रिश्वतखोरी से बाज नहीं आ रहे पटवारी 25000 का रिश्वत लेते पटवारी सौरभ गोस्वामी गिरफ्तार सरगुजा संभाग में राजस्व विभाग में घूसखोरी चरम सीमा पर हैँ इस विभाग में बिना चढ़ावा चढ़ाएं कुछ भी काम नहीं होता। राजस्व विभाग में रिश्वतखोरी के मामले में पटवारी एक ऐसा शब्द हैँ जिसकों राजस्व विभाग में घूसखोरी का प्रथम जड़ माना जा सकता हैँ। पटवारियों की घूसखोरी एवं कार्यशैली से पूरा राजस्व महकमा बदनामी का दंस झेलता नजर आता हैँ. ऐसा ही मामला सूरजपुर जिला में देखने कों मिला जहाँ आवेदक रूप सिंह ने अपनी जमीन से संबंधित दस्तावेजों को दुरुस्त कराने और नौकरी के लिए आवश्यक प्रतिवेदन बनवाने हेतु पटवारी सौरभ गोस्वामी से कई बार संपर्क किया। जिसके बाद पटवारी ने बिना सेवा शुल्क (रिश्वत) लिए काम नहीं करने का फरमान जारी कर दिया पटवारीवके फरमान जारी करने के बाद आवेदक काफ़ी परेशान था। पटवारी सौरभ गोस्वामी ने उक्त काम के बदले स्पष्ट रूप से 25 हजार रुपये की मांग रखी। प्रार्थी रूप सिंह ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रिश्वत की रकम कम करने का काफी निवेदन किया, लेकिन पटवारी नहीं माना और अपनी मांग पर अड़ा रहा। जिसके बाद आवेदक ने ACB से शिकायत कर दी शिकायतकर्ता के शिकायत पर पुरे प्लानिंग के साथ बुधवार को योजना के अनुसार, रूप सिंह केमिकल लगे हुए नोट लेकर पटवारी के कार्यालय पहुंचा। जैसे ही रूप सिंह ने पटवारी सौरभ गोस्वामी को 25 हजार रुपये की गड्डी थमाई, आस-पास सादे कपड़ों में तैनात एसीबी के अधिकारियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। पटवारी के हाथ धुलवाए जाने पर वे गुलाबी हो गए, जो इस बात का वैज्ञानिक प्रमाण था कि उसने रिश्वत के नोटों को छुआ है। गिरफ्तारी के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर टीम आरोपी को लेकर अंबिकापुर स्थित मुख्यालय रवाना हो गई।
रिश्वतखोरी से बाज नहीं आ रहे पटवारी 25000 का रिश्वत लेते पटवारी सौरभ गोस्वामी गिरफ्तार सरगुजा संभाग में राजस्व विभाग में घूसखोरी चरम सीमा पर हैँ इस विभाग में बिना चढ़ावा चढ़ाएं कुछ भी काम नहीं होता। राजस्व विभाग में रिश्वतखोरी के मामले में पटवारी एक ऐसा शब्द हैँ जिसकों राजस्व विभाग में घूसखोरी का प्रथम जड़ माना जा सकता हैँ। पटवारियों की घूसखोरी एवं कार्यशैली से पूरा राजस्व महकमा बदनामी का दंस झेलता नजर आता हैँ. ऐसा ही मामला सूरजपुर जिला में देखने कों मिला जहाँ आवेदक रूप सिंह ने अपनी जमीन से संबंधित दस्तावेजों को दुरुस्त कराने और नौकरी के लिए आवश्यक प्रतिवेदन बनवाने हेतु पटवारी सौरभ गोस्वामी से कई बार संपर्क किया। जिसके बाद पटवारी ने बिना सेवा शुल्क (रिश्वत) लिए काम नहीं करने का फरमान जारी कर दिया पटवारीवके फरमान जारी करने के बाद आवेदक काफ़ी परेशान था। पटवारी सौरभ गोस्वामी ने उक्त काम के बदले स्पष्ट रूप से 25 हजार रुपये की मांग रखी। प्रार्थी रूप सिंह ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रिश्वत की रकम कम करने का काफी निवेदन किया, लेकिन पटवारी नहीं माना और अपनी मांग पर अड़ा रहा। जिसके बाद आवेदक ने ACB से शिकायत कर दी शिकायतकर्ता के शिकायत पर पुरे प्लानिंग के साथ बुधवार को योजना के अनुसार, रूप सिंह केमिकल लगे हुए नोट लेकर पटवारी के कार्यालय पहुंचा। जैसे ही रूप सिंह ने पटवारी सौरभ गोस्वामी को 25 हजार रुपये की गड्डी थमाई, आस-पास सादे कपड़ों में तैनात एसीबी के अधिकारियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। पटवारी के हाथ धुलवाए जाने पर वे गुलाबी हो गए, जो इस बात का वैज्ञानिक प्रमाण था कि उसने रिश्वत के नोटों को छुआ है। गिरफ्तारी के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर टीम आरोपी को लेकर अंबिकापुर स्थित मुख्यालय रवाना हो गई।
- न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैंकि प्रार्थी शिवम् रवानी भगवानपुर सुभाषनगर निवासी ने थाना गांधीनगर द्वारा 10/04/26 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट कराया गया कि प्रार्थी दिनांक 09/04/26 को अपने अपाचे मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/डीजेड/9236 से जिला अस्पताल अंबिकापुर इलाज कराने गया था, इलाज कराकर वापस आकर देखा तो प्रार्थी का अपाचे मोटरसायकल अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था, आस पास पत्ता तलाश किया जो पता नहीं चला, प्रार्थी के अपाचे मोटरसायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया हैं, मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 71/26 सदर धारा 305(बी) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दोपहिया वाहन चोरी के मामलो कों संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को दोपहिया वाहन चोरी के मामलो के अभियान चलाकर कार्यवाही करने एवं प्रकरण के आरोपियो को गिरफ़्तार करने एवं चोरी गयी दोपहिया वाहन को बरामद करने के दिशा निर्देश दिए गये थे, इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे थाना मणीपुर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना प्रार्थी का कथन, घटना स्थल निरीक्षण कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पत्ता तलाश मुखबीर सूचना पर पूर्व के दोपहिया वाहन चोरी के मामलो मे शामिल आरोपी दीपक प्रजापति साकिन पार्वतीपारा बरगीडीह थाना लुन्ड्रा को हिरासत मे लेकर पकड़कर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (01) दीपक प्रजापति आत्मज प्रेम साय प्रजापति उम्र 23 वर्ष बरगीडीह थाना लुन्ड्रा का होना बताया, आरोपी से मोटरसायकल चोरी के सम्बन्ध मे कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर गोल मोल जबाब दिया गया, आरोपी से हिकमतअमली से पुछताछ किये जाने पर शहर एवं आस पास से मोटर सायकल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार कर बताया कि आरोपी इसी वर्ष माह फरवरी में अपने नानी के घर ग्राम चांदो लखनपुर गया था, जिसको लेने अन्य साथी भी चांदो गए थे, चांदो बाजार के दिन आरोपी अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर बाजार के पास से मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीवी /8721 को चोरी कर अम्बिकापुर ले आये थे। इसके बाद माह मार्च में मिशन अस्पताल अम्बिकापुर से एक स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/सीआर/6905, महामाया चौक खाना खजाना होटल के पास भी एक मोटर सायकल चोरी करना जिसका नंबर याद नहीं होना बताया है, तथा इसके बाद जिला अस्पताल अम्बिकापुर के मोटर सायकल स्टैण्ड से स्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीजेड/3245 को चोरी किया है, इसके बाद माह अप्रैल में जिला अस्पताल अम्बिकापुर के मोटर सायकल स्टैण्ड से अपाची क्र सीजी/15/डीजेड/9236 एवं स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीजी/0603 को चोरी करना बताया है, और दो दिन पहले ही मिशन अस्पताल अम्बिकापुर के सामने से स्प्लेण्डर प्लस क्र सीजी/15/डीवी/9580 को चोरी किया है, जिसको अम्बिकापुर में अपने पास छुपा कर रखना बताया है, पुलिस टीम द्वारा आरोपी द्वारा पेश करने पर कुल 06 मोटरसायकल जप्त किया गया है, एवं चोरी किये हुये 01 अपाचे मोटर सायकल को अपने साथी जावेद खान निवासी बरगीडीह को देना बताया है, पुलिस टीम द्वारा जावेद खान निवासी बरगीडीह को तलब कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (02) जावेद खान आत्मज ईलियास खान उम्र 28 वर्ष साकिन बरगीडीह थाना लुण्ड्रा का होना बताया, आरोपी से हिकमतअमली से पूछताछ किये जाने पर आरोपी द्वारा अपाचे मोटर सायकल अपने कब्जे मे रखना स्वीकार किया जो पेश करने पर जप्त किया गया है, आरोपियों के कब्जे से कुल 07 नगमोटरसायकल कुल कीमती मशरुका लगभग 04 लाख रुपये बरामद किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध पूर्व मे भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है, पूर्व मे भी चोरी के मामले मे शामिल रहे है, आरोपी दीपक प्रजापति थाना सीतापुर और थाना कोतवाली अम्बिकापुर से चालान हुआ है, आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 111 बी.एन.एस. का पाये जाने से प्रकरण में जोड़कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लुन्ड्रा निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी पी तिवारी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, नरेन्द्र जांगड़े, देवनारायण चौधरी, विकास सिन्हा, रजनीकांत मिश्रा, सतीश सिंह, सूरज राय, अजय पाण्डेय, आरक्षक उमाशंकर साहू, रामशंकर यादव, निरंजन बड़ा, मनीष सिंह, अशोक यादव, विकास मिश्रा, अनिल सिंह, रामकेश्वर, अरविन्द, इबनुल खान एवं अन्य स्टाप सक्रिय रहे।1
- अंबिकापुर, 21 अप्रैल 2026। सरगुजा पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है, बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में थाना मणीपुर और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। कैसे पकड़े गए आरोपी? मामले की शुरुआत 10 अप्रैल को हुई, जब भगवानपुर निवासी शिवम रवानी ने अपनी अपाचे बाइक चोरी होने की रिपोर्ट थाना मणीपुर में दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर दीपक प्रजापति (23 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने शहर और आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। साथी आरोपी भी गिरफ्तार पूछताछ में दीपक ने अपने साथी जावेद खान (28 वर्ष) का नाम बताया, जिसके पास चोरी की एक अपाचे बाइक थी। पुलिस ने जावेद को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक बरामद की। कई स्थानों से की चोरी आरोपियों ने अंबिकापुर के जिला अस्पताल, मिशन अस्पताल, महामाया चौक और चांदो बाजार सहित विभिन्न स्थानों से अलग-अलग समय में मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया है। पहले से दर्ज हैं मामले - पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं और वे पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। सरगुजा पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना मणीपुर, लुंड्रा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने किया पुतला दहन, महिलाओं की बड़ी भागीदारी बलरामपुर,नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा बुधवार को बलरामपुर में एक विशाल पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीराम चौक पर हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाओं ने हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के निर्देश एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत जाबर बाबा के निवास से हुई, जहां से कार्यकर्ता रैली के रूप में श्रीराम चौक पहुंचे। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक बताते हुए इसके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों के विरोध में प्रतीकात्मक पुतला दहन कर नाराजगी जताई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिला सशक्तिकरण के इस प्रयास का विरोध कर रहा है, जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। इस मौके पर युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन “नारी शक्ति का वंदन, भारत का अभिनंदन” के नारों के साथ हुआ।1
- Post by Shoaib Siddiqui1
- Post by Abdul salam (Bbc Live)1
- बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र से वन विभाग ने वन्यजीव शिकार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। रामचंद्रपुर वन परिक्षेत्र में गिलहरी और एक दुर्लभ “रंग प्यारी” चिड़िया का शिकार करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। जानकारी के अनुसार, आरोपी जंगल में किसी बड़े जंगली जानवर के शिकार की फिराक में थे। इसी दौरान उन्होंने बंदूक से गिलहरी और रंग प्यारी चिड़िया का शिकार कर लिया। वन विभाग की टीम को सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक नग भरमार बंदूक, पोटास और छर्रा बरामद किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और वन विभाग की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। वन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा है कि अवैध शिकार के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- धरमजयगढ़ से सटे भवरखोल के पास बीच सड़क पर एक दुर्लभ गिरगिट पाए जाने से इलाके में हलचल मच गई। किसी अनजाने भय के कारण राह से गुजर रहे कुछ ग्रामीण उसे मारने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन समय रहते हस्तक्षेप ने एक अनोखे जीव की जान बचा ली। मौके पर मौजूद धरमजयगढ़ के दो मीडिया कर्मियों ने लोगों को समझाइश दी और गिरगिट को नुकसान न पहुंचाने की अपील की। उन्होंने सुझाव दिया कि इस दुर्लभ जीव को सुरक्षित रूप से वन विभाग को सौंपा जाए। समझाने के बाद ग्रामीण इस बात पर सहमत हो गए। इसके बाद दोनों पत्रकारों ने सावधानीपूर्वक गिरगिट को पकड़कर वन विभाग के कार्यालय लाया, जहां उसे धरमजयगढ़ परिक्षेत्र के उप वन परिक्षेत्राधिकारी शेख अकरम परवेज को सौंप दिया गया। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए हाथी मित्र दल के जावेद , अजय यादव और शिवा सोनी के सहयोग से गिरगिट को उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। इस घटना ने यह संदेश दिया कि जागरूकता और संवेदनशीलता से न केवल वन्यजीवों की रक्षा की जा सकती है, बल्कि मानव और प्रकृति के बीच संतुलन भी बनाए रखा जा सकता है।1
- छिंदनार, दंतेवाड़ा बस्तर की धरती पर खेल का उत्साह अपने चरम पर है। गांव-गांव में युवाओं और बच्चों के बीच क्रिकेट को लेकर जबरदस्त जुनून देखने को मिल रहा है। “बस्तर खेले सचिन संग” जैसे अभियान न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच दे रहे हैं, बल्कि क्षेत्र में नई ऊर्जा और सकारात्मक माहौल भी बना रहे हैं। इस पहल के जरिए ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी अपने सपनों को उड़ान देने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। खेल अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और भविष्य निर्माण का माध्यम बनता जा रहा है। बस्तर में अब हर दिल में खेल का रंग है, और हर हाथ में एक नया सपना।1
- जिला पंचायत कोरिया में आयोजित ‘दिशा’ बैठक में सांसद ज्योत्सना महंत ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी को देखते हुए हर गांव-शहर में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, बढ़े बिजली बिलों की जांच और स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने को कहा। बैठक में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, एसपी रतना सिंह सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1