Shuru
Apke Nagar Ki App…
जाम ने थामी एंबुलेंस की रफ्तार। ढली-संजौली बायपास पर बस-बाइक में हल्की टक्कर के बाद विवाद..
Roshan Sharma
जाम ने थामी एंबुलेंस की रफ्तार। ढली-संजौली बायपास पर बस-बाइक में हल्की टक्कर के बाद विवाद..
- User8963Shimla ( Rural ), Himachal Pradesh🙏11 min ago
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- पिछले करीब पांच वर्षों से भारी बारिश और भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए बरमाना क्षेत्र के मोक्ष धाम के पुनर्निर्माण का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। इस मोक्ष धाम के ध्वस्त होने से आसपास की बैरी बरमाना, धोन कोठी, पंजगाई सहित मंडी क्षेत्र डेहर कीपंचायत के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल ने इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष उठाया। सरकार ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 77 लाख रुपये की लागत से मोक्ष धाम के पुनर्निर्माण के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में पंजगाई में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जितेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नए सिरे से आधुनिक सुविधाओं के साथ मोक्ष धाम का निर्माण किया जाएगा जिसमें वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रेस वार्ता में पूर्व प्रधान पुष्पा शर्मा पंजगाई , पूर्व प्रधान धोनकोठी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान सुशील शर्मा उर्फ बब्बू पंजगाई , पूर्व प्रधान बरमाना रमेश संध्यार , वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण चंदेलभी, ओंकार चंदेल, बीडीटीएस सदस्य डॉ. कुलदीप कुमार बेली राम शर्मा ,श्याम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री और जितेंद्र चंदेल का आभार व्यक्त किया।1
- घुमारवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डंगार के गाँव भोला (हरितल्याङ्गर) में सोमवार दोपहर के समय एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। इस हादसे में रतनी देवी पत्नी अमरनाथ का स्लेटपोश मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय परिवार के सदस्य घर का कामकाज निपटाकर खेतों की ओर गए हुए थे। इसी दौरान दोपहर के समय अचानक घर से धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं। जब तक रतनी देवी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि पूरा मकान देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। इस आगजनी में घर का सारा सामान, अनाज और जरूरी वस्तुएं नष्ट हो गईं, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड घुमारवी की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीं, हल्का पटवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया और अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।4
- *महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस घिरी 🔥 BJP नेता जगदेव ठाकुर का बड़ा बयान | ज्वाली न्यूज़*1
- रिपोर्ट -20 अप्रैल,बुद्धि सिंह ठाकुर। पंचायत चुनाव का दौर शुरू हो गया है सोमवार को लारजी में कांग्रेस पार्टी ने पंचायती राज संस्थाओं के लिए प्रत्याशियों की चयन के लिए एक बैठक की जिसमें जिला परिषद बार्ड खाड़ागाड़ से भावना चौहान को कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार बनाया गया है1
- Jay Ho Bajrangbali ki Jay 🌹🌹🙏🙏1
- Post by Sanjay Kumar4
- ढली-संजौली बायपास पर बस-बाइक में हल्की टक्कर के बाद विवाद..1
- महिला आरक्षण और परिसीमन के पीछे की मंशा को जनता बाखूबी जानती है और जान चुकी है। सोशिल मीडिया पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के मार्मिक उदबोधन का जबरदस्त तरीके से ट्रोल होना दर्शाता है कि देश की जनता को लंबे समय तक बरगलाया नहीं जा सकता है। ऐसे में अब भाजपा का आने वाला समय निश्चित तौर पर खराब है। यह बात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया काॅर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कही। उन्होंने कहा कि जीत की भूख में छटपटाई भाजपा परिसीमन के बहाने न सिर्फ अपनी सीटों को बढ़ाने की कवायद को अमलीजामा पहनाना चाहती है बल्कि अपने जीत के मार्जिन को भी बरकरार रखना चाहती है। लेकिन देश की जनता द्वारा चुने गए बुद्धिजीवी नेताओं ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया और इनके असली चेहरे को उजागर किया। संदीप सांख्यान ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर वर्ष 2023 में सभी दलों ने एकमत होकर पूर्ण रूप से समर्थन दिया था और यह बिल पास भी हुआ, लेकिन हाउस में बिल का पास होना और लागू होना दोनो अलग-अलग बातें हैं। लोक सभा के 543 सीटों में आज दिन तक महिलाओं की भागीदारी 33 प्रतिशत क्यों नहीं हुई है। इसका जबाव भी लगे हाथ यदि प्रधानमंत्री जी दे देते तो ट्रोल होने की जरूरत ही नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की एनडीए ऐसा करती तो इनके आधे से ज्यादा चहेतों को पैवेलियन की राह देखनी पड़ती और इनकी जड़ें कमजोर हो जातीं, इसलिए अब महिला आरक्षण की आड़ मंे परिसीमन और सीटों के बढ़ाने का नया ढोंग रचा गया, जिसे देश की जनता ने एक सिरे से नकार दिया है। संदीप सांख्यान ने कहा कि राज्यों से दलगत राजनीति के चलते भेदभाव करने वाली भाजपा की केंद्र सरकार आम जनता से जुड़े मसलों से कन्नी काट रही है तथा जनता को अन्य बातों में उलझाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश रसोई गैस की किल्लत से परेशान हैं, पैट्रो पदार्थों पर राशनिंग हो रही है। पैट्रो पदार्थों के दाम उछाल मार रहे हैं, मंहगाई बढ़ रही है, जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है। ताजा प्रकरण में सूरत से लाखों मजदूरों का पलायन के पीछे के कारणों का भी यदि पीएम श्री खुलासा करते तो बेहतर होते, सुलग रहे पूर्वी भारत पर भी कुछ बयान आता तो राहत के साथ न्याय की उम्मीद बंधती लेकिन ऐसा हो न सका। संदीप सांख्यान ने कहा कि ऐसे बदतर हालातों मंे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, अभिव्यक्ति की आजादी और त्वरित न्याय आदि मसले गौण हो गए हैं। लेकिन वक्त आने पर देश की जनता पाई पाई का हिसाब चुकता करेगी, अगर वोट की कीमत तय न हुई तो।1
- ✨ नोएडा के सेक्टर 70 स्थित व्हाइट बैंक्वेट में 12 अप्रैल को ग्लैमर, स्टाइल और टैलेंट का शानदार संगम देखने को मिला ✨ एस. के. प्रोडक्शन और पीयू प्रोडक्शन द्वारा आयोजित “एस. के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट, रनवे एंड एशिया इंटरनेशनल अवार्ड 2026” बेहद भव्य अंदाज़ में सम्पन्न हुआ 💫 👑 देशभर से आए प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने आत्मविश्वास और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया 🌟 विनर्स और ब्रांड एंबेसडर्स ने अपने टैलेंट से शो में चार चांद लगा दिए 🎤 सेलेब्रिटी जूरी और खास मेहमानों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया यह आयोजन सिर्फ एक फैशन शो नहीं, बल्कि उभरती प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित हुआ1