logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#खानपुर: मुआवजा और बीमा क्लेम को लेकर भारतीय किसान संघ का धरना प्रदर्शन कृषि उपज मंडी से मिनी सचिवालय तक निकाली गई वाहन रैली, तहसील अध्यक्ष शंकरलाल के नेतृत्व में एसडीएम को...

5 hrs ago
user_Rakesh Nagar
Rakesh Nagar
Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
5 hrs ago

#खानपुर: मुआवजा और बीमा क्लेम को लेकर भारतीय किसान संघ का धरना प्रदर्शन कृषि उपज मंडी से मिनी सचिवालय तक निकाली गई वाहन रैली, तहसील अध्यक्ष शंकरलाल के नेतृत्व में एसडीएम को...

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों से दहशत, सालरखो गांव में सेंधमारी कर नगदी व पोस्ता दाना ले उड़े चोर हरनावदाशाहजी. क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ताजा मामला सालरखो गांव का है, जहां सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक मकान की दीवार में सेंध लगाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सालरखो निवासी सुरेश लोधा के घर में चोरों ने पिछवाड़े की दीवार तोड़कर प्रवेश किया। घटना के समय घर के सदस्य गर्मी के कारण बाहर बरामदे में सो रहे थे। कूलर और पंखों की आवाज का फायदा उठाते हुए चोरों ने चुपचाप घर में घुसकर करीब 65 हजार रुपए की नगदी और लगभग 15 किलो डोडा पोस्त (पोस्ता दाना) चोरी कर लिया। चोरों ने घर में रखे कपड़े और अन्य सामान को पास के खेत में फेंक दिया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने केवल कीमती सामान को ही निशाना बनाया। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी इसी गांव में एक अन्य मकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी का प्रयास किया गया था, हालांकि उस समय चोरों को सफलता नहीं मिली। ग्रामीण चंदमोहन लववंशी ने बताया कि गांव में इस प्रकार की यह पहली बड़ी चोरी की घटना है, जिससे लोगों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन वारदातों का खुलासा नहीं किया गया तो क्षेत्र में असुरक्षा की भावना और बढ़ सकती है। पुलिस से अपेक्षा की जा रही है कि वह जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर चोरी का खुलासा करे और क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाए।
    2
    हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों से दहशत, सालरखो गांव में सेंधमारी कर नगदी व पोस्ता दाना ले उड़े चोर
हरनावदाशाहजी. क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ताजा मामला सालरखो गांव का है, जहां सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक मकान की दीवार में सेंध लगाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सालरखो निवासी सुरेश लोधा के घर में चोरों ने पिछवाड़े की दीवार तोड़कर प्रवेश किया। घटना के समय घर के सदस्य गर्मी के कारण बाहर बरामदे में सो रहे थे। कूलर और पंखों की आवाज का फायदा उठाते हुए चोरों ने चुपचाप घर में घुसकर करीब 65 हजार रुपए की नगदी और लगभग 15 किलो डोडा पोस्त (पोस्ता दाना) चोरी कर लिया।
चोरों ने घर में रखे कपड़े और अन्य सामान को पास के खेत में फेंक दिया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने केवल कीमती सामान को ही निशाना बनाया। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी इसी गांव में एक अन्य मकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी का प्रयास किया गया था, हालांकि उस समय चोरों को सफलता नहीं मिली। ग्रामीण चंदमोहन लववंशी ने बताया कि गांव में इस प्रकार की यह पहली बड़ी चोरी की घटना है, जिससे लोगों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं।
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन वारदातों का खुलासा नहीं किया गया तो क्षेत्र में असुरक्षा की भावना और बढ़ सकती है। पुलिस से अपेक्षा की जा रही है कि वह जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर चोरी का खुलासा करे और क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाए।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मोड़क पुलिस ने पेश कि मानवता कि मिसाल जिसकी आमजन ने कि दिल से सराहना मोड़क पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल जिसकी आमजन ने की दिल से सराहना पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण श्री सुजीत शंकर जिला कोटा ग्रामीण ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा द्वारा वरिष्ठ जनो के लिए वरिष्ठ जन सम्भल योजना (Senior's Not Alone) चलाई जा रही है इसके अंतर्गत अकेले रह रहे बुजुर्गों की सहायता, सुरक्षा और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जिला कोटा ग्रामीण के प्रत्येक वृताधिकारीगण, थाना अधिकारीगण को निर्देशित किया हुआ है थाना मोड़क पुलिस को आज दिनांक 04.08.26 को सुचना मिली कि एक बुजुर्ग व्यक्ति मोडक बाईपास ब्रिज के पास सडक के किनारे बेहोशी हालात में पडा हुआ है इस पर श्री राजेन्द्र प्रसाद उनि थानधिकारी थाना मोडक जिला कोटा ग्रामीण मय जाप्ता श्री डोरी सिंह हैड कानि 378 श्री अबरार कानि 657 द्वारा त्वरित कार्यवाही व सहायता उपलब्ध कराने हेतु रोड पर पड़े बुजुर्ग के पास पहुंचे। बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के कारण व बेहोशी हालात में होने के कारण ईलाज हेतु तत्काल थाने के सरकारी वाहन से नजदीकी मोड़क गांव सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया और श्रीमान एमओ साहब से मिलकर लकर बुजुर्ग का चेकअप करवाकर ईलाज हेतु अस्पताल मे भर्ती करवाया व आवश्यक जांचे करवायी जाकर बुजुर्ग व्यक्ति का ईलाज करवाया व बुजुर्ग व्यक्ति को खाना खिलाकर बुजुर्ग व्यक्ति से आत्मीयता से नाम व पता पुछा तो अपना नाम नारायण लाल पुत्र श्री गोपाललाल जाति ब्राह्मण उम्र 75 साल निवासी सुसनेर मध्यप्रदेश हाल छापेडा मोडक स्टेशन थाना मोडक जिला कोटा ग्रामीण का होना बताया एवं करीब 40 साल से परिजन कस्तुरी बाई निवासी छापेडा मोडक स्टेशन के साथ रहना बताया इस पर बुजुर्ग का उसके साथ रह रही परिजन कस्तूरी बाई से संपर्क कर उनको सकुशल सुपुर्द किया गया एवं उनको बताया कि जब भी पुलिस की किसी भी प्रकार से आपको सहायता की जरूरत हो तो आप पुलिस थाना मोडक से संपर्क कर सकते हो। आमजन से अपीलः- यदि जिला कोटा ग्रामीण क्षेत्र मे कोई भी बुजुर्ग दंपति अकेले रहते है तो उनको किसी भी सहायता की आवश्यकता हो तो वह तुंरत संबंधित थाने के हेल्पलाईन नम्बर व पुलिस कंट्रोल रूम जिला कोटा ग्रामीण से संपर्क कर सकते है।
    4
    मोड़क पुलिस ने पेश कि मानवता कि मिसाल जिसकी आमजन ने कि दिल से सराहना 
मोड़क पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल जिसकी आमजन ने की दिल से सराहना
पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण श्री सुजीत शंकर जिला कोटा ग्रामीण ने बताया कि पुलिस
मुख्यालय जयपुर द्वारा द्वारा वरिष्ठ जनो के लिए वरिष्ठ जन सम्भल योजना (Senior's Not Alone) चलाई जा रही है इसके अंतर्गत अकेले रह रहे बुजुर्गों की सहायता, सुरक्षा और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जिला कोटा ग्रामीण के प्रत्येक वृताधिकारीगण, थाना अधिकारीगण को निर्देशित किया हुआ है
थाना मोड़क पुलिस को आज दिनांक 04.08.26 को सुचना मिली कि एक बुजुर्ग व्यक्ति मोडक बाईपास ब्रिज के पास सडक के किनारे बेहोशी हालात में पडा हुआ है इस पर श्री राजेन्द्र प्रसाद उनि थानधिकारी थाना मोडक जिला कोटा ग्रामीण मय जाप्ता श्री डोरी सिंह हैड कानि 378 श्री अबरार कानि 657 द्वारा त्वरित कार्यवाही व सहायता उपलब्ध कराने हेतु रोड पर पड़े बुजुर्ग के पास पहुंचे। बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के कारण व बेहोशी हालात में होने के कारण ईलाज हेतु तत्काल थाने के सरकारी वाहन से नजदीकी मोड़क गांव सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया और श्रीमान एमओ साहब से मिलकर लकर बुजुर्ग का चेकअप करवाकर ईलाज हेतु अस्पताल मे भर्ती करवाया व आवश्यक जांचे करवायी जाकर बुजुर्ग व्यक्ति का ईलाज करवाया व बुजुर्ग व्यक्ति को खाना खिलाकर बुजुर्ग व्यक्ति से आत्मीयता से नाम व पता पुछा तो अपना नाम नारायण लाल पुत्र श्री गोपाललाल जाति ब्राह्मण उम्र 75 साल निवासी सुसनेर मध्यप्रदेश हाल छापेडा मोडक स्टेशन थाना मोडक जिला कोटा ग्रामीण का होना बताया एवं करीब 40 साल से परिजन कस्तुरी बाई निवासी छापेडा मोडक स्टेशन के साथ रहना बताया इस पर बुजुर्ग का उसके साथ रह रही परिजन कस्तूरी बाई से संपर्क कर उनको सकुशल सुपुर्द किया गया एवं उनको बताया कि जब भी पुलिस की किसी भी प्रकार से आपको सहायता की जरूरत हो तो आप पुलिस थाना मोडक से संपर्क कर सकते हो।
आमजन से अपीलः- यदि जिला कोटा ग्रामीण क्षेत्र मे कोई भी बुजुर्ग दंपति अकेले रहते है तो उनको किसी भी सहायता की आवश्यकता हो तो वह तुंरत संबंधित थाने के हेल्पलाईन नम्बर व पुलिस कंट्रोल रूम जिला कोटा ग्रामीण से संपर्क कर सकते है।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • हर घर जल योजना से लोगों को घर बैठे मिल रहा पेयजल योजना का लाभ शाहाबाद उपखण्ड के ढिकवानी ग्राम पंचायत में हर घर जल योजना के तहत ढिकवानी ग्राम पंचायत में हजारों ST, SC, OBC एवं PVTG सहरिया परिवारों को पेयजल सुविधा का लाभ मिल रहा है। जलापूर्ति लाइन में लीकेज के कारण उत्पन्न समस्या को तकनीकी स्तर पर ठीक कर स्थायी समाधान किया गया है। तकनीकी सहायक ललित मेहता ने बताया कि पाइपलाइन की लीकेज को दुरुस्त कर दिया गया है और जलापूर्ति व्यवस्था को सामान्य रूप से संचालित किया जा रहा है। जल समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष आशीष मेहता ने कहा कि योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों को घर बैठे पेयजल सुविधा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था के बेहतर संचालन और पाइपलाइन की सुरक्षा एवं देखरेख में ग्रामीणों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
    3
    हर घर जल योजना से लोगों को घर बैठे मिल रहा पेयजल योजना का लाभ
शाहाबाद उपखण्ड के ढिकवानी ग्राम पंचायत में हर घर जल योजना के तहत ढिकवानी ग्राम पंचायत में हजारों ST, SC, OBC एवं PVTG सहरिया परिवारों को पेयजल सुविधा का लाभ मिल रहा है। 
जलापूर्ति लाइन में लीकेज के कारण उत्पन्न समस्या को तकनीकी स्तर पर ठीक कर स्थायी समाधान किया गया है। तकनीकी सहायक ललित मेहता ने बताया कि पाइपलाइन की लीकेज को दुरुस्त कर दिया गया है और जलापूर्ति व्यवस्था को सामान्य रूप से संचालित किया जा रहा है। 
जल समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष आशीष मेहता ने कहा कि योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों को घर बैठे पेयजल सुविधा उपलब्ध हो रही है। 
उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था के बेहतर संचालन और पाइपलाइन की सुरक्षा एवं देखरेख में ग्रामीणों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    12 hrs ago
  • सुनेल में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी। सुनेल (झालावाड़), 3 अगस्त। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में सुनेल तहसील में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। पिड़ावा–भवानीमंडी मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी के सामने 31 जुलाई से शुरू हुआ यह धरना लगातार बारिश के बावजूद जारी है, जहां किसान बरसाती टेंट के नीचे अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।
    1
    सुनेल में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी।
सुनेल (झालावाड़), 3 अगस्त। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में सुनेल तहसील में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। पिड़ावा–भवानीमंडी मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी के सामने 31 जुलाई से शुरू हुआ यह धरना लगातार बारिश के बावजूद जारी है, जहां किसान बरसाती टेंट के नीचे अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।
    user_Hadoti Khabar
    Hadoti Khabar
    Newspaper publisher Sunel, Jhalawar•
    5 min ago
  • 5वें दिन भी किसानों का अडिग संघर्ष: 35 डिग्री गर्मी, सूखते खेत और धरना स्थल पर डटे अन्नदाता, बकानी में दूध-फल-सब्जी व्यापारियों का मिला समर्थन 5वें दिन भी किसानों का अडिग संघर्ष: 35 डिग्री गर्मी, सूखते खेत और धरना स्थल पर डटे अन्नदाता, बकानी में दूध-फल-सब्जी व्यापारियों का मिला समर्थन बकानी, झालावाड़, 4 अगस्त। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में खरीफ-2025 के स्वीकृत प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं आपदा प्रबंधन राहत कोष से बकाया मुआवजा किसानों के खातों में जमा कराने की मांग को लेकर बकानी तहसील मुख्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। लगभग 35 डिग्री तापमान और बरसाती टेंट के भीतर कठिन परिस्थितियों के बावजूद किसानों का हौसला नहीं डिगा। धरने के बीच किसानों की चिंता और भी बढ़ गई है। लगातार दो दिनों से क्षेत्र में वर्षा नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसल मुरझाने की स्थिति में पहुंच गई है, फिर भी किसान अपने खेतों की चिंता छोड़कर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक स्वीकृत बीमा एवं मुआवजा राशि उनके खातों में जमा नहीं होगी, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे, क्योंकि आर्थिक संकट के कारण अगली खेती करना भी मुश्किल होता जा रहा है। धरने के समर्थन में आज बकानी कस्बे के दूध, फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखकर किसानों के साथ एकजुटता दिखाई। व्यापारियों ने कहा कि किसान समृद्ध होगा तभी बाजार और समाज समृद्ध होगा। इसलिए किसानों के न्यायपूर्ण आंदोलन के समर्थन में यह सांकेतिक बंद रखा गया। भारतीय किसान संघ ने कहा कि वह एक गैर-राजनीतिक, राष्ट्रवादी किसान संगठन है, जो संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का कार्य करता है। संगठन का कहना है कि शांतिपूर्ण आंदोलनों की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जबकि उग्र आंदोलनों पर शीघ्र निर्णय लिए जाते हैं। इससे किसानों में गहरा असंतोष व्याप्त है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में प्रशासन द्वारा किसानों को चार दिन में स्वीकृत बीमा एवं मुआवजा राशि खातों में जमा कराने का लिखित आश्वासन दिया गया था, लेकिन अधिकांश किसानों को आज तक राशि प्राप्त नहीं हुई। यही कारण है कि किसान पुनः धरना देने को विवश हुए हैं। भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। यदि भविष्य में किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी। आज के धरना-प्रदर्शन में चित्तौड़ प्रांत मंत्री जगदीश खाती, प्रांत पशुपालन एवं डेयरी प्रमुख श्री किशन पाटीदार, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, जिला सह मंत्री मनोहर सिंह चौहान, जिला गौ सेवा प्रमुख बालू सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार, तहसील मंत्री नानूराम लोधा, जिला कार्यकारिणी सदस्य पूरीलाल दांगी, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, मुकेश पाटीदार सहित भारतीय किसान संघ के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। भारतीय किसान संघ का स्पष्ट संदेश है— "जब तक किसानों का स्वीकृत फसल बीमा एवं मुआवजा किसानों के खातों में जमा नहीं होगा, तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।"
    1
    5वें दिन भी किसानों का अडिग संघर्ष: 35 डिग्री गर्मी, सूखते खेत और धरना स्थल पर डटे अन्नदाता, बकानी में दूध-फल-सब्जी व्यापारियों का मिला समर्थन
5वें दिन भी किसानों का अडिग संघर्ष: 35 डिग्री गर्मी, सूखते खेत और धरना स्थल पर डटे अन्नदाता, बकानी में दूध-फल-सब्जी व्यापारियों का मिला समर्थन
बकानी, झालावाड़, 4 अगस्त।
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में खरीफ-2025 के स्वीकृत प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं आपदा प्रबंधन राहत कोष से बकाया मुआवजा किसानों के खातों में जमा कराने की मांग को लेकर बकानी तहसील मुख्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। लगभग 35 डिग्री तापमान और बरसाती टेंट के भीतर कठिन परिस्थितियों के बावजूद किसानों का हौसला नहीं डिगा।
धरने के बीच किसानों की चिंता और भी बढ़ गई है। लगातार दो दिनों से क्षेत्र में वर्षा नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसल मुरझाने की स्थिति में पहुंच गई है, फिर भी किसान अपने खेतों की चिंता छोड़कर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक स्वीकृत बीमा एवं मुआवजा राशि उनके खातों में जमा नहीं होगी, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे, क्योंकि आर्थिक संकट के कारण अगली खेती करना भी मुश्किल होता जा रहा है।
धरने के समर्थन में आज बकानी कस्बे के दूध, फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखकर किसानों के साथ एकजुटता दिखाई। व्यापारियों ने कहा कि किसान समृद्ध होगा तभी बाजार और समाज समृद्ध होगा। इसलिए किसानों के न्यायपूर्ण आंदोलन के समर्थन में यह सांकेतिक बंद रखा गया।
भारतीय किसान संघ ने कहा कि वह एक गैर-राजनीतिक, राष्ट्रवादी किसान संगठन है, जो संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का कार्य करता है। संगठन का कहना है कि शांतिपूर्ण आंदोलनों की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जबकि उग्र आंदोलनों पर शीघ्र निर्णय लिए जाते हैं। इससे किसानों में गहरा असंतोष व्याप्त है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में प्रशासन द्वारा किसानों को चार दिन में स्वीकृत बीमा एवं मुआवजा राशि खातों में जमा कराने का लिखित आश्वासन दिया गया था, लेकिन अधिकांश किसानों को आज तक राशि प्राप्त नहीं हुई। यही कारण है कि किसान पुनः धरना देने को विवश हुए हैं।
भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। यदि भविष्य में किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी।
आज के धरना-प्रदर्शन में चित्तौड़ प्रांत मंत्री जगदीश खाती, प्रांत पशुपालन एवं डेयरी प्रमुख श्री किशन पाटीदार, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, जिला सह मंत्री मनोहर सिंह चौहान, जिला गौ सेवा प्रमुख बालू सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार, तहसील मंत्री नानूराम लोधा, जिला कार्यकारिणी सदस्य पूरीलाल दांगी, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, मुकेश पाटीदार सहित भारतीय किसान संघ के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
भारतीय किसान संघ का स्पष्ट संदेश है—
"जब तक किसानों का स्वीकृत फसल बीमा एवं मुआवजा किसानों के खातों में जमा नहीं होगा, तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।"
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • विशाल कावड़ यात्रा का हुआ शुभारंभ सीताबाड़ी से जल भरकर मध्य प्रदेश के बदरवास में किया जाएगा महाभिशेख शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के पवित्र तीर्थ स्थल सीताबाड़ी में सावन महीने के दिनों में भक्तों का ताँता लगा रहता है इसी क्रम में सोमवार को बदरवास मध्य प्रदेश के मित्रमण्डली द्वारा सीताबाड़ी स्थित लक्ष्मण जी मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ लक्ष्मण कुंड से जल भरकर कावड़ यात्रा प्रारंभ की गई। कावड़ यात्रा में लगभग 150 लोग शामिल हैं। वहीं 51 भक्त कावड़ लेकर चल रहे हैं अन्य लोग साथ में डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए एक जैसे परिधान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 से समरानिया पहुंचे जहां रात्रि विश्राम किया गया कावड़ यात्रा का जगह जगह स्वागत भी किया जा रहा है। कावड़ यात्रा 9 अगस्त को बदरवास स्थित मां भुवनेश्वरी मंदिर गढ़ी पहुंचेगी जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद पूरे सावन महीने में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा अंत में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
    3
    विशाल कावड़ यात्रा का हुआ शुभारंभ सीताबाड़ी से जल भरकर मध्य प्रदेश के बदरवास में किया जाएगा महाभिशेख 
शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के पवित्र तीर्थ स्थल सीताबाड़ी में सावन महीने के दिनों में भक्तों का ताँता लगा रहता है इसी क्रम में सोमवार को बदरवास मध्य प्रदेश के मित्रमण्डली द्वारा सीताबाड़ी स्थित लक्ष्मण जी मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ लक्ष्मण कुंड से जल भरकर कावड़ यात्रा प्रारंभ की गई। कावड़ यात्रा में लगभग 150 लोग शामिल हैं। वहीं 51 भक्त कावड़ लेकर चल रहे हैं अन्य लोग साथ में डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए एक जैसे परिधान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 से समरानिया पहुंचे जहां रात्रि विश्राम किया गया कावड़ यात्रा का जगह जगह स्वागत भी किया जा रहा है। कावड़ यात्रा 9 अगस्त को बदरवास स्थित मां भुवनेश्वरी मंदिर गढ़ी पहुंचेगी जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद पूरे सावन महीने में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा अंत में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    12 hrs ago
  • दिल्ली जंतर मंतर पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज मोदी डर के भागा
    1
    दिल्ली जंतर मंतर पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज मोदी डर के भागा
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.