Shuru
Apke Nagar Ki App…
जब मन का शोर शांत हो जाता है, तब अंतर्मन की आवाज़ साफ़ सुनाई देने लगती है। फिर उत्तर बाहर नहीं, अपने भीतर ही मिलते हैं।पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक पूर्व सलाहकार पुरामहादेव परशुरामेश्वर मीडिया कार्यक्रम प्रभारी अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा [पंजीकृत] 1939 एनसीआर भारत
कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषी
जब मन का शोर शांत हो जाता है, तब अंतर्मन की आवाज़ साफ़ सुनाई देने लगती है। फिर उत्तर बाहर नहीं, अपने भीतर ही मिलते हैं।पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक पूर्व सलाहकार पुरामहादेव परशुरामेश्वर मीडिया कार्यक्रम प्रभारी अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा [पंजीकृत] 1939 एनसीआर भारत
More news from दिल्ली and nearby areas
- शाहदरा नॉर्थ जोन निगम पार्षद हाजी जरीफ और वकीलों के बीच जमकर श्री कृष्णा जॉन अध्यक्ष पंकज लूथरा के ऑफिस में तोड़फोड़ दिल्ली के शाहदरा जोन में उसे वक्त हंगामा मच गया जब जॉन शहर में पंकज दूसरा के कार्यालय में कांग्रेस पार्टी आगे चली और कुछ वकीलों के बीच विवाद बढ़ गया आरोप है कि दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में वकीलों ने पार्षद के साथ मारपीट की और कार्यालय मैं कुर्सी फेंकी गई इस दौरान हाजी शरीफ कुर्स्यों के नीचे दबे हुए नजर आए घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मामले को लेकर दिल्ली पुलिस और से कार्रवाई की जा रही है और पूरे विवाद का असल बजे क्या है उसको जन्मदिन की जा रही है वकीलों ने भी हाजी शरीफ पर कुर्सी फेंकने का आरोप लगाया है1
- लोनी नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा को सुनिए। क्या कुछ कह रही है।1
- मुरादनगर में बिजली विभाग की लापरवाही: चार दिन बाद भी जमीन से सटी जर्जर एबीसी केबल, हादसे का इंतजार? जर्जर HT लाइनें बनीं हादसे का इंतजार, नए कनेक्शन में तेजी तो पुराने तार बदलने में क्यों लापरवाही? मुरादनगर। “बिजली की तारें जर्जर हैं, हादसा कभी भी हो सकता है, अफसरों की नींद न जाने, कब तक कोई रो सकता है।” विद्युत वितरण खंड 33/11 डिवीजन मुरादनगर के सब-डिवीजन नूरपुर क्षेत्र में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र की कई कॉलोनियों में HT लाइन और एबीसी लाइन जर्जर हालत में होने के बावजूद उनकी मरम्मत अथवा तार बदलने को लेकर कथित तौर पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जर्जर लाइनों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जहां पुरानी और जर्जर विद्युत लाइन को बदलने के लिए विभाग के पास कथित तौर पर फंड, संसाधन और श्रमिकों की कमी बताई जाती है, वहीं नए कनेक्शन अथवा कॉलोनी के विद्युतीकरण के लिए दो खंभों पर एबीसी केबल डालकर अस्थायी व्यवस्था करने में विभाग तेजी दिखाता है। “नया तार बिछाने में विभाग को पलभर की देर नहीं, पुराने तार बदलने को मगर कोई खबर नहीं। हादसा होगा तो जिम्मेदारी कौन निभाएगा, क्या तब विभाग जागेगा या फिर कोई बहाना बनाएगा?” स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जर्जर तारों के नीचे परिवार और बच्चे रोजाना गुजरते हैं। ऐसे में यदि तार टूटकर गिरते हैं या विद्युत दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? सवाल यह भी है कि क्या विभाग केवल नए कनेक्शन देने तक सीमित है? क्या पुराने उपभोक्ताओं और कॉलोनियों की सुरक्षा उसकी जिम्मेदारी नहीं है? विद्युत अधिकारियों से सीधा सवाल है—जब नई लाइन बिछाने के लिए व्यवस्था हो सकती है, तो जर्जर HT और एबीसी लाइन बदलने के लिए व्यवस्था क्यों नहीं? “करंट सिर्फ तारों में नहीं, जिम्मेदारी में भी दौड़ना चाहिए, जनता की जान से बढ़कर कोई बजट नहीं होना चाहिए।” अब देखना यह है कि विभाग किसी संभावित हादसे का इंतजार करेगा या उससे पहले जर्जर लाइनों को दुरुस्त कराकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।4
- मेरठ में पति के सामने ही गर्लफ्रेंड ने पत्नी को पीटा ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सुपरटेक पाल्म ग्रीन सोसाइटी के बराबर गली में जिम के बाहर महिला को पीटा गया। महिला ने पति और उसकी प्रेमिका पर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेरठ में पति के सामने ही गर्लफ्रेंड ने पत्नी को पीटा ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सुपरटेक पाल्म ग्रीन सोसाइटी के बराबर गली में जिम के बाहर महिला को पीटा गया। महिला ने पति और उसकी प्रेमिका पर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- 2027 के मुख्य मन्त्री या 2028 के भावी प्रधान मन्त्री हो सकेगे ...! 'नया उत्तर प्रदेश - युवा उत्तर प्रदेश' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में UP का युवा अब सिर्फ सपने नहीं देख रहा, उन्हें Opportunities, Innovation और Action के साथ Reality में बदल रहा है।आज 84 कोस ब्रज मंडल परिक्रमा युमना मईया के दर्शन-पूजन कर शुभारंभ करने से पूर्व सावन मास मे एक पेड राधा-कृष्ण के नाम का संकल्प सरंक्षण लेकर परिवार व अन्य लोगो को भी पेड लगवाए। भगवान श्रीकृष्ण राधा-कृष्ण सभी सनातन धर्म अनुयाई को इस पेड लगाने की संकल्प सरंक्षण वृक्षारोपण महायज्ञ मे सहयोग यात्रा जरूर करे। शपथ ग्रहण करायी गई। ब्रज मंडल के तीर्थ पर इस अनोखे कार्य को सराहा गया है।पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक मीडिया कार्यक्रम प्रभारी अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत एनसीआर भारत1
- जीडीए मधुबन-बापूधाम योजना: 109 भूखण्डों की ई-लॉटरी संपन्न, SMS मिलते ही खिले आवेदकों के चेहरे। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना के तहत 109 भूखण्डों की ई-लॉटरी पारदर्शी तरीके से हिन्दी भवन में संपन्न कराई। इस योजना में 40 से 200 वर्गमीटर तक के प्लॉट शामिल हैं। पहले चरण में टाइप-A, B, C और D श्रेणियों के 109 भूखण्डों के लिए आवंटन हुआ। इसके लिए कुल 16,478 आवेदन मिले थे, जिनमें से 16,436 पात्र आवेदकों के बीच कंप्यूटरीकृत ड्रा निकाला गया। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान ही सफल आवेदकों को तुरंत SMS के ज़रिए सूचना भेजी गई। संदेश मिलते ही आवेदकों के चेहरों पर खुशी छा गई और कई लोग भावुक हो उठे। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इसका लाइव प्रसारण जीडीए के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया गया। प्राधिकरण जल्द ही सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी कर आवंटियों को प्लॉट का कब्जा सौंपेगा। शेष 241 भूखण्डों (टाइप-E, F, G, H) की ई-लॉटरी कल, 20 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बेहतर कनेक्टिविटी और नमो भारत रैपिड रेल जैसी सुविधाओं से लैस यह योजना आमजन के अपने घर के सपने को साकार कर रही है।1
- हापुड़ का धौलाना विकास मॉडल पर आगे बढ़ता 5 साल, विकास का शानदार सफर धौलाना ब्लॉक में पिछले पांच वर्षों में विकास कार्यों को गति देने का दावा भाजपा ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया ने किया है। उन्होंने विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखते हुए बताया कि क्षेत्र में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न कार्य कराए गए हैं। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलने और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने का दावा किया गया। निशांत सिसोदिया ने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए धौलाना ब्लॉक को बेहतर बनाने का प्रयास लगातार जारी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों से कई स्थानों पर सुविधाओं में सुधार हुआ है।1
- भगवान का फर्जी रूप बनाकर लोगों से करता था ठगी तो नेपाल के लोगों ने की धुनाई इसी वजह से लोगों का भगवान से विश्वास उठता जा रहा है1
- मोदीनगर दुष्कर्म पीड़िता महिनो से काट रही थाने अधिकारियों के चक्कर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं। गाजियाबाद :- मोदीनगर निवाड़ी थाना क्षेत्र की घटना, सभी को सोचने पर मजबूर कर रही है। एक लड़की महिनो से अपनी शिकायत लेकर दर दर भटक रही है। लेकिन उसकी निवाड़ी थाना एफआईआर दर्ज नहीं कर रहा है। सब अधिकारी सिर्फ जांच के नाम पर सिर्फ, खाना पूर्ति कर रहे हैं। क्योंकि आरोपी जोनी की पत्नी यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और पोस्टिंग पास के जिले मुजफ्फरनगर में है। जिसके प्रभाव के कारण, पुलिस मामले को दबा रही है। और साथ में हो सकता है दीवान जी से नोट भी दबाएं जा रहे हों।1