*प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ा आरा का पुल, ग्रामीण बोले - पुल नहीं बना तो मतदान नहीं करेंगे* *चंदवा, लातेहार* चंदवा प्रखंड अंतर्गत *लाधुप पंचायत के आरा गांव* में पुल की स्थिति पिछले एक साल से बदहाल बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले साल बरसात के मौसम में ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल टूटने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची भी थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी आज तक पुल के जीर्णोद्धार या नए निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुल टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल ले जाने और रोजमर्रा के कामों में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन की इस उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि *"अगर जल्द ही पुल का निर्माण नहीं होता है तो आगामी किसी भी चुनाव में हम लोग मतदान नहीं करेंगे।"* ग्रामीणों का यह ऐलान जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लिए शर्मसार करने वाला है। एक साल तक एक छोटे से पुल का निर्माण न हो पाना विकास के दावों की पोल खोलता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब पुल निर्माण की मांग की है.
*प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ा आरा का पुल, ग्रामीण बोले - पुल नहीं बना तो मतदान नहीं करेंगे* *चंदवा, लातेहार* चंदवा प्रखंड अंतर्गत *लाधुप पंचायत के आरा गांव* में पुल की स्थिति पिछले एक साल से बदहाल बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले साल बरसात के मौसम में ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल टूटने के
बाद स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची भी थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी आज तक पुल के जीर्णोद्धार या नए निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुल टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी
दयनीय हो जाती है। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल ले जाने और रोजमर्रा के कामों में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन की इस उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि *"अगर जल्द ही पुल का निर्माण नहीं होता है तो आगामी किसी भी
चुनाव में हम लोग मतदान नहीं करेंगे।"* ग्रामीणों का यह ऐलान जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लिए शर्मसार करने वाला है। एक साल तक एक छोटे से पुल का निर्माण न हो पाना विकास के दावों की पोल खोलता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब पुल निर्माण की मांग की है.
- जान देंगे, जमीन नहीं देंगे" - NLC के खिलाफ किसानों का ऐलान आशीष कुमार वैद्य लातेहार/झारखंड "जान देंगे, जमीन नहीं देंगे" - NLC के खिलाफ किसानों का ऐलान एंकर -: धाधू कोल ब्लॉक को लेकर बालूमाथ के धाधू, भैंसादोन, नावाडीह, चित्रपुर, हेमपुर, सिमर स्रोत गांवों के किसानों में उबाल है। इन गांवों में ST, SC, OBC परिवार रहते हैं जिनकी आजीविका सिर्फ खेती है। किसानों का आरोप है कि उपजाऊ जमीन को साजिशन बंजर दिखाकर NLC कंपनी कौड़ियों के दाम में हड़पना चाहती है। आज तक गांव में ग्राम सभा नहीं हुई, बिचौलिए चोरी-छुपे आते हैं। किसानों ने कहा - जान देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे और 27 अगस्त की जनसुनवाई का विरोध करेंगे।1
- *प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ा आरा का पुल, ग्रामीण बोले - पुल नहीं बना तो मतदान नहीं करेंगे* *चंदवा, लातेहार* चंदवा प्रखंड अंतर्गत *लाधुप पंचायत के आरा गांव* में पुल की स्थिति पिछले एक साल से बदहाल बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले साल बरसात के मौसम में ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल टूटने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची भी थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी आज तक पुल के जीर्णोद्धार या नए निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुल टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल ले जाने और रोजमर्रा के कामों में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन की इस उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि *"अगर जल्द ही पुल का निर्माण नहीं होता है तो आगामी किसी भी चुनाव में हम लोग मतदान नहीं करेंगे।"* ग्रामीणों का यह ऐलान जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लिए शर्मसार करने वाला है। एक साल तक एक छोटे से पुल का निर्माण न हो पाना विकास के दावों की पोल खोलता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब पुल निर्माण की मांग की है.4
- *अंबेडकर प्रतिमा खंडित मामले में आंदोलन के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव, भू-माफिया और जमीन विवाद की जांच की उठी मांग *अंबेडकर प्रतिमा खंडित मामले में आंदोलन के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव, भू-माफिया और जमीन विवाद की जांच की उठी मांग हिंदुस्तान की कुंज स्टेट हेड झारखंड वीरेंद्र कुमार लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र में प्रखंड कार्यालय के सामने स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर फेंके जाने की घटना के विरोध में बुधवार को भीम आर्मी झारखंड के नेतृत्व में जोरदार आंदोलन किया गया। आंदोलन में बड़ी संख्या में अंबेडकरवादी एवं संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए और दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि कुछ माह पूर्व मनिका प्रखंड कार्यालय के सामने स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर फेंक दिया गया था। घटना के बाद अंबेडकर समाज में भारी आक्रोश देखा गया। मामले में मनिका थाना में प्राथमिकी एवं कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया, लेकिन लंबे समय तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त, लातेहार को भी आवेदन देकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। कार्रवाई नहीं होने के बाद भीम आर्मी झारखंड के प्रदेश वरीय महासचिव वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आंदोलन की तैयारी शुरू की गई। आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव, पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की गईं और लोगों को पूरे मामले की जानकारी देकर आंदोलन से जोड़ा गया। बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने आंदोलन में भाग लेकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। आंदोलन में भीम आर्मी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आंदोलन के दौरान वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान केवल एक प्रतिमा का अपमान नहीं, बल्कि संविधान और अंबेडकर समाज के सम्मान पर हमला है। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा। वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि मनिका सहित लातेहार जिले में जमीन से जुड़े मामलों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास एवं सरकारी जमीन से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर एक ही खाता-प्लॉट से संबंधित जमीन पर अलग-अलग लोगों के नाम से डिमांड चलने जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों की जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब और आम ग्रामीण जमीन से जुड़े मामलों को लेकर अंचल, प्रखंड और थाना कार्यालयों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं, जबकि प्रभावशाली लोगों के काम आसानी से होने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि प्रशासनिक स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। भीम आर्मी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लातेहार जिले में जमीन एवं प्रशासनिक स्तर पर कथित गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा अन्य जिलों में भी आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आंदोलन के सफल आयोजन के लिए भीम आर्मी ने सभी अंबेडकरवादियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार जताया। संगठन ने कहा कि बाबा साहेब के सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।2
- जमीन विवाद क्या है पूरा मामला जमीन बेचने के बाद पूरा पैसा नहीं मिला है पैसे मांगने पर डराया धमकाया जाता है जांच के विषय1
- जालिम पंचायत की 120-श्रम कार्ड धारी संगठित मजदूर की श्रेणी की महिलाओं को जल्द दिया जाएगा सिलाई एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण। उक्त जानकारी योजना का संचालन कर रही संस्था एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड के लातेहार समन्वयक अभिषेक ठाकुर ने बुधवार की शाम 6:00 बजे दिया है।वही बताया कि प्रशिक्षण से संबंधित सारे उपकरण सिलाई मशीन एवं कंप्यूटर की व्यवस्था की जा चुकी है। वही बताएं कि यह प्रशिक्षण केंद्र जालिम खुर्द चौक स्थित शत्रुघ्न प्रसाद के आवास में खोला गया है। जहां आगामी सितंबर माह से प्रशिक्षण प्रारंभ हो जाएगा।1
- लोहरदगा जिले के मॉडर्न पंचायत की हकीकत देखकर आप हैरान रह जायेंगे लोहरदगा जिले के मॉडर्न पंचायत की हकीकत देखकर आप हैरान रह जायेंगे1
- ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम का संदेश लातेहार ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने संबोधित किया। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। सांसद ने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी विविधता में एकता है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने सभी को ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक शुभकामनाए दी।1
- बरवाडीह प्रखंड में क्षेत्र में अकीदत एवं उल्लास के साथ मनाया गया बुधवार की सुबह 11:00 से ईद मिलादुन्नबी का त्योहार । इस मौके पर बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में गाजे बाजे एवं साथ धूमधाम से जुलूस निकाला गया। इस मौके पर बरवाडीह पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम रखे गए थे।1