*दबंगों द्वारा दलित विधवा महिला की जमीन पर किया जा रहा है निर्माण नहीं हो रही है कोई सुनवाई* धम्मौर... थाना क्षेत्र धम्मौर के ग्राम पंचायत तिलोकपुर में दबंगों द्वारा दलित विधवा महिला की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है दलित महिला द्वारा बताया जा रहा है की गाटा संख्या 272 जो बैनामा लिया था लेकिन उसके बावजूद भी इस गांव के रहने वाले तिरभुवन सुत छतरपाल यादव,मुरली जगदीश जय सिंह आदि लोग मिलकर जबरदस्ती विधवा महिला की जमीन पर कब्जा तथा निर्माण कर रहे हैं.विधवा जगपती काफी परेशान हो चुकी है जबकि विधवा महिला दीवानी जाकर स्थगन आदेश भी लिया है उसके बावजूद भी उक्त लोग थाने को हमराह बनाकर जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं तथा विधवा जगपाती व परिवार के लोग काफी परेशान हो चुके है. जगपति के पति की मृत्यु बहुत पहले हो चुकी है.अकेले रहती है इसीलिए उक्त लोग काफी परेशान कर रहे हैं. कई जगह पर शिकायत किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं.आखिर में महिला काफी पीड़ित हो चुकी है. मना करने पर लोग जाति सूचक गाली दे रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. विधवा का आरोप है कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो जान दे दूंगी.
*दबंगों द्वारा दलित विधवा महिला की जमीन पर किया जा रहा है निर्माण नहीं हो रही है कोई सुनवाई* धम्मौर... थाना क्षेत्र धम्मौर के ग्राम पंचायत तिलोकपुर में दबंगों द्वारा दलित विधवा महिला की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है दलित महिला द्वारा बताया जा रहा है की गाटा संख्या 272 जो बैनामा लिया था लेकिन उसके बावजूद भी इस गांव के रहने वाले तिरभुवन सुत छतरपाल यादव,मुरली जगदीश जय सिंह आदि लोग मिलकर जबरदस्ती विधवा महिला की जमीन पर कब्जा तथा निर्माण कर रहे हैं.विधवा जगपती काफी परेशान हो चुकी है जबकि विधवा महिला दीवानी जाकर स्थगन आदेश भी लिया है उसके बावजूद भी उक्त लोग थाने को हमराह बनाकर जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं तथा विधवा जगपाती व परिवार के लोग काफी परेशान हो चुके है. जगपति के पति की मृत्यु बहुत पहले हो चुकी है.अकेले रहती है इसीलिए उक्त लोग काफी परेशान कर रहे हैं. कई जगह पर शिकायत किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं.आखिर में महिला काफी पीड़ित हो चुकी है. मना करने पर लोग जाति सूचक गाली दे रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. विधवा का आरोप है कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो जान दे दूंगी.
- इंदिरा नगर सेक्टर-19 में संदिग्ध मौत, तीसरी मंजिल पर मिला शव* *इंदिरा नगर सेक्टर-19 में संदिग्ध मौत, तीसरी मंजिल पर मिला शव* *राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 19 इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना सामने आई।* *पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना गाजीपुर पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से चैनल का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया* । *पुलिस जब तीसरी फ्लोर पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि शव हल्का फूला हुआ था।* _मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। थाना गाजीपुर इंस्पेक्टर समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है।_1
- *घर में निकला अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू* *सुल्तानपुर* बल्दीराय थाना क्षेत्र के गांव उसुरा निवासी नफीस अहमद पुत्र ताज मोहम्मद के घर में अचानक अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन दरोगा राकेश पांडे, माली जय श्याम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई और उसे पास के जंगल में सुरक्षित छोड़ने की बात कही। वन विभाग की तत्परता से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।1
- गीत: अटूट प्रेम का बंधन जन्मों-जन्मों का नाता है, खुशियों का पैगाम है आज का दिन है सबसे प्यारा, इसमें रब का नाम है लक्ष्मीकांत शुक्ला जी के जीवन का यह पावन त्यौहार सदा बना रहे ऐसे ही, खुशियों और यादों का संसार। हाथों में लेकर हाथ सदा, साथ निभाया है तुमने हर मुश्किल को हँसकर जीता, फर्ज निभाया है तुमने चमकें ये खुशियाँ माथे पर, जैसे कोई सुंदर तारा महक उठे दामन आपका, फूलों से भी प्यारा। सालों-साल रहे ये कायम, अटूट विश्वास की ये डोरी पूरी हो हर हसरत आपकी, न रहे कोई बात अधूरी संग बिताए लम्हों की, मीठी यादें सजाते रहना प्रेम के इस सुंदर उपवन में, ऐसे ही मुस्कुराते रहना। दुआ है रब से बस यही, हर पल सुख का सवेरा हो गम की कोई साया न हो, बस खुशियों का डेरा हो शादी की सालगिरह मुबारक, ये पैगाम हमारा है अंबर से भी ऊँचा, आपका ये प्यार न्यारा है। आज मेरी शादी की सालगिरह है आप सभी लोग अपना आशीर्वाद जरूर बनाए रखें। सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएँ! सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश गीत: अटूट प्रेम का बंधन जन्मों-जन्मों का नाता है, खुशियों का पैगाम है आज का दिन है सबसे प्यारा, इसमें रब का नाम है लक्ष्मीकांत शुक्ला जी के जीवन का यह पावन त्यौहार सदा बना रहे ऐसे ही, खुशियों और यादों का संसार। हाथों में लेकर हाथ सदा, साथ निभाया है तुमने हर मुश्किल को हँसकर जीता, फर्ज निभाया है तुमने चमकें ये खुशियाँ माथे पर, जैसे कोई सुंदर तारा महक उठे दामन आपका, फूलों से भी प्यारा। सालों-साल रहे ये कायम, अटूट विश्वास की ये डोरी पूरी हो हर हसरत आपकी, न रहे कोई बात अधूरी संग बिताए लम्हों की, मीठी यादें सजाते रहना प्रेम के इस सुंदर उपवन में, ऐसे ही मुस्कुराते रहना। दुआ है रब से बस यही, हर पल सुख का सवेरा हो गम की कोई साया न हो, बस खुशियों का डेरा हो शादी की सालगिरह मुबारक, ये पैगाम हमारा है अंबर से भी ऊँचा, आपका ये प्यार न्यारा है। आज मेरी शादी की सालगिरह है आप सभी लोग अपना आशीर्वाद जरूर बनाए रखें। सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएँ! सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश1
- लखनऊ के हुसैनगंज चौराहे पर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पंकज सिंह की उपस्थिति में उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने सपा द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर दिए गए बयान को निंदनीय बताया। उन्होंने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि ऐसे निम्नस्तरीय बयानों का जवाब प्रदेश की जनता देगी।1
- राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र के अशरफ नगर गांव के बाहर एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव मिला है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने इस संबंध में जानकारी दी।1
- *दो साल बाद एक छत के नीचे रहने को राजी हुए दम्पति* *रास्ट्रीय लोक अदालत ने बिछड़े परिवारों को मिलाया* सुल्तानपुर कोतवाली देहात के वजूपुर निवासी शिवकुमार विवाह के 2 साल बाद अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्य एडवोकेट सीपी पांडे इस मामले का फॉलोअप कर रहे थे। तथा फैमिली कोर्ट तीन नम्बर में यह मामला विचाराधीन था। माननीय न्यायधीश की निगरानी में अलग अलग रह रहे पति-पत्नी का लगातार काउंसलिंग की जाती रही।पति सुनील कुमार ने रास्ट्रीय लोक अदालत का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है।दोनों जोड़े माननीय न्यायालय के सामने एक दूसरे को माला पहनकर पुराने गिले शिकवे भूल गए और एक साथ रहने को राजी हो गए। इस मौके पर मध्यस्थ अधिवक्ता ऋषिकेश बहादुर सिंह ,हरिराम सरोज,पैरालीगल वालंटियर अंजू सिंह ,अर्चना यादव ,योगेश यादव आदि मौजूद रहे।आज करीब सौ जोड़े एक हुए।1
- लखनऊ के अलीगंज में सीएनजी पंप पर दबंगई, कतार तोड़ने का विरोध करने पर परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा!* * राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में देर रात एक सीएनजी स्टेशन पर दबंगई का मामला सामने आया है। लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक परिवार पर कुछ युवकों और महिलाओं ने न केवल हमला किया, बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर रोड स्थित महाराजा अग्रसेन नगर के निवासी अनुपम जैन अपनी बहन प्रिया जैन और बहनोई रिषभ अग्रवाल के साथ अपनी कार में सीएनजी भरवाने गए थे। घटना रात करीब 11:30 बजे अलीगंज के 'ग्रीन गैस लिमिटेड' (इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप) सीएनजी स्टेशन पर हुई। अनुपम जैन द्वारा थाना मड़ियांव में दी गई तहरीर के मुताबिक, जब वे कतार में लगे थे, तभी एक सफेद रंग की टाटा पंच गाड़ी (नंबर: UP32 QD 8695) कतार तोड़कर जबरन उनके आगे आकर खड़ी हो गई। जब पीड़ित पक्ष ने नियम तोड़ने और गाड़ी आगे लगाने का विरोध किया, तो टाटा पंच में सवार युवक नीचे उतर आए और गाली-गलौज करने लगे। अनुपम का आरोप है कि हमलावर नशे की हालत में थे। विरोध बढ़ता देख आरोपियों ने अनुपम जैन, उनकी बहन और उनके बहनोई के साथ मारपीट शुरू कर दी। तहरीर में बताया गया है कि आरोपियों ने परिवार को बुरी तरह पीटा और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ी लेकर भाग निकले। पीड़ित अनुपम जैन ने पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। **लखनऊ के अलीगंज में सीएनजी पंप पर दबंगई, कतार तोड़ने का विरोध करने पर परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा!* राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में देर रात एक सीएनजी स्टेशन पर दबंगई का मामला सामने आया है। लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक परिवार पर कुछ युवकों और महिलाओं ने न केवल हमला किया, बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर रोड स्थित महाराजा अग्रसेन नगर के निवासी अनुपम जैन अपनी बहन प्रिया जैन और बहनोई रिषभ अग्रवाल के साथ अपनी कार में सीएनजी भरवाने गए थे। घटना रात करीब 11:30 बजे अलीगंज के 'ग्रीन गैस लिमिटेड' (इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप) सीएनजी स्टेशन पर हुई। अनुपम जैन द्वारा थाना मड़ियांव में दी गई तहरीर के मुताबिक, जब वे कतार में लगे थे, तभी एक सफेद रंग की टाटा पंच गाड़ी (नंबर: UP32 QD 8695) कतार तोड़कर जबरन उनके आगे आकर खड़ी हो गई। जब पीड़ित पक्ष ने नियम तोड़ने और गाड़ी आगे लगाने का विरोध किया, तो टाटा पंच में सवार युवक नीचे उतर आए और गाली-गलौज करने लगे। अनुपम का आरोप है कि हमलावर नशे की हालत में थे। विरोध बढ़ता देख आरोपियों ने अनुपम जैन, उनकी बहन और उनके बहनोई के साथ मारपीट शुरू कर दी। तहरीर में बताया गया है कि आरोपियों ने परिवार को बुरी तरह पीटा और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ी लेकर भाग निकले। पीड़ित अनुपम जैन ने पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। *2
- ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया X बायो से 'पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री' का पद हटा दिया है। उन्होंने खुद को तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक और जनसेवक बताया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं। इसे पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।1