Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवपाल सिंह यादव ने SI पुलिस परीक्षा में पूछे गए सवाल पर मचे बवाल पर कहा कि ये लोग लगातार ब्राह्मणों का अपमान कर रहे हैं इटावा- शिवपाल सिंह यादव ने SI पुलिस परीक्षा में पूछे गए सवाल पर मचे बवाल पर कहा कि ये लोग लगातार ब्राह्मणों का अपमान कर रहे हैं और उन्हें नीचे दिखाने का काम कर रहे हैं......!!*
Ankur Tripathi
शिवपाल सिंह यादव ने SI पुलिस परीक्षा में पूछे गए सवाल पर मचे बवाल पर कहा कि ये लोग लगातार ब्राह्मणों का अपमान कर रहे हैं इटावा- शिवपाल सिंह यादव ने SI पुलिस परीक्षा में पूछे गए सवाल पर मचे बवाल पर कहा कि ये लोग लगातार ब्राह्मणों का अपमान कर रहे हैं और उन्हें नीचे दिखाने का काम कर रहे हैं......!!*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता असेवता निवासी योगेश विरासिया ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार सर्व समाज को बदनाम करने का कार्य कर रही है। योगेश विरासिया के अनुसार हाल ही में आयोजित उप निरीक्षक की परीक्षा के एक प्रश्न में “पंडित” शब्द का प्रयोग इस प्रकार किया गया, जिससे एक विशेष समाज को नीचा दिखाने की कोशिश प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रश्न समाज में अनावश्यक विवाद और वैमनस्य पैदा कर सकते हैं, जो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। विरासिया ने यह भी आरोप लगाया कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास हुआ हो। उन्होंने कहा कि पहले भी “यादव जी की लव स्टोरी” नामक फिल्म के माध्यम से एक समाज को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था, जिससे उस वर्ग के लोगों में नाराजगी देखने को मिली थी। इसके अलावा “घूसखोरी” नामक फिल्म को लेकर भी उन्होंने आपत्ति जताई और कहा कि इस प्रकार की फिल्मों के जरिए समाज के कुछ वर्गों की छवि खराब करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी समाजों का सम्मान होना चाहिए और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह समाज में सौहार्द बनाए रखे। योगेश विरासिया ने मांग की कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और भविष्य में किसी भी समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री से बचा जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सभी वर्गों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी।1
- सोनभद्र, पड़ोसी ने गला रेतकर दस वर्षीय किशोर को उतारा मौत के घाट,अपने घर के पीछे ही आर्यन पुत्र राजू गुप्ता 10 वर्ष की गला रेतकर हत्या,दिवाकर गुप्ता पुत्र गुलाब गुप्ता 25 वर्ष पर हत्या का आरोप, नशे का आदि बताया जा रहा हत्यारोपी युवक,घटना के बाद युवक मौके से फरार, मृतक के परिजनों में मचा कोहराम,हत्या की वजह अब तक नहीं आ सकी सामने, घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड़,पुलिस के खिलाफ भीड़ ने जताया आक्रोश, पुलिस के विरुद्ध हो रही नारेबाजी,स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम करने का भी किया गया प्रयास,मौके पर पुलिस की भारी तादात में मौजूदगी, पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ मेन बाजार का मामला।2
- Post by Kanhaiya lal1
- माँ की ममता से महरूम हुआ छह माह का मासूम संदिग्ध परिस्थितयों में नवविवाहिता की मौत, मोबाइल की डाटा केबल से मारपीट का आरोप इटावा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। छह माह के मासूम को छोड़कर गई 21 वर्षीय महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला भरथना थाना क्षेत्र के गाँव गोपियागंज का है। गाँव निवासी इन्द्रेश कुमार की 21 वर्षीय पत्नी एकता की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला घर के कमरे में साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था और आए दिन मारपीट करता था। परिजनों का कहना है कि मायके जाने की बात को लेकर शुक्रवार को भी पति ने एकता के साथ मारपीट की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.1
- Post by Pintu kumar1
- कांशीराम साहब के जन्मदिवस पर इटावा में आजाद समाज पार्टी का भव्य कार्यक्रम इटावा। मान्यवर कांशीराम साहब के जन्मदिवस एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को लक्ष्मण वाटिका गेस्ट हाउस, इटावा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक आजाद (मंडल प्रभारी, कानपुर) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जयप्रकाश आजाद (कानपुर मंडल भाईचारा), शिवम आजाद (मंडल उपाध्यक्ष, भाईचारा) एवं प्रशांत गौतम (भीम आर्मी मंडल संयोजक) मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला संयोजक भीम आर्मी मनीष शाक्य, मुख्य जिला प्रभारी लकी जाटव, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र गौतम, आनंद स्वरूप, श्याम सुंदर, डॉ. चंद्रशेखर दर, विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार भारती, मोहम्मद अमन सिद्दीकी (नगर अध्यक्ष, भरथना), विधानसभा सचिव रवि गौतम, सेक्टर अध्यक्ष योगेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष भीम आर्मी मोहित गौतम, पूर्व जिला प्रभारी धर्मवीर कठेरिया, पूर्व जिला महासचिव आशीष कठेरिया सहित सुधीर कुमार, रामनारायण आजाद, छोटू चौधरी, विक्की कठेरिया, सरला जाटव एवं सैकड़ों की संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि अभिषेक आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी इटावा जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का कार्य करेगी। वहीं जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुंदरम सिंह बौद्ध ने कहा कि जिले के प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाएगा तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारकर पार्टी नया इतिहास रचेगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मान्यवर कांशीराम साहब के संघर्ष, आंदोलन और सामाजिक परिवर्तन के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में केक काटकर जन्मदिवस एवं स्थापना दिवस मनाया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।1
- औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद औरैया में बहुजन समाज के महान नेता कांशीराम की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा कांशीराम के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। इस अवसर पर बिधूना विधायक रेखा वर्मा, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, पूर्व विधायक विनोद उर्फ कक्का यादव, पूर्व विधायक मदन गौतम, वरिष्ठ सपा नेता लालजी शुक्ला, अनवर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव, श्याम बाबू यादव, बबलू नायक, समरथपाल, योगेश विरासिया, मधु यादव, रश्मि यादव, स्नेह लता, बाबा राम नरेश, महेंद्र त्रिपाठी, खुशी लाल निषाद सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने उनके जीवन और संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने देश में सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने दलित, पिछड़े और शोषित वर्गों को राजनीतिक रूप से जागरूक करने और उन्हें मुख्यधारा की राजनीति में स्थान दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किया। वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम का जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और समाज के कमजोर वर्गों को संगठित कर उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उनके प्रयासों का ही परिणाम था कि देश की राजनीति में दलित और पिछड़े वर्गों की भागीदारी बढ़ी और सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा मिली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा से सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन के प्रमुख नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने कांशीराम को 1991 में इटावा से सांसद बनाया था जो उस समय सामाजिक न्याय की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना गया। उन्होंने कहा कि यह घटना इस बात का प्रमाण है कि समाजवादी आंदोलन ने हमेशा से वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि कांशीराम के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समानता और न्याय की स्थापना के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को अपनाते हुए समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज बनने का कार्य करें। कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बना रहा। नेताओं ने कहा कि कांशीराम के विचार समाज को बराबरी और न्याय की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।7
- बुलंदशहर में पुलिसकर्मी ने देसी शराब का ठेका बंद कराने आई महिलाओं को पति पर लठ बजाने की सलाह दे डाली। पुलिसकर्मी ने महिलाओं से बोला" शराब की दुकान सरकार का प्रोजेक्ट्स है। इसे बंद नहीं कर सकते , आप अपने पति को रोको, हाथ टांग तोड़ो " बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मुमरेजपुर गांव में शराब का ठेका बंद कराने को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा। महिलाओं के मुताबिक शराब के ठेके से गांव के लोगों में पड़ रहा है गलत असर। गांव के और परिवार के लोग शराब पीकर बहन-बेटियों के सामने देते हैं गंदी-गंदी गालियां। शराब पीकर पति अपनी पत्नियों के साथ रोज करते हैं घर पर मारपीट , मुमरेजपुर गांव में ग्रामीण महिलाओं का हंगामा देख अहमदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची अहमदगढ़ थाना पुलिस महिलाओं को समझाने में जुटी।2
- Post by Kanhaiya lal1