logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Dharmendra Pushpad
Dharmendra Pushpad
Restaurant पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Dharmendra Pushpad
    1
    Post by Dharmendra Pushpad
    user_Dharmendra Pushpad
    Dharmendra Pushpad
    Restaurant पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ थाना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत एक बड़ी पहल की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत युवाओं और आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्कूलों, गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर रैलियों, जनसंवाद तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाना है। पुलिस ने इस मुहिम को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों से अभियान में अपना सहयोग देने की अपील की है।
    1
    मध्य प्रदेश के नरसिंहगढ़ थाना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत एक बड़ी पहल की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत युवाओं और आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्कूलों, गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर रैलियों, जनसंवाद तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाना है। पुलिस ने इस मुहिम को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों से अभियान में अपना सहयोग देने की अपील की है।
    user_ALL IN ONE MEDIA
    ALL IN ONE MEDIA
    Newspaper advertising department राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राजगढ़ जिले में बारिश नहीं होने के कारण किसानों की चिंता स्वाभाविक है। इसी बीच मौसम विभाग का एक अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार जिले में आगामी 20 जुलाई से 24 जुलाई के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
    1
    राजगढ़ जिले में बारिश नहीं होने के कारण किसानों की चिंता स्वाभाविक है। इसी बीच मौसम विभाग का एक अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार जिले में आगामी 20 जुलाई से 24 जुलाई के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजगढ़ जिले के पचोर इलाके में जंगल के एक सूने मकान का खूनी सच सामने आया है। यहां नशे की लत के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी को काट डाला और फिर खुद...
    1
    राजगढ़ जिले के पचोर इलाके में जंगल के एक सूने मकान का खूनी सच सामने आया है। यहां नशे की लत के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी को काट डाला और फिर खुद...
    user_Dharmendra Pushpad
    Dharmendra Pushpad
    Restaurant पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • राजगढ़ के माचलपुर में स्थित भूतिया बे तालाब में मंगलवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां काकाजी के ग्यारहवें संस्कार में नहाने गए जगदीश वर्मा (पिता धन्नालाल वर्मा) की तालाब में डूबने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग तालाब पर जमा हो गए। सूचना पाकर राजगढ़ से विशेष रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों के सघन खोज अभियान के बाद कड़ी मशक्कत कर जगदीश वर्मा का शव तालाब से बाहर निकाला। रेस्क्यू अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र की निगाहें तालाब पर ही टिकी रहीं। घटना की जानकारी मिलते ही खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री हजारीलाल दांगी राजगढ़ जाते समय अपना कार्यक्रम बीच रास्ते में ही छोड़कर तुरंत माचलपुर पहुंचे। वे रेस्क्यू टीम द्वारा शव बरामद किए जाने तक पूरे समय घटनास्थल पर मौजूद रहे और तालाब किनारे डटे रहे। शव मिलने के बाद विधायक स्वयं माचलपुर शासकीय अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मौजूदगी में डॉ. भारत शाक्य द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान विधायक ने पूरे घटनाक्रम पर नजर रखते हुए अधिकारियों और चिकित्सकों से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं। इसके बाद विधायक श्री हजारीलाल दांगी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और अंतिम संस्कार के लिए शासन की ओर से मिलने वाली ₹5,000 की तत्काल आर्थिक सहायता का लिफाफा सौंपा। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वे अपने स्तर पर भी हरसंभव आर्थिक सहयोग करेंगे और भविष्य में भी परिवार की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। विधायक ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र मृतक परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
    4
    राजगढ़ के माचलपुर में स्थित भूतिया बे तालाब में मंगलवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां काकाजी के ग्यारहवें संस्कार में नहाने गए जगदीश वर्मा (पिता धन्नालाल वर्मा) की तालाब में डूबने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग तालाब पर जमा हो गए। सूचना पाकर राजगढ़ से विशेष रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों के सघन खोज अभियान के बाद कड़ी मशक्कत कर जगदीश वर्मा का शव तालाब से बाहर निकाला। रेस्क्यू अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र की निगाहें तालाब पर ही टिकी रहीं।

घटना की जानकारी मिलते ही खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री हजारीलाल दांगी राजगढ़ जाते समय अपना कार्यक्रम बीच रास्ते में ही छोड़कर तुरंत माचलपुर पहुंचे। वे रेस्क्यू टीम द्वारा शव बरामद किए जाने तक पूरे समय घटनास्थल पर मौजूद रहे और तालाब किनारे डटे रहे। शव मिलने के बाद विधायक स्वयं माचलपुर शासकीय अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मौजूदगी में डॉ. भारत शाक्य द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान विधायक ने पूरे घटनाक्रम पर नजर रखते हुए अधिकारियों और चिकित्सकों से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं।

इसके बाद विधायक श्री हजारीलाल दांगी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और अंतिम संस्कार के लिए शासन की ओर से मिलने वाली ₹5,000 की तत्काल आर्थिक सहायता का लिफाफा सौंपा। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वे अपने स्तर पर भी हरसंभव आर्थिक सहयोग करेंगे और भविष्य में भी परिवार की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। विधायक ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र मृतक परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.