शामिल होते हैं। कुंडेश्वर धाम पहुंचने के बाद श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। पैदल कांवड़ यात्रा के चलते पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।1
- महिला से ठगी, सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए दो युवक एसडीओपी बंगले और पुलिस लाइन के नजदीक हुई घटना, CCTV निगरानी पर उठे सवाल; पुलिस जांच में जुटी महिला से ठगी, सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए दो युवक एसडीओपी बंगले और पुलिस लाइन के नजदीक हुई घटना, CCTV निगरानी पर उठे सवाल; पुलिस जांच में जुटी टीकमगढ़। शहर में सुरक्षा और पुलिस निगरानी व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक के बंगले, एसडीओपी बंगले और पुलिस लाइन के नजदीक एक महिला से दो अज्ञात युवकों द्वारा कथित रूप से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि दोनों युवक उसे बातचीत में उलझाकर उसके सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। लुकमान चौराहा निवासी मालती राय पति स्वर्गीय हरिसिंह राय ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह सुबह करीब 6 बजे पूजा के लिए फूल तोड़ने और सामान खरीदने केंद्रीय मंत्री के बंगले के पास गई थीं। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत करने लगे। महिला के अनुसार, युवकों ने बातचीत के दौरान परिवार से जुड़ी बातें बताकर उनका विश्वास हासिल किया और उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया। इसी दौरान दोनों युवक कथित तौर पर महिला के पास रखे सोने के जेवर और पर्स लेकर मौके से फरार हो गए। शिकायत में महिला ने सोने के दो टोकस, दो सोने की कंचड़ी, एक सोने का पेंडल और पर्स में रखे 500 रुपये गायब होने की बात कही है। संवेदनशील इलाके में घटना से सुरक्षा पर सवाल घटना ऐसे स्थान के पास हुई है, जहां केंद्रीय मंत्री का बंगला, एसडीओपी आवास और पुलिस लाइन स्थित हैं। ऐसे में सुबह के समय दो अज्ञात युवकों द्वारा महिला को कथित रूप से ठगी का शिकार बनाए जाने के बाद पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। महिला ने पुलिस से सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच की CCTV फुटेज खंगालने की मांग की है। पुलिस यदि आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच करती है तो दोनों संदिग्ध युवकों की गतिविधियों और उनके भागने के रास्ते के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना का वास्तविक स्वरूप और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- बर्माताल में निकला सांप, कड़ी मशक्कत के बाद स्नैक कैचर ने सांप को पकड़ा दिगौड़ा 9 अगस्त टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बर्माताल में आज रविवार को ढावा संचालक नित्तू घोष के मकान में जहरीला सांप निकला था। सूचना मिलने पर स्नैक कैचर विष्णु सिंह घोष ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर उसका रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को सुरक्षित ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।1
- चिकित्सकीय परीक्षण को आये युवक से मारपीट, वीडियो हुआ वायरल जिला मुख्यालय ललितपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय परीक्षण को लाए गए एक युवक की सिपाही द्वारा किसी बात को लेकर मारपीट कर दी गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा मारपीट का वीडियो बना लिया जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल मामले में ललितपुर पुलिस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1