बारावफात पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शाहजहांपुर पुलिस रही अलर्ट बारावफात पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शाहजहांपुर पुलिस रही अलर्ट शाहजहांपुर। बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए शाहजहांपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बारावफात जुलूस के मार्ग, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पर्व को लेकर जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के साथ लगातार पैदल गश्त और भ्रमण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने भी विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शाहजहांपुर पुलिस की सतर्कता, मुस्तैदी और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के चलते बारावफात पर्व जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने में सहयोग के लिए आमजन का आभार जताया। शाहजहांपुर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

- jodo mein Dard ke liye gharelu upay like karo share karo follow karo1
- 45 दिन की शादी और प्रेमी का ‘वादा’ — रिश्तों की ऐसी कहानी कि मोहल्ला भी बोले, भाई साहब ये तो स्क्रिप्ट से बाहर है! झांसी-भांडेर की इस कथित प्रेम कहानी ने रिश्तों के उस अध्याय को खोल दिया, जिसे देखकर शायद शादी के कार्ड छापने वाले भी सोच में पड़ जाएं—शादी हुई किसी और से, लेकिन दिल का ‘कॉन्ट्रैक्ट’ पुराने वाले से ही चलता रहा! 45 दिन की शादी और प्रेमी का ‘वादा’ — रिश्तों की ऐसी कहानी कि मोहल्ला भी बोले, भाई साहब ये तो स्क्रिप्ट से बाहर है! झांसी-भांडेर की इस कथित प्रेम कहानी ने रिश्तों के उस अध्याय को खोल दिया, जिसे देखकर शायद शादी के कार्ड छापने वाले भी सोच में पड़ जाएं—शादी हुई किसी और से, लेकिन दिल का ‘कॉन्ट्रैक्ट’ पुराने वाले से ही चलता रहा!1
- नेपाल के रसुआ जिले की आबादी करीब 45 हजार है। लेकिन ये काठमांडू से 125 किलोमीटर ही दूर है। दूसरी बात इसी रूट से लोग कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाते हैं। इसलिए इस जिले में हमेशा से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। नदियों के किनारे स्थिति यह है कि पूरा का पूरा इलाका मलबे में तब्दील हो गया है। इस इलाके को देखिए। यहां अच्छे और बड़े मकान थे, अब सब मलबे से भर गए।1
- ईद मिलाद-उन-नबी के जन्म दिन की याद में बाराबफात रोशनी कर धूमधाम से मनाया गया1
- शाहजहांपुर यूपी। 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का हुआ विधिवत समापन। ब्यूरो रिपोर्ट योगेश बाजपेई। शाहजहांपुरके खिरनी बाग रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का बुधवार को विधिवत हुआ समापन । 11 दिनों तक आयोजित इस शिवामहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक में कथा वाचक प्रशांत प्रभु जी महाराज काशी बनारस ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को कथाओं का श्रवण करवाया। सोमवार को कथा के अंतिम दिन कथा वाचक ने तारकासुर के बध की कथा का सुंदर वर्णन किया। उसके उपरांत भगवान शिव के रुद्राभिषेक की विस्तृत महत्वता की कथा सुनाई। प्रतिदिन नगर के खिरनी बाग रामलीला मैदान में दूर दूर से सैंकड़ों लोग कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा विश्राम के उपरांत सैकड़ो शिव भक्तों ने मंगलवार को भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया इसके उपरांत बुधवार को आचार्य विवेकानंद शास्त्री काशी बनारस के द्वारा हवन यज्ञ के साथ कथा को विधिवत विराम दिया गया।4
- जुलूस में फंसी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों ने निकाला शाहजहांपुर में ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी करीब चार मिनट तक फंसी रही। वित्त मंत्री गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। चौराहे पर जुलूस और भारी भीड़ के कारण उनके काफिले को आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल सका। अचानक काफिला रुकने से सुरक्षा कर्मियों के सामने भीड़ को नियंत्रित कर रास्ता बनाने की चुनौती खड़ी हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए लोगों को किनारे कराया और वाहन के निकलने के लिए रास्ता बनाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद भीड़ के बीच से रास्ता बनाया जा सका। इसके बाद वित्त मंत्री की गाड़ी को सुरक्षा घेरे में वहां से सुरक्षित निकालकर आगे रवाना किया गया।1
- थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की बाइट।1
- पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 30 वर्षीय अभियुक्त राजकुमार पुत्र बांके निवासी मोहल्ला रेती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को 26 अगस्त को सुबह करीब 10:50 बजे उसके घर से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को एक महिला की तहरीर पर मु.अ.सं. 161/26 धारा 74, 351(3) बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त करीब एक माह से पीड़िता की पुत्री को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले जाता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि 17 अगस्त को भी घिसा महल के पास बने बंगर के निकट उसके साथ छेड़छाड़ की गई। घटना किसी को बताने पर अभियुक्त ने पीड़िता और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार और कांस्टेबल सहदेव कुमार, थाना रामचंद्र मिशन शामिल रहे।1