*दो साल बाद एक छत के नीचे रहने को राजी हुए दम्पति* *रास्ट्रीय लोक अदालत ने बिछड़े परिवारों को मिलाया* सुल्तानपुर कोतवाली देहात के वजूपुर निवासी शिवकुमार विवाह के 2 साल बाद अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्य एडवोकेट सीपी पांडे इस मामले का फॉलोअप कर रहे थे। तथा फैमिली कोर्ट तीन नम्बर में यह मामला विचाराधीन था। माननीय न्यायधीश की निगरानी में अलग अलग रह रहे पति-पत्नी का लगातार काउंसलिंग की जाती रही।पति सुनील कुमार ने रास्ट्रीय लोक अदालत का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है।दोनों जोड़े माननीय न्यायालय के सामने एक दूसरे को माला पहनकर पुराने गिले शिकवे भूल गए और एक साथ रहने को राजी हो गए। इस मौके पर मध्यस्थ अधिवक्ता ऋषिकेश बहादुर सिंह ,हरिराम सरोज,पैरालीगल वालंटियर अंजू सिंह ,अर्चना यादव ,योगेश यादव आदि मौजूद रहे।आज करीब सौ जोड़े एक हुए।
*दो साल बाद एक छत के नीचे रहने को राजी हुए दम्पति* *रास्ट्रीय लोक अदालत ने बिछड़े परिवारों को मिलाया* सुल्तानपुर कोतवाली देहात के वजूपुर निवासी शिवकुमार विवाह के 2 साल बाद अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्य एडवोकेट सीपी पांडे इस मामले का फॉलोअप कर रहे थे। तथा फैमिली कोर्ट तीन नम्बर में यह मामला विचाराधीन था। माननीय न्यायधीश की निगरानी में अलग अलग रह रहे पति-पत्नी का लगातार काउंसलिंग की जाती रही।पति सुनील कुमार ने रास्ट्रीय लोक अदालत का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है।दोनों जोड़े माननीय न्यायालय के सामने एक दूसरे को माला पहनकर पुराने गिले शिकवे भूल गए और एक साथ रहने को राजी हो गए। इस मौके पर मध्यस्थ अधिवक्ता ऋषिकेश बहादुर सिंह ,हरिराम सरोज,पैरालीगल वालंटियर अंजू सिंह ,अर्चना यादव ,योगेश यादव आदि मौजूद रहे।आज करीब सौ जोड़े एक हुए।
- पुलिस जब तीसरी फ्लोर पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि शव हल्का फूला हुआ था।* इंदिरा नगर सेक्टर-19 में संदिग्ध मौत, तीसरी मंजिल पर मिला शव* *राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 19 इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना सामने आई।* *पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना गाजीपुर पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से चैनल का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया* । *पुलिस जब तीसरी फ्लोर पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि शव हल्का फूला हुआ था।* _मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। थाना गाजीपुर इंस्पेक्टर समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है।_ *समीर नक़वी*4
- थाना बाजार खाला के नेता को मारी गई गोली। भाजपा युवा मोर्चा के नेता चेतन तिवारी को मारी गई गोली लखनऊ थाना बाजार खाला के नेता को मारी गई गोली। भाजपा युवा मोर्चा के नेता चेतन तिवारी को मारी गई गोली चेतन तिवारी की कमर पर लगी दो गोलियां । ट्रामा सेंटर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नेता मौजूद आपसी रंजिश का बताया जा रहा मामला। बाजार खाला थाना क्षेत्र का मामला रिपोर्टर शादाब आलम1
- लखनऊ बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पर परिक्षेत्र के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल ने किया संबोधित इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे1
- *दबंगों द्वारा दलित विधवा महिला की जमीन पर किया जा रहा है निर्माण नहीं हो रही है कोई सुनवाई* धम्मौर... थाना क्षेत्र धम्मौर के ग्राम पंचायत तिलोकपुर में दबंगों द्वारा दलित विधवा महिला की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है दलित महिला द्वारा बताया जा रहा है की गाटा संख्या 272 जो बैनामा लिया था लेकिन उसके बावजूद भी इस गांव के रहने वाले तिरभुवन सुत छतरपाल यादव,मुरली जगदीश जय सिंह आदि लोग मिलकर जबरदस्ती विधवा महिला की जमीन पर कब्जा तथा निर्माण कर रहे हैं.विधवा जगपती काफी परेशान हो चुकी है जबकि विधवा महिला दीवानी जाकर स्थगन आदेश भी लिया है उसके बावजूद भी उक्त लोग थाने को हमराह बनाकर जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं तथा विधवा जगपाती व परिवार के लोग काफी परेशान हो चुके है. जगपति के पति की मृत्यु बहुत पहले हो चुकी है.अकेले रहती है इसीलिए उक्त लोग काफी परेशान कर रहे हैं. कई जगह पर शिकायत किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं.आखिर में महिला काफी पीड़ित हो चुकी है. मना करने पर लोग जाति सूचक गाली दे रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. विधवा का आरोप है कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो जान दे दूंगी.1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर चैंपियनशिप 2025-26 को संबोधित करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश भारत की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है। 25 करोड़ की आबादी इस राज्य मं निवास करती है। 25 करोड़ की आबादी में से इसमें 56% आबादी वर्किंग फोर्स यानी युवा है। लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर चैंपियनशिप 2025-26 को संबोधित करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश भारत की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है। 25 करोड़ की आबादी इस राज्य मं निवास करती है। 25 करोड़ की आबादी में से इसमें 56% आबादी वर्किंग फोर्स यानी युवा है। जनसंख्या जितनी स्वस्थ होगी, ये आबादी उतने ही बेहतर परिणाम हमें प्रस्तुत करेगी... खेल के मैदान में जिस अनुशासन, दृढ़ संकल्प और समर्पण से एक खिलाड़ी को तैयार किया जाता है, जिसके माध्यम से एक ऐसे व्यक्तित्व को तराशने का कार्य होता है जो राष्ट्र को सशक्त, सुरक्षित व विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी बन सकता है..."1
- गीत: अटूट प्रेम का बंधन जन्मों-जन्मों का नाता है, खुशियों का पैगाम है आज का दिन है सबसे प्यारा, इसमें रब का नाम है लक्ष्मीकांत शुक्ला जी के जीवन का यह पावन त्यौहार सदा बना रहे ऐसे ही, खुशियों और यादों का संसार। हाथों में लेकर हाथ सदा, साथ निभाया है तुमने हर मुश्किल को हँसकर जीता, फर्ज निभाया है तुमने चमकें ये खुशियाँ माथे पर, जैसे कोई सुंदर तारा महक उठे दामन आपका, फूलों से भी प्यारा। सालों-साल रहे ये कायम, अटूट विश्वास की ये डोरी पूरी हो हर हसरत आपकी, न रहे कोई बात अधूरी संग बिताए लम्हों की, मीठी यादें सजाते रहना प्रेम के इस सुंदर उपवन में, ऐसे ही मुस्कुराते रहना। दुआ है रब से बस यही, हर पल सुख का सवेरा हो गम की कोई साया न हो, बस खुशियों का डेरा हो शादी की सालगिरह मुबारक, ये पैगाम हमारा है अंबर से भी ऊँचा, आपका ये प्यार न्यारा है। आज मेरी शादी की सालगिरह है आप सभी लोग अपना आशीर्वाद जरूर बनाए रखें। सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएँ! सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश गीत: अटूट प्रेम का बंधन जन्मों-जन्मों का नाता है, खुशियों का पैगाम है आज का दिन है सबसे प्यारा, इसमें रब का नाम है लक्ष्मीकांत शुक्ला जी के जीवन का यह पावन त्यौहार सदा बना रहे ऐसे ही, खुशियों और यादों का संसार। हाथों में लेकर हाथ सदा, साथ निभाया है तुमने हर मुश्किल को हँसकर जीता, फर्ज निभाया है तुमने चमकें ये खुशियाँ माथे पर, जैसे कोई सुंदर तारा महक उठे दामन आपका, फूलों से भी प्यारा। सालों-साल रहे ये कायम, अटूट विश्वास की ये डोरी पूरी हो हर हसरत आपकी, न रहे कोई बात अधूरी संग बिताए लम्हों की, मीठी यादें सजाते रहना प्रेम के इस सुंदर उपवन में, ऐसे ही मुस्कुराते रहना। दुआ है रब से बस यही, हर पल सुख का सवेरा हो गम की कोई साया न हो, बस खुशियों का डेरा हो शादी की सालगिरह मुबारक, ये पैगाम हमारा है अंबर से भी ऊँचा, आपका ये प्यार न्यारा है। आज मेरी शादी की सालगिरह है आप सभी लोग अपना आशीर्वाद जरूर बनाए रखें। सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएँ! सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश1
- लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने ट्रेन के इंजन पर चढ़कर प्रदर्शन किया। करीब 2000 अपना दल कमेरावादी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने यूजीसी सिक्योरिटी रेगुलेशन लागू करने की मांग की। इस हंगामे से पूरे उत्तर प्रदेश में सियासी गरमी तेज हो गई।3
- आज दिनांक 09.05.2026 को थाना स्थानीय पर सूचना मिली कि थाना क्षेत्रान्तर्गत मेंहदीगंज में एक व्यक्ति को गोली मारकर एक व्यक्ति भाग गया है। *मीडिया अपडेट* *थाना बाजारखाला* *विषय- गोली चलने की घटना के संबंध में* *विवरण -* आज दिनांक 09.05.2026 को थाना स्थानीय पर सूचना मिली कि थाना क्षेत्रान्तर्गत मेंहदीगंज में एक व्यक्ति को गोली मारकर एक व्यक्ति भाग गया है। इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि श्याम चेतन तिवारी पुत्र सुरेश चन्द्र तिवारी निवासी मेहदीगंज थाना बाजारखाला लखनऊ उम्र करीब 35 वर्ष को गोली लगी है जिनको तत्काल उपचार हेतु ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। *घटना के सम्बन्ध में जांच में सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया तो पाया गया कि आरोपी वैभव बाजपेई पुत्र संतोष कुमार बाजपेई निवासी मेहदीगंज थाना बाजारखाला लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष द्वारा गोली मारी गई है* *आरोपी वैभव को तत्काल हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है, अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है*1