Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुनेल में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी। सुनेल (झालावाड़), 3 अगस्त। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में सुनेल तहसील में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। पिड़ावा–भवानीमंडी मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी के सामने 31 जुलाई से शुरू हुआ यह धरना लगातार बारिश के बावजूद जारी है, जहां किसान बरसाती टेंट के नीचे अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।
Hadoti Khabar
सुनेल में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी। सुनेल (झालावाड़), 3 अगस्त। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में सुनेल तहसील में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। पिड़ावा–भवानीमंडी मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी के सामने 31 जुलाई से शुरू हुआ यह धरना लगातार बारिश के बावजूद जारी है, जहां किसान बरसाती टेंट के नीचे अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।
More news from Jhalawar and nearby areas
- झालावाड़ में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा आयोजन, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रदेश स्तर के पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी, पुलिस कार्यों की सराहना। झालावाड़ में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा आयोजन, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रदेश स्तर के पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी, पुलिस कार्यों की सराहना।1
- झालावाड़ में कांग्रेस की सह प्रभारी पूनम पासवान ने संगठन की समीक्षा की, पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर केंद्र सरकार को घेरा झालावाड़। राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान कांग्रेस की सह प्रभारी पूनम पासवान दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को झालावाड़ पहुंचीं। झालावाड़ में चार विधानसभा में उन्होंने निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।1
- राजस्थान युवा आर्युवेद संघ झालावाड़ (अकलेरा) राजस्थान युवा आर्युवेद संघ राजस्थान युवा आर्युवेद संघ 926 पोस्ट खाली है फिर भी क्यों भर्ती टाली है राजस्थान युवा आर्युवेद संघ राजस्थान आर्युवेद संघ राजस्थान युवा आर्युवेद संघ1
- 5वें दिन भी किसानों का अडिग संघर्ष: 35 डिग्री गर्मी, सूखते खेत और धरना स्थल पर डटे अन्नदाता, बकानी में दूध-फल-सब्जी व्यापारियों का मिला समर्थन 5वें दिन भी किसानों का अडिग संघर्ष: 35 डिग्री गर्मी, सूखते खेत और धरना स्थल पर डटे अन्नदाता, बकानी में दूध-फल-सब्जी व्यापारियों का मिला समर्थन बकानी, झालावाड़, 4 अगस्त। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में खरीफ-2025 के स्वीकृत प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं आपदा प्रबंधन राहत कोष से बकाया मुआवजा किसानों के खातों में जमा कराने की मांग को लेकर बकानी तहसील मुख्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। लगभग 35 डिग्री तापमान और बरसाती टेंट के भीतर कठिन परिस्थितियों के बावजूद किसानों का हौसला नहीं डिगा। धरने के बीच किसानों की चिंता और भी बढ़ गई है। लगातार दो दिनों से क्षेत्र में वर्षा नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसल मुरझाने की स्थिति में पहुंच गई है, फिर भी किसान अपने खेतों की चिंता छोड़कर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक स्वीकृत बीमा एवं मुआवजा राशि उनके खातों में जमा नहीं होगी, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे, क्योंकि आर्थिक संकट के कारण अगली खेती करना भी मुश्किल होता जा रहा है। धरने के समर्थन में आज बकानी कस्बे के दूध, फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखकर किसानों के साथ एकजुटता दिखाई। व्यापारियों ने कहा कि किसान समृद्ध होगा तभी बाजार और समाज समृद्ध होगा। इसलिए किसानों के न्यायपूर्ण आंदोलन के समर्थन में यह सांकेतिक बंद रखा गया। भारतीय किसान संघ ने कहा कि वह एक गैर-राजनीतिक, राष्ट्रवादी किसान संगठन है, जो संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का कार्य करता है। संगठन का कहना है कि शांतिपूर्ण आंदोलनों की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जबकि उग्र आंदोलनों पर शीघ्र निर्णय लिए जाते हैं। इससे किसानों में गहरा असंतोष व्याप्त है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में प्रशासन द्वारा किसानों को चार दिन में स्वीकृत बीमा एवं मुआवजा राशि खातों में जमा कराने का लिखित आश्वासन दिया गया था, लेकिन अधिकांश किसानों को आज तक राशि प्राप्त नहीं हुई। यही कारण है कि किसान पुनः धरना देने को विवश हुए हैं। भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। यदि भविष्य में किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी। आज के धरना-प्रदर्शन में चित्तौड़ प्रांत मंत्री जगदीश खाती, प्रांत पशुपालन एवं डेयरी प्रमुख श्री किशन पाटीदार, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, जिला सह मंत्री मनोहर सिंह चौहान, जिला गौ सेवा प्रमुख बालू सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार, तहसील मंत्री नानूराम लोधा, जिला कार्यकारिणी सदस्य पूरीलाल दांगी, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, मुकेश पाटीदार सहित भारतीय किसान संघ के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। भारतीय किसान संघ का स्पष्ट संदेश है— "जब तक किसानों का स्वीकृत फसल बीमा एवं मुआवजा किसानों के खातों में जमा नहीं होगा, तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।"1
- झालावाड_महिला सुरक्षा संकल्प अभियान,जिला पुलिस का पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम हाॅल मे चल रहा कार्यक्रम,महिला सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र मे काम करने वाली महिलाओ को किया सम्मानित,पावर पाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से दी गई जानकारी,डीआईजी पीएचक्यू ममता गुप्ता,एसपी अमित कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी कार्यक्रम मे मौजूद,कार्यक्रम मे स्कूल कॉलेज की छात्राओ सहित जिले से कई समाजसेवी महिलाऐ मौजूद । झालावाड़-जिले मे महिला सुरक्षा संकल्प समारोह के दौरान एक महिला को प्रशस्ति पत्र सम्मानित करते हुए पुलिस अधिकारी दिखाई दे रहे हैं। झालावाड़ जिले में 35 दिनों तक संचालित महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामय समापन समारोह के साथ समापन हुआ। समारोह में कोटा रेंज की डीआईजी (सुरक्षा) ममता गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सशक्त महिला ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है। इस अवसर पर महिला सुरक्षा, जन-जागरूकता और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं, पुलिसकर्मियों, शिक्षकों, सुरक्षा सखियों एवं स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 4 अगस्त तक चले इस अभियान के दौरान जिलेभर में महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से पुलिस ने 17 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं सहित हजारों महिलाओं तक सीधे पहुंच बनाकर उन्हें महिला सुरक्षा कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, हेल्पलाइन 1090 एवं 1930, पॉक्सो अधिनियम, वन स्टॉप सेंटर तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। समापन समारोह में जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुरक्षा सखियों तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान के दौरान कई मामलों में पुलिस ने सक्रिय एवं संवेदनशील कार्यशैली अपनाते हुए समय रहते प्रभावी कार्रवाई की और संभावित अपराधों को रोकने का प्रयास किया। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों का जेंडर सेंसिटाइजेशन प्रशिक्षण, महिला वॉलंटियर्स से संवाद, बुजुर्ग महिलाओं एवं दंपतियों से मुलाकात, श्रमिक महिलाओं को जागरूक करना, विद्यालयों और महाविद्यालयों में ऑनलाइन संवाद, महिला पुलिसकर्मियों के साथ बैठक तथा फ्लैग मार्च सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ समाज में सुरक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा। जिला पुलिस के अनुसार इस अभियान ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक महिलाओं, छात्राओं और आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत किया। अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की बात कही।4
- भोलेनाथ के आराधना का पर्व.श्रावण मास के प्रथम सोमवार को निकली विशाल कावड यात्रा... भोले के मधुर भजनो के साथ नाचते, गाते निकले कावडिये. शामगढ शांति कुंज हरिओम पुरम श्री बटकेश्वर महादेव मंदिर से कावड यात्रा प्रांरभ हुई, यात्रा शामगढ नगर मे शिव हनुमान मंदिर होकर सुवासरा रोड स्थित, श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुची. कावडीयो व भक्तजनो ने जयकारे लगाते हुए भोलेनाथ का जलाअभिषेक किया व महाआरती के साथ प्रसादी वितरण की गई, नगर कावड यात्रा का भव्य स्वागत जगह जगह किया गया... बडी संख्या मे भक्तजनो की उपस्थिती रही..1
- सुनेल में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी। सुनेल (झालावाड़), 3 अगस्त। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में सुनेल तहसील में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। पिड़ावा–भवानीमंडी मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी के सामने 31 जुलाई से शुरू हुआ यह धरना लगातार बारिश के बावजूद जारी है, जहां किसान बरसाती टेंट के नीचे अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।1
- *गरोठ* एमपीबी बिजली विभाग की गाड़ी मेलखेड़ा कुरावन रोड़ हरिपुरा ग्रिट के यहां पलट गयी है गाड़ी में तीन कर्मचारी सवार थे। *गरोठ* एमपीबी बिजली विभाग की गाड़ी मेलखेड़ा कुरावन रोड़ हरिपुरा ग्रिट के यहां पलट गयी है गाड़ी में तीन कर्मचारी सवार थे।1