Shuru
Apke Nagar Ki App…
मऊ में चिल्लर चोरी पर बवाल, पकड़े गए आरोपी की जमकर पिटाई! मध्य प्रदेश के मऊ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां सांधी स्ट्रीट पर गोपाल मंदिर के पास एक चिल्लर चोरी करने वाले युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी राह चलते लोगों से पैसे चुराने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से बड़ी मात्रा में चिल्लर बरामद हुई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Prince dhule
मऊ में चिल्लर चोरी पर बवाल, पकड़े गए आरोपी की जमकर पिटाई! मध्य प्रदेश के मऊ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां सांधी स्ट्रीट पर गोपाल मंदिर के पास एक चिल्लर चोरी करने वाले युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी राह चलते लोगों से पैसे चुराने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से बड़ी मात्रा में चिल्लर बरामद हुई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मानपुर महू: एक आदिवासी युवक को पैसे की लेनदेन की मामूली बात को लेकर मारपीट की गई विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज घटना मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत की है पीड़ित मुकेश पारगी के अनुसार वह राजा जाट के सर्विस सेंटर पर कुछ निजी काम से आया था जहां पर पुराने लेनदेन को लेकर राजाजाट पिता नारायण व विजय जाट पिता नारायण दोनों ने मुकेश को लात घुसो से मारना शुरू कर दिया मुकेश के साथियों ने बीच बचाव किया और थाने पहुंचे थाने पर fir नहीं की जा रही थी 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई इसी बात से नाराज होकर आदिवासी युवकों ने थाने के सामने ही हाईवे पर चक्का जाम शुरू कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गई देखते देखते मामला गंभीर होता गया तब कहीं जाकर मानपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में राजा जाट पर विजय जाट पर प्रकरण दर्ज किया साथ ही अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी लगाई। सैकड़ों युवाओं ने थाने का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठना लाजिमी है घटना घटित होने के बाद भी पीड़ित को घंटों तक थाने में बैठा कर रखना और एफआईआर दर्ज नहीं करना पुलिस पर कई गंभीर सवाल खड़े करता है।1
- महू क्षेत्र के तहत रेनबो रिसोर्ट ग्रामbकेलोद में फरियादी के साथ दो महिला एवं एक पुरुष द्वारा मोबाइल पर दोस्ती कर फरियादी को रिसोर्ट में ले जाकर बलात्कार के केस में फसाने की धमकी देकर ₹200000 की मांग की गई फरियादी की रिपोर्ट पर दो महिला एवं एक पुरुष के विरुद्ध थाना बड़गौदा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया साथ ही घटनास्थल रेनबो रिसोर्ट के संचालक द्वारा जानकारी नहीं देने एवं विधिवत एंट्री नहीं करने से रिसोर्ट संचालक के विरुद्ध भी धारा 223 भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत किया गया है!1
- मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सुवासरा क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बसई चंबल पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। युवक की पहचान अजयपुर निवासी विनोद अहिरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ हुए घरेलू विवाद के बाद गुस्से और आवेश में आकर उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए तुरंत नदी में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बेहोशी की हालत में युवक को सुवासरा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि छोटी-छोटी पारिवारिक बातें किस तरह गंभीर रूप ले सकती हैं। 👉 अगर आप या आपका कोई जानने वाला मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो मदद जरूर लें।1
- #sundaramexpress ओडिशा के गंजाम जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक भीड़भाड़ वाले इलाके में करीब 12 फीट लंबा किंग कोबरा दिखाई दिया। विशालकाय सांप को देखकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्नेक हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद किंग कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। टीम ने सांप को पकड़कर पास के जंगल में छोड़ दिया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि किंग कोबरा दुनिया के सबसे लंबे जहरीले सांपों में से एक होता है, और इसकी मौजूदगी से खतरा बढ़ सकता था। हालांकि समय रहते रेस्क्यू होने से कोई जनहानि नहीं हुई। #kingkobra #udisha #ganjam #viralnews1
- गुड फ्राइडे पर इंदौर के पलदा में निकल गई कुरुस यात्रा इंदौर तीन इमली पालदा इंदौर के तीन इमली चौराहा से आगे पालदा स्थित गिरजाघर में निकाली गई गुड फ्राइडे पर कूरुष यात्रा पैगंबर ईसा मसीह को जिस तरह क्रूस पर चढ़ाया गया था उसी का नाटक रूपांतरण प्रस्तुत किया गया इस मौके पर लाल गिरजा के पूर्व बिशप चौको ने इसकी जानकारी दी1
- ⚖️ बुधनी में गरमाई सियासत: महिला उत्पीड़न पर कांग्रेस का तीखा प्रहार; 'बेटी बचाओ' के नारे पर कंचन शर्मा ने उठाए सवाल1
- मध्य प्रदेश के मऊ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां सांधी स्ट्रीट पर गोपाल मंदिर के पास एक चिल्लर चोरी करने वाले युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी राह चलते लोगों से पैसे चुराने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से बड़ी मात्रा में चिल्लर बरामद हुई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- #sundaramexpress उत्तराखंड के नैनीताल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… जहां एक विधायक के बेटे को हूटर बजाकर रौब झाड़ना भारी पड़ गया। मौके पर पहुंचे SDM ने ना सिर्फ गाड़ी रुकवाई, बल्कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई भी की… देखिए ये रिपोर्ट… ये तस्वीरें उत्तराखंड के नैनीताल की हैं… जहां एक गाड़ी में अवैध रूप से हूटर बजाया जा रहा था… बताया जा रहा है कि गाड़ी विधायक के बेटे की थी… जो सड़कों पर VIP रौब दिखाने की कोशिश कर रहा था… लेकिन तभी मौके पर SDM पहुंच गए… और फिर जो हुआ वो कैमरे में कैद हो गया… SDM ने तुरंत गाड़ी रुकवाई और हूटर हटवाने के निर्देश दिए… SDM ने साफ तौर पर कहा कि बिना अनुमति हूटर का इस्तेमाल कानून का उल्लंघन है… चाहे कोई आम व्यक्ति हो या फिर किसी जनप्रतिनिधि का बेटा… नियम सबके लिए एक समान हैं… इस कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी राहत की सांस ली… वहीं यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है… और लोग SDM की कार्रवाई की जमकर सराहना कर रहे हैं… #viralnews #uttarakhand #nenital #sdm1
- ida or brahmakumari sanstha meri property pr kbza or htya me lge h1