Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालिम पंचायत की 120-श्रम कार्ड धारी संगठित मजदूर की श्रेणी की महिलाओं को जल्द दिया जाएगा सिलाई एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण। उक्त जानकारी योजना का संचालन कर रही संस्था एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड के लातेहार समन्वयक अभिषेक ठाकुर ने बुधवार की शाम 6:00 बजे दिया है।वही बताया कि प्रशिक्षण से संबंधित सारे उपकरण सिलाई मशीन एवं कंप्यूटर की व्यवस्था की जा चुकी है। वही बताएं कि यह प्रशिक्षण केंद्र जालिम खुर्द चौक स्थित शत्रुघ्न प्रसाद के आवास में खोला गया है। जहां आगामी सितंबर माह से प्रशिक्षण प्रारंभ हो जाएगा।
Manoj dutt dev
जालिम पंचायत की 120-श्रम कार्ड धारी संगठित मजदूर की श्रेणी की महिलाओं को जल्द दिया जाएगा सिलाई एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण। उक्त जानकारी योजना का संचालन कर रही संस्था एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड के लातेहार समन्वयक अभिषेक ठाकुर ने बुधवार की शाम 6:00 बजे दिया है।वही बताया कि प्रशिक्षण से संबंधित सारे उपकरण सिलाई मशीन एवं कंप्यूटर की व्यवस्था की जा चुकी है। वही बताएं कि यह प्रशिक्षण केंद्र जालिम खुर्द चौक स्थित शत्रुघ्न प्रसाद के आवास में खोला गया है। जहां आगामी सितंबर माह से प्रशिक्षण प्रारंभ हो जाएगा।
More news from Latehar and nearby areas
- लातेहार: CSC डिजिटल सेंटर लातेहार मजीद रोड सभी ऑनलाइन सेवा उपलब्ध।।1
- जालिम पंचायत की 120-श्रम कार्ड धारी संगठित मजदूर की श्रेणी की महिलाओं को जल्द दिया जाएगा सिलाई एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण। उक्त जानकारी योजना का संचालन कर रही संस्था एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड के लातेहार समन्वयक अभिषेक ठाकुर ने बुधवार की शाम 6:00 बजे दिया है।वही बताया कि प्रशिक्षण से संबंधित सारे उपकरण सिलाई मशीन एवं कंप्यूटर की व्यवस्था की जा चुकी है। वही बताएं कि यह प्रशिक्षण केंद्र जालिम खुर्द चौक स्थित शत्रुघ्न प्रसाद के आवास में खोला गया है। जहां आगामी सितंबर माह से प्रशिक्षण प्रारंभ हो जाएगा।1
- ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम का संदेश लातेहार ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने संबोधित किया। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। सांसद ने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी विविधता में एकता है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने सभी को ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक शुभकामनाए दी।1
- ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश लातेहार। अंजुमन इस्लामिया लातेहार के बैनर तले बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने की। मौके पर सरपरस्त हाजी आशिकल्लाह, शमसुल होदा एवं अलीमुद्दीन कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। मंच का संचालन हाफिज बरकत आलम ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम शामिल हुए। उनके साथ उनके प्रतिनिधि एवं पुत्र प्रभात कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान अंजुमन के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने बुके देकर सांसद का स्वागत किया। अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सर्वधर्म समभाव, आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस्लाम, ईसाई, सनातन और बौद्ध सहित सभी धर्मों में मानवता, प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना का संदेश मिलता है। हमें हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए देश से प्रेम और एक-दूसरे से मोहब्बत करनी चाहिए। कार्यक्रम में तंजिम ओलमा अहले सुन्नत के वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। मुफ्ती मोदस्सीर अमजदी, मौलाना वारिश जमाल, मौलाना रजाउल्लाह और मौलाना परवेज अशरफ ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को हिदायत, रहमत, सच्चाई, अमानतदारी और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उन्होंने गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों की मदद तथा पड़ोसियों के साथ अच्छे व्यवहार की शिक्षा दी। वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत है कि हम पैगंबर की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और सच्चाई, अच्छे आचरण, सब्र, माफी एवं इंसानियत को व्यवहार में उतारें। मौके पर हाफिज वसीम, गुलाम जाबिर, महबूब हसन, खुशनूर, मौलाना मकसूद, जावेद खान, शमशाद आलम, अख्तर, अयूब, सरताज, शमशेर, रिजवान खान, लड्डन, सरवर, वारिश, टिंकू, नसीम, नासरुद्दीन, आजाद खान, एहसान अंसारी, विशाल, रशीद साहब सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।3
- मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनिका में निकाली गई जुलूस जुलूस का नेतृत्व मनिका सदर अख्तर अंसारी के द्वारा किया गया1
- जान देंगे, जमीन नहीं देंगे" - NLC के खिलाफ किसानों का ऐलान आशीष कुमार वैद्य लातेहार/झारखंड "जान देंगे, जमीन नहीं देंगे" - NLC के खिलाफ किसानों का ऐलान एंकर -: धाधू कोल ब्लॉक को लेकर बालूमाथ के धाधू, भैंसादोन, नावाडीह, चित्रपुर, हेमपुर, सिमर स्रोत गांवों के किसानों में उबाल है। इन गांवों में ST, SC, OBC परिवार रहते हैं जिनकी आजीविका सिर्फ खेती है। किसानों का आरोप है कि उपजाऊ जमीन को साजिशन बंजर दिखाकर NLC कंपनी कौड़ियों के दाम में हड़पना चाहती है। आज तक गांव में ग्राम सभा नहीं हुई, बिचौलिए चोरी-छुपे आते हैं। किसानों ने कहा - जान देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे और 27 अगस्त की जनसुनवाई का विरोध करेंगे।1
- *प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ा आरा का पुल, ग्रामीण बोले - पुल नहीं बना तो मतदान नहीं करेंगे* *चंदवा, लातेहार* चंदवा प्रखंड अंतर्गत *लाधुप पंचायत के आरा गांव* में पुल की स्थिति पिछले एक साल से बदहाल बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले साल बरसात के मौसम में ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल टूटने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची भी थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी आज तक पुल के जीर्णोद्धार या नए निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुल टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल ले जाने और रोजमर्रा के कामों में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन की इस उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि *"अगर जल्द ही पुल का निर्माण नहीं होता है तो आगामी किसी भी चुनाव में हम लोग मतदान नहीं करेंगे।"* ग्रामीणों का यह ऐलान जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लिए शर्मसार करने वाला है। एक साल तक एक छोटे से पुल का निर्माण न हो पाना विकास के दावों की पोल खोलता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब पुल निर्माण की मांग की है.4
- बरवाडीह प्रखंड में क्षेत्र में अकीदत एवं उल्लास के साथ मनाया गया बुधवार की सुबह 11:00 से ईद मिलादुन्नबी का त्योहार । इस मौके पर बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में गाजे बाजे एवं साथ धूमधाम से जुलूस निकाला गया। इस मौके पर बरवाडीह पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम रखे गए थे।1