विशेष राजस्व लोक अदालत में तेजी—1636 मामलों का निपटारा, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश हिम संदेश चंबा, 18 अप्रैल: जिला चंबा में विशेष राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र (NIC) के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे विशेष राजस्व लोक अदालत अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 1636 राजस्व मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया जा चुका है। इनमें 440 तकसीम, 640 सीमांकन और 556 राजस्व अभिलेख दुरुस्ती से संबंधित मामले शामिल हैं, जो प्रशासन की प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाते हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ गत सप्ताह निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने सभी उपमंडल दंडाधिकारियों (SDM), तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे प्रति सप्ताह निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप मामलों का निपटारा सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को समयबद्ध न्याय मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा उपायुक्त ने राजस्व मामलों के निपटारे के बाद संबंधित डाटा को राजस्व प्रबंधन प्रणाली में अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही पुराने पंजीकृत दस्तावेजों की स्कैनिंग तथा जमाबंदी दौर से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा करने के लिए कहा। बैठक के दौरान आगामी सप्ताह के लिए नए लक्ष्य भी निर्धारित किए गए, जिससे अभियान को और गति मिल सके। बैठक का संचालन अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (ना) चंबा प्रियांशु खाती, सलूणी के एसडीएम चंद्रवीर सिंह, चुराह के एसडीएम राजेश जरयाल, तहसीलदार चंबा भूपेंदर, चुराह के तहसीलदार आशीष ठाकुर, भटियात के तहसीलदार जय चंद सहित विभिन्न उपमंडलों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। प्रशासन की इस पहल से जिले में लंबे समय से लंबित राजस्व मामलों के समाधान की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विशेष राजस्व लोक अदालत में तेजी—1636 मामलों का निपटारा, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश हिम संदेश चंबा, 18 अप्रैल: जिला चंबा में विशेष राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र (NIC) के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे विशेष राजस्व लोक अदालत अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 1636 राजस्व मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया जा चुका है। इनमें 440 तकसीम, 640 सीमांकन और 556 राजस्व अभिलेख दुरुस्ती से संबंधित मामले शामिल हैं, जो प्रशासन की प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाते हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ गत सप्ताह निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने सभी उपमंडल दंडाधिकारियों (SDM), तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे प्रति सप्ताह निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप मामलों का निपटारा सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को समयबद्ध न्याय मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से इस
बात पर जोर दिया कि एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा उपायुक्त ने राजस्व मामलों के निपटारे के बाद संबंधित डाटा को राजस्व प्रबंधन प्रणाली में अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही पुराने पंजीकृत दस्तावेजों की स्कैनिंग तथा जमाबंदी दौर से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा करने के लिए कहा। बैठक के दौरान आगामी सप्ताह के लिए नए लक्ष्य भी निर्धारित किए गए, जिससे अभियान को और गति मिल सके। बैठक का संचालन अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (ना) चंबा प्रियांशु खाती, सलूणी के एसडीएम चंद्रवीर सिंह, चुराह के एसडीएम राजेश जरयाल, तहसीलदार चंबा भूपेंदर, चुराह के तहसीलदार आशीष ठाकुर, भटियात के तहसीलदार जय चंद सहित विभिन्न उपमंडलों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। प्रशासन की इस पहल से जिले में लंबे समय से लंबित राजस्व मामलों के समाधान की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
- सुजानपुर इंजीनियर नरेंद्र ठाकुर ने आज जारी बयान में कहा कि मेले से जुड़े कथित घोटाले के बाद अब “कुर्सी खरीद घोटाला” सामने आ रहा है, जिसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रश्न उठाया कि क्या महंगी कुर्सियों की खरीद के लिए उपयोग किया गया धन केंद्र सरकार के 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों को प्राप्त राशि से डायवर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों को सम्मानित करने के प्रयास का भाजपा स्वागत करती है, लेकिन यह स्पष्ट किया जाना आवश्यक है कि इस कार्यक्रम में खर्च की गई राशि का स्रोत क्या है। संबंधित विधायक यह बताएं कि क्या यह धन उनकी विधायक निधि से आया है ? प्रदेश सरकार से प्राप्त हुआ है? या फिर केंद्र सरकार द्वारा गांवों के विकास हेतु भेजी गई राशि का उपयोग विकास खंड कार्यालय अधिकारी द्वारा गलत तरीके डाइवर्ट कर किया गया है। नरेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि यदि पंचायतों के विकास के लिए आए धन को गैर-संवैधानिक तरीके से ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस के माध्यम से महंगी दरों पर कुर्सियां खरीदने में लगाया गया है, तो यह निंदनीय है और गंभीर जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी हैं, तो जिला प्रशासन को स्वयं संज्ञान लेते हुए जांच बैठानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सुजानपुर की जनता के विकास के लिए आया धन किसी भी प्रकार के घोटाले में उपयोग नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करती है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर उचित कार्रवाई हो। सुजानर विधायक को राजिंदर राणा जी जिंन्होने 7 बार सुजानपुर के महिला मंडलो को अपनी निजी पूजी से सन्मानीत किया व अब 8वी बार महिला मण्डलो को सन्मानीत किया जा रहा विधायक सुजानपुर रणजीत सिंह बताये यें पैसा आपनें दो तनख्वाह से हैँ या विधायक निधि या केंदर सरकार के 15 वित्त आयोग द्वारा आये पैसे को डाइवर्ट किया गया वह पैसा हैँ.1
- Post by Till The End News1
- मैं ब्यास देव ठाकुर आप सभी से साफ और सीधे शब्दों में कहना चाहता हूँ — अब समय आ गया है कि पंचायत में ढिलाई, लापरवाही और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जाए। हमारी पंचायत का हक किसी की जागीर नहीं है, यह जनता की अमानत है — और इस अमानत की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। मेरी स्पष्ट चेतावनी और अपील है: पंचायत के पैसे पर किसी की नजर नहीं पड़ेगी विकास कार्यों में देरी और लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी जो गांव के विकास में बाधा बनेगा, उसे जनता जवाब देगी हर निधि का एक-एक रुपया जनता के काम पर खर्च होगा हमारा नारा है — “न रुकेंगे, न झुकेंगे — पंचायत का हक लेकर रहेंगे!” 💪 अब पंचायत में सिर्फ बातें नहीं, काम होगा, हिसाब होगा और परिणाम दिखेगा। हर गली में सड़क बनेगी, हर घर तक सुविधा पहुंचेगी, हर वार्ड में विकास की रोशनी जलेगी। मैं आप सभी से आह्वान करता हूँ — एकजुट हो जाइए, जागरूक बनिए और पंचायत के विकास की इस लड़ाई में मेरे साथ खड़े रहिए। याद रखिए: जो पंचायत के हक को रोकेगा, उसे जनता के सवालों का सामना करना पड़ेगा। अब बदलाव नहीं, बल्कि जोरदार बदलाव होगा — और ध्वाली पंचायत विकास की नई मिसाल बनेगी! 🚩🔥 आपका अपना ब्यास देव ठाकु1
- मंडी में सरकारी स्कूलों का बड़ा बदलाव | 12,000+ छात्रों ने लिया CBSE में प्रवेश | Sukhu Govt Big Decision1
- हमीरपुर जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलबाड़ा की साढ़े 6 वर्षीय बच्ची रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। चार दिन बीत जाने बाबजूद भी बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची के लापता होने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, दूसरी ओर बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची की मां मंजू भगवान से बच्ची की सलामती की दुआ मांग रही है। जानकारी के अनुसार नायरा बुधवार के दिन सुबह 8 बजे के करीब अपने घर के पास खेल रही थी, तभी वह अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी बच्ची का पता नहीं चल पाया, जिसके बाद मामले की सूचना बड़सर पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। पहले दिन स्थानीय पुलिस के साथ ग्रामीणों ने भी आसपास के इलाकों, खेतों और जंगलों में सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा दूसरे दिन ड्रोन की मदद से भी इलाके की निगरानी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। चौथे और दिन भी सर्च अभियान एसडीआरएफ और पुलिस और स्थानीय ग्रामीण संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं रविवार को हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ठाकुर भी कलबाड़ा गांव पहुंचे । जहां पर उन्होंने बच्ची के माता पिता से बातचीत की और ढांढस बंधाया। उन्होंने बच्ची के माता-पिता को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही उनकी बच्ची को ढूंढ निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार से एसडीआरएफ की दो और टीम में सर्च अभियान में शामिल होंगी। वहीं नायरा की मां मंजू का रो- रो कर बुरा हाल है। मंजू भगवान से नायरा की सलामती की दुआ मांग रही है। उन्होंने पुलिस और सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी बच्ची को ढूंढा जाए। वहीं नायरा के पिता रविंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची बुधवार के दिन सुबह 8:00 बजे के आसपास घर के नजदीक खेल रही थी। उसके बाद अचानक गायब हो गई तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक नायरा का कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि स्थानीय ग्रामीण और पुलिस द्वारा नायरा को हर जगह ढूंढा जा रहा है। वहीं कड़साई पंचायत के पूर्व प्रधान एवं स्थानीय निवासी रोमी कुमार ने बताया कि बच्ची को ढूंढने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि पांचवें दिन भी एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीण द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं हमीरपुर एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और सर्च अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि बच्ची की जल्द बरामदगी के लिए सभी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, या बच्ची के पिता रविंद्र कुमार के मोबाइल नंबर पर 62303-96169 संपर्क करें1
- विधायक विवेक शर्मा ने 66 लाख की परियोजना का किया लोकार्पण बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में पर्यटन विकास को नई दिशा देते हुए विधायक विवेक शर्मा ने 66 लाख रुपये की लागत से निर्मित पर्यटन परियोजना एवं मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पंचायत प्रतिनिधि, युवा वर्ग और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।कार्य क्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि अंदरोली क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैऔर यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है । कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को विकसित कर स्थानीय लोगों की आय बढ़ाई जाए। इसी सोच के तहत इस मुख्य द्वार और अन्य पर्यटन सुविधाओं का निर्माण कराया गया है, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा। अंदरोली में मुख्य द्वार निर्माण से बढ़ेगी पर्यटन की पहचान, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के अंदरौली में निर्मित मुख्य पर्यटन द्वार को आकर्षक और आधुनिक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, विवेक शर्मा ने कहा कि इस मुख्य गेट का निर्माण लगभग दस महीनों में पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह द्वार न केवल अंदरौली की पहचान बनेगा, बल्कि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों का स्वागत भी भव्य तरीके से करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पर्यटन स्थल की पहली पहचान उसका प्रवेश द्वार होता है। इसलिए इस मुख्य गेट को इस प्रकार तैयार किया गया है कि यह दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित करे। स्थानीय लोगों ने भी इस निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्व पूर्ण कदम बताया और विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में और भी सौंदर्यी करण कार्य किए जाएंगे, जिसमें बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की बेहतर सुविधाएं शामिल होंगी। इससे पर्यटक यहां अधिक समय बिताएंगे और क्षेत्र की लोकप्रियता बढ़ेगी। कुटलैहड़ में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर, विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यटन विकास का सबसे बड़ा लाभ स्थानीय युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब किसी क्षेत्र में पर्यटन बढ़ता है, तो वहां होटल, रेस्तरां, गाइड सेवा, वाहन सेवा और हस्तशिल्प जैसे कई नए व्यवसाय शुरू होते हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि युवा अपने गांव में ही रोजगार प्राप्त कर सकेंगे, जिससे पलायन की समस्या भी कम होगी। विधायक ने यह भी कहा कि पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से स्थानीय उत्पादों को भी बाजार मिलेगा। महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अपने उत्पाद तैयार कर पर्यटकों को बेच सकेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। अंदरौली के जल्द शुरू होंगी वाटर स्पोर्ट्स एवं अन्य सुविधाएं, विधायक विवेक शर्मा ने घोषणा की कि आने वाले समय में अंदरौली क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वाटर स्पोर्ट्स एक महत्वपूर्ण माध्यम है और इससे क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि गोबिंद सागर झील के आसपास वाटर स्पोर्ट्स की संभावनाएं काफी अधिक हैं। विभागीय स्तर पर इसकी योजना तैयार की जा रही है और जल्द ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे पर्यटकों को बोटिंग, कायकिंग और अन्य जल क्रीड़ाओं का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वाटर स्पोर्ट्स शुरू होने से युवाओं के लिए प्रशिक्षित गाइड, नाव चालक और अन्य सेवाओं में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। लठियांनी-मंदली पुल बनेगा पर्यटन विकास की नई कड़ी, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि गोबिंद सागर झील पर 922 करोड़ रुपये की लागत निर्मित हो रहे लाठियांनी मंदली पुल क्षेत्र के पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और पर्यटकों के लिए यहां पहुंचना आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पुल को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। पुल के आसपास पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे यह स्थान एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि यह पुल कुटलैहड़ की अलग पहचान बनाने में सहायक सिद्ध होगा। विधायक विवेक शर्मा ने यह भी कहा कि बेहतर सड़क और पुल सुविधाएं पर्यटन के विकास की आधारशिला होती हैं। इसलिए सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि क्षेत्र में अधिक से अधिक पर्यटक पहुंच सकें। कुटलैहड़ विस क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने का निर्धारित कोटा है लक्ष्य, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, झील और पहाड़ी वातावरण को देखते हुए यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में नई पर्यटन परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिनमें पार्क, व्यू-पॉइंट, ट्रैकिंग मार्ग और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई और सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जब स्थानीय लोग पर्यटन विकास में भागीदारी निभाते हैं, तो क्षेत्र का विकास और तेजी से होता है। कार्यक्रम के अंत में विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और जनता के सहयोग से कुटलैहड़ आने वाले वर्षों में एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा और यहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। यह रहे मौजूद इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल खंड बिकास अधिकारी बंगाणा के एल वर्मा कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कृषि अधिकारी सतपाल धीमान, जगदीश शर्मा के सी शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।1
- Post by Himachal Update 24 News1
- करसोग में 6.50 करोड़ का नया कोर्ट परिसर शुरू | Chief Justice Gurmeet Sandhawalia Inauguration | Himachal News1
- माता वैष्णो देवी यात्रा का पहला और पवित्र पड़ाव है कोल कंडोली माता मंदिर 🙏 यहीं से भक्त अपनी श्रद्धा और विश्वास के साथ यात्रा की शुरुआत करते हैं ❤️ अगर आप भी यात्रा पर जा रहे हैं, तो सबसे पहले कोल कंडोली माता के दर्शन जरूर करें 🔱 जय माता दी 🙏 #कोलकंडोली #मातावैष्णोदेवी #जयमातादी #दर्शन #यात्रा #भक्ति #जम्मू1