logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दुर्लभ गिरगिट मिला , हाथी मित्र दल के सहयोग से जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया, धरमजयगढ़ से सटे भवरखोल के पास बीच सड़क पर एक दुर्लभ गिरगिट पाए जाने से इलाके में हलचल मच गई। किसी अनजाने भय के कारण राह से गुजर रहे कुछ ग्रामीण उसे मारने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन समय रहते हस्तक्षेप ने एक अनोखे जीव की जान बचा ली। मौके पर मौजूद धरमजयगढ़ के दो मीडिया कर्मियों ने लोगों को समझाइश दी और गिरगिट को नुकसान न पहुंचाने की अपील की। उन्होंने सुझाव दिया कि इस दुर्लभ जीव को सुरक्षित रूप से वन विभाग को सौंपा जाए। समझाने के बाद ग्रामीण इस बात पर सहमत हो गए। इसके बाद दोनों पत्रकारों ने सावधानीपूर्वक गिरगिट को पकड़कर वन विभाग के कार्यालय लाया, जहां उसे धरमजयगढ़ परिक्षेत्र के उप वन परिक्षेत्राधिकारी शेख अकरम परवेज को सौंप दिया गया। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए हाथी मित्र दल के जावेद , अजय यादव और शिवा सोनी के सहयोग से गिरगिट को उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। इस घटना ने यह संदेश दिया कि जागरूकता और संवेदनशीलता से न केवल वन्यजीवों की रक्षा की जा सकती है, बल्कि मानव और प्रकृति के बीच संतुलन भी बनाए रखा जा सकता है।

4 hrs ago
user_ऋषभ तिवारी
ऋषभ तिवारी
पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
4 hrs ago

दुर्लभ गिरगिट मिला , हाथी मित्र दल के सहयोग से जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया, धरमजयगढ़ से सटे भवरखोल के पास बीच सड़क पर एक दुर्लभ गिरगिट पाए जाने से इलाके में हलचल मच गई। किसी अनजाने भय के कारण राह से गुजर रहे कुछ ग्रामीण उसे मारने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन समय रहते हस्तक्षेप ने एक अनोखे जीव की जान बचा ली। मौके पर मौजूद धरमजयगढ़ के दो मीडिया कर्मियों ने लोगों को समझाइश दी और गिरगिट को नुकसान न पहुंचाने की अपील की। उन्होंने सुझाव दिया कि इस दुर्लभ जीव को सुरक्षित रूप से वन विभाग को सौंपा जाए। समझाने के बाद ग्रामीण इस बात पर सहमत हो गए। इसके बाद दोनों पत्रकारों ने सावधानीपूर्वक गिरगिट को पकड़कर वन विभाग के कार्यालय लाया, जहां उसे धरमजयगढ़ परिक्षेत्र के उप वन परिक्षेत्राधिकारी शेख अकरम परवेज को सौंप दिया गया। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए हाथी मित्र दल के जावेद , अजय यादव और शिवा सोनी के सहयोग से गिरगिट को उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। इस घटना ने यह संदेश दिया कि जागरूकता और संवेदनशीलता से न केवल वन्यजीवों की रक्षा की जा सकती है, बल्कि मानव और प्रकृति के बीच संतुलन भी बनाए रखा जा सकता है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    1
    Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • रिश्वतखोरी से बाज नहीं आ रहे पटवारी 25000 का रिश्वत लेते पटवारी सौरभ गोस्वामी गिरफ्तार सरगुजा संभाग में राजस्व विभाग में घूसखोरी चरम सीमा पर हैँ इस विभाग में बिना चढ़ावा चढ़ाएं कुछ भी काम नहीं होता। राजस्व विभाग में रिश्वतखोरी के मामले में पटवारी एक ऐसा शब्द हैँ जिसकों राजस्व विभाग में घूसखोरी का प्रथम जड़ माना जा सकता हैँ। पटवारियों की घूसखोरी एवं कार्यशैली से पूरा राजस्व महकमा बदनामी का दंस झेलता नजर आता हैँ. ऐसा ही मामला सूरजपुर जिला में देखने कों मिला जहाँ आवेदक रूप सिंह ने अपनी जमीन से संबंधित दस्तावेजों को दुरुस्त कराने और नौकरी के लिए आवश्यक प्रतिवेदन बनवाने हेतु पटवारी सौरभ गोस्वामी से कई बार संपर्क किया। जिसके बाद पटवारी ने बिना सेवा शुल्क (रिश्वत) लिए काम नहीं करने का फरमान जारी कर दिया पटवारीवके फरमान जारी करने के बाद आवेदक काफ़ी परेशान था। पटवारी सौरभ गोस्वामी ने उक्त काम के बदले स्पष्ट रूप से 25 हजार रुपये की मांग रखी। प्रार्थी रूप सिंह ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रिश्वत की रकम कम करने का काफी निवेदन किया, लेकिन पटवारी नहीं माना और अपनी मांग पर अड़ा रहा। जिसके बाद आवेदक ने ACB से शिकायत कर दी शिकायतकर्ता के शिकायत पर पुरे प्लानिंग के साथ बुधवार को योजना के अनुसार, रूप सिंह केमिकल लगे हुए नोट लेकर पटवारी के कार्यालय पहुंचा। जैसे ही रूप सिंह ने पटवारी सौरभ गोस्वामी को 25 हजार रुपये की गड्डी थमाई, आस-पास सादे कपड़ों में तैनात एसीबी के अधिकारियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। पटवारी के हाथ धुलवाए जाने पर वे गुलाबी हो गए, जो इस बात का वैज्ञानिक प्रमाण था कि उसने रिश्वत के नोटों को छुआ है। गिरफ्तारी के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर टीम आरोपी को लेकर अंबिकापुर स्थित मुख्यालय रवाना हो गई।
    1
    रिश्वतखोरी से बाज नहीं आ रहे पटवारी 25000 का रिश्वत लेते पटवारी सौरभ गोस्वामी गिरफ्तार
सरगुजा संभाग में राजस्व विभाग में घूसखोरी चरम सीमा पर हैँ इस विभाग में बिना चढ़ावा चढ़ाएं कुछ भी काम नहीं होता।
राजस्व विभाग में रिश्वतखोरी के मामले में पटवारी एक ऐसा शब्द हैँ जिसकों राजस्व विभाग में घूसखोरी का प्रथम जड़ माना जा सकता हैँ।
पटवारियों की घूसखोरी एवं कार्यशैली से पूरा राजस्व महकमा बदनामी का दंस झेलता नजर आता हैँ.
ऐसा ही मामला सूरजपुर जिला में देखने कों मिला जहाँ आवेदक रूप सिंह ने अपनी जमीन से संबंधित दस्तावेजों को दुरुस्त कराने और नौकरी के लिए आवश्यक प्रतिवेदन बनवाने हेतु पटवारी सौरभ गोस्वामी से कई बार संपर्क किया।
जिसके बाद पटवारी ने बिना सेवा शुल्क (रिश्वत) लिए काम नहीं करने का फरमान जारी कर दिया पटवारीवके फरमान जारी करने के बाद आवेदक काफ़ी परेशान था।
पटवारी सौरभ गोस्वामी ने उक्त काम के बदले स्पष्ट रूप से 25 हजार रुपये की मांग रखी। प्रार्थी रूप सिंह ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रिश्वत की रकम कम करने का काफी निवेदन किया, लेकिन पटवारी नहीं माना और अपनी मांग पर अड़ा रहा।
जिसके बाद आवेदक ने ACB से शिकायत कर दी शिकायतकर्ता के शिकायत पर पुरे प्लानिंग के साथ बुधवार को योजना के अनुसार, रूप सिंह केमिकल लगे हुए नोट लेकर पटवारी के कार्यालय पहुंचा। जैसे ही रूप सिंह ने पटवारी सौरभ गोस्वामी को 25 हजार रुपये की गड्डी थमाई, आस-पास सादे कपड़ों में तैनात एसीबी के अधिकारियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।
पटवारी के हाथ धुलवाए जाने पर वे गुलाबी हो गए, जो इस बात का वैज्ञानिक प्रमाण था कि उसने रिश्वत के नोटों को छुआ है। गिरफ्तारी के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर टीम आरोपी को लेकर अंबिकापुर स्थित मुख्यालय रवाना हो गई।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • न्यूजवॉल सरगुजा | सीतापुर थाना डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना सीतापुर पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही करते हुए मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताकर ग्रामीणों से वसूली करने वाले गिरोह के 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों द्वारा ग्रामीणों को डराकर-धमकाकर कुल 5000 रुपये की वसूली की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5000/- रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त इन्नोवा वाहन जप्त किया है। साथ ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी लगातार सख्त कार्यवाही जारी है। 📌 मामले का संक्षिप्त विवरण प्रार्थी सुरेन्द्र कुमार, निवासी नकना, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा द्वारा दिनांक 21/04/2026 को थाना सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि दोपहर लगभग 12:30 बजे 06 अज्ञात व्यक्ति स्वयं को मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताकर बिना अनुमति घर में घुस गए। आरोपियों ने घर की तलाशी ली और शराब बनाने का आरोप लगाते हुए मानसिक दबाव बनाकर 20,000 रुपये की मांग की। पैसे न देने पर केस में फंसाने की धमकी दी गई। भयवश प्रार्थी ने 4000 रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी दूसरे पारा में जाकर श्रीमती बिन्दू महंत के घर में घुसे और दवाई देखकर अवैध क्लीनिक चलाने का आरोप लगाकर 1 लाख रुपये की मांग की। पूरे परिवार को डराकर 1000 रुपये और वसूले गए। इस रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 139/26, धारा 308(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। 👮 पुलिस कार्यवाही मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने प्रार्थी एवं गवाहों के बयान दर्ज किए, घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आरोपियों की लगातार तलाश की। सतत प्रयासों के बाद 06 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 👥 गिरफ्तार आरोपी श्याम लाल सारथी (54 वर्ष), निवासी जोडीडीप, थाना रायगढ़ रामाकांत मिंज (34 वर्ष), निवासी कोतरा रोड, रायगढ़ अनुज भगत (37 वर्ष), निवासी गोधनपुर, थाना गांधीनगर आकाश केरकेट्टा (27 वर्ष), निवासी नमनाकला, अम्बिकापुर अबित खेस (27 वर्ष), निवासी विश्रामपुर, जिला सूरजपुर एक महिला आरोपी 🧾 आरोपियों का खुलासा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 20/04/2026 को देवरी (बतौली) क्षेत्र में फर्जी डॉक्टर बताकर पैसे वसूले गए। इसके बाद लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में भी लोगों को डराकर पैसे लिए गए। 21/04/2026 को ग्राम नकना, थाना सीतापुर में दो घरों से क्रमशः 4000 और 1000 रुपये वसूले गए, जिन्हें आपस में बांट लिया गया। आरोपियों के पास से 5000 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त इन्नोवा वाहन जप्त किया गया है। ⚖️ अपराध में बढ़ाई गई धाराएं प्रकरण में आगे जांच के दौरान धारा 333, 61(2), 112, 3(5) बी.एन.एस. जोड़ी गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। 👮 पुलिस टीम की भूमिका इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक रघुनाथ राम भगत, सहायक उप निरीक्षक शशि प्रभा दास, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, महिला आरक्षक आशावती, आरक्षक मनोहर कुमार, प्रमित भगत, राकेश यादव, धनकेश्वर यादव, देवव्रत सिंह एवं सेवक प्रसाद की सक्रिय भूमिका रही।
    1
    न्यूजवॉल सरगुजा | सीतापुर थाना डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना सीतापुर पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही करते हुए मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताकर ग्रामीणों से वसूली करने वाले गिरोह के 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों द्वारा ग्रामीणों को डराकर-धमकाकर कुल 5000 रुपये की वसूली की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5000/- रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त इन्नोवा वाहन जप्त किया है। साथ ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी लगातार सख्त कार्यवाही जारी है।
📌 मामले का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी सुरेन्द्र कुमार, निवासी नकना, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा द्वारा दिनांक 21/04/2026 को थाना सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि दोपहर लगभग 12:30 बजे 06 अज्ञात व्यक्ति स्वयं को मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताकर बिना अनुमति घर में घुस गए।
आरोपियों ने घर की तलाशी ली और शराब बनाने का आरोप लगाते हुए मानसिक दबाव बनाकर 20,000 रुपये की मांग की। पैसे न देने पर केस में फंसाने की धमकी दी गई। भयवश प्रार्थी ने 4000 रुपये दे दिए।
इसके बाद आरोपी दूसरे पारा में जाकर श्रीमती बिन्दू महंत के घर में घुसे और दवाई देखकर अवैध क्लीनिक चलाने का आरोप लगाकर 1 लाख रुपये की मांग की। पूरे परिवार को डराकर 1000 रुपये और वसूले गए।
इस रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 139/26, धारा 308(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
👮 पुलिस कार्यवाही
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम ने प्रार्थी एवं गवाहों के बयान दर्ज किए, घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आरोपियों की लगातार तलाश की। सतत प्रयासों के बाद 06 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
👥 गिरफ्तार आरोपी
श्याम लाल सारथी (54 वर्ष), निवासी जोडीडीप, थाना रायगढ़
रामाकांत मिंज (34 वर्ष), निवासी कोतरा रोड, रायगढ़
अनुज भगत (37 वर्ष), निवासी गोधनपुर, थाना गांधीनगर
आकाश केरकेट्टा (27 वर्ष), निवासी नमनाकला, अम्बिकापुर
अबित खेस (27 वर्ष), निवासी विश्रामपुर, जिला सूरजपुर
एक महिला आरोपी
🧾 आरोपियों का खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 20/04/2026 को देवरी (बतौली) क्षेत्र में फर्जी डॉक्टर बताकर पैसे वसूले गए। इसके बाद लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में भी लोगों को डराकर पैसे लिए गए।
21/04/2026 को ग्राम नकना, थाना सीतापुर में दो घरों से क्रमशः 4000 और 1000 रुपये वसूले गए, जिन्हें आपस में बांट लिया गया।
आरोपियों के पास से 5000 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त इन्नोवा वाहन जप्त किया गया है।
⚖️ अपराध में बढ़ाई गई धाराएं
प्रकरण में आगे जांच के दौरान धारा 333, 61(2), 112, 3(5) बी.एन.एस. जोड़ी गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
👮 पुलिस टीम की भूमिका
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक रघुनाथ राम भगत, सहायक उप निरीक्षक शशि प्रभा दास, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, महिला आरक्षक आशावती, आरक्षक मनोहर कुमार, प्रमित भगत, राकेश यादव, धनकेश्वर यादव, देवव्रत सिंह एवं सेवक प्रसाद की सक्रिय भूमिका रही।
    user_Rakesh Jaiswal
    Rakesh Jaiswal
    Voice of people अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • बोजेपी को पहले से पता था कि वे गिर जाएगी ।
    1
    बोजेपी को पहले से पता था कि वे गिर जाएगी ।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • Post by Shubham Mishra
    1
    Post by Shubham Mishra
    user_Shubham Mishra
    Shubham Mishra
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • Post by Akash Kanwar
    1
    Post by Akash Kanwar
    user_Akash Kanwar
    Akash Kanwar
    Local Politician Janjgir, Janjgir-Champa•
    10 hrs ago
  • महिला आरक्षण पर भ्रम फैलाने का आरोप, सूरजपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवाल,,,, सूरजपुर, में महिला आरक्षण को लेकर एक बार फिर सियासी बहस तेज हो गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह महिला आरक्षण के नाम पर पूरे देश में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है,जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के मुद्दे को वास्तविक रूप से लागू करने के बजाय उसे एक राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला आरक्षण की प्रबल समर्थक रही है, उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा द्वारा यह प्रचारित करना कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है,उनके अनुसार,वास्तविक स्थिति इससे बिल्कुल अलग है और जनता को भ्रमित करने के लिए इस प्रकार की बातें सामने लाई जा रही हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पहले ही बन चुका है कानून शशि सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण बिल, जिसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (106 वां संविधान संशोधन) के नाम से जाना जाता है, संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है। इस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर भी हो चुके हैं और यह विधेयक अब कानून का रूप ले चुका है,उन्होंने कहा कि जब यह कानून पहले ही पारित हो चुका है, तो यह कहना कि विपक्ष के कारण महिला आरक्षण लागू नहीं हो सका, पूरी तरह गलत है, हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस कानून के लागू होने की समयसीमा भविष्य की जनगणना और परिसीमन प्रक्रिया से जुड़ी हुई है, जिससे इसके तत्काल प्रभाव में आने में देरी हो रही है। 131वां संविधान संशोधन विधेयक पर कांग्रेस का आरोप कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने 16 अप्रैल 2026 को संसद में प्रस्तुत 131वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि इस विधेयक को महिला आरक्षण के नाम पर प्रस्तुत किया गया, जबकि इसका मुख्य उद्देश्य परिसीमन से जुड़े प्रावधानों को आगे बढ़ाना था,उन्होंने बताया कि इस विधेयक में लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव शामिल था, जिसमें 815 सीटें राज्यों के लिए और 35 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों के लिए निर्धारित की जानी थीं,इसके अलावा, परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाने की बात भी कही गई थी,शशि सिंह के अनुसार,कई राज्यों ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई, क्योंकि उनका मानना था कि पुराने आंकड़ों के आधार पर परिसीमन करना उचित नहीं है। कांग्रेस का दावाः महिला आरक्षण की हमेशा रही समर्थक शशि सिंह ने अपने बयान में कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में कांग्रेस ने हमेशा पहल की है,उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि 1989 में उन्होंने पंचायतों और नगर पालिकाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण का प्रस्ताव रखा था,हालांकि उस समय यह विधेयक राज्यसभा में पारित नहीं हो सका था,इसके बाद पी.वी. नरसिम्हा राव के कार्यकाल में 1993 में यह प्रस्ताव पुनः लाया गया और अंततः कानून का रूप ले सका,इसी प्रकार डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण के लिए विधेयक लाया गया, जो 2010 में राज्यसभा में पारित हुआ, उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का ही परिणाम है कि आज देशभर में पंचायतों और नगर निकायों में लाखों महिला जनप्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। पुरानी जनगणना के आधार पर परिसीमन पर सवाल शशि सिंह ने कहा कि जब देश में नई जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और जातिगत जनगणना की भी चर्चा हो रही है, तो 2011 के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन कराना तर्कसंगत नहीं है, उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार नई जनगणना के आंकड़ों का इंतजार क्यों नहीं करना चाहती। उनके अनुसार, परिसीमन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को अद्यतन आंकड़ों के आधार पर ही किया जाना चाहिए,ताकि सभी राज्यों और क्षेत्रों के साथ न्याय हो सके। महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग… कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिला आरक्षण को लागू करना चाहती है,तो इसे परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ने की आवश्यकता नहीं है,उन्होंने सुझाव दिया कि वर्तमान लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में ही 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जा सकता है,इसके लिए किसी अतिरिक्त परिसीमन …
    1
    महिला आरक्षण पर भ्रम फैलाने का आरोप, सूरजपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवाल,,,,
सूरजपुर, में महिला आरक्षण को लेकर एक बार फिर सियासी बहस तेज हो गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह महिला आरक्षण के नाम पर पूरे देश में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है,जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण के मुद्दे को वास्तविक रूप से लागू करने के बजाय उसे एक राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला आरक्षण की प्रबल समर्थक रही है, उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा द्वारा यह प्रचारित करना कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन है,उनके अनुसार,वास्तविक स्थिति इससे बिल्कुल अलग है और जनता को भ्रमित करने के लिए इस प्रकार की बातें सामने लाई जा रही हैं।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पहले ही बन चुका है कानून
शशि सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण बिल, जिसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (106 वां संविधान संशोधन) के नाम से जाना जाता है, संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है। इस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर भी हो चुके हैं और यह विधेयक अब कानून का रूप ले चुका है,उन्होंने कहा कि जब यह कानून पहले ही पारित हो चुका है, तो यह कहना कि विपक्ष के कारण महिला आरक्षण लागू नहीं हो सका, पूरी तरह गलत है, हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस कानून के लागू होने की समयसीमा भविष्य की जनगणना और परिसीमन प्रक्रिया से जुड़ी हुई है, जिससे इसके तत्काल प्रभाव में आने में देरी हो रही है।
131वां संविधान संशोधन विधेयक पर कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने 16 अप्रैल 2026 को संसद में प्रस्तुत 131वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि इस विधेयक को महिला आरक्षण के नाम पर प्रस्तुत किया गया, जबकि इसका मुख्य उद्देश्य परिसीमन से जुड़े प्रावधानों को आगे बढ़ाना था,उन्होंने बताया कि इस विधेयक में लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव शामिल था, जिसमें 815 सीटें राज्यों के लिए और 35 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों के लिए निर्धारित की जानी थीं,इसके अलावा, परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाने की बात भी कही गई थी,शशि सिंह के अनुसार,कई राज्यों ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई, क्योंकि उनका मानना था कि पुराने आंकड़ों के आधार पर परिसीमन करना उचित नहीं है।
कांग्रेस का दावाः महिला आरक्षण की हमेशा रही समर्थक
शशि सिंह ने अपने बयान में कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में कांग्रेस ने हमेशा पहल की है,उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि 1989 में उन्होंने पंचायतों और नगर पालिकाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण का प्रस्ताव रखा था,हालांकि उस समय यह विधेयक राज्यसभा में पारित नहीं हो सका था,इसके बाद पी.वी. नरसिम्हा राव के कार्यकाल में 1993 में यह प्रस्ताव पुनः लाया गया और अंततः कानून का रूप ले सका,इसी प्रकार डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण के लिए विधेयक लाया गया, जो 2010 में राज्यसभा में पारित हुआ, उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का ही परिणाम है कि आज देशभर में पंचायतों और नगर निकायों में लाखों महिला जनप्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
पुरानी जनगणना के आधार पर परिसीमन पर सवाल
शशि सिंह ने कहा कि जब देश में नई जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और जातिगत जनगणना की भी चर्चा हो रही है, तो 2011 के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन कराना तर्कसंगत नहीं है, उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार नई जनगणना के आंकड़ों का इंतजार क्यों नहीं करना चाहती। उनके अनुसार, परिसीमन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को अद्यतन आंकड़ों के आधार पर ही किया जाना चाहिए,ताकि सभी राज्यों और क्षेत्रों के साथ न्याय हो सके।
महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग… कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिला आरक्षण को लागू करना चाहती है,तो इसे परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ने की आवश्यकता नहीं है,उन्होंने सुझाव दिया कि वर्तमान लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में ही 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जा सकता है,इसके लिए किसी अतिरिक्त परिसीमन …
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • हरदीबाजार में हवा बन रही है जहर ।
    1
    हरदीबाजार में हवा बन रही है जहर ।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैंकि प्रार्थी शिवम् रवानी भगवानपुर सुभाषनगर निवासी ने थाना गांधीनगर द्वारा 10/04/26 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट कराया गया कि प्रार्थी दिनांक 09/04/26 को अपने अपाचे मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/डीजेड/9236 से जिला अस्पताल अंबिकापुर इलाज कराने गया था, इलाज कराकर वापस आकर देखा तो प्रार्थी का अपाचे मोटरसायकल अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था, आस पास पत्ता तलाश किया जो पता नहीं चला, प्रार्थी के अपाचे मोटरसायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया हैं, मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 71/26 सदर धारा 305(बी) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दोपहिया वाहन चोरी के मामलो कों संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को दोपहिया वाहन चोरी के मामलो के अभियान चलाकर कार्यवाही करने एवं प्रकरण के आरोपियो को गिरफ़्तार करने एवं चोरी गयी दोपहिया वाहन को बरामद करने के दिशा निर्देश दिए गये थे, इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे थाना मणीपुर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना प्रार्थी का कथन, घटना स्थल निरीक्षण कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पत्ता तलाश मुखबीर सूचना पर पूर्व के दोपहिया वाहन चोरी के मामलो मे शामिल आरोपी दीपक प्रजापति साकिन पार्वतीपारा बरगीडीह थाना लुन्ड्रा को हिरासत मे लेकर पकड़कर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (01) दीपक प्रजापति आत्मज प्रेम साय प्रजापति उम्र 23 वर्ष बरगीडीह थाना लुन्ड्रा का होना बताया, आरोपी से मोटरसायकल चोरी के सम्बन्ध मे कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर गोल मोल जबाब दिया गया, आरोपी से हिकमतअमली से पुछताछ किये जाने पर शहर एवं आस पास से मोटर सायकल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार कर बताया कि आरोपी इसी वर्ष माह फरवरी में अपने नानी के घर ग्राम चांदो लखनपुर गया था, जिसको लेने अन्य साथी भी चांदो गए थे, चांदो बाजार के दिन आरोपी अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर बाजार के पास से मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीवी /8721 को चोरी कर अम्बिकापुर ले आये थे। इसके बाद माह मार्च में मिशन अस्पताल अम्बिकापुर से एक स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/सीआर/6905, महामाया चौक खाना खजाना होटल के पास भी एक मोटर सायकल चोरी करना जिसका नंबर याद नहीं होना बताया है, तथा इसके बाद जिला अस्पताल अम्बिकापुर के मोटर सायकल स्टैण्ड से स्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीजेड/3245 को चोरी किया है, इसके बाद माह अप्रैल में जिला अस्पताल अम्बिकापुर के मोटर सायकल स्टैण्ड से अपाची क्र सीजी/15/डीजेड/9236 एवं स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीजी/0603 को चोरी करना बताया है, और दो दिन पहले ही मिशन अस्पताल अम्बिकापुर के सामने से स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीवी/9580 को चोरी किया है, जिसको अम्बिकापुर में अपने पास छुपा कर रखना बताया है, पुलिस टीम द्वारा आरोपी द्वारा पेश करने पर कुल 06 मोटरसायकल जप्त किया गया है, एवं चोरी किये हुये 01 अपाचे मोटर सायकल को अपने साथी जावेद खान निवासी बरगीडीह को देना बताया है, पुलिस टीम द्वारा जावेद खान निवासी बरगीडीह को तलब कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (02) जावेद खान आत्मज ईलियास खान उम्र 28 वर्ष साकिन बरगीडीह थाना लुण्ड्रा का होना बताया, आरोपी से हिकमतअमली से पूछताछ किये जाने पर आरोपी द्वारा अपाचे मोटर सायकल अपने कब्जे मे रखना स्वीकार किया जो पेश करने पर जप्त किया गया है, आरोपियों के कब्जे से कुल 07 नगमोटरसायकल कुल कीमती मशरुका लगभग 04 लाख रुपये बरामद किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध पूर्व मे भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है, पूर्व मे भी चोरी के मामले मे शामिल रहे है, आरोपी दीपक प्रजापति थाना सीतापुर और थाना कोतवाली अम्बिकापुर से चालान हुआ है, आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 111 बी.एन.एस. का पाये जाने से प्रकरण में जोड़कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लुन्ड्रा निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी पी तिवारी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, नरेन्द्र जांगड़े, देवनारायण चौधरी, विकास सिन्हा, रजनीकांत मिश्रा, सतीश सिंह, सूरज राय, अजय पाण्डेय, आरक्षक उमाशंकर साहू, रामशंकर यादव, निरंजन बड़ा, मनीष सिंह, अशोक यादव, विकास मिश्रा, अनिल सिंह, रामकेश्वर, अरविन्द, इबनुल खान एवं अन्य स्टाप सक्रिय रहे।
    1
    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैंकि प्रार्थी शिवम् रवानी भगवानपुर सुभाषनगर निवासी ने थाना गांधीनगर द्वारा 10/04/26 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट कराया गया कि प्रार्थी दिनांक 09/04/26 को अपने अपाचे मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/डीजेड/9236 से जिला अस्पताल अंबिकापुर इलाज कराने गया था, इलाज कराकर वापस आकर देखा तो प्रार्थी का अपाचे मोटरसायकल अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था, आस पास पत्ता तलाश किया जो पता नहीं चला, प्रार्थी के अपाचे मोटरसायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया हैं, मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 71/26 सदर धारा 305(बी) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दोपहिया वाहन चोरी के मामलो कों संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को दोपहिया वाहन चोरी के मामलो के अभियान चलाकर कार्यवाही करने एवं प्रकरण के आरोपियो को गिरफ़्तार करने एवं चोरी गयी दोपहिया वाहन को बरामद करने के दिशा निर्देश दिए गये थे, इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे थाना मणीपुर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना प्रार्थी का कथन, घटना स्थल निरीक्षण कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था,
दौरान पत्ता तलाश मुखबीर सूचना पर पूर्व के दोपहिया वाहन चोरी के मामलो मे शामिल आरोपी दीपक प्रजापति साकिन पार्वतीपारा बरगीडीह थाना लुन्ड्रा को हिरासत मे लेकर पकड़कर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (01) दीपक प्रजापति आत्मज प्रेम साय प्रजापति उम्र 23 वर्ष बरगीडीह थाना लुन्ड्रा का होना बताया, आरोपी से मोटरसायकल चोरी के सम्बन्ध मे कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर गोल मोल जबाब दिया गया, आरोपी से हिकमतअमली से पुछताछ किये जाने पर शहर एवं आस पास से मोटर सायकल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार कर बताया कि आरोपी इसी वर्ष माह फरवरी में अपने नानी के घर ग्राम चांदो लखनपुर गया था, जिसको लेने अन्य साथी भी चांदो गए थे, चांदो बाजार के दिन आरोपी अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर बाजार के पास से मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीवी /8721 को चोरी कर अम्बिकापुर ले आये थे।
इसके बाद माह मार्च में मिशन अस्पताल अम्बिकापुर से एक स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/सीआर/6905, महामाया चौक खाना खजाना होटल के पास भी एक मोटर सायकल चोरी करना जिसका नंबर याद नहीं होना बताया है, तथा इसके बाद जिला अस्पताल अम्बिकापुर के मोटर सायकल स्टैण्ड से स्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीजेड/3245 को चोरी किया है, इसके बाद माह अप्रैल में जिला अस्पताल अम्बिकापुर के मोटर सायकल स्टैण्ड से अपाची क्र सीजी/15/डीजेड/9236 एवं स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीजी/0603 को चोरी करना बताया है, और दो दिन पहले ही मिशन अस्पताल अम्बिकापुर के सामने से स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीवी/9580 को चोरी किया है, जिसको अम्बिकापुर में अपने पास छुपा कर रखना बताया है,
पुलिस टीम द्वारा आरोपी द्वारा पेश करने पर कुल 06 मोटरसायकल जप्त किया गया है, एवं चोरी किये हुये 01 अपाचे मोटर सायकल को अपने साथी जावेद खान निवासी बरगीडीह को देना बताया है, पुलिस टीम द्वारा जावेद खान निवासी बरगीडीह को तलब कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (02) जावेद खान आत्मज ईलियास खान उम्र 28 वर्ष साकिन बरगीडीह थाना लुण्ड्रा का होना बताया, आरोपी से हिकमतअमली से पूछताछ किये जाने पर आरोपी द्वारा अपाचे मोटर सायकल अपने कब्जे मे रखना स्वीकार किया जो पेश करने पर जप्त किया गया है, आरोपियों के कब्जे से कुल 07 नगमोटरसायकल कुल कीमती मशरुका लगभग 04 लाख रुपये बरामद किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध पूर्व मे भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है, पूर्व मे भी चोरी के मामले मे शामिल रहे है, आरोपी दीपक प्रजापति थाना सीतापुर और थाना कोतवाली अम्बिकापुर से चालान हुआ है, आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 111 बी.एन.एस. का पाये जाने से प्रकरण में जोड़कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लुन्ड्रा निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी पी तिवारी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, नरेन्द्र जांगड़े, देवनारायण चौधरी, विकास सिन्हा, रजनीकांत मिश्रा, सतीश सिंह, सूरज राय, अजय पाण्डेय, आरक्षक उमाशंकर साहू, रामशंकर यादव, निरंजन बड़ा, मनीष सिंह, अशोक यादव, विकास मिश्रा, अनिल सिंह, रामकेश्वर, अरविन्द, इबनुल खान एवं अन्य स्टाप सक्रिय रहे।
    user_Rakesh Jaiswal
    Rakesh Jaiswal
    Voice of people अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.