_*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिया करारा जवाब*_ *अशोक गहलोत जादूगर हैं, अच्छी हेरा फेरी करते हैं* *उनके शासनकाल में भ्रष्टाचार हुआ इसलिए उनके मंत्री और अधिकारी जेल में हैं* *पूर्व मुख्यमंत्री अपने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बातों का जवाब दें* उदयपुर, 01 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जादूगर हैं। कांग्रेस के लोग भी कहते हैं कि वे हेरा फेरी अच्छी करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय में रोडवेज के कर्मचारियों को 8 से 9 महीने में तनख्वाह मिलती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी को समय पर पेंशन और तनख्वाह दी जा रही है। राजस्थान में आज जब भी कोई अच्छा काम होता है तो उनको अपनी पुरानी बातें याद आती हैं। उनके समय में ट्रांसफरों और विकास के कामों में भ्रष्टाचार चलता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की जनता जानती है कि उनके मंत्री और अधिकारी जेल में हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार किया तो जेल की सलाखों में हैं। इन लोगों ने युवाओं को धोखा दिया था। लेकिन हमारी सरकार युवाओं को लगातार नियुक्ति पत्र दे रही है। हमने ढाई साल में 1.78 लाख युवाओं को नियुक्तियां दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने शासनकाल में इतने समय में कितनी नियुक्तियां दी। हमारी सरकार लगातार भर्तियां निकाल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा का जवाब देना चाहिए था लेकिन वे बातों को दूसरी तरफ घुमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने हमें बहुमत दिया। हम एक-एक वायदे को पूरा कर रहे हैं। राजस्थान में तेजी से विकास हो रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विकास का विजन है। इसलिए किसान, महिला, युवा, और मजदूर के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान विकास की दौड़ में सबसे आगे है। -----

- _*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिया करारा जवाब*_ *अशोक गहलोत जादूगर हैं, अच्छी हेरा फेरी करते हैं* *उनके शासनकाल में भ्रष्टाचार हुआ इसलिए उनके मंत्री और अधिकारी जेल में हैं* *पूर्व मुख्यमंत्री अपने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बातों का जवाब दें* उदयपुर, 01 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जादूगर हैं। कांग्रेस के लोग भी कहते हैं कि वे हेरा फेरी अच्छी करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय में रोडवेज के कर्मचारियों को 8 से 9 महीने में तनख्वाह मिलती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी को समय पर पेंशन और तनख्वाह दी जा रही है। राजस्थान में आज जब भी कोई अच्छा काम होता है तो उनको अपनी पुरानी बातें याद आती हैं। उनके समय में ट्रांसफरों और विकास के कामों में भ्रष्टाचार चलता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की जनता जानती है कि उनके मंत्री और अधिकारी जेल में हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार किया तो जेल की सलाखों में हैं। इन लोगों ने युवाओं को धोखा दिया था। लेकिन हमारी सरकार युवाओं को लगातार नियुक्ति पत्र दे रही है। हमने ढाई साल में 1.78 लाख युवाओं को नियुक्तियां दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने शासनकाल में इतने समय में कितनी नियुक्तियां दी। हमारी सरकार लगातार भर्तियां निकाल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा का जवाब देना चाहिए था लेकिन वे बातों को दूसरी तरफ घुमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने हमें बहुमत दिया। हम एक-एक वायदे को पूरा कर रहे हैं। राजस्थान में तेजी से विकास हो रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विकास का विजन है। इसलिए किसान, महिला, युवा, और मजदूर के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान विकास की दौड़ में सबसे आगे है। -----1
- जस्ट जयपुर लाइव ट्रक ड्राइवर की लाइफ देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रही हमारे साथ1
- पुलिस कमिश्नर ने सुनी आमजन की फरियाद कहीं मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण Rajasthan Police True Crime News @1
- गोविंदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गड़ा धन निकालने का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी बाबा सहित दो जनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार चौमूं उपखंड क्षेत्र के गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने गड़ा धन निकालने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी बाबा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं गोविंदगढ़ थाना पुलिस की ओर मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी अजीत सिंह उर्फ गोपीचंद और उसके सहयोगी विकास रेवाड़ को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को जमीन में गड़ा धन निकालने का लालच देकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अजीत सिंह उर्फ गोपीचंद पुलिस थाना रेनवाल का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से ही करीब 17 आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जमीन में दबाई गई चांदी जैसी धातु (कुल वजन 8.150 किलोग्राम) बरामद की है। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा और स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल गोविंदगढ़ थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में ठगी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।1
- जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा का सिकराय दौरा: स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर और उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य शुरू करने के दिए निर्देश दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर एवं सिकराय उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत में जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को आवंटित स्टोन पार्क की भूमि का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली और तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस दौरान रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने बताया कि स्टोन पार्क के लिए भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप ले चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसके पूरा होते ही विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांवों में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पहुंचे। शिविर के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवासीय पट्टों सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरण भी किया। दौरे के अंतिम चरण में जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित रीको एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।3
- थाना इंचार्ज श्री प्रकाश बिश्नोई के नेतृत्व में थाना खोह नागोरियान पुलिस की बड़ी कार्रवाई जयपुर पुलिस कमिश्नर श्री सचिन मित्तल पुलिस उपायुक्त पूर्व श्री रजीताशर्मा सहायक पुलिस उपायुक्त पूर्व श्री पारस जैन के नेतृत्व में चलाई जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत थाना खोह नागोरियां इंचार्ज श्री प्रकाश बिश्नोई एवं पुलिस टीम ने तीन जुआरी को गिरफ्तार कर 10300 रुपए बरामद किए हैं गिरफ्तार आरोपियों में रईस अहमद शाकिर अहमद एवं बाली मोहम्मद शामिल है1