logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पलामू:- पुनर्वासित पोलपोल के ग्रामीणों को रैयती जमीन के लिए, कैबिनेट से मिली मंजूरी जोहार झारखण्ड पलामू टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बसे जयगीर और कुजरूम गांव के ग्रामीणों के पुनर्वास के बाद पोलपोल में रैयती भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इससे पुनर्वासित ग्रामीणों को नए स्थान पर जमीन का मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जानकारी के अनुसार, समुद्र तल से करीब 3000 फीट की ऊंचाई पर बसे जयगीर और पीटीआर के संवेदनशील क्षेत्र के बीच स्थित कुजरूम गांव के परिवारों को पीटीआर प्रबंधन की ओर से वर्ष 2024 में पोलपोल में बसाया गया था। पुनर्वास के बाद विभाग और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से पक्के घरों का निर्माण कराया गया। ग्रामीणों को बिजली, पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं और नए स्थल पर कृषि कार्य भी शुरू हो चुका है। पीटीआर दक्षिणी के डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशीष के अनुसार, दोनों गांवों का चयन इसलिए किया गया क्योंकि पुराने गांवों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। जयगीर के ग्रामीणों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पहाड़ पर करीब दो घंटे पैदल चलना पड़ता था, जबकि कुजरूम के ग्रामीणों को बारेसांढ़ से घने जंगलों के बीच कच्ची सड़क से करीब 16 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं भी ग्रामीणों को पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं थीं। बताया गया कि वर्ष 2019 में कुजरूम तथा 2023 में जयगीर के ग्रामीणों को पुनर्वास योजना की जानकारी दी गई थी। ग्रामीणों की सहमति के बाद राज्य सरकार और केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया। वर्ष 2024 में ग्रामीणों को पोलपोल में बसाया गया। पुनर्वास स्थल डालटनगंज-बेतला-महुआडांड़ राजपथ के समीप है। केचकी रेलवे स्टेशन करीब है, जिससे शिक्षा और स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच आसान हुई है। शुरुआत में कुछ ग्रामीणों में योजना को लेकर आशंका थी, लेकिन समय के साथ उनका भरोसा बढ़ा। ग्रामीणों ने पुनर्वास की प्रक्रिया को स्वैच्छिक बताया और सरकार व पीटीआर प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। कुजरूम के ग्राम प्रधान लल्लू उरांव ने कहा कि गांव के सभी ग्रामीण भूमिहीन थे। वर्ष 1980 से ही पुनर्वास की चर्चा चल रही थी और वर्ष 2019 में प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब जाकर ग्रामीणों को रैयती जमीन मिलने की उम्मीद पूरी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशीष और पीटीआर प्रबंधन के प्रति आभार जताया। कुजरूम की अनुपा देवी ने कहा कि शुरुआत में यह चिंता थी कि पुनर्वास के बाद जमीन मिलेगी या नहीं, लेकिन अधिकारियों ने लगातार भरोसा दिलाया। अब रैयती जमीन मिलने से ग्रामीण अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकेंगे। जयगीर के सुरेंद्र उरांव ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि गांव छोड़कर नया जीवन मिलेगा। पहले छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति भी मुश्किल थी, लेकिन पुनर्वास के बाद जीवन बेहतर हुआ है। जयगीर के शैमल बृजिया ने बताया कि पुराने गांव में जमीन की कीमत करीब एक लाख रुपये प्रति एकड़ भी नहीं थी, जबकि पोलपोल में जमीन की कीमत करीब 20 लाख रुपये प्रति एकड़ से अधिक है। उन्होंने नई जगह पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वन विभाग का आभार जताया। पलामू टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे कई गांवों में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में ग्रामीणों के लिए पुनर्वास योजना बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रैयती जमीन की मंजूरी से पुनर्वासित परिवारों को नए स्थान पर स्थायी अधिकार मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है।

2 hrs ago
user_𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
गारू, लातेहार, झारखंड•
2 hrs ago
1c212b20-c305-4b7c-9d9c-5ffb39c99aef

More news from झारखंड and nearby areas
  • ईद मिलादुन्नबी पर गारू, कोटाम, बारेसाढ़ और सरयू में निकला जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम* गारू। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गारू थाना क्षेत्र के कोटाम व सरयू तथा बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में जुलूस और मिलाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन एवं पुलिस की टीम पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में गश्त करती रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।गारू थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई। सरयू टीओपी समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर राजकुमार पांडेय, इंद्रदेव राम, इंद्रजीत राम एवं चंद्रदीप कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी साकेत कुमार, पंचायत सचिव पवन कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अविनाश कुमार एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक उरांव को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था।कोटाम में मंगलवार की रात ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मिलाद कार्यक्रमआयोजित किया गया।बैगाटोली ईदगाह से सलवे कब्रिस्तान तक रैली निकाली गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थेशांतिपूर्ण माहौल में मिलाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।सरयू में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सरयू जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस रूगड़ी महुआ होते हुए कब्रिस्तान पहुंचा, जहां फातिहा खानी की गई। इसके बाद जुलूस घासीटोला होते हुए पुनः सरयू जामा मस्जिद पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। घासीटोला से बाइक जुलूस भी निकाला गया, जो रोल एवं पतरातू गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, कनीय अभियंता नितीश कुमार एवं जनसेवक मुकेश भगत को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त करता रहा। ललमटिया बड़ी मायापुर समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।मायापुर मस्जिद से जुलूस निकाला गया,जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ललमटिया स्थित इरफान अंसारी के घर पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस कब्रिस्तान पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।ईद मिलादुन्नबी के दौरान प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर गारू, कोटाम, बारेसाढ़ और सरयू में निकला जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम*
गारू। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गारू थाना क्षेत्र के कोटाम व सरयू तथा बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में जुलूस और मिलाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन एवं पुलिस की टीम पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में गश्त करती रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।गारू थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई। सरयू टीओपी समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर राजकुमार पांडेय, इंद्रदेव राम, इंद्रजीत राम एवं चंद्रदीप कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी साकेत कुमार, पंचायत सचिव पवन कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अविनाश कुमार एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक उरांव को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था।कोटाम में मंगलवार की रात ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मिलाद कार्यक्रमआयोजित किया गया।बैगाटोली ईदगाह से सलवे कब्रिस्तान तक रैली निकाली गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थेशांतिपूर्ण माहौल में मिलाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।सरयू में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सरयू जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस रूगड़ी महुआ होते हुए कब्रिस्तान पहुंचा, जहां फातिहा खानी की गई। इसके बाद जुलूस घासीटोला होते हुए पुनः सरयू जामा मस्जिद पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। घासीटोला से बाइक जुलूस भी निकाला गया, जो रोल एवं पतरातू गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, कनीय अभियंता नितीश कुमार एवं जनसेवक मुकेश भगत को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त करता रहा। ललमटिया बड़ी मायापुर समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।मायापुर मस्जिद से जुलूस निकाला गया,जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ललमटिया स्थित इरफान अंसारी के घर पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस कब्रिस्तान पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।ईद मिलादुन्नबी के दौरान प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।
    user_निरंजन प्रसाद
    निरंजन प्रसाद
    Farmer गारू, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
  • लातेहार: दुबियाही में फुटबॉल टूर्नामेंट 1 सितम्बर से शुरू होगी लातेहार: दुबियाही में फुटबॉल टूर्नामेंट 1 सितम्बर से शुरू होगी संपर्क नंबर 9304206830
    1
    लातेहार: दुबियाही में फुटबॉल टूर्नामेंट 1 सितम्बर से शुरू होगी 
लातेहार: दुबियाही में फुटबॉल टूर्नामेंट 1 सितम्बर से शुरू होगी 
संपर्क नंबर 9304206830
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    2 hrs ago
  • मनीका के 15 पंचायत से आए हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही शानदार तरीके से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया और सभी के जुबान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के नारे सुनाई दे रहे थे मनिका में बड़ी ही शान के साथ ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया जहां सभी नौजवान बूढ़े और बच्चों की जुबान से मरहबा या रसूल अल्लाह के सदाएं के सुनाई दे रही थी मनिका ,लातेहार :-मनिका प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संयुक्त रूप से जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरे धूमधाम से मनाया जहां ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अपने गांव से लेकर चले और संकुल संसाधन केंद्र मनिका पहुंचे|यहां पहुंचने के बाद अंजुमन इस्लाहूल मुस्लेमीन प्रखंड कमेटी के सदर अख्तर अंसारी, सेक्रेटरी कौसर अंसारी, एवं खजांची तबरेज आलम के द्वारा 15 को पंचायत के सदर व इमाम साहब को पगड़ी पोसी कर सम्मानित किया|इसके बाद एक साथ 15 पंचायत से आए हजारों की संख्या में मोहम्मद साहब के चाहने वाले संकुल संसाधन केंद्र मनिका से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस लेकर मनिका हाई स्कूल के ग्राउंड में पहुंचे जहां अंजुमन इस्लाहूल मुस्लेमीन प्रखंड कमेटी के द्वारा एक शानदार जलसा का आयोजन का प्रबंध किया गया था 15 को पंचायत के उलमा ए कराम तशरीफ़ फरमाए हुए थे जिन्होंने अपने-अपने तरीके से ईद मिलादुन्नबी की खूबियां के बारे में बताया जबकि डाल्टेनगंज से चलकर आए हुए हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती जुबेर अख्तर बरकाती ने बताया जिस प्रकार भारतवर्ष की आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी उसी प्रकार ईद मिलादुन्नबी के दिन ही पूरे कायनात में को आजादी मिली थी|
    3
    मनीका के 15 पंचायत से आए हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही  शानदार तरीके से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया और सभी के जुबान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के नारे सुनाई दे रहे थे
मनिका में बड़ी ही शान के साथ ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया जहां सभी नौजवान बूढ़े और बच्चों की जुबान से मरहबा या रसूल अल्लाह के सदाएं के सुनाई दे रही थी 
मनिका ,लातेहार :-मनिका प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संयुक्त रूप से जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरे धूमधाम से मनाया जहां ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अपने गांव से लेकर चले और संकुल संसाधन केंद्र मनिका पहुंचे|यहां पहुंचने के बाद अंजुमन इस्लाहूल मुस्लेमीन प्रखंड कमेटी के सदर अख्तर अंसारी, सेक्रेटरी कौसर अंसारी, एवं खजांची तबरेज आलम के द्वारा 15 को पंचायत के सदर व इमाम साहब को पगड़ी पोसी कर सम्मानित किया|इसके बाद एक साथ 15 पंचायत से आए हजारों की संख्या में मोहम्मद साहब के चाहने वाले संकुल संसाधन केंद्र मनिका से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस लेकर मनिका हाई स्कूल के ग्राउंड में पहुंचे जहां अंजुमन इस्लाहूल मुस्लेमीन प्रखंड कमेटी के द्वारा एक शानदार जलसा का आयोजन का प्रबंध किया गया था 15 को पंचायत के उलमा ए कराम तशरीफ़ फरमाए हुए थे जिन्होंने अपने-अपने तरीके से ईद मिलादुन्नबी की खूबियां के बारे में बताया जबकि डाल्टेनगंज से चलकर आए हुए हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती जुबेर अख्तर बरकाती ने बताया जिस प्रकार भारतवर्ष की आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी उसी प्रकार ईद मिलादुन्नबी के दिन ही पूरे कायनात में को आजादी मिली थी|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    12 hrs ago
  • जालिम पंचायत की 120-श्रम कार्ड धारी संगठित मजदूर की श्रेणी की महिलाओं को जल्द दिया जाएगा सिलाई एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण। उक्त जानकारी योजना का संचालन कर रही संस्था एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड के लातेहार समन्वयक अभिषेक ठाकुर ने बुधवार की शाम 6:00 बजे दिया है।वही बताया कि प्रशिक्षण से संबंधित सारे उपकरण सिलाई मशीन एवं कंप्यूटर की व्यवस्था की जा चुकी है। वही बताएं कि यह प्रशिक्षण केंद्र जालिम खुर्द चौक स्थित शत्रुघ्न प्रसाद के आवास में खोला गया है। जहां आगामी सितंबर माह से प्रशिक्षण प्रारंभ हो जाएगा।
    1
    जालिम पंचायत की 120-श्रम कार्ड धारी संगठित मजदूर की श्रेणी की महिलाओं को जल्द दिया जाएगा सिलाई एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण।
उक्त जानकारी योजना का संचालन कर रही संस्था एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड के लातेहार समन्वयक अभिषेक ठाकुर ने बुधवार की शाम 6:00 बजे दिया है।वही बताया कि प्रशिक्षण से संबंधित सारे उपकरण सिलाई मशीन एवं कंप्यूटर की व्यवस्था की जा चुकी है। वही बताएं कि यह प्रशिक्षण केंद्र जालिम खुर्द चौक स्थित शत्रुघ्न प्रसाद के आवास में खोला गया है। जहां आगामी सितंबर माह से प्रशिक्षण प्रारंभ हो जाएगा।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    16 hrs ago
  • मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनिका में निकाली गई जुलूस जुलूस का नेतृत्व मनिका सदर अख्तर अंसारी के द्वारा किया गया
    1
    मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनिका में निकाली गई जुलूस
जुलूस का नेतृत्व मनिका सदर अख्तर अंसारी के द्वारा किया गया
    user_Abhay Kumar
    Abhay Kumar
    Photographer मनिका, लातेहार, झारखंड•
    17 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम का संदेश लातेहार ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने संबोधित किया। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। सांसद ने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी विविधता में एकता है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने सभी को ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक शुभकामनाए दी।
    1
    ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम का संदेश
लातेहार ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने संबोधित किया। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। सांसद ने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी विविधता में एकता है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने सभी को ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक शुभकामनाए दी।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    21 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश लातेहार। अंजुमन इस्लामिया लातेहार के बैनर तले बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने की। मौके पर सरपरस्त हाजी आशिकल्लाह, शमसुल होदा एवं अलीमुद्दीन कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। मंच का संचालन हाफिज बरकत आलम ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम शामिल हुए। उनके साथ उनके प्रतिनिधि एवं पुत्र प्रभात कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान अंजुमन के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने बुके देकर सांसद का स्वागत किया। अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सर्वधर्म समभाव, आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस्लाम, ईसाई, सनातन और बौद्ध सहित सभी धर्मों में मानवता, प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना का संदेश मिलता है। हमें हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए देश से प्रेम और एक-दूसरे से मोहब्बत करनी चाहिए। कार्यक्रम में तंजिम ओलमा अहले सुन्नत के वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। मुफ्ती मोदस्सीर अमजदी, मौलाना वारिश जमाल, मौलाना रजाउल्लाह और मौलाना परवेज अशरफ ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को हिदायत, रहमत, सच्चाई, अमानतदारी और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उन्होंने गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों की मदद तथा पड़ोसियों के साथ अच्छे व्यवहार की शिक्षा दी। वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत है कि हम पैगंबर की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और सच्चाई, अच्छे आचरण, सब्र, माफी एवं इंसानियत को व्यवहार में उतारें। मौके पर हाफिज वसीम, गुलाम जाबिर, महबूब हसन, खुशनूर, मौलाना मकसूद, जावेद खान, शमशाद आलम, अख्तर, अयूब, सरताज, शमशेर, रिजवान खान, लड्डन, सरवर, वारिश, टिंकू, नसीम, नासरुद्दीन, आजाद खान, एहसान अंसारी, विशाल, रशीद साहब सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    3
    ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश
ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश
लातेहार। अंजुमन इस्लामिया लातेहार के बैनर तले बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने की। मौके पर सरपरस्त हाजी आशिकल्लाह, शमसुल होदा एवं अलीमुद्दीन कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। मंच का संचालन हाफिज बरकत आलम ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम शामिल हुए। उनके साथ उनके प्रतिनिधि एवं पुत्र प्रभात कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान अंजुमन के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने बुके देकर सांसद का स्वागत किया।
अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सर्वधर्म समभाव, आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस्लाम, ईसाई, सनातन और बौद्ध सहित सभी धर्मों में मानवता, प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना का संदेश मिलता है। हमें हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए देश से प्रेम और एक-दूसरे से मोहब्बत करनी चाहिए।
कार्यक्रम में तंजिम ओलमा अहले सुन्नत के वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। मुफ्ती मोदस्सीर अमजदी, मौलाना वारिश जमाल, मौलाना रजाउल्लाह और मौलाना परवेज अशरफ ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को हिदायत, रहमत, सच्चाई, अमानतदारी और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उन्होंने गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों की मदद तथा पड़ोसियों के साथ अच्छे व्यवहार की शिक्षा दी।
वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत है कि हम पैगंबर की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और सच्चाई, अच्छे आचरण, सब्र, माफी एवं इंसानियत को व्यवहार में उतारें।
मौके पर हाफिज वसीम, गुलाम जाबिर, महबूब हसन, खुशनूर, मौलाना मकसूद, जावेद खान, शमशाद आलम, अख्तर, अयूब, सरताज, शमशेर, रिजवान खान, लड्डन, सरवर, वारिश, टिंकू, नसीम, नासरुद्दीन, आजाद खान, एहसान अंसारी, विशाल, रशीद साहब सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    user_Nihit Kumar
    Nihit Kumar
    Latehar, Jharkhand•
    22 hrs ago
  • लातेहार नगर पंचायत बेहराटांड़ वार्ड नंबर 7 दर्जनों आवेदन देने के बावजूद नहीं बन रहा सड़क।। लातेहार नगर पंचायत बेहराटांड़ वार्ड नंबर 7 दर्जनों आवेदन देने के बावजूद नहीं बन रहा सड़क।। ग्रामीण परेशान है करीब 5 साल से ऊपर हो गया कई आवेदन उपायुक्त व नगर पंचायत में जमा किया गया परंतु सड़क को अनदेखा किया गया , यहां के स्थानीय लोग का कहना है कि जल्द से जल्द सड़क बनाने की कृपा करें।।
    1
    लातेहार नगर पंचायत बेहराटांड़ वार्ड नंबर 7 दर्जनों आवेदन देने के बावजूद नहीं बन रहा सड़क।।
लातेहार नगर पंचायत बेहराटांड़ वार्ड नंबर 7 दर्जनों आवेदन देने के बावजूद नहीं बन रहा सड़क।। ग्रामीण परेशान है करीब 5 साल से ऊपर हो गया कई आवेदन उपायुक्त व नगर पंचायत में जमा किया गया परंतु सड़क को अनदेखा किया गया , यहां के स्थानीय लोग का कहना है कि जल्द से जल्द सड़क बनाने की कृपा करें।।
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.