Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांग्रेस नेता ने कहा पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह बकबक बोलने की आदत बलिया कांग्रेस नेता ने बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और विधायक केतकी सिंह पर बोला हमला कांग्रेस नेता ने कहा पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह बकबक बोलने की आदत पूर्व विधायक केतकी सिंह फायर ब्रांड नहीं फुस ब्रांड नेता दोनों का दारू बालू का कनेक्शन केतकी सिंह ने पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह से सीखा बाइट- कांग्रेस नेता जानेंद्र पांडे मिंटू
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
कांग्रेस नेता ने कहा पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह बकबक बोलने की आदत बलिया कांग्रेस नेता ने बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और विधायक केतकी सिंह पर बोला हमला कांग्रेस नेता ने कहा पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह बकबक बोलने की आदत पूर्व विधायक केतकी सिंह फायर ब्रांड नहीं फुस ब्रांड नेता दोनों का दारू बालू का कनेक्शन केतकी सिंह ने पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह से सीखा बाइट- कांग्रेस नेता जानेंद्र पांडे मिंटू
More news from Ballia and nearby areas
- बिल्थरारोड। आदर्श नगर पंचायत बेल्थरारोड के सरकार द्वारा मनोनीत तीन सभासदों अमित जायसवाल, सुशीला भारती और सीमा राजभर का शपथ ग्रहण नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया। इस मौके पर मनोनीत सभासदों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभासदों ने कहा कि जो हमें जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी से निर्वहन करेंगे। नगर व पार्टी हित में कम करेंगे। शपथ ग्रहण के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे से पूरा कार्यालय गूंजायमान हो गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज पाण्डेय, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, जिला योजना समिति के सदस्य सभासद राममनोहर गांधी, सभासद निलेश दीपू, सभासद मोहम्मद सद्दाम, सभासद मोहम्मद नैय्यर,सभासद परवेज हमजा गुड्डू, सभासद सतीश, दानिश, गुड्डू आदि मौजूद रहे।1
- Post by Ajay Kumar1
- थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 04.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0-158/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित नामजद अभियुक्त राधेश्याम उर्फ श्याम निवासी थानाक्षेत्र रुद्रपुर जनपद देवरिया को आज दिनांक 06.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- रसड़ा (बलिया):उत्तर पट्टी रसड़ा के निवासी और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उपभोक्ता आजाद सिद्दीकी इन दिनों बिजली के अत्यधिक बिल को लेकर मानसिक और आर्थिक तनाव में हैं। उपभोक्ता का कहना है कि उनके घर में किसी भी प्रकार के उच्च क्षमता (हाई वोल्टेज) वाले उपकरणों का उपयोग नहीं किया जाता है, इसके बावजूद विभाग द्वारा भेजा गया बिल उनकी खपत से कहीं ज्यादा है। #ElectricityBill #PurvanchalVidyut #RasraNews #Ballia #ConsumerRights #ElectricityGrievance #UPPCL #PublicIssue1
- मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में सोमवार को जनपद मऊ के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग की गयी। अभियान के अंतर्गत कुल 133 वाहनों का चालान किया गया साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें। थानावार चालान निम्नवत है 1. कोतवाली नगर – 26 वाहनों का चालान 2. सरायलखन्सी – 22 वाहनों का चालान 3. दक्षिण टोला – 09 वाहनों का चालान 4. घोसी – 24 वाहनों का चालान 5. दोहरीघाट – 05 वाहनों का चालान 6. कोपागंज – 13 वाहनों का चालान 7. मुहम्मदाबाद – 09 वाहनों का चालान 8. रानीपुर – 04 वाहनों का चालान 9. चिरैयाकोट – 07 वाहनों का चालान 10. मधुबन – 08 वाहनों का चालान 11. हलधरपुर – 02 वाहनों का चालान 12. रामपुर- 04 वाहनों का चालान4
- दीवानी न्यायालय परिसर स्थित दुकानों की नीलामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी नीलामी समिति जजी, देवरिया के अध्यक्ष रवि यादव ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में यह नीलामी 10 अप्रैल को अपराह्न 4:30 बजे दीवानी न्यायालय परिसर स्थित दस कक्षीय न्यायालय भवन के केंद्रीय सभागार में नीलामी समिति की देखरेख में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शर्तों के अधीन नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नीलामी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ नीलामी समिति की देखरेख में संपन्न कराई जाएगी।1
- देवरिया जिले के एएसडीएम अवधेश निगम का किसी निजी कार्यक्रम के दौरान मंच पर शायराना अंदाज में मंच का संचाल का वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं।2
- बाइक फिसलने से दो युवक घायल, हल्दीरामपुर-मालदा मार्ग पर हादसा, दोनों जिला अस्पताल रेफर। बिल्थरारोड उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर और मालदा के बीच बाइक फिसलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीयर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में मनोज कुमार (27) निवासी दुहा बिहार और मोतीचंद निवासी पहाड़पुर मठिया शामिल हैं।1