Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच: क्षेत्र मिहींपुरवा ग्राम पंचायत मझाव में शौचालय में 2 साल से लटका मिला ताला बहराइच: क्षेत्र मिहींपुरवा ग्राम पंचायत मझाव यहां सामुदायिक शौचालय ग्राम पंचायत मझाव का यह वीडियो है यहां शौचालय में कूड़ा संडाश ऐसे ही पड़ा है यहां शौचालय के कार्यकर्ता बस अपनी हाजरी लगाने के लिए आते हैं यह शौचालय 2 साल से ताला लटका हुआ है यहां के स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी हो रही है जंगल के बगल में यह ग्राम है यहां बाहर रात में शौच करने में डर लगता हैं जानवर से उत्तर प्रदेश सरकार से यह निवेदन है की इसको जल्दी से जल्दी जांच करें ओर उसको सही कराए जनता नाराज है
अंकित निषाद
बहराइच: क्षेत्र मिहींपुरवा ग्राम पंचायत मझाव में शौचालय में 2 साल से लटका मिला ताला बहराइच: क्षेत्र मिहींपुरवा ग्राम पंचायत मझाव यहां सामुदायिक शौचालय ग्राम पंचायत मझाव का यह वीडियो है यहां शौचालय में कूड़ा संडाश ऐसे ही पड़ा है यहां शौचालय के कार्यकर्ता बस अपनी हाजरी लगाने के लिए आते हैं यह शौचालय 2 साल से ताला लटका हुआ है यहां के स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी हो रही है जंगल के बगल में यह ग्राम है यहां बाहर रात में शौच करने में डर लगता हैं जानवर से उत्तर प्रदेश सरकार से यह निवेदन है की इसको जल्दी से जल्दी जांच करें ओर उसको सही कराए जनता नाराज है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महसी/ बहराइच जिले में थाना खैरी घाट अंतर्गत एक गांव निवासी 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का अपराधी गिरफ्तार कर लिया गया ।बीते बुधवार को नाबालिक बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके 10 वर्षीय बच्ची से बीते बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे विपक्षी घर आकर उसे तंबाकू लाने के लिए बुला ले गया तथा तंबाकू लेने भेजा जब मेरी बच्ची तंबाकू लेकर वापस आई तो उसे विपक्षी ने अपने घर में खींचकर अंदर से दरवाजा बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया बच्ची के चिल्लाने पर मेरी दूसरी लड़की और लड़का दौड़ कर गए और शोर मचाए तो विपक्षी दरवाजा खोलकर भाग गया । थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ने बताया की पिता की सूचना पर विपक्षी के ऊपर पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा विपक्षी की तलाश की जा रही थी कि बीती रात मुखबीर की सूचना पर पता चला कि अभियुक्त अपनी मोटरसाइकिल से रखौना की तरफ से आ रहा है और अगर मटेरा की तरफ से जल्दी करेंगे तो मिल जाएगा इस सूचना पर सरस्वती शिशु मंदिर मटेरा कला मोड पर चेक कर रहे थे की एक व्यक्ति मटेरा की तरफ से मोटरसाइकिल से आ रहा था जिसे रोकने पर पूछा गया तो अभियुक्त ने अपना नाम बताया तथा जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पहने हुए लोअर के बाएं जेब से आधार कार्ड तथा ड्राइवरी लाइसेंस मिला जिससे उसकी पुष्टि हुई तथा अभियुक्त ने कड़ाई से पूछने पर बताया कि मैंने अपने भतीजी के साथ गलत काम किया तथा दुष्कर्म किया था और उसके प्राइवेट पार्ट में अंगुली डाल दी थी जिससे खून निकलने लगा था। अभियुक्त को हिरासत में लेकर उसे जेल भेज दिया गया।2
- Bahraich mein Sen Ji ki mahamari hai petrol pumpon per uplabdh nahin hai CNG gas gadi ke lambi Katare line hai transportion mein Aaj se bhi ja Rahi hai1
- रिपोर्ट -शहनवाज़ गौरी लखीमपुर खीरी जनपद का कस्बा खीरी टाउन एक ऐसा कस्बा, जहां कभी ब्रिटिश शासनकाल में छोटी लाइन का रेलवे स्टेशन हुआ करता था। उस समय यह स्टेशन सिर्फ एक यात्रा का साधन नहीं, बल्कि पूरे कस्बे और आसपास के दर्जनों गांवों की जीवनरेखा था। व्यापार, नौकरी, पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए हजारों लोग इसी स्टेशन पर निर्भर रहते थे। समय बदला, छोटी लाइन को बड़ी लाइन में बदलने यानी अमान परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हुई। लोगों को उम्मीद जगी कि अब कस्बा खीरी को एक आधुनिक बड़ी लाइन का रेलवे स्टेशन मिलेगा। लोगों ने सोचा कि अब सफर आसान होगा, ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, व्यापार को गति मिलेगी और कस्बे को नई पहचान मिलेगी।लेकिन जैसे ही यह जानकारी सामने आई कि बड़ी लाइन बनने के बाद खीरी रेलवे स्टेशन को स्टेशन नहीं बल्कि सिर्फ रेलवे हाल्ट बना दिया जाएगा, लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। कस्बे के लोग सड़कों पर उतर आए। धरना-प्रदर्शन हुआ, कई दिनों तक अनशन चला। स्थानीय नेताओं ने मंच से आश्वासन दिया कि खीरी का स्टेशन, स्टेशन ही रहेगा, उसे हाल्ट में तब्दील नहीं होने दिया जाएगा।लोगों ने नेताओं के वादों पर भरोसा किया। धरना खत्म हुआ, अनशन टूटा और लोगों को लगा कि अब न्याय होगा। लेकिन वक्त बीतता गया और नेताओं के वादे भी हवा हो गए। आखिरकार खीरी रेलवे स्टेशन को खीरी टाउन हाल्ट में बदल दिया गया। सिंगल पटरी बिछा दी गई और दोनों तरफ खीरी टाउन हाल्ट का बोर्ड लगा दिया गया, जो आज भी लोगों को अधूरे वादों की याद दिलाता है।रेलवे स्टेशन के हाल्ट में बदलने के बाद सबसे बड़ा असर आम जनता और व्यापारियों पर पड़ा। करीब 70 हजार की आबादी वाले इस कस्बे और आसपास के दर्जनों गांवों के लोग इसी स्टेशन से सफर करते थे। सुबह 5 बजे और 6 बजे की ट्रेन पकड़कर व्यापारी लखनऊ जाते थे, अपना कारोबार संभालते थे और शाम को वापस लौट आते थे। उस समय कई ट्रेनें रुकती थीं और स्टेशन होने की वजह से पर्याप्त समय तक ठहराव भी रहता था। लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। ट्रेनें कम हो गई हैं और जो ट्रेनें आती भी हैं, उनका ठहराव एक मिनट से भी कम का होता है। इतनी कम देर में अधिकांश यात्री ट्रेन में चढ़ ही नहीं पाते। कई बार बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे प्लेटफॉर्म पर ही छूट जाते हैं।स्थिति और भी चिंताजनक इसलिए है क्योंकि यहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। न बैठने की समुचित व्यवस्था, न पीने के पानी की सुविधा, न शौचालय, और सबसे बड़ी समस्या यात्रियों को समय पर टिकट तक नहीं मिल पाता। यानी नाम के लिए रेलवे हाल्ट, लेकिन सुविधाएं लगभग शून्य।स्थानीय लोग कई बार रेलवे विभाग, जनप्रतिनिधियों, सांसदों और मंत्रियों तक अपनी आवाज पहुंचा चुके हैं। पत्राचार हुआ, शिकायतें हुईं, मीडिया ने भी कई बार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, लेकिन नतीजा आज भी जस का तस है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर खीरी टाउन रेलवे स्टेशन किन नेताओं की उदासीनता का शिकार हुआ? जब यहां हजारों यात्री रोज सफर करते हैं, जब यह कस्बा व्यापारिक रूप से महत्वपूर्ण है, जब जनता लगातार मांग कर रही है तो फिर इसे दोबारा रेलवे स्टेशन का दर्जा क्यों नहीं दिया जा सकता। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से खीरी टाउन की जनता की सीधी मांग है कि इस उपेक्षित हाल्ट की तरफ ध्यान दिया जाए। यहां ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया जाए, बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और सबसे महत्वपूर्ण खीरी टाउन हाल्ट को फिर से रेलवे स्टेशन का दर्जा दिया जाए।क्योंकि विकास की बात तभी पूरी होगी, जब छोटे कस्बों की आवाज भी सुनी जाएगी। खीरी टाउन आज भी अपने हिस्से के उस विकास का इंतजार कर रहा है, जिसका वादा वर्षों पहले किया गया था। #KheriTown #KheriTownRailwayHalt #RailwayStation #LakhimpurKheri #SaveKheriStation #RailwayDevelopment #PublicIssue #GroundReport #UPNews #IndianRailways #RailwayMinistry #PMOIndia #DevelopmentForAll #VoiceOfPeople #JusticeForKheriTown1
- गाजी ए मिल्लत फाउंडेशन ( GMF ) ने फरियाद अली को बनाया जिला सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर जनपद बहराइच में सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। गाजी ए मिल्लत फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी फरियाद अली को बहराइच जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है। #fariyadalireport #fariyadali #UPNews #breakingnews1
- आज रात 9:00 बजे से मूसलाधार बारिश इसके कारण लोगों का जीवन साथी प्रभावित हुआ लोगों को आने-जाने में दिक्कत होने लगी प्रकाश को पर पानी भर आया लाइट न होने के कारण यातायात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा पानी अभी बरस रहा है और रुकने का नाम नहीं ले रहा1
- "BJP में PDA के लोग पार्टी छोड़ना चाहते है. पीड़ित है, दुखी है अपमानित हो रहे है वहां. जहां तक गोंडा के पूर्व सांसद का सवाल है. राजनीति में क्या मोड़ आयेगें. अभी एक्सप्रेसवे की बात हो रही है यहां फैंटा नही बनता मिरंडा बनता है. अगली बार जब मैं आऊंगा तो हरदोई का बना हुआ छोटा मिरंडा आपको पिलाऊंगा" - अखिलेश यादव, अध्यक्ष, सपा (बृजभूषण शरण सिंह के समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने के कयासों पर)1
- बहराइच में दरोगा जी बहुत गुस्से में, सिपाही को धकियाते, चलो तहरीर दो.....वायरल वीडियो,,1
- महसी/बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात मक्कापुरवा गांव में एक आवारा कुत्ते के हमले से 6 लोग घायल हो गए,1 मेडिकल कॉलेज रेफर। घटना बीते बुधवार की रात करीब 2:30 बजे हुई, जब 1 कुत्ता गांव के कई घरों के आंगन में सो रहे लोगों पर टूट पड़ा। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कुत्ते ने सबसे पहले आंगन में सो रही 60 वर्षीय शिव कुमारी पत्नी कैलाश के ऊपर हमला कर दिया जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई ,इसके बाद उसने 48 वर्षीय समसुल्लका, 30 वर्षीय मीरा देवी और उनके 8 वर्षीय बेटे अंकित,12 वर्षीय गजरा देवी और 6 वर्षीय चंटा देवी पुत्री बाबादीन को काटकर घायल कर दिया। सभी पीड़ित अपने घरों में सो रहे थे तभी उन पर हमला हुआ। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजनों ने किसी तरह कुत्ते से लोगों को बचाया और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल शिव कुमारी को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का सीएचसी में इलाज के पश्चात घर भेज दिया गया।1
- गाजी ए मिल्लत फाउंडेशन ( GMF ) ने फरियाद अली को बनाया जिला सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर बहराइच, 28 अप्रैल 2026 जनपद बहराइच में सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। गाजी ए मिल्लत फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी फरियाद अली को बहराइच जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि फरियाद अली अपने अनुभव और सक्रिय कार्यशैली के माध्यम से गरीब, मजलूम और बेसहारा लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर फाउंडेशन की पूरी टीम ने फरियाद अली का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें दिल की गहराइयों से मुबारकबाद दी। साथ ही यह उम्मीद भी जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगा। फरियाद अली की नियुक्ति को समाज के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में जनसेवा और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा मिलने की संभावना है।1