logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झींझक कानपुर देहात पुलिस चौकी झींझक के पास ट्रैन से आत्म हत्या करने आई किशोरी को अज्ञात व्यक्ति ने जान जोखिम मे डालकर बचाया झींझक रेलवे क्रासिंग पर शाम करीब 7बजे एक किशोरी जो थाना रसूलाबाद के ग्राम लाला निवादा की रहने वाली है आत्म हत्या के उद्देश्य से रेल पटरी पर आई किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे जान जोखिम मे डालकर बचाया किशोरी के मुताविक वह किसी से प्यार करती थी जिसके कारण वह दुखी थी वह अपनी बड़ी मम्मी के घर जो झींझक के कमलाबाग मे रहती है उसी के घर आई हुई थी बाकी कारणों का पता पुलिस कर रही है

2 hrs ago
user_Chhunna khan
Chhunna khan
Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

झींझक कानपुर देहात पुलिस चौकी झींझक के पास ट्रैन से आत्म हत्या करने आई किशोरी को अज्ञात व्यक्ति ने जान जोखिम मे डालकर बचाया झींझक रेलवे क्रासिंग पर शाम करीब 7बजे एक किशोरी जो थाना रसूलाबाद के ग्राम लाला निवादा की रहने वाली है आत्म हत्या के उद्देश्य से रेल पटरी पर आई किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे जान जोखिम मे डालकर बचाया किशोरी के मुताविक वह किसी से प्यार करती थी जिसके कारण वह दुखी थी वह अपनी बड़ी मम्मी के घर जो झींझक के कमलाबाग मे रहती है उसी के घर आई हुई थी बाकी कारणों का पता पुलिस कर रही है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झींझक में सैनिक की संदिग्ध मौत, मामले में पत्नी समेत तीन पर हत्या का आरोप एफआईआरदर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के सुभाष नगर में किराये के मकान में रह रहे सेना के जवान का शव मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के भाई ने इसे हत्या बताते हुए पत्नी सहित तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के मुरली पुरवा निवासी राजेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना मंगलपुर में दी गई तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई सुवेन्द्र प्रताप सिंह (34) सेना में कार्यरत थे और पत्नी व बच्चों के साथ झींझक के वार्ड नंबर 11 सुभाष नगर में किराये के मकान में रह रहे थे। वह करीब 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। परिजनों का कहना है कि मृतक और उनकी पत्नी के बीच पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता था। बताया गया कि मृतक ने करीब दो माह पहले फंड से लगभग 30 लाख रुपये निकाले थे और एक प्लॉट भी बेचा था। आरोप है कि 26-27 अप्रैल की रात सुवेन्द्र प्रताप सिंह को चोट पहुंचाकर उनकी हत्या की गई। मौके पर कई जगह खून के धब्बे मिलने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से फर्श धोने की भी बात तहरीर में कही गई है। मृतक के भाई ने भाभी निधि देवी, उनके भाई कुलदीप सिंह और मामा नवीन सिंह समेत अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या में शामिल होने का शक जताया है। आरोप है कि पैसों को लेकर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मृतक के साले ने फोन पर दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना मंगलपुर पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    झींझक में सैनिक की संदिग्ध मौत,  मामले में पत्नी समेत तीन पर हत्या का आरोप एफआईआरदर्ज 
मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के सुभाष नगर में किराये के मकान में रह रहे सेना के जवान का शव मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के भाई ने इसे हत्या बताते हुए पत्नी सहित तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के मुरली पुरवा निवासी राजेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना मंगलपुर में दी गई तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई सुवेन्द्र प्रताप सिंह (34) सेना में कार्यरत थे और पत्नी व बच्चों के साथ झींझक के वार्ड नंबर 11 सुभाष नगर में किराये के मकान में रह रहे थे। वह करीब 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे।
परिजनों का कहना है कि मृतक और उनकी पत्नी के बीच पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता था। बताया गया कि मृतक ने करीब दो माह पहले फंड से लगभग 30 लाख रुपये निकाले थे और एक प्लॉट भी बेचा था। आरोप है कि 26-27 अप्रैल की रात सुवेन्द्र प्रताप सिंह को चोट पहुंचाकर उनकी हत्या की गई। मौके पर कई जगह खून के धब्बे मिलने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से फर्श धोने की भी बात तहरीर में कही गई है।
मृतक के भाई ने भाभी निधि देवी, उनके भाई कुलदीप सिंह और मामा नवीन सिंह समेत अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या में शामिल होने का शक जताया है। आरोप है कि पैसों को लेकर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना की सूचना मृतक के साले ने फोन पर दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
थाना मंगलपुर पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आगरा में छात्र के साथ घटना पर बवाल, व्यापारी परिवार से मिले गोविंद प्रधान पीयूष मल्होत्रा के बेटे संग स्कूल में हुई घटना, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा, आगरा प्रशासन पर दबाव स्कूल घटना पर सियासी हलचल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज “हम पीड़ित परिवार के साथ हैं” – गोविंद प्रधान का बयान
    1
    आगरा में छात्र के साथ घटना पर बवाल, व्यापारी परिवार से मिले गोविंद प्रधान
पीयूष मल्होत्रा के बेटे संग स्कूल में हुई घटना, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा, आगरा प्रशासन पर दबाव
स्कूल घटना पर सियासी हलचल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज
“हम पीड़ित परिवार के साथ हैं” – गोविंद प्रधान का बयान
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोगों को लगता है कि रावण अपने घमंड की वजह मारा था पर रावण 10 शीश वाला रावण कैलाश पर्वत उठाने की ताकत रखता था
    1
    लोगों को लगता है कि रावण अपने घमंड की वजह मारा था पर रावण 10 शीश वाला रावण कैलाश पर्वत उठाने की  ताकत रखता था
    user_Rishi Babu Ahirani
    Rishi Babu Ahirani
    मैथ, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई युवक की मौत, हुई पहचान। औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे पर रौतियापुर स्थित विनायक पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के बरना गांव निवासी पारस प्रसाद के रूप में हुई। पारस नोएडा के एक होटल में कार्यरत था और बाइक से अपने घर जा रहा था। करीब दो महीने पहले ही उसने नई मोटरसाइकिल खरीदी थी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। गुरुवार रात मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में तैनात सिपाही देवीराम गुर्जर ने ईमानदारी का परिचय देते हुए पारस की जेब में मिले एक लाख रुपये नकद सहित अन्य सामान परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि पारस अपनी बच्ची के लिए चप्पल भी लेकर जा रहा था, जो बैग से सुरक्षित मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में गहरा शोक है।
    1
    तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई युवक की मौत, हुई पहचान। औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे पर रौतियापुर स्थित विनायक पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के बरना गांव निवासी पारस प्रसाद के रूप में हुई। पारस नोएडा के एक होटल में कार्यरत था और बाइक से अपने घर जा रहा था। करीब दो महीने पहले ही उसने नई मोटरसाइकिल खरीदी थी।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। गुरुवार रात मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में तैनात सिपाही देवीराम गुर्जर ने ईमानदारी का परिचय देते हुए पारस की जेब में मिले एक लाख रुपये नकद सहित अन्य सामान परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि पारस अपनी बच्ची के लिए चप्पल भी लेकर जा रहा था, जो बैग से सुरक्षित मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में गहरा शोक है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बौद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध विद्या निकेतन में भव्य आयोजन, शांति और अहिंसा का गूंजा संदेश औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र के रसूलपुर स्थित बौद्ध विद्या निकेतन विद्यालय में बौद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। सुखरानी देवी जन कल्याण एवं शिक्षा प्रसार समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं कैंडिल प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों तथा अहिंसा, करुणा और शांति के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने बुद्ध के विचारों की वर्तमान समय में बढ़ती प्रासंगिकता पर जोर देते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे और अहिंसा को अपनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक सियाराम गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें भारतीय संस्कृति व महान विभूतियों के विचारों से जोड़ते हैं। इस अवसर पर राजबहादुर सिंह, पूरन सिंह, हरिशंकर यादव, संकल्प राव गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी द्वारा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने शांति, सकारात्मकता और प्रेरणा का संदेश देते हुए सभी के मन में नई ऊर्जा का संचार किया।
    2
    बौद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध विद्या निकेतन में भव्य आयोजन, शांति और अहिंसा का गूंजा संदेश
औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र के रसूलपुर स्थित बौद्ध विद्या निकेतन विद्यालय में बौद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। सुखरानी देवी जन कल्याण एवं शिक्षा प्रसार समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं कैंडिल प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों तथा अहिंसा, करुणा और शांति के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे।
मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने बुद्ध के विचारों की वर्तमान समय में बढ़ती प्रासंगिकता पर जोर देते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे और अहिंसा को अपनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधक सियाराम गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें भारतीय संस्कृति व महान विभूतियों के विचारों से जोड़ते हैं।
इस अवसर पर राजबहादुर सिंह, पूरन सिंह, हरिशंकर यादव, संकल्प राव गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी द्वारा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।
पूरे आयोजन ने शांति, सकारात्मकता और प्रेरणा का संदेश देते हुए सभी के मन में नई ऊर्जा का संचार किया।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अछल्दा क्षेत्र के ग्राम पसैया के प्रधान पद प्रत्याशी रिंकू राजपूत को पूर्वा उदैई में दबंगों ने घेरकर पीटा, मारपीट के दौरान घड़ी व गमछा भी छीना गया। घायल को अछल्दा CHC में भर्ती कराया गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी। #Auraiya #Achhalda #UPNews #CrimeNews #BreakingNews
    3
    अछल्दा क्षेत्र के ग्राम पसैया के प्रधान पद प्रत्याशी रिंकू राजपूत को पूर्वा उदैई में दबंगों ने घेरकर पीटा, मारपीट के दौरान घड़ी व गमछा भी छीना गया।
घायल को अछल्दा CHC में भर्ती कराया गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
#Auraiya #Achhalda #UPNews #CrimeNews #BreakingNews
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिचौली में शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के बैनर तले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शुक्रवार की दोपहर 2 बजे सरकार का पुतला फूंका और अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरिता दोहरे ने किया। कार्यक्रम में सरिता दोहरे के साथ शैलेंद्र प्रजापति, दिलीप तिवारी, आशीष यादव, राजू दोहरे एवं रेशमा बेगम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी लगातार परेशान हो रहा है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं को नजर अंदाज कर रही है। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंत में सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया और जनता के हक की आवाज उठाने की बात दोहराई।
    1
    कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिचौली में शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के बैनर तले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शुक्रवार की दोपहर 2 बजे सरकार का पुतला फूंका और अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरिता दोहरे ने किया।
कार्यक्रम में सरिता दोहरे के साथ शैलेंद्र प्रजापति, दिलीप तिवारी, आशीष यादव, राजू दोहरे एवं रेशमा बेगम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी लगातार परेशान हो रहा है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं को नजर अंदाज कर रही है। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंत में सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया और जनता के हक की आवाज उठाने की बात दोहराई।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.