Shuru
Apke Nagar Ki App…
भ्रष्टाचार को लेकर जनसुनवाई में गुंजा ग्राम पंचायत सुनवारा का मुद्दा ग्राम पंचायत में हो रहे कथीत भ्रष्टाचार को लेकर ग्राम वासियों ने लगाई कलेक्टर से गुहार स्वतंत्र दल से की जांच की मांग
घनश्याम बागवान
भ्रष्टाचार को लेकर जनसुनवाई में गुंजा ग्राम पंचायत सुनवारा का मुद्दा ग्राम पंचायत में हो रहे कथीत भ्रष्टाचार को लेकर ग्राम वासियों ने लगाई कलेक्टर से गुहार स्वतंत्र दल से की जांच की मांग
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भ्रष्टाचार को लेकर जनसुनवाई में गुंजा ग्राम पंचायत सुनवारा का मुद्दा ग्राम पंचायत में हो रहे कथीत भ्रष्टाचार को लेकर ग्राम वासियों ने लगाई कलेक्टर से गुहार स्वतंत्र दल से की जांच की मांग1
- बारिश की बेरुखी से किसान परेशान, निजी जल स्रोतों से फसल बचाने में जुटे अन्नदाता बारिश की बेरुखी से किसान परेशान, निजी जल स्रोतों से फसल बचाने में जुटे अन्नदाता घंसौर (सिवनी), 7 अगस्त 2026, शुक्रवार। घंसौर तहसील क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान इन दिनों भारी चिंता में हैं। खेतों में बोई गई फसल सूखने की कगार पर पहुंचने लगी है। ऐसे में जिन किसानों के पास निजी कुएं, बोरवेल या अन्य सिंचाई के साधन उपलब्ध हैं, वे बारिश के मौसम में भी खेतों की सिंचाई कर अपनी फसल बचाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिन किसानों के पास सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है, उनकी फसल लगातार नमी की कमी से प्रभावित हो रही है। बारिश नहीं होने के कारण खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं और किसानों की मेहनत पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आज 7 अगस्त 2026, शुक्रवार को घंसौर तहसील के कई गांवों में किसान अपने निजी जल स्रोतों से सिंचाई करते नजर आए। किसानों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो खरीफ की फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान अब आसमान की ओर टकटकी लगाए अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं1
- हथनापुर से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान' का शुभारंभ, 171 आवेदनों पर हुई त्वरित सुनवाई सिवनी जिले की ग्राम पंचायत हथनापुर से विधायक दिनेश राय और कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने पूजन-अर्चन कर 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026' का शुभारंभ किया, जिसके तहत आयोजित पहले शिविर में प्राप्त 171 आवेदनों में से कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने एक दिव्यांग महिला को रेडक्रॉस से 10 हजार रुपये की तत्काल सहायता स्वीकृत की, जबकि पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व नशामुक्त वातावरण और अन्य विभागों ने आयुष्मान कार्ड, फसल बीमा तथा स्वास्थ्य परीक्षण की सेवाएं प्रदान कीं; यह अभियान 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।1
- Seoni News: बेटे की शादी के लिए जोड़े जेवर ले उड़े चोर, मजदूर के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी1
- *अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही* • *पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बुढ़ा पेट्रोल पंप पर की गई प्रभावी नाकाबंदी।* • *राष्ट्रीय राजमार्ग-45 से परिवहन की जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पुलिस कार्यवाही में जप्त।* • *आलू की बोरियों एवं पीले त्रिपाल के नीचे छिपाकर की जा रही थी तस्करी।* • *पुलिस कार्यवाही के दौरान 130 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त।* • *अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक महिंद्रा पिकअप वाहन भी जप्त।* • *जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 21 लाख रुपये।* पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” के तहत थाना तेंदूखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 05.08.2026 को थाना तेंदूखेड़ा पुलिस टीम गश्त एवं वाहन चेकिंग ड्यूटी पर रवाना हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग के पिकअप वाहन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-45 से भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा श्री अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा बुढ़ा पेट्रोल पंप के पास प्रभावी नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की सघन जांच प्रारंभ की गई। नाकेबंदी के दौरान कुछ देर बाद जबलपुर की ओर से एक सफेद रंग का पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस चेकिंग देखकर चालक वाहन को रॉन्ग साइड मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया। ग्राम बुढ़ा स्थित पावर हाउस के सामने चालक वाहन छोड़कर चाबी लेकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए खेतों की ओर भाग गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें आलू की बोरियों एवं पीले रंग के त्रिपाल के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी हुई मिली। *जप्त शराब का विवरण :* • 8 PM अंग्रेजी शराब – 20 पेटी • बैगपाइपर अंग्रेजी शराब (750 एमएल) – 33 पेटी • मैजिक मूवमेंट अंग्रेजी शराब – 10 पेटी • ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब – 20 पेटी • बैगपाइपर क्वार्टर – 47 पेटी • कुल जप्त शराब – 130 पेटी कुल अनुमानित कीमत – ₹11,19,924 • मौके से एक वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन, सफेद रंग का महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP 04 WA 8827, पीले रंग का त्रिपाल एवं आलू से भरी 08 बोरियां भी जप्त की गईं। *वैधानिक कार्यवाही :* इस संबंध में वाहन क्रमांक क्रमांक MP 04 WA 8827 के अज्ञात चालक के विरुद्ध थाना तेंदूखेड़ा में धारा 34 (2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *कार्यवाही में मुख्य भूमिका :-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक, किशोर वामनकर, उनि.गौरव नेमा, प्रधान आरक्षक अखिलेश, संजय शाह, नारायण, आरक्षक लखन, बहादुर, अवधेश, वीरेन्द्र एवं महिला आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही है।1
- सिवनी: कलेक्टर और विधायक ने आंगनवाड़ी व स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों संग किया मध्याह्न भोजन मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सिवनी कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना और विधायक दिनेश राय ने ग्राम मड़वा में आंगनवाड़ी केंद्र एवं शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी के भोजन को चखकर गुणवत्ता जांचने के साथ ही कक्षा में विद्यार्थियों से सवाल-जवाब कर उनकी शैक्षणिक क्षमता को परखा और अंत में बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन कर शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व पौष्टिक आहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सिवनी कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना और विधायक दिनेश राय ने ग्राम मड़वा में आंगनवाड़ी केंद्र एवं शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी के भोजन को चखकर गुणवत्ता जांचने के साथ ही कक्षा में विद्यार्थियों से सवाल-जवाब कर उनकी शैक्षणिक क्षमता को परखा और अंत में बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन कर शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व पौष्टिक आहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सिवनी कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना और विधायक दिनेश राय ने ग्राम मड़वा में आंगनवाड़ी केंद्र एवं शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी के भोजन को चखकर गुणवत्ता जांचने के साथ ही कक्षा में विद्यार्थियों से सवाल-जवाब कर उनकी शैक्षणिक क्षमता को परखा और अंत में बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन कर शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व पौष्टिक आहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- मंडला जबलपुर नेशनल हाईवे में तिंदनी टोल नाका के पास बोलेरो और ट्रक की जोरदार भिड़त, मंडला से नारायणगंज जा रहा था बोलेरो वाहन, ड्राइवर हुआ गंभीर घायल, बाकी बोलेरो में मौजूद सुरक्षित, मौके पर पहुंची 112,1