Shuru
Apke Nagar Ki App…
होली पर्व पर पुलिस अधीक्षक का पैदल भ्रमण, शांति एवं सौहार्द का दिया संदेश आगर मालवा । होली के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा आज आगर नगर का पैदल भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।_
Arif Khan
होली पर्व पर पुलिस अधीक्षक का पैदल भ्रमण, शांति एवं सौहार्द का दिया संदेश आगर मालवा । होली के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा आज आगर नगर का पैदल भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।_
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by KomAL Komal1
- आगर मालवा । होली के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा आज आगर नगर का पैदल भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।_1
- Post by BadshahSaket BadshahSaket1
- आगर मालवा मध्यप्रदेश - होली पर्व के दिन चंद्रग्रहण (सूतक काल) का योग होने से आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा बगुलामुखी माता मंदिर में दर्शन पूजन कार्य बंद रहकर मंदिर के कपाट भी बंद रहेंगे। होली के दिन चंद्रग्रहण के चलते तीन मार्च की सुबह मंगला आरती के बाद छह बजकर बीस मिनट चंद्रगृहण सूतक होने से माता के मंदिर के पट बंद रहेंगे इस दौरान मंदिर में हवन पूजन कार्य भी प्रतिबंधित रहेगा। जो कि अगले दिन चार मार्च को मंगला आरती के बाद माता दर्शन व पूजन हवन कार्य पुनः प्रारंभ होगे।1
- Post by Ramnarayan Agnihotriw3
- सुसनेर नगर में फूल माली समाज के द्वारा पारंपरिक तरीके से निकल गई1
- शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में खेल मैदान का आभाव खिलाड़ियों को सता रहा है, ऐसे में खेल की भावना को जागृत करते हुए सनशाइन टीम मोहन बड़ोदिया को कप्तान नितिन शर्मा द्वारा खिलाडियों को टीशर्ट वितरित की गई, मोहन बड़ोदिया के खेल कोच दीपक शर्मा ने मंगलवार दोपहर 1 बजे बताया कि मोहन बड़ोदिया में खिलाड़ियों द्वारा खेल मैदान को लेकर कई बार मांग उठाई गई, विगत दिनों मोहन बड़ोदिया में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद को भी एक पत्र के माध्यम से खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग रखी, खेल मैदान के आभाव में खिलाड़ी निजी भूमि पर जाकर खेल खेलते है, खिलाड़ियों ने कहा कि खेल मैदान की मोहन बड़ोदिया में सख्त आवश्यकता है. इस मौके पर मोहित पाटीदार,महेश,गिरी, मांगीलाल,पंकज,देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।1
- आगर मालवा। नगर पालिका परिषद आगर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अभिनव पहल की गई है। निकाय की सहयोगी संस्था एस के वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज द्वारा नगर के विभिन्न मंदिरों से प्रतिदिन निकलने वाले पुष्पों का वैज्ञानिक विधि से संग्रहण एवं प्रसंस्करण कर उनसे प्राकृतिक हर्बल गुलाल तैयार किया गया है। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कुशल सिंह डोडवे ने बताया कि यह पहल कचरा प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि होली पर्व के अवसर पर रासायनिक रंगों के स्थान पर प्राकृतिक हर्बल गुलाल का उपयोग करें, जिससे त्वचा और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रह सकें। स्वच्छता निरीक्षक श्री बसंत डुलगज ने जानकारी देते हुए कहा कि मंदिरों से निकलने वाले पुष्पों का पुनर्चक्रण कर उपयोगी उत्पाद तैयार करना “वेस्ट टू वेल्थ” की अवधारणा को साकार करता है। रासायनिक रंगों से होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए हर्बल गुलाल का उपयोग समय की आवश्यकता है। नगर पालिका परिषद आगर द्वारा समस्त नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाते हुए इस सराहनीय पहल में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।1