मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समीक्षा बैठक हुई संपन्न जोहार झारखंड/ ब्यूरो देवसुंदर यादव लातेहार। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों एवं प्री-रिवीजन गतिविधियों की समीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई।बैठक में गूगल मीट के माध्यम से निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) तथा सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) शामिल हुए। बैठक में विभागीय निर्देशानुसार अप्रैल 2026 से प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य से पूर्व की सभी गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिया जाए, ताकि आगामी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जिले में चल रहे बीएलओ मैपिंग कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। बताया गया कि जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों में से मनिका विधानसभा क्षेत्र में 75.27 प्रतिशत तथा लातेहार विधानसभा क्षेत्र में 83.01 प्रतिशत बीएलओ मैपिंग कार्य बीएलओ ऐप के माध्यम से पूर्ण कर लिया गया है, जिसकी प्रविष्टि ऑनलाइन ईआरओ नेट (ERONET) पर भी प्रदर्शित हो रही है। उपायुक्त ने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची में दर्ज धुंधली (Blurred), गैर-आयामी (Non-dimensional) एवं गैर-मानवीय (Non-human) फोटो को हटाते हुए मतदाता सूची को 100 प्रतिशत शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जाए। साथ ही अवैध अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को भी तत्काल सुधारने का निर्देश दिया गया। बैठक में यह भी कहा गया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी आवेदन को सात दिनों से अधिक लंबित नहीं रखा जाए। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों को प्रतिदिन प्रोसेस करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की द्वारा जानकारी दी गई कि नव नियुक्त मतदान केंद्रों के लिए नियुक्त बीएलओ एवं विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नामित बीएलए-2 को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्यों को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करें तथा सभी तैयारियां समय पर पूरी करें, ताकि आगामी पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, निर्वाचन कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समीक्षा बैठक हुई संपन्न जोहार झारखंड/ ब्यूरो देवसुंदर यादव लातेहार। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों एवं प्री-रिवीजन गतिविधियों की समीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई।बैठक में गूगल मीट के माध्यम से निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) तथा सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) शामिल हुए। बैठक में विभागीय निर्देशानुसार अप्रैल 2026 से प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य से पूर्व की सभी गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिया जाए, ताकि आगामी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जिले में चल रहे बीएलओ मैपिंग कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। बताया गया कि जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों में से मनिका विधानसभा क्षेत्र में 75.27 प्रतिशत तथा लातेहार विधानसभा क्षेत्र में 83.01 प्रतिशत बीएलओ मैपिंग कार्य बीएलओ ऐप के माध्यम से पूर्ण कर लिया गया है, जिसकी प्रविष्टि ऑनलाइन ईआरओ नेट (ERONET) पर भी प्रदर्शित हो रही है। उपायुक्त ने शेष
कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची में दर्ज धुंधली (Blurred), गैर-आयामी (Non-dimensional) एवं गैर-मानवीय (Non-human) फोटो को हटाते हुए मतदाता सूची को 100 प्रतिशत शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जाए। साथ ही अवैध अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को भी तत्काल सुधारने का निर्देश दिया गया। बैठक में यह भी कहा गया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी आवेदन को सात दिनों से अधिक लंबित नहीं रखा जाए। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों को प्रतिदिन प्रोसेस करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की द्वारा जानकारी दी गई कि नव नियुक्त मतदान केंद्रों के लिए नियुक्त बीएलओ एवं विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नामित बीएलए-2 को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्यों को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करें तथा सभी तैयारियां समय पर पूरी करें, ताकि आगामी पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, निर्वाचन कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
- Post by Birendra Bharti1
- धरना में बैठे पूर्व लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का बोले प्राइवेट स्कूल वाले मनमानी कर रहे हैं, अगर री एडमिशन बंद नहीं होगा तो प्राइवेट स्कूल में ताला मार देंगे1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- सरकारी बस स्टैंड महुआडार में अतिक्रमण कर जीविका चला रहे दुकान संचालकों को अंचल कार्यालय ने जारी किया अतिक्रमण हटाने का नोटिस। जिससे घबराए दुकान संचालकों ने मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे लातेहार जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी से मिलकर लगाया न्याय की गुहार। जहा जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि नया दुकान बनने वाला है पहली प्राथमिकता अतिक्रमण प्रभावित दुकानदारों को दिया जाएगा1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by AAM JANATA1
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डोका ग्राम में आयोजित हुआ कार्यक्रम जीप सदस्य ने कहा महिलाओं के बिना विकसित समाज का कल्पना उचित नही1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1