25 किसानों का फौती नामांतरण के साथ एग्रीस्टेक पंजीयन,वारिसानों को उपलब्ध कराई गई अद्यतन खसरा एवं बी-1 की प्रतियां,एग्रीस्टेक पंजीयन से शासकीय सुविधाओं का लाभ लेने में होगी सहूलियत बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने तथा राजस्व अभिलेखों को अद्यतन करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। साथ ही शिविर लगाकर एग्रीस्टेक पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत लावा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के मृत हितग्राहियों के प्रकरणों का निराकरण करते हुए फौती नामांतरण की कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लावा में पीएम किसान योजना के 28 हितग्राहियों की मृत्यु हो चुकी थी। जिसपर राजस्व अधिकारियों द्वारा संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। इनमें से 25 किसानों का फौती नामांतरण पूर्ण कर उनके वारिसानों को अद्यतन खसरा एवं बी-1 की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही उनका एग्रीस्टेक पंजीयन भी कराया गया। जिससे पात्र किसानों को शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। एग्रीस्टेक कार्य पूर्ण होने से संबंधित परिवारों को भविष्य में कृषि संबंधी योजनाओं, अनुदान एवं अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।
25 किसानों का फौती नामांतरण के साथ एग्रीस्टेक पंजीयन,वारिसानों को उपलब्ध कराई गई अद्यतन खसरा एवं बी-1 की प्रतियां,एग्रीस्टेक पंजीयन से शासकीय सुविधाओं का लाभ लेने में होगी सहूलियत बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने तथा राजस्व अभिलेखों को अद्यतन करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। साथ ही शिविर लगाकर एग्रीस्टेक पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत लावा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के मृत हितग्राहियों के प्रकरणों का निराकरण करते हुए फौती नामांतरण की कार्रवाई की
गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लावा में पीएम किसान योजना के 28 हितग्राहियों की मृत्यु हो चुकी थी। जिसपर राजस्व अधिकारियों द्वारा संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। इनमें से 25 किसानों का फौती नामांतरण पूर्ण कर उनके वारिसानों को अद्यतन खसरा एवं बी-1 की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही उनका एग्रीस्टेक पंजीयन भी कराया गया। जिससे पात्र किसानों को शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। एग्रीस्टेक कार्य पूर्ण होने से संबंधित परिवारों को भविष्य में कृषि संबंधी योजनाओं, अनुदान एवं अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।
- 31 सदस्यीय परिवार के दू साल ले सामाजिक बहिष्कार, न्याय बर कलेक्टर के दफ्तर पहुंचिन धमतरी। कुरूद ब्लॉक के ग्राम तर्रागोंदी मं एके परिवार के 31 सदस्य मन के कथित सामाजिक बहिष्कार के मामला सामने आय हवय। पीड़ित परिवार के आरोप हवय कि करीब दू साल ले गांव मं ओकर हुक्का-पानी बंद हवय। परिवार न्याय के मांग ले कलेक्टर अउ एसपी ले शिकायत करे हवय। पुश्तैनी जमीन मं मकान बनाय ले विवाद धनेश्वर साहू अउ ओकर परिवार के कहना हवय कि वो मन दादा-परदादा के पुश्तैनी जमीन मं मकान बनावत रहिन। ए बीच कुछ ग्रामीण मन जमीन ला सरकारी बताके निर्माण के विरोध करिन। परिवार के आरोप हवय कि ए विवाद के बाद जून 2024 के आसपास सामाजिक बहिष्कार कर दे गे। दुकान ले सामान नइ मिलय के आरोप परिवार के कहना हवय कि बहिष्कार के बाद गांव के दुकानदार मन ले रोजमर्रा के सामान, बच्चा मन के खाय-पीये के चीज अउ दवाई तक ले मं परेशानी होवत हवय। गांव के लोग मन बातचीत, लेन-देन अउ मजदूरी के काम ले घलो दूरी बनाय हवय। ए ले परिवार के रोज के जिनगी प्रभावित होवत हवय। 30 मवेशी चराय मं परेशानी परिवार के मुताबिक ओकर मन के करीब 30 मवेशी हवय। चरवाहा के कथित रूप ले मवेशी चराय ले मना करे के बाद परिवार के सदस्य मन खुदे मवेशी चराय बर मजबूर हवय। परिवार प्रशासन ले मामले के निष्पक्ष जांच के मांग करे हवय। प्रशासन करही जांच प्रशासन के मुताबिक एसडीएम, पुलिस अउ राजस्व विभाग के संयुक्त टीम गांव जाके मामले के जांच करही। जमीन विवाद, सामाजिक बहिष्कार अउ कथित पाबंदी के जांच के बाद तथ्य सामने आही। आरोप सही पाए गे त संबंधित मन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करे जाही।1
- ग्राम मोरखण्ड़ी के जंगल से जिला बल और BSF टीम ने नक्सल डम्प से 4 भारमार बंदूक समेत हथियार व भारी मात्रा में सामग्री बरामद 25 अगस्त दोपहर 12 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में,सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। ग्राम मोरखण्ड़ी के जंगल पहाड़ी इलाके में,सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सल डम्प बरामद कर 4 भारमार बंदूक, 3 बंदूक बैरल, वायरलेस सेट, जीपीएस, सोलर प्लेट, चार्जर और बिजली वायर समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त की। 24 अगस्त को जिला बल व बीएसएफ और बीडीएस टीम द्वारा,संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई। बरामद सामग्री में नक्सल साहित्य भी शामिल है। संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में,सुरक्षा बलों की सघन सर्चिंग लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए,संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- कुरूद नगर भाजपा संयोजक भोजराज चंद्राकर ने वीडियो जारी कर पति-पत्नी पर स्कूलों की आड़ में राजनीति चमकाने का लगाया आरोप कुरूद नगर भाजपा संयोजक भोजराज चंद्राकर ने वीडियो जारी कर पति-पत्नी पर स्कूलों की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने का आरोप लगाया है। देखिए क्या कुछ कहा है।1
- केशकाल: धनोरा में हल्बा समाज की बड़ी बैठक, युवा प्रभाग का हुआ गठन; नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी धनोरा (केशकाल): बदवर धनोरा में सर्व आदिवासी अखिल भारतीय हल्बा समाज, 18 गढ़ महासभा, 32 गढ़ महासभा एवं 36 गढ़ महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोंडागांव जिले के सभी ब्लॉकों में युवा प्रभाग के गठन और युवाओं की सामाजिक भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में 11 पॉलीग्रामों से युवा, युवतियां और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। सर्वसम्मति से युवा प्रभाग के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में युवा एकता, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, संस्कृति, सेवा कार्य और नशामुक्त समाज निर्माण पर विशेष जोर दिया गया।1
- TET की अनिवार्यता के खिलाफ बालोद जिले मे शिक्षकों ने निकाली TET मुक्ति रैली छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जिले के सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता जिले में "टेट मुक्ति रैली" निकालकर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव,शिक्षा सचिव और डीपीआई के नाम से कलेक्टर व डीईओ को ज्ञापन सौंपा। टेट की अनिवार्यता से आक्रोशित जिले के शिक्षकों ने सड़क पर उतर कर मांगों पर बैनर, झंडा, टोपी के साथ प्रदर्शन कर रैली निकाली।1
- 🌾🌾फसल बचने खाद जरुरी हो गया है।🌾🌾किसान खेतो में खाद छिडकाई करते हुए। #राजिम #rajim_gariyaband #kisan #धानकाफसल किसान खेतो में खाद छिडकाई करते हुए, फसल बचने खाद जरुरी हो गया है।1
- सड़क की बदहाली पर आप नेताओं और ग्रामीणों का प्रदर्शन: पुलिस ने हिरासत में लिया, कस्टडी में रखा सड़क की बदहाली पर आप नेताओं और ग्रामीणों का प्रदर्शन: पुलिस ने हिरासत में लिया, कस्टडी में रखा भानुप्रतापपुर। अंतागढ़ से नारायणपुर के बीच निर्माणाधीन सड़क की बदहाली और ठेकेदार की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क की जर्जर हालत के कारण क्षेत्र में बसों का संचालन ठप हो गया है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन गाड़ियां कीचड़ व गड्ढों में फंस रही हैं।* समस्या से आक्रोशित होकर आज आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व में आसपास के ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे क्रमांक 5 पर बिजली कार्यालय के सामने पहुंचकर चक्काजाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित होने लगी।1
- कलेक्टर जनदर्शन में सरोना के दिव्यांग को मिली त्वरित राहत कलेक्टर कुंदन कुमार ने सौंपी बैटरी चलित ट्रायसिकल 25 अगस्त दोपहर लगभग 1 बजे कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंचे,नरहरपुर विकासखण्ड के सरोना निवासी दिव्यांग आवेदक, संजय कुमार मरकाम ने यह सोचा नहीं था कि,अर्जी देते ही उसकी मांग तत्काल पूरी होगी। जनदर्शन के दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार को दिव्यांग मरकाम ने बैटरी चलित ट्रायसिकल के लिए आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए, उप संचालक समाज कल्याण को मौके पर बैटरी चलित ट्रायसिकल प्रदाय करने के निर्देश दिए। फलस्वरूप कलेक्टर ने आवेदक को मौके पर ही निःशुल्क ट्रायसिकल प्रदाय की। इस त्वरित कार्यवाही पर आवेदक ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा, जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कलेक्टर ने स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया है कि दिव्यांगों आवेदकों के प्रति संवेदनशीलता एवं, प्रतिबद्धता दिखाते हुए उनकी मांगों को फौरी तौर पर संज्ञान में लिया जाए।1