सेवा, अनुशासन और देशभक्ति का संगम: RSK ग्लोबल स्कूल में स्काउट-गाइड शिविर के समापन पर बच्चों ने दिखाया दम ।। अमनौर, सारण: आरएसके ग्लोबल स्कूल, अमनौर में आज गौरवपूर्ण एवं भव्य क्षण देखने को मिला। विद्यालय में चल रहे पाँच दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह हर्ष और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। पाँच दिनों तक चले इस प्रेरणादायक शिविर में छात्रों ने अनुशासन, टीम वर्क, सेवा भावना और नेतृत्व के अद्भुत गुणों का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, तंबू लगाना और सामाजिक सेवा के गुर सिखाए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ADPO राजेश मांझी जी, जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह जी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव सिन्हा जी, DCO अमन राज जी, नवीन पुरी जी एवं ब्रज सर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय की आदरणीय निदेशक संगीता सिंह मैम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के दौरान प्रमाण-पत्र वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट-गाइड जीवन में सेवा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना पैदा करता है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह केवल एक शिविर का समापन नहीं, बल्कि उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है। आरएसके ग्लोबल स्कूल सदैव विद्यार्थियों को उत्कृष्ट संस्कार और नेतृत्व की दिशा में अग्रसर करता रहेगा। #आरएसके_ग्लोबल_स्कूल #अमनौर #सारण #स्काउट_गाइड #समापन_समारोह #गौरव_का_क्षण #बिहार_समाचार #BBNMediaLive

- एक पौधा लगा के उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए - आदित्य सभी लोगों को इस मौसम सोनी छपरा। लायंस क्लब छपरा टाउन द्वारा सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के तहत छपरा शहर के प्रसिद्ध धर्मनाथ धनी मंदिर परिसर में 21 फूलों के गमले भेंट किए गए। इस पहल का उद्देश्य मंदिर परिसर को हराभरा एवं आकर्षक बनाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना है। क्लब के अध्यक्ष लायन आदित्य कुमार ने कहा कि प्रकृति की सेवा ही सच्ची समाज सेवा है और ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। इस सेवा कार्य में सचिव लायन चंदन सिंह, कोषाध्यक्ष लायन अमित सोनी, लायन आशुतोष पांडेय, लायन मनीष कुमार मणि, लियो उज्ज्वल मिश्रा, लियो दीपक पटेल, लियो संदीप स्वराज, एवं लियो अनिल सोनी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।1
- वार्ड नंबर 29 में सड़क निर्माण को लेकर लोगों में आक्रोश, सांसद पर भी उठे सवाल आरा। नगर के वार्ड नंबर 29 में सड़क निर्माण और अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जब वे भोजपुर सांसद सुदामा प्रसाद के पास जाते हैं तो उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता है। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा, "काम कराने जाते हैं तो चाय-बिस्किट खिलाकर भेज देते हैं, ऐसे सांसद का क्या काम?" इसी बीच राष्ट्रीय कुँवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शकरवाल ने वार्ड नंबर 29 में सड़क निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाने को लेकर संबंधित विभाग को आवेदन दिया है। आवेदन के संदर्भ में कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया है कि BUIDCO आरा की एजेंसी द्वारा काजी टोला इमामबाड़ा से लेकर नाजरीगंज, डोड़ा जी के घर, काली मंदिर होते हुए सवेरा हॉस्पिटल के पास तक सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित है। हालांकि, मार्ग पर अतिक्रमण के कारण निर्धारित प्राक्कलन के अनुसार निर्माण कार्य कराना संभव नहीं हो पा रहा है। बताया गया कि सवेरा हॉस्पिटल, काजी टोला मोड़ से माउंट लिटेरा किड्जी स्कूल, बसंत लाल के हाता होते हुए अहीरपुरवा मुख्य बाईपास मार्ग तक सड़क की वास्तविक चौड़ाई करीब 25 फीट से अधिक है। लेकिन अतिक्रमण के कारण कई स्थानों पर सड़क की चौड़ाई घटकर महज 6 से 8 फीट रह गई है। राष्ट्रीय कुँवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शकरवाल ने जनहित को ध्यान में रखते हुए मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य शुरू करने से पहले उक्त मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। इसके बाद ही निर्धारित प्राक्कलन के अनुसार ईंट सोलिंग एवं PCC कार्य कराया जाए, ताकि आम लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सड़क निर्माण का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा और भविष्य में आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।1
- विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा आरा बड़ी मठिया हनुमान मंदिर जी के प्रांगण में बड़ी मठिया के महंत अयोध्या नाथ स्वामी जी के कुशल निर्देशन में दलित बच्चों का भंडारा भोजन एवं समान वितरण किया गया जिसमें कई स्कूल के दलित समाज के गरीब बच्चे शिरकत किया जब से बहन का अयोध्या नाथ जी ने बड़ी मठिया का प्रभार लिया है तब से आरा में लगातार इस प्रकार की सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है स्वामी जी के आने से बड़ी मुखिया का जिम्नोद्धार से लेकर रंग रोगन एवं विकास की नई ऊंचाई को प्राप्त हुआ है जिसे आरा वासियों में एक खुशी की लहर है ।1
- फिल्म अभिनेता सन्नी देवल अपने बेटे के साथ पटना गुरुद्वारा में माथा टेकाने पहुंचे1
- सेवा, अनुशासन और देशभक्ति का संगम: RSK ग्लोबल स्कूल में स्काउट-गाइड शिविर के समापन पर बच्चों ने दिखाया दम ।। अमनौर, सारण: आरएसके ग्लोबल स्कूल, अमनौर में आज गौरवपूर्ण एवं भव्य क्षण देखने को मिला। विद्यालय में चल रहे पाँच दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह हर्ष और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। पाँच दिनों तक चले इस प्रेरणादायक शिविर में छात्रों ने अनुशासन, टीम वर्क, सेवा भावना और नेतृत्व के अद्भुत गुणों का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, तंबू लगाना और सामाजिक सेवा के गुर सिखाए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ADPO राजेश मांझी जी, जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह जी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव सिन्हा जी, DCO अमन राज जी, नवीन पुरी जी एवं ब्रज सर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय की आदरणीय निदेशक संगीता सिंह मैम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के दौरान प्रमाण-पत्र वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट-गाइड जीवन में सेवा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना पैदा करता है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह केवल एक शिविर का समापन नहीं, बल्कि उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है। आरएसके ग्लोबल स्कूल सदैव विद्यार्थियों को उत्कृष्ट संस्कार और नेतृत्व की दिशा में अग्रसर करता रहेगा। #आरएसके_ग्लोबल_स्कूल #अमनौर #सारण #स्काउट_गाइड #समापन_समारोह #गौरव_का_क्षण #बिहार_समाचार #BBNMediaLive1
- आरा शहर के नवादा थाना अंतर्गत मिनिस्टीरियल क्वार्टर 8a में जदयू नेत्री के घर एक करोड़ की चोरी आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। आरा शहर के नवादा थाना अंतर्गत मिनिस्टीरियल क्वार्टर 8a में जदयू नेत्री के घर लाखों की चोरी एंकर। आरा शहर में इन दोनों चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है। ताजा मामला नवादा थाना अंतर्गत मिनिस्ट्रियल क्वार्टर नंबर 8 ए का है । जहां पर चोरों ने लाखों रुपए के जेवर लैपटॉप और कैश की चोरी कर ली है। जदयू नेत्री सोनी कुमारी बजरंगी प्रसाद गुप्ता के घर लगभग एक करोड़ की चोरी हुई है। ग्रीहणी सोनी कुमारी ने बताया कि पटना हम लोग 2 दिन से गए हुए थे । पता चला कि रात में चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया है । नवादा थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है । भोजपुर एसपी राज जैसे ही सूचना मिली पुलिस कर्मियों को भेज दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि एक सप्ताह के अंदर आरा शहर में मीरगंज आनंद नगर गोला मोहल्ला इलाके में भी चोरी हो चुकी है। मिनिस्टर क्वार्टर में जहां चोरी हुई है वहां से कुछ ही दूरी पर एसपी डीएसपी और नवादा थाना भी है ।1