एक साल से बंद पड़े नए शौचालय, मरीजों को हो रही परेशानी रूपेश कुमार, लातेहार : सदर अस्पताल परिसर में मरीजों और आम लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए पांच नए शौचालय करीब एक साल से बंद पड़े हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी शौचालयों में ताला लगा रहने से अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग मरीजों को हो रही है। जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल परिसर में पांच शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इनमें दो पुरुष, दो महिला और एक शौचालय दिव्यांगजनों के लिए बनाया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद भी इन्हें आम लोगों के उपयोग के लिए नहीं खोला गया है। शौचालय बंद रहने के कारण अस्पताल परिसर में आने वाले लोगों को अन्य शौचालयों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बताया जाता है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद संबंधित संवेदक का बिल भुगतान के लिए लंबित है। बिल फंसे रहने के कारण संवेदक ने शौचालयों में ताला लगा दिया है। संवेदक की ओर से शौचालय में किसी तरह की टूट-फूट या नुकसान नहीं हो, इसे लेकर ताला लगाए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, इसका सीधा असर अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके स्वजनों पर पड़ रहा है। मरीज सुनीता देवी, मालती देवी ने बताया कि जब शौचालय का निर्माण मरीजों और आम लोगों की सुविधा के लिए किया गया है, तो इसे लंबे समय तक बंद रखना उचित नहीं है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधक से मामले में पहल करते हुए शौचालय को जल्द खुलवाने की मांग की है। इस संबंध में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डा. अंजना रजनी खुसार ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि शौचालय बंद होने की बात सही है, तो उसे मरीजों के लिए खुलवाया जाएगा।

- खपरताला ग्राम में मधुमक्खियां के हमले से सोमवार को नानी की एवं मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे नाती की मौत हो गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को 48 वर्षीय नानी सरबीता देवी अपने 3 वर्षीय नाती आर्य राज मुंडा को लेकर खजूर काटने गई थी ,इसी दौरान मधुमक्खियां के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, इलाज के क्रम में नानी एवं नाती की मौत हो गई है।1
- अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलनकारी मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस,की नारेबाजी लातेहार झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाला।इस दौरान मशाल जुलूस में शामिल आंदोलनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। यहां बताते चले कि उक्त जुलूस थाना चौक से प्रारंभ होकर मेन रोड होते हुए समाहरणालय गेट के पास पहुंचकर समाप्त हो गई।मौके पर जुलूस का नेतृत्व कर रहे वक्ताओं ने जुलूस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।और अपनी मांगों को दोहराया।मौके कई लोग शामिल थे।1
- सदर अस्पताल का खराब डायलिसिस मशीन को ठीक कराने की मांग ,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने की मांग रूपेश कुमार, लातेहार : झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी ने मंगलवार को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचकर उपाधीक्षक डॉ. अंजना रजनी खुसार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में पिछले तीन से चार महीनों से खराब पड़ी एक डायलिसिस मशीन को दुरुस्त कराने की मांग की। मुलाकात के दौरान प्रवक्ता तिवारी ने अस्पताल प्रबंधन का ध्यान मरीजों को हो रही गंभीर समस्याओं की ओर आकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि लातेहार जैसे ग्रामीण और आर्थिक रूप से पिछड़े जिले में सदर अस्पताल में ही गरीब मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का मुख्य सहारा है। डायलिसिस मशीन के अचानक खराब हो जाने के कारण किडनी की बीमारी से जूझ रहे स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए रांची या अन्य दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को न केवल भारी मानसिक और शारीरिक कष्ट सहना पड़ रहा है, बल्कि उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। बताते चले डीएमएफटी फंड से सदर अस्पताल में तीन डायलिसिस मशीन की खरीददारी की गई थी। जिसमें से एक मशीन खराब पड़ा हुआ है। सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. अंजना रजनी खुसार ने मामले की संवेदनशीलता को स्वीकार किया। उन्होंने बताया की मशीन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए संबंधित एजेंसी और इंजीनियरों को सूचित कर दिया गया है। उपाधीक्षक ने आश्वासन दिया की एक सप्ताह के भीतर डायलिसिस मशीन को ठीक करवाकर पुनः सुचारु रूप से चालू कर दिया जाएगा, ताकि किसी भी मरीज को लातेहार से बाहर न जाना पड़े।2
- झामुमो के जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि चुनाव आयोग की स्वायत्तता और मुख्य निर्वाचन आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर पार्टी द्वारा उठाए जा रहे सवालों के समर्थन में आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं. झामुमो के जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि चुनाव आयोग की स्वायत्तता और मुख्य निर्वाचन आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर पार्टी द्वारा उठाए जा रहे सवालों के समर्थन में आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं. झामुमो अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुरुप जनहित और लोकतांत्रिक मुद्दों पर आंदोलन जारी रखेगा. #jmmजिलाअध्यक्ष1
- एस आई आर प्रक्रिया के कुछ नियमों में मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के द्वारा एवं अन्य दो चुनाव आयुक्त के आपत्ति दर्ज करने के बाद मनमर्जी लिए गए फसलों के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा लातेहार जिला इकाई ने पैदल मार्च निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया लातेहार ,झारखंड :-झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार आज दिनांक 28 सितंबर को जिला मुख्यालय के झामुमो कार्यालय लातेहार से समाहरणालय गेट तक पैदल मार्च कार्यक्रम का आयोजन भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के अन्य दो चुनाव आयुक्तो के असहमत होने के बावजूद हाल के दिनो मे लिए गए निर्णय के खिलाफ लातेहार जिला के जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन कर पैदल मार्च निकाला गया तथा समाहरणालय गेट में पहुंचने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया| मौके पर राज्यसभा सांसद सह पूर्व मंत्री श्री वैद्यनाथ राम ,झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारी, जिला कमेटी के पदाधिकारी , प्रखंड एवं सभी पंचायतों से आये हुए पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता इस विरोध मार्च में शामिल रहे|1
- सड़क की समस्या जस की तस उगाही के आरोपों.? #shorts #shortvideo #viralvideo #road #youtubeshorts1
- लोहरदगा जिले के नगर पालिका के सफाई कर्मी को चार महीना से वेतन नहीं दिया गया नगर पालिका के सफाई कर्मी कि आंदोलन रैली पुरानी नगर पालिका से डीसी ऑफिस होकर लेबर ऑफिस तक जाएगी1
- जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत महुआडार प्रखंड के दोना ग्राम में मंगलवार की शाम 4:00 बजे हो गई है। मृत व्यक्ति की पहचान दोना ग्राम निवासी टोबीयस बृजिया के रूप में की गई है ।घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना के अनुसार वन विभाग महुआडार की टीम हाथी से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए दोनों ग्राम के जंगल में निकल चुकी है।1