logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ में युवक पर जानलेवा हमला, सिर फोड़ा — अस्पताल में भर्ती बाढ़ थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नवादा गांव निवासी कमलेश कुमार अपने मोटरसाइकिल से बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान विषहरी स्थान के पास महमदपुर गांव के निखिल और उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने कमलेश कुमार को जबरन पास के बगीचे में ले जाकर ईंट से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। इसके बाद पीठ और पैरों पर भी बेरहमी से मारपीट की गई। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी स्थिति ऐसी हो गई कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

1 hr ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
1 hr ago

बाढ़ में युवक पर जानलेवा हमला, सिर फोड़ा — अस्पताल में भर्ती बाढ़ थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नवादा गांव निवासी कमलेश कुमार अपने मोटरसाइकिल से बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान विषहरी स्थान के पास महमदपुर गांव के निखिल और उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने कमलेश कुमार को जबरन पास के बगीचे में ले जाकर ईंट से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। इसके बाद पीठ और पैरों पर भी बेरहमी से मारपीट की गई। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी स्थिति ऐसी हो गई कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • बाढ़ में युवक पर जानलेवा हमला, सिर फोड़ा — अस्पताल में भर्ती बाढ़ थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नवादा गांव निवासी कमलेश कुमार अपने मोटरसाइकिल से बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान विषहरी स्थान के पास महमदपुर गांव के निखिल और उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने कमलेश कुमार को जबरन पास के बगीचे में ले जाकर ईंट से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। इसके बाद पीठ और पैरों पर भी बेरहमी से मारपीट की गई। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी स्थिति ऐसी हो गई कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
    1
    बाढ़ में युवक पर जानलेवा हमला, सिर फोड़ा — अस्पताल में भर्ती
बाढ़ थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नवादा गांव निवासी कमलेश कुमार अपने मोटरसाइकिल से बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान विषहरी स्थान के पास महमदपुर गांव के निखिल और उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि आरोपियों ने कमलेश कुमार को जबरन पास के बगीचे में ले जाकर ईंट से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। इसके बाद पीठ और पैरों पर भी बेरहमी से मारपीट की गई। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी स्थिति ऐसी हो गई कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • IPL 2026 में बड़ा उलटफेर! CSK की धमाकेदार वापसी, Rohit का कमबैक और Pant पर बढ़ता दबाव IPL 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। हर मैच के साथ कहानी बदल रही है… और हर टीम प्लेऑफ की जंग में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।” “आपकी नजर में कौन सी टीम इस बार खिताब जीतेगी? नीचे कमेंट जरूर करें। वीडियो पसंद आए तो लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। धन्यवाद!”
    1
    IPL 2026 में बड़ा उलटफेर! CSK की धमाकेदार वापसी, Rohit का कमबैक और Pant पर बढ़ता दबाव
IPL 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। हर मैच के साथ कहानी बदल रही है… और हर टीम प्लेऑफ की जंग में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।”
“आपकी नजर में कौन सी टीम इस बार खिताब जीतेगी? नीचे कमेंट जरूर करें। वीडियो पसंद आए तो लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। धन्यवाद!”
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • बख्तियारपुर में खान सर का 'ग्रैंड वेलकम': मोगलपुरा में मुखिया शेर सिंह ने किया सम्मानित, युवाओं में दिखा जबरदस्त क्रेज पटना /बख्तियारपुर : अपने खास अंदाज और सरल शिक्षण पद्धति के लिए देश भर में मशहूर खान सर का आज पटना से नवादा जाने के दौरान बख्तियारपुर और फतुहा में भव्य स्वागत किया गया। बुधवार दोपहर जैसे ही खान सर का काफिला पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर पहुँचा, उनके समर्थकों और छात्रों में भारी उत्साह देखा गया। ​मोगलपुरा में रुका काफिला सफर के दौरान मोगलपुरा गाँव के समीप स्थानीय पंचायत के मुखिया विनय भूषण कुमार उर्फ शेर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों समर्थकों ने खान सर का काफिला रुकवा लिया। मुखिया शेर सिंह ने खान सर को अंगवस्त्र भेंट किया और माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। ​युवाओं का उमड़ा सैलाब खान सर को अपने बीच पाकर स्थानीय युवाओं और छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। देखते ही देखते सड़क पर प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई। हर कोई अपने प्रिय शिक्षक के साथ सेल्फी लेने और उनका अभिवादन करने को उत्सुक दिखा। खान सर ने भी बड़ी आत्मीयता के साथ युवाओं का स्नेह स्वीकार किया और हाथ हिलाकर सबका आभार जताया। ​फतुहा से बख्तियारपुर तक स्वागत का सिलसिला नवादा की ओर बढ़ने के क्रम में इससे पूर्व फतुहा में भी समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। संक्षिप्त मुलाकात और प्रशंसकों का उत्साह देखने के बाद खान सर अपने तय कार्यक्रम के अनुसार नवादा के लिए रवाना हो गए। समर्थकों का कहना था कि खान सर न केवल एक शिक्षक हैं, बल्कि वे युवाओं के लिए प्रेरणा के बड़े स्रोत हैं, यही वजह है कि उनकी एक झलक पाने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए। ​प्रमुख विवरण: ​मुख्य अतिथि: खान सर (प्रसिद्ध शिक्षक) ​स्थान: मोगलपुरा, पटना-बख्तियारपुर फोरलेन ​स्वागतकर्ता: मुखिया विनय भूषण कुमार उर्फ शेर सिंह ​गंतव्य: नवादा (पटना से यात्रा)
    1
    बख्तियारपुर में खान सर का 'ग्रैंड वेलकम': मोगलपुरा में मुखिया शेर सिंह ने किया सम्मानित, युवाओं में दिखा जबरदस्त क्रेज
पटना /बख्तियारपुर : अपने खास अंदाज और सरल शिक्षण पद्धति के लिए देश भर में मशहूर खान सर का आज पटना से नवादा जाने के दौरान बख्तियारपुर और फतुहा में भव्य स्वागत किया गया। बुधवार दोपहर जैसे ही खान सर का काफिला पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर पहुँचा, उनके समर्थकों और छात्रों में भारी उत्साह देखा गया।
​मोगलपुरा में रुका काफिला
सफर के दौरान मोगलपुरा गाँव के समीप स्थानीय पंचायत के मुखिया विनय भूषण कुमार उर्फ शेर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों समर्थकों ने खान सर का काफिला रुकवा लिया। मुखिया शेर सिंह ने खान सर को अंगवस्त्र भेंट किया और माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
​युवाओं का उमड़ा सैलाब
खान सर को अपने बीच पाकर स्थानीय युवाओं और छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। देखते ही देखते सड़क पर प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई। हर कोई अपने प्रिय शिक्षक के साथ सेल्फी लेने और उनका अभिवादन करने को उत्सुक दिखा। खान सर ने भी बड़ी आत्मीयता के साथ युवाओं का स्नेह स्वीकार किया और हाथ हिलाकर सबका आभार जताया।
​फतुहा से बख्तियारपुर तक स्वागत का सिलसिला
नवादा की ओर बढ़ने के क्रम में इससे पूर्व फतुहा में भी समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। संक्षिप्त मुलाकात और प्रशंसकों का उत्साह देखने के बाद खान सर अपने तय कार्यक्रम के अनुसार नवादा के लिए रवाना हो गए। समर्थकों का कहना था कि खान सर न केवल एक शिक्षक हैं, बल्कि वे युवाओं के लिए प्रेरणा के बड़े स्रोत हैं, यही वजह है कि उनकी एक झलक पाने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए।
​प्रमुख विवरण:
​मुख्य अतिथि: खान सर (प्रसिद्ध शिक्षक)
​स्थान: मोगलपुरा, पटना-बख्तियारपुर फोरलेन
​स्वागतकर्ता: मुखिया विनय भूषण कुमार उर्फ शेर सिंह
​गंतव्य: नवादा (पटना से यात्रा)
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना के बाढ़ अनुमंडल में डॉ. पूजा सिंह का श्री राम जानकी उम रूब डेंटल क्लीनिक इस इलाके की एकमात्र दंत चिकित्सा सुविधा है। यह क्लीनिक स्थानीय लोगों को बेहतरीन इलाज और आधुनिक सुविधाएँ प्रदान करता है।
    1
    पटना के बाढ़ अनुमंडल में डॉ. पूजा सिंह का श्री राम जानकी उम रूब डेंटल क्लीनिक इस इलाके की एकमात्र दंत चिकित्सा सुविधा है। यह क्लीनिक स्थानीय लोगों को बेहतरीन इलाज और आधुनिक सुविधाएँ प्रदान करता है।
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    14 hrs ago
  • “माँ ब्लड सेंटर” पहुँचे Prashant Kishor, रक्तदान मुहिम को दिया समर्थन FIR के बाद ‘नाच’ पर सियासत तेज, SP पर तंज—“कागज में कितने लोग?”
    1
    “माँ ब्लड सेंटर” पहुँचे Prashant Kishor, रक्तदान मुहिम को दिया समर्थन
FIR के बाद ‘नाच’ पर सियासत तेज, SP पर तंज—“कागज में कितने लोग?”
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • मोहनपुर थाना क्षेत्र से दो प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। बिहार,समस्तीपुर मोहनपुर थाना क्षेत्र से दो प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। भेजा न्यायिक हिरासत में। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस की बड़ी कार्रवाई में एक प्राथमिकी अभियुक्त समेत फरार चल रहे एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बघड़ा गांव निवासी रामावतार राय के पुत्र मोहन राय एवं दूसरा अभियुक्त उक्त गांव के ही रहने वाला साधु राय उर्फ हीरा राय के पुत्र भोला राय के रूप में की गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए उक्त दोनों अभियुक्त के प्रति कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    1
    मोहनपुर थाना क्षेत्र से दो प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बिहार,समस्तीपुर 
मोहनपुर थाना क्षेत्र से दो प्राथमिकी दर्ज अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
भेजा न्यायिक हिरासत में।
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस की बड़ी कार्रवाई में एक प्राथमिकी अभियुक्त समेत फरार चल रहे एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बघड़ा  गांव निवासी रामावतार राय के पुत्र मोहन राय एवं दूसरा अभियुक्त उक्त गांव के ही रहने वाला साधु राय उर्फ हीरा राय के पुत्र भोला राय के रूप में की गई है।
इस बाबत थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए उक्त दोनों अभियुक्त के प्रति कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में एक पति अपनी पत्नी द्वारा कथित अत्याचारों के विरोध में धरने पर बैठ गया। यह अनोखा विरोध प्रदर्शन इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया है, जिससे लोग हैरान हैं।
    1
    समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में एक पति अपनी पत्नी द्वारा कथित अत्याचारों के विरोध में धरने पर बैठ गया। यह अनोखा विरोध प्रदर्शन इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया है, जिससे लोग हैरान हैं।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • बंगाल जीत पर संजीव कुमार मुन्ना का बयान, कार्यकर्ताओं और महिलाओं को दिया धन्यवाद पटना/बाढ़: बिहार भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव कुमार मुन्ना ने पश्चिम बंगाल में मिली जीत पर वहां के कार्यकर्ताओं और महिलाओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत लंबे संघर्ष और जनता के भरोसे का परिणाम है। संजीव कुमार मुन्ना ने अपने बयान में पश्चिम बंगाल की पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी से पहले कम्युनिस्ट पार्टी के शासनकाल में राज्य की स्थिति काफी खराब हो गई थी। इसके बाद पिछले 15 वर्षों में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार का कार्यकाल भी पश्चिम बंगाल के लिए निराशाजनक रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर रही, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आती रहीं और युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाए। इसके अलावा “कट मनी”, “संदेश खाली” जैसे मामलों ने भी सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाया और भ्रष्टाचार के मुद्दे जनता पर भारी पड़े। अंत में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है और यह जीत उसी विश्वास का प्रतीक है।
    1
    बंगाल जीत पर संजीव कुमार मुन्ना का बयान, कार्यकर्ताओं और महिलाओं को दिया धन्यवाद
पटना/बाढ़: बिहार भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव कुमार मुन्ना ने पश्चिम बंगाल में मिली जीत पर वहां के कार्यकर्ताओं और महिलाओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत लंबे संघर्ष और जनता के भरोसे का परिणाम है।
संजीव कुमार मुन्ना ने अपने बयान में पश्चिम बंगाल की पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी से पहले कम्युनिस्ट पार्टी के शासनकाल में राज्य की स्थिति काफी खराब हो गई थी। इसके बाद पिछले 15 वर्षों में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार का कार्यकाल भी पश्चिम बंगाल के लिए निराशाजनक रहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर रही, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आती रहीं और युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाए। इसके अलावा “कट मनी”, “संदेश खाली” जैसे मामलों ने भी सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाया और भ्रष्टाचार के मुद्दे जनता पर भारी पड़े।
अंत में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है और यह जीत उसी विश्वास का प्रतीक है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.