Shuru
Apke Nagar Ki App…
फूल बाग तिराहे से बहीर बाला जी मंदिर तक । रोड़ साइडों पर बिलाइती बबूल। टोंक से पीपलू रोड़ पर फूल बाग तिराहे से बहीर बाला जी मंदिर तक रोड़ पर दोनों साइड पर बिलाइती बबूल उग रहे हैं। और दोनों तरफ से बजरी के ऊंट गाडियां आती है जिस से दुर्घटना होने का डर बना रहता है। हीरा लाल शर्मा महादेव वाली टोंक राज,।
Heera lal Sharma
फूल बाग तिराहे से बहीर बाला जी मंदिर तक । रोड़ साइडों पर बिलाइती बबूल। टोंक से पीपलू रोड़ पर फूल बाग तिराहे से बहीर बाला जी मंदिर तक रोड़ पर दोनों साइड पर बिलाइती बबूल उग रहे हैं। और दोनों तरफ से बजरी के ऊंट गाडियां आती है जिस से दुर्घटना होने का डर बना रहता है। हीरा लाल शर्मा महादेव वाली टोंक राज,।
More news from राजस्थान and nearby areas
- पुलिस कमिश्नर ने सुनी आमजन की फरियाद कहीं मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण Rajasthan Police True Crime News @1
- जस्ट जयपुर लाइव ट्रक ड्राइवर की लाइफ देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रही हमारे साथ1
- _*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिया करारा जवाब*_ *अशोक गहलोत जादूगर हैं, अच्छी हेरा फेरी करते हैं* *उनके शासनकाल में भ्रष्टाचार हुआ इसलिए उनके मंत्री और अधिकारी जेल में हैं* *पूर्व मुख्यमंत्री अपने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बातों का जवाब दें* उदयपुर, 01 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जादूगर हैं। कांग्रेस के लोग भी कहते हैं कि वे हेरा फेरी अच्छी करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय में रोडवेज के कर्मचारियों को 8 से 9 महीने में तनख्वाह मिलती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी को समय पर पेंशन और तनख्वाह दी जा रही है। राजस्थान में आज जब भी कोई अच्छा काम होता है तो उनको अपनी पुरानी बातें याद आती हैं। उनके समय में ट्रांसफरों और विकास के कामों में भ्रष्टाचार चलता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की जनता जानती है कि उनके मंत्री और अधिकारी जेल में हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार किया तो जेल की सलाखों में हैं। इन लोगों ने युवाओं को धोखा दिया था। लेकिन हमारी सरकार युवाओं को लगातार नियुक्ति पत्र दे रही है। हमने ढाई साल में 1.78 लाख युवाओं को नियुक्तियां दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने शासनकाल में इतने समय में कितनी नियुक्तियां दी। हमारी सरकार लगातार भर्तियां निकाल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा का जवाब देना चाहिए था लेकिन वे बातों को दूसरी तरफ घुमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने हमें बहुमत दिया। हम एक-एक वायदे को पूरा कर रहे हैं। राजस्थान में तेजी से विकास हो रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विकास का विजन है। इसलिए किसान, महिला, युवा, और मजदूर के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान विकास की दौड़ में सबसे आगे है। -----1
- विकास की नई राह पर निरंतर आगे बढ़ते केकड़ी-रोडवेज डिपो को मिली 13 नई बसे* *बसों की विधिवत पूजा अर्चना कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर विधायक गौतम ने किया रवाना।* *केकड़ी किसी के बाप की जागीर नहीं जो मुख्यमंत्री को यंहा आने के लिए किसी से पूंछना पड़े या वीजा लेना पड़े -गौतम* *विकास की नई राह पर निरंतर आगे बढ़ते केकड़ी-रोडवेज डिपो को मिली 13 नई बसे* *बसों की विधिवत पूजा अर्चना कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर विधायक गौतम ने किया रवाना।* *केकड़ी किसी के बाप की जागीर नहीं जो मुख्यमंत्री को यंहा आने के लिए किसी से पूंछना पड़े या वीजा लेना पड़े -गौतम* *केकड़ी 01 अगस्त (ब्यूरो )* *विकास की राह पर दौड़ते केकड़ी रोडवेज डिपो के बेड़े को निगम द्वारा मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर 13 नई बसों की सौगात मिली इस पर शनिवार को विधायक शत्रुघ्न गौतम ने बसों की विधिवत पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना l* *इससे पूर्व विधायक गौतम का अजमेर रोड स्थित राजस्थान परिवहन कार्यालय पर पंहुचने पर चीफ डिपो मैनेजर हेमराज मीणा व केकड़ी बुकिंग प्रभारी ईश्वर सिंह द्वारा मालार्पण कर साफा बंधवा कर राजस्थानी परम्परा के अनुसार स्वागत किया गया l* *यह केवल बसों का विस्तार नहीं, बल्कि हर परिवार तक बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है-शत्रुघ्न गौतम विधायक* *केकड़ी केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरा अपना परिवार है। यहाँ के हर नागरिक का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी है और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना मेरा कर्तव्य।* *आमजन के स्नेह और आशीर्वाद से केकड़ी निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रही है। मेरा संकल्प है कि जनसेवा और विकास की यह यात्रा इसी विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहे।* *रघु शर्मा पर किया पलटवार* *अपने उद्बोधन मे विधायक गौतम ने पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक रघु शर्मा पर पलटवार करते हुये कहा की रघु शर्मा पर किए तीखे कटाक्ष: विधायक eत्रध्न गौतमने पूर्व विधायक डॉ. टघु eमा के हालिया बयानों पटतीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किकड़ी किसी के बाप की जागीर नहीं है, जो मुख्यमंत्री को केकड़ी आने से रोक सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल में एक बार भी मुख्यमंत्री केकड़ी नहीं* *आए,जबकि भाजपा सरकार के ढाई वर्षों में मुख्यमंत्री भजनलाल पांच बार केकड़ी आ चुके हैं और करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दे चुके हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास की अविरल गंगा बहाने वाली सरकार है। उन्होंने कांग्रेस के रघु शर्मा के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह पहले यह तय कर लें कि चुनाव धृतराष्ट्र लडेंगे या दुर्योधन।* *भाजपा कार्यकर्ताओं की सरकार है तथा कार्यकर्ताओ को ही संगठन व सरकार में जिम्मेदारियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओ का इलाज करने की बात करने वाले पहले अपना इलाज कर ले।* *जनता उनका पांच बार इलाज कर चुकी है, फिर भी वे संभल नहीं रहे।*4
- गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गड़ा धन निकालने का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी बाबा सहित दो जनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार चौमूं उपखंड क्षेत्र के गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने गड़ा धन निकालने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी बाबा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गोविंदगढ़ थाना पुलिस की ओर मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी अजीत सिंह उर्फ गोपीचंद और उसके सहयोगी विकास रेवाड़ को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को जमीन में गड़ा धन निकालने का लालच देकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अजीत सिंह उर्फ गोपीचंद पुलिस थाना रेनवाल का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से ही करीब 17 आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जमीन में दबाई गई चांदी जैसी धातु (कुल वजन 8.150 किलोग्राम) बरामद की है। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा और स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल गोविंदगढ़ थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में ठगी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।1
- ट्रक ड्राइवर भाइयों को किस-किस चीज का सामना करना पड़ता है देखिए खास रिपोर्ट जस्ट जयपुर लाइव के द्वारा1
- थाना इंचार्ज श्री प्रकाश बिश्नोई के नेतृत्व में थाना खोह नागोरियान पुलिस की बड़ी कार्रवाई जयपुर पुलिस कमिश्नर श्री सचिन मित्तल पुलिस उपायुक्त पूर्व श्री रजीताशर्मा सहायक पुलिस उपायुक्त पूर्व श्री पारस जैन के नेतृत्व में चलाई जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत थाना खोह नागोरियां इंचार्ज श्री प्रकाश बिश्नोई एवं पुलिस टीम ने तीन जुआरी को गिरफ्तार कर 10300 रुपए बरामद किए हैं गिरफ्तार आरोपियों में रईस अहमद शाकिर अहमद एवं बाली मोहम्मद शामिल है1