पुलिस अधीक्षक कासगंज के निर्देशन में "ऑपरेशन दहन" अभियान के तहत जनपद के थाना सहावर पर पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित मादक पदार्थ गांजा (1568 कि0ग्राम) कीमत करीब 78,400,000/- रुपये का कराया गया विनष्टीकरण । कासगंज उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार चलाए जा रहे "ऑपरेशन दहन" अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ०पी० सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 11.05.2026 को जनपद के थाना सहावर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 263/21 से संबंधित बरामद माल मादक पदार्थ गांजा (1568 कि0ग्राम) अनुमानित मूल्य: करीब 78,400,000 (सात करोड़ चौरासी लाख) रुपये को माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशों के क्रम में उच्चस्तरीय कमेटी की उपस्थिति में *Bio Medical Waste Disposal Agency Gram Pandba Raya, mathura* में वैज्ञानिक विधि से जलाकर नष्ट कराया गया है

- थाना सोरों क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति का शव बरामद होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। प्रारम्भिक छानबीन से शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, प्रथमदृष्टया किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु होना प्रतीत होता है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।1
- उत्तर प्रदेश के सोरों स्थित चक्रेश्वर महादेव मंदिर में भव्य सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पीएम नरेंद्र मोदी की सोमनाथ पूजा का लाइव प्रसारण देखा, जबकि महिलाओं ने पारंपरिक कलश यात्रा निकाली। मंदिर परिसर 'हर हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' के जयघोष से गूंज उठा।1
- कासगंज के सहवार गेट इलाके से कूड़ा तो हटा दिया गया है, लेकिन वहां झाड़ू नहीं लगाई गई है। इससे क्षेत्र में सफाई का काम अधूरा रह गया है और गंदगी जस की तस बनी हुई है।1
- कासगंज के ग्राम किलोनी रफातपुर में नालियां ओवरफ्लो हैं और गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी और ग्राम प्रधान दोनों ही समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बदबू और कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- यह मेरे गांव जाने वाली सड़क है, यह अभी भी ठीक नहीं है, यह कब ठीक होगी? इस सड़क पर गांव के लोगों के लिए कोई रोशनी की बत्ती नहीं है।1
- कासगंज में महाराणा प्रताप की जयंती पर कल एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सजीव झांकियां और पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवा आकर्षण का केंद्र रहे, 'जय राजपूताना' के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। हजारों लोगों ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।1
- लखीमपुर- रामापुर चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत, रामापुर चौराहे पर भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया है।1
- कसगंज के सोरों शूकरक्षेत्र में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के फ्लैक्स से स्थानीय प्रमुख मंदिरों के नाम गायब होने पर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने पर्यटन विभाग की इस चूक पर कड़ी नाराजगी जताई है, इसे आस्था का अपमान बताया। विभाग ने गलती स्वीकारते हुए जल्द सुधार और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1