logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार — 7 बाइक बरामद अंबिकापुर, 21 अप्रैल 2026। सरगुजा पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है, बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में थाना मणीपुर और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। कैसे पकड़े गए आरोपी? मामले की शुरुआत 10 अप्रैल को हुई, जब भगवानपुर निवासी शिवम रवानी ने अपनी अपाचे बाइक चोरी होने की रिपोर्ट थाना मणीपुर में दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर दीपक प्रजापति (23 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने शहर और आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। साथी आरोपी भी गिरफ्तार पूछताछ में दीपक ने अपने साथी जावेद खान (28 वर्ष) का नाम बताया, जिसके पास चोरी की एक अपाचे बाइक थी। पुलिस ने जावेद को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक बरामद की। कई स्थानों से की चोरी आरोपियों ने अंबिकापुर के जिला अस्पताल, मिशन अस्पताल, महामाया चौक और चांदो बाजार सहित विभिन्न स्थानों से अलग-अलग समय में मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया है। पहले से दर्ज हैं मामले - पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं और वे पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। सरगुजा पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना मणीपुर, लुंड्रा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

3 hrs ago
user_Sunil Gupta
Sunil Gupta
सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार — 7 बाइक बरामद अंबिकापुर, 21 अप्रैल 2026। सरगुजा पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है, बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में थाना मणीपुर और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। कैसे पकड़े गए आरोपी? मामले की शुरुआत 10 अप्रैल को हुई, जब भगवानपुर निवासी शिवम रवानी ने अपनी अपाचे बाइक चोरी होने की रिपोर्ट थाना मणीपुर में दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर दीपक प्रजापति (23 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने शहर और आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। साथी आरोपी भी गिरफ्तार पूछताछ में दीपक ने अपने साथी जावेद खान (28 वर्ष) का नाम बताया, जिसके पास चोरी की एक अपाचे बाइक थी। पुलिस ने जावेद को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक बरामद की। कई स्थानों से की चोरी आरोपियों ने अंबिकापुर के जिला अस्पताल, मिशन अस्पताल, महामाया चौक और चांदो बाजार सहित विभिन्न स्थानों से अलग-अलग समय में मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया है। पहले से दर्ज हैं मामले - पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं और वे पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। सरगुजा पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना मणीपुर, लुंड्रा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • अंबिकापुर, 21 अप्रैल 2026। सरगुजा पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है, बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में थाना मणीपुर और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। कैसे पकड़े गए आरोपी? मामले की शुरुआत 10 अप्रैल को हुई, जब भगवानपुर निवासी शिवम रवानी ने अपनी अपाचे बाइक चोरी होने की रिपोर्ट थाना मणीपुर में दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर दीपक प्रजापति (23 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने शहर और आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। साथी आरोपी भी गिरफ्तार पूछताछ में दीपक ने अपने साथी जावेद खान (28 वर्ष) का नाम बताया, जिसके पास चोरी की एक अपाचे बाइक थी। पुलिस ने जावेद को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक बरामद की। कई स्थानों से की चोरी आरोपियों ने अंबिकापुर के जिला अस्पताल, मिशन अस्पताल, महामाया चौक और चांदो बाजार सहित विभिन्न स्थानों से अलग-अलग समय में मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया है। पहले से दर्ज हैं मामले - पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं और वे पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। सरगुजा पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना मणीपुर, लुंड्रा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    अंबिकापुर, 21 अप्रैल 2026।
सरगुजा पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है, बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में थाना मणीपुर और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
कैसे पकड़े गए आरोपी?
मामले की शुरुआत 10 अप्रैल को हुई, जब भगवानपुर निवासी शिवम रवानी ने अपनी अपाचे बाइक चोरी होने की रिपोर्ट थाना मणीपुर में दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर दीपक प्रजापति (23 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने शहर और आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया।
साथी आरोपी भी गिरफ्तार
पूछताछ में दीपक ने अपने साथी जावेद खान (28 वर्ष) का नाम बताया, जिसके पास चोरी की एक अपाचे बाइक थी। पुलिस ने जावेद को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक बरामद की।
कई स्थानों से की चोरी
आरोपियों ने अंबिकापुर के जिला अस्पताल, मिशन अस्पताल, महामाया चौक और चांदो बाजार सहित विभिन्न स्थानों से अलग-अलग समय में मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया है।
पहले से दर्ज हैं मामले -
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं और वे पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। सरगुजा पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में थाना मणीपुर, लुंड्रा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • 7089057916
    1
    7089057916
    user_Arvind tirkey
    Arvind tirkey
    पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • कापू में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने ढाई साल के बेटे की पत्थर से हत्या, आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और हृदय विदारक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। गुमशुदगी और अपहरण की कहानी से पुलिस को किया गुमराह मृतक अनुज मंझवार के पिता बोधसाय मंझवार ने 19 अप्रैल को थाना कापू में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सोनमती मंझवार बच्चों के साथ घर से गायब हो गई थी। बाद में आरोपी महिला ने अपहरण जैसी कहानी बनाकर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की। जंगल की खाई में मिला मासूम का शव परिजनों और ग्रामीणों की तलाश के दौरान रानीगौवा पहाड़ के पास खून के निशान मिले। पास की खाई में खोजबीन करने पर मासूम अनुज का शव बरामद हुआ, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस पूछताछ में टूटी आरोपी की चुप्पी कापू पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। शुरुआत में वह गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गुस्से में किया खौफनाक कदम पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में बेटे के न चलने पर गुस्से में आकर उसने उसे जमीन पर पटक दिया और पत्थर से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने जुटाए अहम सबूत पुलिस ने आरोपी के बयान का वीडियोग्राफी कराया और उसे घटनास्थल ले जाकर हत्या में प्रयुक्त पत्थर सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एसएसपी का सख्त संदेश एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। रायगढ़ पुलिस हर मामले की वैज्ञानिक जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    1
    कापू में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने ढाई साल के बेटे की पत्थर से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और हृदय विदारक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
गुमशुदगी और अपहरण की कहानी से पुलिस को किया गुमराह
मृतक अनुज मंझवार के पिता बोधसाय मंझवार ने 19 अप्रैल को थाना कापू में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सोनमती मंझवार बच्चों के साथ घर से गायब हो गई थी। बाद में आरोपी महिला ने अपहरण जैसी कहानी बनाकर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की।
जंगल की खाई में मिला मासूम का शव
परिजनों और ग्रामीणों की तलाश के दौरान रानीगौवा पहाड़ के पास खून के निशान मिले। पास की खाई में खोजबीन करने पर मासूम अनुज का शव बरामद हुआ, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
पुलिस पूछताछ में टूटी आरोपी की चुप्पी
कापू पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। शुरुआत में वह गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
गुस्से में किया खौफनाक कदम
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में बेटे के न चलने पर गुस्से में आकर उसने उसे जमीन पर पटक दिया और पत्थर से वार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने जुटाए अहम सबूत
पुलिस ने आरोपी के बयान का वीडियोग्राफी कराया और उसे घटनास्थल ले जाकर हत्या में प्रयुक्त पत्थर सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। रायगढ़ पुलिस हर मामले की वैज्ञानिक जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • प्रचंड गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग: नावाडीह चौक का जलमीनार खराब, खबर छपने के बाद भी प्रशासन मौन प्रचंड गर्मी के बीच डुमरी प्रखंड के नावाडीह चौक स्थित जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम पाँच बजे ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है, जिसके कारण आसपास के दर्जनों परिवार पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार खबर प्रकाशित की जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो जनप्रतिनिधियों ने कोई पहल की और न ही संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। भीषण गर्मी में पानी की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार बंद रहने से महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब जलमीनार की मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि गर्मी के इस मौसम में लोगों को राहत मिल सके।
    1
    प्रचंड गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग: नावाडीह चौक का जलमीनार खराब, खबर छपने के बाद भी प्रशासन मौन
प्रचंड गर्मी के बीच डुमरी प्रखंड के नावाडीह चौक स्थित जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम पाँच बजे ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है, जिसके कारण आसपास के दर्जनों परिवार पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार खबर प्रकाशित की जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो जनप्रतिनिधियों ने कोई पहल की और न ही संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। भीषण गर्मी में पानी की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार बंद रहने से महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब जलमीनार की मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि गर्मी के इस मौसम में लोगों को राहत मिल सके।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • कोरबा में अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश के बीच कुसमुंडा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। कुसमुंडा अंतर्गत प्रेम नगर कपाटमुड़ा मार्ग पर संतोष वर्मा द्वारा मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान मकान की तीसरी मंजिल पर बनी नई दीवार तेज आंधी-तूफान में अचानक भरभराकर गिर गई।गिरी हुई दीवार सीधे पड़ोसी अजय धनवार के घर पर जा गिरी, जिससे घर का छप्पर टूट गया और ईंटों का मलबा अंदर सो रहे अजय धनवार, उनकी पत्नी और बच्चे पर गिर पड़ा। हादसे के समय तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और भयावह दृश्य देख सन्न रह गए। मोहल्लेवासियों की तत्परता से तीनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और तत्काल कोरबा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
    1
    कोरबा में अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश के बीच कुसमुंडा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। कुसमुंडा अंतर्गत प्रेम नगर कपाटमुड़ा मार्ग पर संतोष वर्मा द्वारा मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान मकान की तीसरी मंजिल पर बनी नई दीवार तेज आंधी-तूफान में अचानक भरभराकर गिर गई।गिरी हुई दीवार सीधे पड़ोसी अजय धनवार के घर पर जा गिरी, जिससे घर का छप्पर टूट गया और ईंटों का मलबा अंदर सो रहे अजय धनवार, उनकी पत्नी और बच्चे पर गिर पड़ा।
हादसे के समय तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और भयावह दृश्य देख सन्न रह गए। मोहल्लेवासियों की तत्परता से तीनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और तत्काल कोरबा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • गुमला:जिला समाहरणालय परिसर में आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्रखंड बिशुनपुर अंतर्गत ग्राम चिंगारी से आए टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत के स्मारक स्थल के सुंदरीकरण एवं श्रद्धालुओं के ठहराव हेतु अतिथि गेस्ट हाउस निर्माण की मांग प्रस्तुत की गई। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को प्रस्ताव का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में टाना भगत समुदाय द्वारा कृषि कार्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ट्रैक्टर, ट्रॉली, सिंचाई पंपसेट तथा अन्य कृषि यंत्रों के वितरण से संबंधित मांग भी रखी गई। उपायुक्त ने कृषि विभाग को इस संबंध में योजनानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। राजस्व, निबंध एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित एक आवेदन में आवेदक द्वारा पूर्व में निर्गत पत्र के आलोक में लंबित जांच/कार्यवाही की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को शीघ्र अद्यतन स्थिति उपलब्ध कराने एवं कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रखंड बिशुनपुर के ग्राम नरमा की उर्शिला कुमारी द्वारा राशन कार्ड में पुत्री का नाम जोड़ने में हो रही देरी के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को मामले का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थी को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। प्रखंड सिसई अंतर्गत ग्राम बानपुर पानीलता के सुरेश उराँव द्वारा आवास निर्माण हेतु भूमि पर अनुमति प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया गया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रखंड कामडारा के ग्राम कोटवो के आनंद मसीह तोपनो, अंजुल तोपनो एवं बिनोद तोपनो द्वारा भूमि सुधार उपसमाहर्ता, बसिया न्यायालय में लंबित S.A.R. वादों के निष्पादन में विलंब की समस्या रखी गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को वादों की समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन एवं आदेश उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अन्य आवेदकों द्वारा भी पेंशन, जन वितरण प्रणाली, राजस्व मामलों एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिन पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी एवं सुलभ मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
    2
    गुमला:जिला समाहरणालय परिसर में आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया।
उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्रखंड बिशुनपुर अंतर्गत ग्राम चिंगारी से आए टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत के स्मारक स्थल के सुंदरीकरण एवं श्रद्धालुओं के ठहराव हेतु अतिथि गेस्ट हाउस निर्माण की मांग प्रस्तुत की गई। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को प्रस्ताव का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में टाना भगत समुदाय द्वारा कृषि कार्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ट्रैक्टर, ट्रॉली, सिंचाई पंपसेट तथा अन्य कृषि यंत्रों के वितरण से संबंधित मांग भी रखी गई। उपायुक्त ने कृषि विभाग को इस संबंध में योजनानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
राजस्व, निबंध एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित एक आवेदन में आवेदक द्वारा पूर्व में निर्गत पत्र के आलोक में लंबित जांच/कार्यवाही की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को शीघ्र अद्यतन स्थिति उपलब्ध कराने एवं कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया।
प्रखंड बिशुनपुर के ग्राम नरमा की उर्शिला कुमारी द्वारा राशन कार्ड में पुत्री का नाम जोड़ने में हो रही देरी के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को मामले का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थी को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
प्रखंड सिसई अंतर्गत ग्राम बानपुर पानीलता के सुरेश उराँव द्वारा आवास निर्माण हेतु भूमि पर अनुमति प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया गया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
प्रखंड कामडारा के ग्राम कोटवो के आनंद मसीह तोपनो, अंजुल तोपनो एवं बिनोद तोपनो द्वारा भूमि सुधार उपसमाहर्ता, बसिया न्यायालय में लंबित S.A.R. वादों के निष्पादन में विलंब की समस्या रखी गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को वादों की समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन एवं आदेश उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त अन्य आवेदकों द्वारा भी पेंशन, जन वितरण प्रणाली, राजस्व मामलों एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिन पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी एवं सुलभ मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 305(e) BNS आरोपी चालक गिरीश नारायण यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जमुई थाना सेलमपुर जिला देवरिया उत्तरप्रदेश विवरण - दिनांक 20/04/2026 को थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत बड़कीमहरी तिराहा के पास ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 07 बीए 2389 के चालक द्वारा अन्य वाहन के लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के परिणामस्वरूप ट्रेलर में हुए मामूली नुकसान की भरपाई करने राष्ट्रीय राजमार्ग में गति नियंत्रण हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगाकर रखें शासकीय स्टॉपर को चोरी कर अपने ट्रेलर वाहन में लोड कर ले जाया जा रहा था जिसे मुखबिर के ज़रिए यातायात पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर डुमरखी ढाबा के पास उक्त ट्रेलर चालक को वाहन एवं चोरी किया हुआ 02 नग स्टॉपर के साथ पकड़ा गया। घटना पर थाना बलरामपुर में आरोपी चालक गिरीश नारायण यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जमुई थाना सेलमपुर जिला देवरिया उत्तरप्रदेश के विरुद्ध अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 305(e) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी ट्रेलर चालक के कब्जे से चोरी किया हुआ 02 नग पुलिस स्टॉपर जिसकी कीमत लगभग 30,000/- रुपये है तथा घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 बीए 2389 को जप्त किया गया। विवेचना पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आज दिनांक 21/04/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड में जिला जेल दाखिल कराया गया है।
    1
    अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 305(e) BNS
आरोपी चालक गिरीश नारायण यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जमुई थाना सेलमपुर जिला देवरिया उत्तरप्रदेश
विवरण - दिनांक 20/04/2026 को थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत बड़कीमहरी तिराहा के पास ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 07 बीए 2389 के चालक द्वारा अन्य वाहन के लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के परिणामस्वरूप ट्रेलर में हुए मामूली नुकसान की भरपाई करने राष्ट्रीय राजमार्ग में गति नियंत्रण हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगाकर रखें शासकीय स्टॉपर को चोरी कर अपने ट्रेलर वाहन में लोड कर ले जाया जा रहा था जिसे मुखबिर के ज़रिए यातायात पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर डुमरखी ढाबा के पास उक्त ट्रेलर चालक को वाहन एवं चोरी किया हुआ 02 नग स्टॉपर के साथ पकड़ा गया। घटना पर थाना बलरामपुर में आरोपी चालक गिरीश नारायण यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जमुई थाना सेलमपुर जिला देवरिया उत्तरप्रदेश के विरुद्ध अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 305(e) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी ट्रेलर चालक के कब्जे से चोरी किया हुआ 02 नग पुलिस स्टॉपर जिसकी कीमत लगभग 30,000/- रुपये है तथा घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 बीए 2389 को जप्त किया गया। विवेचना पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आज दिनांक 21/04/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड में जिला जेल दाखिल कराया गया है।
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • रिपोर्टर की आवश्यकता है संपर्क करें 7089 057916
    1
    रिपोर्टर की आवश्यकता है संपर्क करें 7089 057916
    user_Arvind tirkey
    Arvind tirkey
    पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.