कोरबा/कुसमुंडा:-तेज आंधी-तूफान में गिरी निर्माणाधीन दीवार, पड़ोसी परिवार दबा। कोरबा में अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश के बीच कुसमुंडा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। कुसमुंडा अंतर्गत प्रेम नगर कपाटमुड़ा मार्ग पर संतोष वर्मा द्वारा मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान मकान की तीसरी मंजिल पर बनी नई दीवार तेज आंधी-तूफान में अचानक भरभराकर गिर गई।गिरी हुई दीवार सीधे पड़ोसी अजय धनवार के घर पर जा गिरी, जिससे घर का छप्पर टूट गया और ईंटों का मलबा अंदर सो रहे अजय धनवार, उनकी पत्नी और बच्चे पर गिर पड़ा। हादसे के समय तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और भयावह दृश्य देख सन्न रह गए। मोहल्लेवासियों की तत्परता से तीनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और तत्काल कोरबा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

- पौना गांव में बरातियों के ऊपर लाठी डंडे से हमला , 5 आरोपी गिरफ्तार ।1
- Post by Hari Sharma Sharma1
- बिलासपुर में सुकून फाउंडेशन का ऐतिहासिक परिचय सम्मेलन — रिश्तों को नई दिशा, समाज सेवा का प्रेरणादायक संदेश1
- हमारे गांव का तालाब है जो कि इतना ज्यादा गंदा है कि इसमें लोग नहाना भी पसंद नहीं करते यहां के लोगों को नजर ही नहीं पड़ती यहां के पंच सरपंच भी ध्यान नही दे रहे ऐसे में आम नागरिक क्या ही कर सकता है।। मेरा आग्रह है कि आप हमारी मदद करें।।1
- अंबिकापुर, 21 अप्रैल 2026। सरगुजा पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है, बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में थाना मणीपुर और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। कैसे पकड़े गए आरोपी? मामले की शुरुआत 10 अप्रैल को हुई, जब भगवानपुर निवासी शिवम रवानी ने अपनी अपाचे बाइक चोरी होने की रिपोर्ट थाना मणीपुर में दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर दीपक प्रजापति (23 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने शहर और आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। साथी आरोपी भी गिरफ्तार पूछताछ में दीपक ने अपने साथी जावेद खान (28 वर्ष) का नाम बताया, जिसके पास चोरी की एक अपाचे बाइक थी। पुलिस ने जावेद को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक बरामद की। कई स्थानों से की चोरी आरोपियों ने अंबिकापुर के जिला अस्पताल, मिशन अस्पताल, महामाया चौक और चांदो बाजार सहित विभिन्न स्थानों से अलग-अलग समय में मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया है। पहले से दर्ज हैं मामले - पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं और वे पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। सरगुजा पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना मणीपुर, लुंड्रा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- 70890579161
- मंगलवार सुबह नकटिखार बायपास मार्ग के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बालको नगर निवासी दंपत्ति की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।जानकारी के अनुसार, बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ गोढ़ी गांव में आयोजित एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कचन्दा नाला के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि बहरुराम रात्रे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।1
- भीम रेजिमेंट ने की आवारा पशुओं पर रेडियम लगाने की मांग ।1
- Post by Hari Sharma Sharma1